logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*करैरा के कंजर डेरा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही* *8 हजार किलोग्राम लहान नष्ट, 70 लीटर अवैध शराब जब्त* शिवपुरी, 06 सितंबर 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के स्पष्ट निर्देशों के तहत जिले भर में अवैध मदिरा के निर्माण, भण्डारण एवं विक्रय के विरुद्ध एक विशेष सघन अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी विभाग के समस्त कार्यपालिक बल द्वारा करैरा अंतर्गत बायपास रोड के पास स्थित कंजर बस्ती डेरा क्षेत्र में सघन गश्त कर प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। कार्रवाई के दौरान आबकारी बल ने तत्परता दिखाते हुए अवैध एवं कच्ची मदिरा के निर्माण तथा भण्डारण के ठिकानों को मौके पर ही पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। स्थल पर की गई व्यापक छानबीन में शराब बनाने के उद्देश्य से जमा कर रखा गया लगभग 8,000 किलोग्राम लहान जब्त कर नष्ट किया गया। इसके साथ ही मौके से लगभग 70 लीटर तैयार कच्ची हाथ भट्ठी मदिरा बरामद कर जब्त की गई। अवैध शराब के निर्माण और संग्रहण के इस कृत्य पर सख्त कदम उठाते हुए, आबकारी विभाग द्वारा आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। जिला प्रशासन और आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनस्वास्थ्य की सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से, अवैध मदिरा के विरुद्ध यह विशेष अभियान जिले में आगे भी निरंतर जारी रहेगा। *करैरा के कंजर डेरा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही* *8 हजार किलोग्राम लहान नष्ट, 70 लीटर अवैध शराब जब्त* शिवपुरी, 06 सितंबर 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के स्पष्ट निर्देशों के तहत जिले भर में अवैध मदिरा के निर्माण, भण्डारण एवं विक्रय के विरुद्ध एक विशेष सघन अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी विभाग के समस्त कार्यपालिक बल द्वारा करैरा अंतर्गत बायपास रोड के पास स्थित कंजर बस्ती डेरा क्षेत्र में सघन गश्त कर प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। ​कार्रवाई के दौरान आबकारी बल ने तत्परता दिखाते हुए अवैध एवं कच्ची मदिरा के निर्माण तथा भण्डारण के ठिकानों को मौके पर ही पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। स्थल पर की गई व्यापक छानबीन में शराब बनाने के उद्देश्य से जमा कर रखा गया लगभग 8,000 किलोग्राम लहान जब्त कर नष्ट किया गया। इसके साथ ही मौके से लगभग 70 लीटर तैयार कच्ची हाथ भट्ठी मदिरा बरामद कर जब्त की गई। ​अवैध शराब के निर्माण और संग्रहण के इस कृत्य पर सख्त कदम उठाते हुए, आबकारी विभाग द्वारा आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। जिला प्रशासन और आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनस्वास्थ्य की सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से, अवैध मदिरा के विरुद्ध यह विशेष अभियान जिले में आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

1 hr ago
user_Ram Manohar Mishra
Ram Manohar Mishra
करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

*करैरा के कंजर डेरा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही* *8 हजार किलोग्राम लहान नष्ट, 70 लीटर अवैध शराब जब्त* शिवपुरी, 06 सितंबर 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के स्पष्ट निर्देशों के तहत जिले भर में अवैध मदिरा के निर्माण, भण्डारण एवं विक्रय के विरुद्ध एक विशेष सघन अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी विभाग के समस्त कार्यपालिक बल द्वारा करैरा अंतर्गत बायपास रोड के पास स्थित कंजर बस्ती डेरा क्षेत्र में सघन गश्त कर प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। कार्रवाई के दौरान आबकारी बल ने तत्परता दिखाते हुए अवैध एवं कच्ची मदिरा के निर्माण तथा भण्डारण के ठिकानों को मौके पर ही पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। स्थल पर की गई व्यापक छानबीन में शराब बनाने के उद्देश्य से जमा कर रखा गया लगभग 8,000 किलोग्राम लहान जब्त कर नष्ट किया गया। इसके साथ ही मौके से लगभग 70 लीटर तैयार कच्ची हाथ भट्ठी मदिरा बरामद कर जब्त की गई। अवैध शराब के निर्माण और संग्रहण के इस कृत्य पर सख्त कदम उठाते हुए, आबकारी विभाग द्वारा आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। जिला प्रशासन और आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनस्वास्थ्य की सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से, अवैध मदिरा के विरुद्ध यह विशेष अभियान जिले में आगे भी निरंतर जारी रहेगा। *करैरा के कंजर डेरा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही* *8 हजार किलोग्राम लहान नष्ट, 70 