सफलता की कहानी पीएम केयर्स योजना बनी इसरार के भविष्य का संबल10 लाख रुपये की सहायता से मिली आर्थिक सुरक्षा और आगे बढ़ने का विश्वास नीमच, 2 सितम्बर 2026। कोरोना महामारी का कठिन दौर इसरार पठान के परिवार के लिए बेहद पीड़ादायक रहा। कोरोना संक्रमण के दौरान उनके माता-पिता का निधन हो गया। इस कठिन परिस्थिति में इसरार के सामने भविष्य और पढ़ाई को लेकर कई चुनौतियां खड़ी हो गईं। ऐसे समय में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की संवेदनशील पहल पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना उनके लिए सहारा बनी। नीमच जिले की तहसील सिंगोली के ग्राम अलोरी गड़वाड़ा निवासी इसरार पठान वर्ष 2020 में कक्षा 10वीं में अध्ययनरत थे। कोरोना महामारी के दौरान वर्ष 2021 में उनके माता-पिता का निधन हो गया। इसके बाद योजना के तहत 18 वर्ष की आयु में उन्हें 10 लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई,जो 23 वर्ष की आयु पूर्ण करने के पश्चात उनके खाते में हस्तांतरित कर दी गई है। इस राशि पर उन्हें हर माह 5 हजार रुपये से अधिक का ब्याज भी प्राप्त होता रहा। इससे उन्हें आर्थिक आवश्यकताओं को पूरा करने, आगे की पढ़ाई जारी रखने और भविष्य के लिए आर्थिक सुरक्षा का आधार मिला। इसरार बताते हैं कि माता-पिता को खोने के बाद जीवन में आए कठिन दौर में पीएम केयर्स योजना से मिली सहायता उनके लिए बड़ा संबल बनी। आर्थिक सुरक्षा मिलने से उन्हें भविष्य को लेकर भरोसा मिला और आगे बढ़ने का अवसर मिला। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन समय में सरकार द्वारा उनके भविष्य की चिंता करते हुए दी गई सहायता ने उन्हें अपने सपनों को पूरा करने का विश्वास दिया है। माता-पिता के निधन से उपजे कठिन दौर में पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना इसरार के लिए उम्मीद और आर्थिक सुरक्षा का आधार बनी। योजना से मिले संबल ने उन्हें परिस्थितियों से उबरकर आत्मविश्वास के साथ बेहतर भविष्य की ओर बढ़ने की राह दिखाई।
सफलता की कहानी पीएम केयर्स योजना बनी इसरार के भविष्य का संबल10 लाख रुपये की सहायता से मिली आर्थिक सुरक्षा और आगे बढ़ने का विश्वास नीमच, 2 सितम्बर 2026। कोरोना महामारी का कठिन दौर इसरार पठान के परिवार के लिए बेहद पीड़ादायक रहा। कोरोना संक्रमण के दौरान उनके माता-पिता का निधन हो गया। इस कठिन परिस्थिति में इसरार के सामने भविष्य और पढ़ाई को लेकर कई चुनौतियां खड़ी हो गईं। ऐसे समय में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की संवेदनशील पहल पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना उनके लिए सहारा बनी। नीमच जिले की तहसील सिंगोली के ग्राम अलोरी गड़वाड़ा निवासी इसरार पठान वर्ष 2020 में कक्षा 10वीं में अध्ययनरत थे। कोरोना महामारी के दौरान वर्ष 2021 में उनके माता-पिता का निधन हो गया। इसके बाद योजना के तहत 18 वर्ष की आयु में उन्हें 10 लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई,जो 23 वर्ष की आयु पूर्ण करने के पश्चात उनके खाते में हस्तांतरित कर दी गई है। इस राशि पर
उन्हें हर माह 5 हजार रुपये से अधिक का ब्याज भी प्राप्त होता रहा। इससे उन्हें आर्थिक आवश्यकताओं को पूरा करने, आगे की पढ़ाई जारी रखने और भविष्य के लिए आर्थिक सुरक्षा का आधार मिला। इसरार बताते हैं कि माता-पिता को खोने के बाद जीवन में आए कठिन दौर में पीएम केयर्स योजना से मिली सहायता उनके लिए बड़ा संबल बनी। आर्थिक सुरक्षा मिलने से उन्हें भविष्य को लेकर भरोसा मिला और आगे बढ़ने का अवसर मिला। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन समय में सरकार द्वारा उनके भविष्य की चिंता करते हुए दी गई सहायता ने उन्हें अपने सपनों को पूरा करने का विश्वास दिया है। माता-पिता के निधन से उपजे कठिन दौर में पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना इसरार के लिए उम्मीद और आर्थिक सुरक्षा का आधार बनी। योजना से मिले संबल ने उन्हें परिस्थितियों से उबरकर आत्मविश्वास के साथ बेहतर भविष्य की ओर बढ़ने की राह दिखाई।
- चयनित शिक्षकों के आंदोलन को आम आदमी पार्टी का समर्थन | Ramakant Patel AAP1
- नीमच में जल संसाधन विभाग के कार्यालय में घुसा 8 फीट लंबा सांप, मचा हड़कंप 🐍 नीमच में जल संसाधन विभाग के कार्यालय में घुसा 8 फीट लंबा सांप, मचा हड़कंप नीमच। कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग के कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कार्यालय परिसर में अचानक करीब 8 फीट लंबा सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते सांप को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद स्नेक कैचर को बुलाया गया, जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया गया। सांप के पकड़े जाने के बाद कर्मचारियों और अधिकारियों ने राहत की सांस ली। गनीमत रही कि सांप ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। फिलहाल, सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की कार्रवाई की गई। नीमच से भारत हलचल न्यूज़ के लिए रिपोर्ट।1
