मैरवा पुलिस की कार्रवाई: 3 हजार लीटर देशी-विदेशी शराब विनष्टीकरण के लिए सिवान भेजी मैरवा पुलिस की कार्रवाई: 3 हजार लीटर देशी-विदेशी शराब विनष्टीकरण के लिए सिवान भेजी मैरवा | संवाददाता मैरवा थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में जब्त करीब 3 हजार लीटर देशी एवं विदेशी शराब को विनष्टीकरण (नष्ट करने) के लिए सिवान भेज दिया है। यह शराब छापेमारी और कार्रवाई के दौरान अलग-अलग कांडों में बरामद की गई थी। थाना सूत्रों के अनुसार, जब्त शराब को न्यायालय के आदेशानुसार सुरक्षित रखा गया था। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद अब इसे सिवान स्थित अधिकृत स्थल पर विनष्टीकरण के लिए भेजा गया है। पूरी कार्रवाई पुलिस पदाधिकारियों की निगरानी में संपन्न हुई। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

- मैरवा में बड़ी चोरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल मैरवा | संवाददाता मैरवा पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बभनौली गांव निवासी समसुद्दीन अंसारी के पुत्र अरमान अंसारी और छोटकी बभनौली निवासी सुरेंद्र गोंड के रूप में हुई है। थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि बीते दिनों बभनौली की शाहिदा खातून के घर चोरी की बड़ी घटना हुई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, अरमान अंसारी घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देता था, जबकि सुरेंद्र गोंड चोरी के सामान को खपाने का काम करता था। दोनों से पूछताछ के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की पहचान की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।1
- Post by Tk singh Singh1
- जनपद में सीबीएसई, यूपीबोर्ड व अन्य परीक्षाओं को नकल विहीन कराने के दृष्टिगत कुल 132 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर सभी केन्द्रों पर प्रश्न पहुचाने से लेकर जमा कराने तक व परीक्षा में लगे समस्त अधिकारी/ कर्मचारीगण से वार्ता कर दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह की वीडियो बाइट1
- पिपरा का मेला बड़हरिया सिवान1
- दिल्ली जाने के क्रम रास्ते मे गुंजा जी के साथ मस्ती1
- सिवान सिटी हॉस्पिटल के फिजियोथैरेपी विभाग: बेहतर स्वास्थ्य की ओर सशक्त कदम.... लहर न्यूज़ पर देखे एजाज़ अहमद की एक खास रिपोर्ट....1
- ➡️ घर के दरवाजा से भटक कर चली गई नाबालिक बच्ची। ➡️ काफी खोजबीन करने के बाद परिजनों से नहीं मिली बच्ची, उभांव पुलिस को दी गई तहरीर।➡️ पूरा मामला बांसपार बहोरवारोड का है।3
- लोहे की रॉड से हमला, महिला समेत कई घायल; थाने में दिया आवेदन मैरवा | संवाददाता मैरवा थाना क्षेत्र के सेवतापुर अमरूदिया टोला गांव में मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़िता ने थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, घटना सोमवार की शाम करीब 6:30 बजे की है। पीड़िता का आरोप है कि गांव के छोटक पासवान, गौतम पासवान, करण कुमार, देवा पासवान और शिला देवी समेत अन्य लोगों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने लोहे की रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया गया है कि बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। घटना के दौरान घर में रखे लगभग 5,500 रुपये और बाद में 2,700 रुपये छीन लेने का भी आरोप लगाया गया है। घायल महिला का इलाज स्थानीय स्तर पर कराया जा रहा है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1