किसान फार्मर रजिस्ट्री बिना भी गेहूं सरकारी केंद्र पर बेच सकेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गेहूं खरीद में किसानों को बड़ी राहत प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने किसानों को हो रही असुविधा के दृष्टिगत बड़ा फ़ैसला लेते हुए घोषणा की कि फार्मर रजिस्ट्री के बिना भी किसान सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेच सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा है कि किसान पूर्व की भांति ही अपना गेहूं बेच सकेंगे। आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ ने 18 अप्रैल को खबर प्रकाशित की थी कि फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य किए जाने के कारण गेहूं की खरीद के रफ्तार न पकड़ पाने का मुद्दा उठाया था। इसका मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए निर्देश दिए हैं कि फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता को खत्म किया जाए। सीएम ने सभी जिलाधिकारियों को तत्काल इस व्यवस्था को लागू करने के निर्देश दिए हैं। क्रय केंद्रों पर गेहूं बिक्री के लिए आने वाले किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बेतहाशा गर्मी को देखते हुए सभी क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए पानी, पंखा, छाजन समेत सभी मूलभूत आवश्यकताओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए। खाद्य और रसद विभाग के मुताबिक, 20 अप्रैल तक 42 हजार से अधिक किसानों से 2.38 लाख मीट्रिक टन से गेहूं खरीद की जा चुकी है। गेहूं बिक्री के लिए अब तक 4.77 लाख से अधिक किसानों ने पंजीकरण भी कर लिया है। अब तक प्रदेश में 5400 से अधिक क्रय केंद्र स्थापित कर लिए गए हैं।

- पंजाब में कार चोर का खूनी तांडव: पकड़ने दौड़ी भीड़, चोर ने गाड़ियों लोगों को रौंदा,वायरल वीडियो में 'मौत का ड्रामा' कैद पंजाब। सोशल मीडिया पर दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। कार चोर का उत्पात देख लोग सन्न हैं। भीड़ चोर को पकड़ने* के लिए पीछे दौड़ रही है और चोर बेकाबू कार से गाड़ियों और लोगों को रौंदता हुआ भाग रहा है। सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल कुछ लोग कार को रोकने की कोशिश कर रहे हैं, तो कुछ जान बचाकर भागते दिख रहे हैं। चोर पूरी बेरहमी से कार दौड़ा रहा है न गाड़ियों की परवाह, न इंसानों की। सड़क 'क्राइम सीन' बन गई और चोर का ये अलग लेवल का ड्रामा' कैमरे में कैद हो गया। स्थानीय लोग बता रहे हैं कि चोर को घेर लिया गया था लेकिन उसने कार को हथियार बना लिया जिसे सामने पाया, कुचलने की कोशिश की। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया, वरना कई जिंदगियां खतरे में थीं।1
- महराजगंज में दबंगई भिटौली थाना क्षेत्र के पिपरा खादर गांव में हैरान कर देने वाली घटना— महराजगंज : भिटौली थाना क्षेत्र के पिपरा खादर गांव में स्कूल जा रही महिला एवं उसके पति पर पटीदार ने हमला कर किया पिटाई। घर मे घुसकर मारा पीटा, पत्नी चिल्लाती रही लेकिन मनबढ़ ने एक न सुनी । @maharajganjpol @diggorakhpur @Uppolice @AdgGkr @CMOfficeUP @DmMaharajganj @myogioffice1
- महराजगंज में सैकड़ों ग्राम प्रधानों ने जिला अध्यक्ष अनिल कुमार जोशी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी को ज्ञापन सौंपा। प्रधानों ने मांग की कि अगर पंचायत चुनाव समय पर नहीं होते हैं, तो वर्तमान प्रधानों को ही प्रशासक बनाया जाए। साथ ही, मनरेगा के तहत पिछले 2 साल से लंबित भुगतान को जल्द जारी करने की भी मांग उठाई गई। मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए समाधान का आश्वासन दिया है। . || Maharajganj News || Aapan Maharajganj || Gram Pradhan || Panchayat Chunav . #Maharajganj #PanchayatElection #GramPradhan #maharajganjnews #panchayat1
- kids video1
- कुशीनगर। जिले के विशुनपुरा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत जटहां बाजार ग्राम पंचायत के आधिकारिक पोर्टल पर वर्ष 2025-26 के लिए जारी विकास प्रस्ताव में गांव को 2030 तक आदर्श, स्वच्छ और आत्मनिर्भर बनाने का दावा किया गया है। दस्तावेजों में गरीबी उन्मूलन, स्वच्छता, जल प्रबंधन, हरित विकास और सुशासन जैसे 9 प्रमुख थीम को प्रमुखता दी गई है। लेकिन पोर्टल पर दिखाए गए इन दावों के विपरीत जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। जटहां से कटाई भरपुरवा मार्ग पर फैले कूड़े के ढेर और उससे उठती दुर्गंध लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। राहगीर नाक दबाकर इस रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं, जिससे “स्वच्छ गांव” के दावे पर सवाल उठ रहे हैं। इस समस्या का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत के पोर्टल पर विकास की बड़ी-बड़ी योजनाएं दिखाई जाती हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर उनका असर नहीं दिखता। अब लोगों की मांग है कि सिर्फ पोर्टल और फाइलों तक सीमित विकास योजनाओं के बजाय वास्तविक समस्याओं का समाधान किया जाए, ताकि गांव को सच में स्वच्छ और विकसित बनाया जा सके।2
- Post by Times of Uttar Pradesh1
- Post by Abulaish Ansari Kushinagr News1
- 🚨 #महराजगंज में दिल दहला देने वाली घटना घुघली क्षेत्र के चौमूखा नौका टोला में मामूली विवाद इतना बढ़ा कि बड़े भाई ने छोटे भाई पर कैंची से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल लक्ष्मण की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम, पुलिस जांच में जुटी। Public maharajganj #NewsUpdate #everyone #followers #यूपी #BreakingNews #Maharajganj #UPNews #Crime #Ghughli #ViralNews #HindiNews1