- MP - मन्दसौर जिले के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के रतन पिपल्या गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रात करीब 9 बजे रहवासी इलाके में 3 से 4 फीट लंबा मगरमच्छ का बच्चा दिखाई दिया रहवासी इलाके में घुसा मगरमच्छ का बच्चा मगरमच्छ को देखते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद ग्रामीणों ने सतर्कता बरतते हुए मगरमच्छ के बच्चे को पकड़ लिया ग्रामीणों ने उसे सुरक्षित तरीके से पास ही शिवना नदी में छोड़ दिया।2
- रात्रि में गरोठ क्षेत्र के खड़ावदा रोड पर एक अजगर आने से वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा अजगर को पकड़ा गया रेश्क्यु कर जंगल में छोड़ा1
- MP - जलमग्न द्वारका - समुद्र की गहराइयों में जीवित कृष्णनगरी गुजरात के सौराष्ट्र तट के निकट समुद्र की गहराइयों में प्राचीन द्वारका के जलमग्न पुरातात्त्विक अवशेष आज भी विद्यमान हैं. पत्थर की संरचनाएँ, स्थापत् अवशेष और अन्य पुरावशेष इस क्षेत्र की प्राचीन समुद्री सभ्यता और नगर-परंपरा का प्रमाण देते हैं. शास्त्रों में वर्णित द्वारका वही पावन नगरी है, जिसे भगवान श्रीकृष्ण ने बसाया था और जिसके समुद्र में समा जाने का वर्णन मिलता है. फरवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं समुद्र की गहराइयों में पहुँचे और जलमग्न द्वारका के स्थल पर भगवान श्रीकृष्ण को नमन करते हुए पूजा-अर्चना की. उन्होंने वहाँ मोरपंख भी अर्पित किया. समुद्र के भीतर दिखाई देते ये अवशेष केवल पत्थर नहीं, भारत की प्राचीन समुद्री परंपरा, नगर-योजना और सांस्कृतिक स्मृति के अद्भुत साक्षी हैं. मेरी संस्कृति…मेरा देश…मेरा अभिमान 🚩1
- मंदसोर नाहरगढ़ के गांव रतन पिपलिया मे रहवासी इलाके में आया मगरमच्छ, किया गया रेस्क्यू1
- आगरा का ताजमहल........निहारते रह जाते है लोग.....लाजवाब.....1
- सांवरिया सेठ के दर्शन को जा रहे थे 5 लोग, सकरगाराम में कंटेनर से भिड़ी कार; 1 की मौत, 4 घायल नीमच में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, चार घायल नीमच जिले से इस वक्त एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जिरन थाना अन्तर्गत आने वाले सकरगराम में एक फिगो कार की कंटेनर से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार पांच लोगों में से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, फिगो कार में कुल पांच लोग सवार थे। हादसे में हिमांशु पिता त्रिलोक सिंह, उम्र 29 वर्ष, की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार आशीष पिता मोहन सिंह, उम्र 30 वर्ष, अंकित पिता गणपत जी, उम्र 35 वर्ष, मोहित पिता भवर सिंह, उम्र 30 वर्ष और जयसिंह पिता भवर सिंह, उम्र 30 वर्ष घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल दो लोगों जोकि मोहित पिता भंवर सिंह और जयसिंह पिता भवर सिंह की हालत को देखते हुए उन्हें उपचार के लिए राजस्थान के उदयपुर अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि दो घायलों का उपचार नीमच जिला अस्पताल में जारी है। जानकारी के मुताबिक, सभी पांचों व्यक्ति धार जिले के बदनावर तहसील के खानवा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। ये सभी राजस्थान के मंडफिया स्थित प्रसिद्ध सांवरिया सेठ मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सकरगाराम के पास उनकी कार कंटेनर से जोरदार टक्कर हो गई और यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।1
- [2/9, 09:06] radheshayam4656: पुरानी रंजिश को लेकर मुल्तानपुरा में चली गोली एक व्यक्ति घायल मंदसौर वाइडी नगर थाना क्षेत्र के मुल्तानपुरा में कल शाम करीब 6:30 बजे पुरानी रंजिश विवाद में गोली चलने से जाकिर उम्र 50 वर्ष घायल हो गया जिनके हाथ में गोली लगी थी जिनका उपचार सिविल हॉस्पिटल मंदसौर में चल रहा है पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ करदी है [2/9, 09:35] radheshayam4656: *पुरानी रंजिश को लेकर वाइडी नगर थाना क्षेत्र के मुल्तानपुरा में विवाद के बाद चली गोली एक घायल पुलिस ने चार पर किया केस* *लेटेस्ट खबरों के लिए हमारे चैनल ग्रामीण एक्सप्रेस न्यूज़ को सब्सक्राइब जरूर करें* *राधेश्याम शर्मा* *8966943270*1