Shuru
Apke Nagar Ki App…
माना अगम अगाध सिंधु है, संघर्षों का पार नहीं है, किंतु डूबना मंझधारों में, साहस को स्वीकार नहीं है। ज़िंदगी चाहे कितनी भी कठिन क्यों न लगे, हिम्मत ही वो नाव है जो हमें किनारे तक पहुंचाती है। हार मान लेना विकल्प नहीं, आगे बढ़ते रहना ही असली जीत है। 💪✨ #प्रेरणा #संघर्ष #हौसला
D.D.NEWS UTTER PRADESH
माना अगम अगाध सिंधु है, संघर्षों का पार नहीं है, किंतु डूबना मंझधारों में, साहस को स्वीकार नहीं है। ज़िंदगी चाहे कितनी भी कठिन क्यों न लगे, हिम्मत ही वो नाव है जो हमें किनारे तक पहुंचाती है। हार मान लेना विकल्प नहीं, आगे बढ़ते रहना ही असली जीत है। 💪✨ #प्रेरणा #संघर्ष #हौसला
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- अखंड हिन्द फौज के प्रशिक्षण शिविर के छठें दिन हुआ परेड निरीक्षण न्यायिक उपजिलाधिकारी मंझनपुर आकाश सिंह ने परेड का किया निरीक्षण ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS कौशाम्बी...कड़ा के आरपी गार्डेन में चल रहे अखंड हिन्द फौज के 7 दिवसीय प्रारंभिक सैन्य प्रशिक्षण शिविर के छठवें दिन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित न्यायिक उपजिलाधिकारी मंझनपुर आकाश सिंह ने परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य अतिथि को कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी गई साथ ही मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्र ध्वज फहराकर सलामी दी गई और मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर छठवें दिवस के शिविर का शुभारम्भ किया गया। विदित हो कि इस शिविर में प्रदेश के विभिन्न जनपदो से 180 से अधिक युवा कैडेट्स को देशभक्ति, अनुशासन, आत्मरक्षा और माचिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अखंड हिंद फौज के जोन कमांडर धीरज पटेल द्वारा अतिथियो का स्वागत-सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर युवाओ में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को मजबूत करते है तथा उन्हे देश सेवा के प्रति प्रेरित करते है। इस अवसर पर दिलीप कुमार अग्रहरि, रिचा पाण्डेय, हिमांशु तिवारी, दीपक कुमार, छोटू, रौनक, अनूप कुमार, ईशा, दिव्यांशी, शिया, कुमकुम, नंदिनी, आंशी आदि लोग उपस्थित रहे।1
- बुलंदशहर की धरती पर छात्रों और युवाओं का आक्रोश साफ़ देखने को मिला, जब विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की नीतियों के विरोध में एक बड़ा आंदोलन खड़ा हुआ। सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं और युवा सड़कों पर उतर आए और अपनी आवाज़ बुलंद की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि UGC की वर्तमान नीतियां छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। शिक्षा के स्तर को सुधारने के बजाय, ये नीतियां छात्रों पर अनावश्यक दबाव और असमानता बढ़ा रही हैं। हाथों में तख्तियां और नारों के साथ युवाओं ने स्पष्ट संदेश दिया— "शिक्षा से खिलवाड़ बंद करो!" "छात्रों का हक हमें लेकर रहेंगे!" आंदोलन के दौरान प्रशासन से मांग की गई कि छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और UGC की नीतियों में आवश्यक सुधार किए जाएं। युवाओं ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों को अनदेखा किया गया, तो यह आंदोलन और भी उग्र रूप ले सकता है। यह आंदोलन सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि छात्रों के अधिकारों और बेहतर भविष्य की लड़ाई है। #UGC_RollBack #UGCRollBack #ठाकुर_शिवम_सिंह #UGC_काला_कानून_वापस_लो #ugc_नहीं_ucc_चाहियॆ #सवर्ण_महापंचायत #UGCRegulation1
- Post by ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश1
- खागा फतेहपुर ::- राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संस्थापक डॉक्टर केशवराव बलिराम हेडगेवार जी का जन्मदिवस सदाशिव गोलवलकर जी के चित्र पर माला पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई जिला प्रचारक मोहित नारायण द्विवेदी जी ने बताया की धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को ब्रह्मा जी ने इस सृष्टि का प्रारंभ किया था। हिंदू नववर्ष के पहले दिन का खास महत्व है। इस दिन लोग पूजा-पाठ करते हैं। साथ ही लोग स्नान, दान और नए संकल्प भी लेते हैं। चलिए जानते हैं कि हिंदू नवर्ष के पहले दिन क्या करना चाहिए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डाँ केशवराव बलिराम हेडगेवार जी का जन्म दिवस उत्सव मनाते है और आद्य सरसंघचालक प्रणाम करते है उत्सव आज दिनांक 19 मार्च को शाखा शह मनाया गया सभी स्वयंसेवक बंधु पूर्णगणवेश में उपस्थित होकर कार्यक्रम मैं उपस्थित नगर संघचालक उदय पाल जी जिला प्रचारक मोहित नारायण ने बौद्धिक में कार्यक्रम का महत्व बताया कुटी पर शाखा में सह विभाग सहसंघचालक कृष्ण स्वरूप जी बौद्धिक दिया नगर कार्यवाह उमेश जी विद्या मंदिर शाखा में गजेंद्र सिंह जी रितेश जी स्वर्णिम जी जिला सेवा प्रमुख डॉ धर्मेंद्र सिंह जी जिला प्रचार प्रमुख डॉ राहुल जी के के मिश्रा जी यश जी गोरेलाल की अरविंद जी मनीष जी आलोक केशरवानी जी आशीष पाल जी सहित सभी जिम्मेदार लोग उपस्थित रहे. अलोक कुमार केशरवानी3
- सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्मार्ट मीटर से आए ₹1 लाख 60 हजार के बिजली बिल को लेकर भारी हंगामा देखा जा रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि उपभोक्ता की मौत के बाद परिजनों ने शव को बिजली घर परिसर में रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। परिजनों का आरोप है कि गलत और अत्यधिक बिजली बिल की वजह से मृतक तनाव में था, जिसके चलते उसकी जान चली गई। वीडियो में भाजपा मंडल अध्यक्ष भी नाराज़ नजर आ रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की— मृतक परिवार को ₹10 लाख मुआवजा दिया जाए बिजली बिल को तत्काल निरस्त किया जाए1