अररिया में बड़ा एक्शन, 2160 लीटर शराब बराम,दजोकीहाट पुलिस की बड़ी कामयाबी अररिया ज़िले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। जोकीहाट थाना पुलिस ने कांकन टोल प्लाज़ा के पास वाहन जांच अभियान के दौरान एक चार पहिया माल वाहक वाहन से 2160 लीटर ऑफिसर चॉइस ब्रांड की विदेशी शराब जब्त की। पुलिस ने मौके से वाहन चालक राम प्रसाद साह को गिरफ्तार किया, जो सुपौल जिले के सरायगढ़ थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। थाना की सब इंस्पेक्टर राजीव कुमार झा के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर यह अभियान चलाया गया था। पुलिस का कहना है कि यह शराब पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से बिहार के दानापुर ले जाई जा रही थी। जोकीहाट थाने में मामला संख्या 319/2026 दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।
अररिया में बड़ा एक्शन, 2160 लीटर शराब बराम,दजोकीहाट पुलिस की बड़ी कामयाबी अररिया ज़िले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। जोकीहाट थाना पुलिस ने कांकन टोल प्लाज़ा के पास वाहन जांच अभियान के दौरान एक चार पहिया माल वाहक वाहन से 2160 लीटर ऑफिसर चॉइस ब्रांड की विदेशी शराब जब्त की। पुलिस ने मौके से वाहन चालक राम प्रसाद साह को गिरफ्तार किया, जो सुपौल जिले के सरायगढ़ थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। थाना की सब इंस्पेक्टर राजीव कुमार झा के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर यह अभियान चलाया गया था। पुलिस का कहना है कि यह शराब पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से बिहार के दानापुर ले जाई जा रही थी। जोकीहाट थाने में मामला संख्या 319/2026 दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।
- अररिया :पुल के पास मिला मौत का सामान, पुलिस का बड़ा एक्शन अररिया ज़िले से एक अहम खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने ड्रग तस्करी के एक मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर पलासी थाना क्षेत्र में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था। सूचना थी कि बरहौली से भटनियां जाने वाली सड़क पर, पुल के नज़दीक, स्मैक की तस्करी की जाने वाली है। पुलिस टीम ने मौके पर घात लगाकर इंतज़ार किया, और एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को रोका, जिसने भागने की कोशिश की। तलाशी के दौरान उसकी जेब से 52 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। आरोपी की पहचान मोहम्मद शहनवाज के रूप में हुई है, जिसका आपराधिक इतिहास भी रहा है। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।1
- Kisi hotel mein ham log पार्टी-शार्टी karte Hain palasi evening2
- बाल विकास परियोजना कसबा में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित बाल विकास परियोजना कसबा में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित। बाल विकास परियोजना कसबा के अंतर्गत आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविका एवं लाभार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा को लेकर आवश्यक जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और अभिभावकों को आंगनबाड़ी केंद्र की सेवाओं से जोड़ना रहा।1
- जीविका दीदियों की वार्षिक आमसभा में आत्मनिर्भरता पर जोर। जीविका दीदियों की वार्षिक आमसभा में आत्मनिर्भरता पर जोर। टेढ़ागाछ। प्रखंड क्षेत्र के मटियारी पंचायत सरकार भवन परिसर में सोमवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत जीविका दीदियों की वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान महिलाओं को ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार, आत्मनिर्भरता और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए जीविका के माध्यम से संचालित विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में संकल्प जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की ओर से ग्रामीण महिलाओं को आजीविका के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि जीविका समूहों से जुड़कर महिलाएं बचत, ऋण, स्वरोजगार और छोटे-छोटे व्यवसाय के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। महिलाओं को स्थानीय संसाधनों के आधार पर रोजगार के अवसर तलाशने और समूह की गतिविधियों को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया गया। वार्षिक आमसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान समूहों की गतिविधियों, उपलब्धियों और आर्थिक प्रगति की जानकारी साझा की गई। साथ ही आगामी वित्तीय वर्ष में जीविका समूहों को और अधिक सक्रिय बनाने, महिलाओं की आय में वृद्धि करने तथा स्वरोजगार से जोड़ने की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई।इस अवसर पर मटियारी पंचायत के विभिन्न जीविका समूहों से जुड़ी सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं। महिलाओं ने समूह के माध्यम से किए जा रहे कार्यों और उससे मिल रहे लाभों को साझा किया। कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सदर हुसैन अंसारी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जीविका समूह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिल रहा है।1
- #Instragramtips #tredingsreels #reelsvideo #viralpost #purneabihar1
- पैक्स चुनाव 2026 को लेकर आशीष आनंद ने निर्वाचन आयोग के कई अधिकारियों पर लगाए कई आरोप। पैक्स चुनाव में घोर अनियमित्ता का किया भंडाफोर। #trendingreel #Studentprotest #newsfeed #reelsviral #UpdateNews #photooftheday #urvashirautela #photos #viralpost #Honesty #education #बिहार #NewsUpdate #news #हाईलाइट पैक्स चुनाव 2026 को लेकर आशीष आनंद ने निर्वाचन आयोग के कई अधिकारियों पर लगाए कई आरोप। पैक्स चुनाव में घोर अनियमित्ता का किया भंडाफोर। #trendingreel #Studentprotest #newsfeed #reelsviral #UpdateNews #photooftheday #urvashirautela #photos #viralpost #Honesty #education #बिहार #NewsUpdate #news #हाईलाइट1
- अररिया :बिहार-बंगाल लिंक? पुलिस खंगाल रही शराब तस्करी नेटवर्क अररिया जिले में पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है। जोकीहाट थाना क्षेत्र के काकन टोल टैक्स के पास गश्त कर रही पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक डीसीएम वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से कुल 2160 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने वाहन चालक राम प्रसाद साह को गिरफ्तार कर लिया, जो सुपौल जिले के भपटियाही थाना क्षेत्र का निवासी बताया जाता है। इस मामले में जोकीहाट थाने में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(A) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस तस्करी के अन्य संभावित संबंधों और नेटवर्क की जांच कर रही है। छापामारी टीम का नेतृत्व थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने किया।1
- भारत नेपाल सीमा जोगबनी के प्लेटफार्म दो पर सीमांचल ट्रेन आने के क्रम में काम करने वाले व्यक्ति के साथ एक लड़के ने मोबाइल चोरी कर लिया जिसे प्रशासन के हवाले कर पूछताछ किया जा रहा है चोरों का हौसला हो रहा है बुलंद भारत नेपाल सीमा जोगबनी के प्लेटफार्म दो पर सीमांचल ट्रेन आने के क्रम में काम करने वाले व्यक्ति के साथ एक लड़के ने मोबाइल चोरी कर लिया जिसे प्रशासन के हवाले कर पूछताछ किया जा रहा है चोरों का हौसला हो रहा है बुलंद1