ब्रेकिंग न्यूज़ सवाई माधोपुर में पेड़ बचाओ आंदोलन तेज, महावीर पार्क से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च सवाई माधोपुर। शहर में पेड़ों की कथित अंधाधुंध कटाई के विरोध में “पेड़ बचाओ” आंदोलन तेज हो गया। महावीर पार्क में सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यापारियों और पर्यावरण प्रेमियों की बैठक के बाद जिला कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला गया। वक्ताओं ने मुख्य बजरिया सहित घनी आबादी वाले क्षेत्रों में विकास कार्यों की आड़ में पुराने पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने की मांग की। पार्षद राजेश पहाड़िया ने चेतावनी दी कि यदि कटाई नहीं रुकी तो आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने “पेड़ बचाओ – शहर बचाओ” के नारे लगाते हुए जिला कलक्टर काना राम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पेड़ कटाई पर तत्काल रोक, पूर्व स्वीकृतियों की समीक्षा, और काटे गए पेड़ों के बदले वृक्षारोपण की जवाबदेही तय करने की मांग की गई। जिला कलक्टर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि फिलहाल शेष बचे पेड़ों की कटाई पर रोक लगा दी गई है। आंदोलनकारियों ने सभी कटे व बचे पेड़ों का ग्राउंड सर्वे कर सूची प्रशासन को सौंपने की घोषणा की।

- गंगापुर सिटी के बाटोदा कस्बे के समीप ग्राम पंचायत जीवद की मीना मंदिर ढाणी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के किंवाड़ों व अन्य कमरों के दरवाजे की कुन्दी पर अज्ञात लोगों द्वारा बिजली के तार लपेट दिए गए संस्था प्रधान वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि सुबह 9:50 पर विद्यालय पहुंचा तो पता चला कि विद्यालय के कार्यालय व अन्य कमरों के दरवाजे की कुन्दी पर अज्ञात लोगों द्वारा बिजली के नंगे तार लपेट दिए गए तथा बोरवेल के तारों के साथ भी छेड़खानी की जिसकी जानकारी शिक्षकों ने ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन को दी ग्रामीणों द्वारा विद्यालय के मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर उचित कार्रवाई की मांग की मौके पर पहुंचे बाटोदा थानाधिकारी जगदीश चंद्र ने मोका रिपोर्ट तैयार कर उचित कार्रवाई काआश्वासन दिया1
- गंगापुर सिटी के पास गंगा जी की कोठी के नजदीक एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जोरदार था कि टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर रिजवान पुत्र जमील, उम्र 25 वर्ष, निवासी मदीना मस्जिद के पास और संतोष तमोली पुत्र शंकर लाल, निवासी लक्ष्मी कॉलोनी, कल्याण जी गेट के पास सवार थे। दोनों युवक काम खत्म कर अपने घर लौट रहे थे। दूसरी मोटरसाइकिल पर धर्मेंद्र सिंह चौहान पुत्र मुंशी सिंह, उम्र 28 वर्ष, तथा गोलू बैरवा पुत्र श्यामलाल बैरवा, उम्र 28 वर्ष, निवासी बाढ़ सलेमपुर सवार थे। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र और गोलू एक ही बाइक पर थे और गंगापुर से अपने घर बाढ़ सलेमपुर की ओर जा रहे थे। गोलू बैरवा मजदूरी का कार्य करता है और रोजाना गंगापुर आना-जाना करता है। इसी दौरान गंगा जी की कोठी के पास दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि चारों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए जिला अस्पताल गंगापुर सिटी लाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने घायलों का उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार संतोष तमोली की हालत अत्यंत गंभीर पाई गई, जिसके चलते उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, रिजवान, गोलू बैरवा और धर्मेंद्र सिंह चौहान का उपचार जिला अस्पताल गंगापुर सिटी में जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण तेज रफ्तार और असावधानी बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगा जी की कोठी के आसपास सड़क पर अक्सर तेज रफ्तार वाहन चलते हैं, जिससे हादसों की आशंका बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। फिलहाल, घायलों का उपचार जारी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।2
- Post by RK LIVE KARAULI1
- बस्सी के गोकुलपुरा गांव में ओलावृष्टि से किसानों का भारी नुकसान हो गया1
- Post by Beerulal Dhanka1
- कमरे में बंद हुई 3 साल की मासूम, कटर से दरवाजा काटकर सकुशल निकाला उपखंड के रामगढ़ पचवारा क्षेत्र के ग्राम शाहजहांनपुरा में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे खेलते-खेलते 3 वर्षीय सानवी मीणा कमरे में जाकर अंदर से कुंडी लगा बैठी। कमरा चारों ओर से बंद होने के कारण बच्ची को बाहर निकालना मुश्किल हो गया। सूचना पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बाद में मिस्त्री को बुलाकर मशीन की सहायता से दरवाजे की कुंडी काटकर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची को सकुशल बाहर निकाला गया।3
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- गंगापुर सिटी में व्यापारी और पत्रकार के बीच हुई बहस शहर के अतिक्रमण को लेकर बार-बार हो रही है प्रशासनिक अधिकारी और व्यापारियों के बीच में बैठक अभी तक नहीं निकला कोई निष्कर्ष1