बरेली: मीरगंज पुलिस का बड़ा एक्शन, छिनैती मामले में तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार; 18 हजार नकदी, मोबाइल व दस्तावेज बरामद बरेली: मीरगंज पुलिस का बड़ा एक्शन, छिनैती मामले में तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार; 18 हजार नकदी, मोबाइल व दस्तावेज बरामद बरेली। मीरगंज पुलिस ने लूट के मामले में फरार चल रहे तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18,200 रुपये नकदी, तीन मोबाइल फोन और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, यह मामला बीते 29 जुलाई 2026 का है, जब मीरगंज थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज के पास बदमाशों ने पीड़ित के साथ मारपीट कर छिनैती की घटना को अंजाम दिया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी श्रीपाल (पुत्र प्रेमपाल), सोमपाल (पुत्र भूपराम) और अमन (पुत्र विद्याराम) को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों के पास से अलग-अलग रकम बरामद की, जिसमें कुल 18,200 रुपये नकद, तीन मोबाइल, पीड़ित का पहचान पत्र (एक [Aadhaar Redacted]), एक पैन कार्ड और एक एटीएम कार्ड शामिल हैं। मामले में पुलिस एक दिन पहले ही दो अन्य आरोपियों को जेल भेज चुकी थी, जिसके बाद से इन तीन वांछितों की तलाश जारी थी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

- मीरगंज के भाखडा नदी में दिवना निवासी युवका डूबा ,तलाश जारी। बरेली:मीरगंज के भाखडा नदी में दिवना निवासी युवका डूबा ,तलाश जारी।1
- जानलेवा मांझे पर पुलिस का शिकंजा, 9 आरोपी गिरफ्तार… 15 चरखी मांझा बरामद बरेली में मांझे के नाम पर मौत की डोर तैयार हो रही थी… लेकिन पुलिस ने उड़ने से पहले ही इस खतरनाक खेल पर ब्रेक लगा दिया। 9 आरोपी गिरफ्तार, 15 चरखी मिलावटी मांझा और शीशा-कांच वाला घोल बरामद!1
- बरेली -बड़े ही धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी राजेंद्र नगर के बांके बिहारी मंदिर में श्री कृष्ण के जन्मदिन को मनाने के लिए देर शाम से ही लंबी-लंबी लाइन देखने को मिली रात 12:00 बजते ही श्री कृष्ण का जन्म हुआ और पूजन किया गया वहीं 8:30 से झमाझम बारिश होती रही1
- भोजीपुरा पुलिस ने चोरी की कई घटनाओं का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार भोजीपुरा पुलिस ने चोरी की कई घटनाओं का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार चार बैटरी, इनवर्टर, गैस सिलेंडर, मोबाइल और 4200 रुपये बरामद भोजीपुरा (बरेली)। थाना भोजीपुरा पुलिस ने चोरी की अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की चार बैटरी, एक इनवर्टर, गैस सिलेंडर, मोबाइल फोन और 4200 रुपये नकद बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों को 4 सितंबर 2026 को दोपहर 12:34 बजे भड़ूआ क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पूरन लाल पुत्र तोताराम निवासी ग्राम भड़ूआ, थाना भोजीपुरा, चंद्रपाल साहू पुत्र मूलचंद साहू निवासी ग्राम भड़ूआ, थाना भोजीपुरा तथा अजय पुत्र मदन लाल निवासी कम्पम रु चौधरी, थाना इज्जतनगर, बरेली के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि गिरोह ने भोजीपुरा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया था। इनमें 21 अगस्त की रात कम्पोजिट विद्यालय करमपुर ठाकुरान, 28 अगस्त की रात एल्डिको सिटी, 28/29 अगस्त की रात करमपुर ठाकुरान तथा 29 अगस्त को मुढ़िया चेतराम में हुई चोरी की घटनाएं शामिल हैं। इन मामलों में भोजीपुरा थाने में मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे दिन में गांव-गांव घूमकर रेकी करते थे और बंद मकानों को निशाना बनाते थे। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने अन्य चोरी की घटनाओं के बारे में भी जानकारी दी है। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा संख्या 683/26 और 691/26 में बीएनएस की धारा 317(2)/317(5) की बढ़ोतरी की है। आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह कुमार, उपनिरीक्षक अजय सिंह, कांस्टेबल सचिन, कांस्टेबल सोनू कोरी और कांस्टेबल गौरव कुमार शामिल रहे।1
- आप देख रहे हैं खबर जंक्शन बरेली न्यूज़ चैनल #*गौवध के वाछिंत 01 बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में किया गिरफ्तार कर कब्जे से अवैध असलाह व कारतूस, 01 स्कूटी, मोबाइल फोन, पशु वध के उपकरण आदि बरामदगी के सम्बन्ध में CO CITY 1ST श्री आशुतोष शिवम की बाइट।#1
- आयुष इंटर्न्स का स्टाइपेंड ₹7,500 से बढ़ाकर ₹25 हजार करने की मांग, डीएम से मुख्यमंत्री तक बात पहुंचाने की गुहार आयुष इंटर्न्स का स्टाइपेंड ₹7,500 से बढ़ाकर ₹25 हजार करने की मांग, डीएम से मुख्यमंत्री तक बात पहुंचाने की गुहार1
- *PS कोतवाली, बरेली- जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान महिला अभियुक्ता फरार, तलाश हेतु पुलिस टीम गठित; ड्यूटी पर तैनात दोनों महिला पुलिसकर्मी निलम्बित तथा प्रकरण में अभियोग पंजीकृत किये जाने के सम्बन्ध में CO City 1st श्री आशुतोष शिवम की बाइट।* *PS कोतवाली, बरेली- जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान महिला अभियुक्ता फरार, तलाश हेतु पुलिस टीम गठित; ड्यूटी पर तैनात दोनों महिला पुलिसकर्मी निलम्बित तथा प्रकरण में अभियोग पंजीकृत किये जाने के सम्बन्ध में CO City 1st श्री आशुतोष शिवम की बाइट।*1
- “दिन में फेरीवाला बनकर रेकी… रात में घरों पर धावा! भोजीपुरा पुलिस ने खोला 5 चोरियों का राज, तीन आरोपी गिरफ्तार।” बरेली के भोजीपुरा इलाके में लगातार हो रही चोरी की वारदातों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी की पांच घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चार बैटरी, इन्वर्टर, गैस सिलेंडर, मोबाइल फोन और 4 हजार 200 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने दिन में फेरी लगाने के बहाने घरों की रेकी और रात में चोरी करने की बात कबूल की है।1