Shuru
Apke Nagar Ki App…
Available for Sale Brand : oppo Model : 6pro Asking Price (₹) : 20000 City / Locality : bap phalodi Device Category : Smartphone Body Condition : Like new Variant (RAM / Storage) : 4GB / 256GB Device Age : Less than 1 year Network Connectivity : 4G VoLTE sell
Dinesh
Available for Sale Brand : oppo Model : 6pro Asking Price (₹) : 20000 City / Locality : bap phalodi Device Category : Smartphone Body Condition : Like new Variant (RAM / Storage) : 4GB / 256GB Device Age : Less than 1 year Network Connectivity : 4G VoLTE sell
More news from राजस्थान and nearby areas
- जोधपुर के देवमाली में कैंसर का झाड़ा लगवाने के लिए देश-विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। दर्शनार्थियों की भारी भीड़ के चलते देवमाली के रास्तों पर गाड़ियों का लंबा जाम लग गया है। गोपाल गुर्जर के अनुसार, इस अनुष्ठान के लिए श्रद्धालुओं को तीन महीने तक हर माह तीन दिन रुकना पड़ता है।1
- राजस्थान के पोकरण स्थित राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय के गेट पर खड़ी एक इको वैन में अचानक धमाके के साथ भीषण आग लग गई। दमकल की गाड़ियां दूसरी घटना में व्यस्त होने के कारण मौके पर पहुंचने में देरी हुई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पानी और मिट्टी से आग बुझाने का प्रयास किया। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई।1
- स्कूल शिक्षा परिवार शाखा परिवार श्रीकोलायत की ओर से रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस आरटीई पुनर्भरण में देरी से निजी विद्यालयों पर आर्थिक संकट, आंदोलन की चेतावनी, कोलायत मे प्रेस कॉन्फ्रेंन्स हुई स्कूल शिक्षा परिवार शाखा परिवार श्रीकोलायत की ओर से रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में निजी विद्यालय संचालकों ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए आरटीई पुनर्भरण राशि के लंबित भुगतान सहित विभिन्न समस्याओं को उठाया। पदाधिकारियों ने कहा कि समय पर भुगतान नहीं मिलने और लगातार बढ़ रही प्रशासनिक औपचारिकताओं के कारण निजी विद्यालय आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगठन के पदाधिकारीयों ने बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत निजी विद्यालयों ने 25 प्रतिशत विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा दी, लेकिन कई सत्र बीतने के बाद भी पुनर्भरण राशि का भुगतान लंबित है। इससे विद्यालयों के सामने शिक्षकों के वेतन, बिजली-पानी के बिल, भवन किराया, परिवहन एवं अन्य व्यवस्थाओं का खर्च उठाना मुश्किल हो रहा है। तहसील अध्यक्ष भंवर उपाध्याय ने कहा कि विभाग की ओर से बार-बार भौतिक सत्यापन करवाया जा रहा है, जबकि पूर्व में भी अधिकारियों द्वारा जांच की जा चुकी है। इसके बावजूद पुनः सत्यापन के नाम पर भुगतान प्रक्रिया को लंबित रखा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि निजी विद्यालयों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलाध्यक्ष खींयाराम सेन ने यह भी बताया गया कि लगातार बढ़ती महंगाई, विद्यार्थियों की घटती संख्या, अभिभावकों द्वारा फीस जमा करवाने में देरी तथा विभागीय पोर्टलों की तकनीकी खामियों के कारण विद्यालय संचालन प्रभावित हो रहा है। कई छोटे विद्यालय बंद होने की स्थिति में पहुंच गए हैं।1
- जैसलमेर के फतहगढ़ तहसील के देवड़ा गांव में एक ग्रामीण ने जर्जर बिजली लाइन को हटाने की गुहार लगाई है। उनकी ढाणी और मकान के ऊपर से गुजर रही यह पुरानी लाइन परिवारों और मवेशियों के लिए जान का खतरा बनी हुई है। पहले भी इस लाइन से उनके मवेशियों की मौत हो चुकी है, जिससे ग्रामीण बड़े हादसे की आशंका में जी रहे हैं।2
- जाको राखे साइयां मार सके ना कोई.... गीत संगीत संध्या में गूंजे सदाबहार नगमे आईरा समाचार बीकानेर। श्री विश्वकर्मा नाट्य संगीत कला संस्थान, बीकानेर द्वारा आयोजित "जाको राखे साइयां मार सके ना कोई".... गीत संगीत संध्या कार्यक्रम में सदाबहार हिन्दी फिल्मी गीतों की गूंज रही। कार्यक्रम आयोजक एवं संस्था अध्यक्ष मेघराज नागल ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि कार्यक्रम में दिल्ली सिंगर जया ठाकुर द्वारा स्थानीय कलाकारो के साथ डुएट सॉन्ग की शानदार प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के तेल चित्र पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पन्नालाल नागल, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एनडी रंगा विशिष्ट अतिथि नारायण बिहाणी, डाक्टर राकेश रावत,भरत प्रकाश श्रीमाली द्वारा पुष्प एवं माला अर्पित कर की गई। इस अवसर पर मेघराज नागल, नारायण बिहाणी, रामकिशोर यादव, इंजीनियर कमलकांत सोनी, सैय्यद अख्तर,ठाकुर विक्रम सिंह पडिहार, सुरेश जोशी, राधेश्याम ओझा, विनोद सक्सेना, हरिनारायण सिंह, लक्ष्मीनारायण भाटी, वीणा ओझा, रितु साध, डाक्टर राकेश रावत, उदय सिंह, मास्टर दिव्यांशु अग्रवाल, शाकिर हुसैन शाकिर, घनश्याम सोलंकी, जावेद मिर्जा, अनुराग नागर, सुनील शादी, सुशील पारीक, भवानी सिंह चौहान, अपूर्वा एरन सहित अन्य कलाकारों द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम का मंच संचालन कमलकांत सोनी ने किया।1
- बीकानेर के मुरलीधर व्यास कॉलोनी रोड पर एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने तीन स्कूटी और एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार में नाबालिग बच्चे सवार थे; पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- बीकानेर की मुरलीधर व्यास कॉलोनी में एक तेज रफ्तार कार ने चार दुपहिया वाहनों को टक्कर मारकर बड़ा हादसा कर दिया। इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने कार जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- छत्रपति संभाजीनगर में नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ अभियान में एक दिव्यांग की चाय की दुकान पर बुलडोजर चला दिया गया। पीड़ित का कहना है कि यह उसकी रोजी-रोटी का इकलौता जरिया था और उसे कोई नोटिस नहीं मिला। हालांकि, नगर निगम हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई का दावा कर रहा है, और स्थानीय लोगों ने छोटे वेंडरों के पुनर्वास की मांग की है।1