लीटर अवैध शराब जब्त* शिवपुरी, 06 सितंबर 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के स्पष्ट निर्देशों के तहत जिले भर में अवैध मदिरा के निर्माण, भण्डारण एवं विक्रय के विरुद्ध एक विशेष सघन अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी विभाग के समस्त कार्यपालिक बल द्वारा करैरा अंतर्गत बायपास रोड के पास स्थित कंजर बस्ती डेरा क्षेत्र में सघन गश्त कर प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। ​कार्रवाई के दौरान आबकारी बल ने तत्परता दिखाते हुए अवैध एवं कच्ची मदिरा के निर्माण तथा भण्डारण के ठिकानों को मौके पर ही पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। स्थल पर की गई व्यापक छानबीन में शराब बनाने के उद्देश्य से जमा कर रखा गया लगभग 8,000 किलोग्राम लहान जब्त कर नष्ट किया गया। इसके साथ ही मौके से लगभग 70 लीटर तैयार कच्ची हाथ भट्ठी मदिरा बरामद कर जब्त की गई। ​अवैध शराब के निर्माण और संग्रहण के इस कृत्य पर सख्त कदम उठाते हुए, आबकारी विभाग द्वारा आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। जिला प्रशासन और आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनस्वास्थ्य की सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से, अवैध मदिरा के विरुद्ध यह विशेष अभियान जिले में आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • नवनिर्वाचित विधायक कु घनश्याम सिंह ने ली विधायक की शपथ.. मध्यप्रदेश विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने दतिया विधानसभा क्षेत्र के विधानसभा सदस्य घनश्याम सिंह जी को विधायक पद की दिलाई शपथ,साथ में रहे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित कई विधायक...
    1
    नवनिर्वाचित विधायक कु घनश्याम सिंह ने ली विधायक की शपथ..
मध्यप्रदेश विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने दतिया विधानसभा क्षेत्र के विधानसभा सदस्य घनश्याम सिंह जी को विधायक पद की दिलाई शपथ,साथ में रहे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित कई विधायक...
    user_Narendra lodhi pichhore
    Narendra lodhi pichhore
    Social worker पिछोर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • भगुवापुरा थाना क्षेत्र में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी दतिया जिले के भगुवापुरा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खाई में भरे पानी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।बताया जा रहा है कि सड़क किनारे खाई में पानी भरा हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतक की उम्र और पहचान के संबंध में फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि मृतक ने पीले रंग के संत जैसे कपड़े पहन रखे थे। शव की शिनाख्त नहीं होने के कारण पुलिस आसपास के गांवों तथा अन्य क्षेत्रों में जानकारी जुटा रही है।शव पानी में मिलने के कारण घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। हालांकि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।पुलिस मृतक की पहचान के लिए उसके हुलिए और कपड़ों के आधार पर आसपास के थानों में भी सूचना भेज सकती है। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हाल के दिनों में किसी व्यक्ति के लापता होने की सूचना तो दर्ज नहीं हुई है।फिलहाल अज्ञात शव की शिनाख्त पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    भगुवापुरा थाना क्षेत्र में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी 
दतिया जिले के भगुवापुरा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खाई में भरे पानी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।बताया जा रहा है कि सड़क किनारे खाई में पानी भरा हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
मृतक की उम्र और पहचान के संबंध में फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि मृतक ने पीले रंग के संत जैसे कपड़े पहन रखे थे। शव की शिनाख्त नहीं होने के कारण पुलिस आसपास के गांवों तथा अन्य क्षेत्रों में जानकारी जुटा रही है।शव पानी में मिलने के कारण घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। हालांकि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।पुलिस मृतक की पहचान के लिए उसके हुलिए और कपड़ों के आधार पर आसपास के थानों में भी सूचना भेज सकती है। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हाल के दिनों में किसी व्यक्ति के लापता होने की सूचना तो दर्ज नहीं हुई है।फिलहाल अज्ञात शव की शिनाख्त पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_AD SINGH DHAKAD
    AD SINGH DHAKAD
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • कलेक्टर वर्मा का सख्त रुख: गरीबों का राशन हड़पने वालों पर सख्त कार्यवाही, 16 लाख की वसूली के साथ एफआईआर और जेल शिवपुरी कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशों के परिपालन में कोलारस अनुभाग में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुदृढ़, पारदर्शी एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य से व्यापक कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री वर्मा ने स्पष्ट किया है कि पात्र हितग्राहियों तक खाद्यान्न की सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर पाई जाने वाली अनियमितता पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। *अनियमितता पर लगभग ₹16 लाख रुपए की वसूली एवं प्राथमिकी दर्ज* कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशों के क्रम में कोलारस अनुभाग अंतर्गत सार्वजनिक वितरण प्रणाली में दर्ज अनियमितताओं के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषी पूर्व विक्रेताओं एवं प्रबंधकों से ₹16,00,000/- से अधिक की राशि की वसूली के आदेश जारी किए गए हैं। इसके तहत शासकीय उचित मूल्य दुकान लेवा के पूर्व विक्रेता राजकुमार शर्मा एवं पूर्व प्रबंधक हार्दिक गुप्ता से ₹4,41,300/-, कार्या दुकान के पूर्व प्रबंधक सुआ लाल रावत, विक्रेता भगवान जाटव एवं सहायक विक्रेता अजय परिहार से ₹5,00,725/-, रिन्हाय दुकान के विक्रेता सोनू जाटव, सहायक भारत यादव एवं प्रबंधक हेतराम जाटव से ₹3,37,035/- तथा अटरूनी दुकान के विक्रेता चित्रांश ओझा से ₹3,20,407/- की वसूली के आदेश जारी किए गए हैं। इसके अतिरिक्त लेवा एवं कार्या दुकान के संबंधित विक्रेताओं व प्रबंधकों के विरुद्ध गंभीर अनियमितता पाए जाने पर तेंदुआ थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई जा चुकी है। *वितरण में लापरवाही पर कड़ा रुख, विक्रेता भेजा गया जेल* खाद्यान्न वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के कड़े निर्देशों के तहत शासकीय उचित मूल्य दुकान उन्हाई के विक्रेता गोपाल जाटव पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई की गई है। विक्रेता द्वारा ग्रामीणों को राशन वितरण न किए जाने तथा स्थल पर भौतिक सत्यापन के दौरान दुकान पर खाद्यान्न उपलब्ध न पाए जाने को गंभीरता से लिया गया है। इसके परिणामस्वरूप, क्षेत्र में शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत संबंधित विक्रेता के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है। *प्रशासनिक संवेदनशीलता: कलेक्टर वर्मा की पहल पर बारिश के बीच घर-घर पहुंचा राशन* कलेक्टर अर्पित वर्मा की मंशा के अनुरूप जहां एक ओर अनियमितता करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है, वहीं दूसरी ओर अंतिम व्यक्ति तक खाद्यान्न पहुंचाना प्राथमिकता में शामिल है। इसी संवेदनशीलता का उदाहरण ग्राम मोहरा (तहसील कोलारस) में देखने को मिला, जहां अत्यधिक वर्षा के कारण हितग्राही राशन दुकान तक पहुंचने में असमर्थ थे। कलेक्टर वर्मा के जन-सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देशों का पालन करते हुए विक्रेता विवेक वैरागी एवं उनकी टीम ने पीओएस मशीन और राशन सामग्री के साथ ग्रामीणों के द्वार-द्वार पहुंचकर खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित किया। विपरीत मौसम में भी घर बैठे राशन प्राप्त होने पर ग्रामीणजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कलेक्टर श्री वर्मा का आभार जताया। *सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और सुगमता शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता* कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने स्पष्ट किया है कि जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पूर्णतः पारदर्शी, सुदृढ़ और जनसुलभ बनाना जिला प्रशासन की मुख्य प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शासकीय योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक बिना किसी बाधा के पहुंचे, इसके लिए उचित मूल्य दुकानों की निरंतर समीक्षा की जा रही है। व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
    1
    कलेक्टर वर्मा का सख्त रुख: गरीबों का राशन हड़पने वालों पर सख्त कार्यवाही, 16 लाख की वसूली के साथ एफआईआर और जेल
शिवपुरी कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशों के परिपालन में कोलारस अनुभाग में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुदृढ़, पारदर्शी एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य से व्यापक कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री वर्मा ने स्पष्ट किया है कि पात्र हितग्राहियों तक खाद्यान्न की सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर पाई जाने वाली अनियमितता पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
*अनियमितता पर लगभग ₹16 लाख रुपए की वसूली एवं प्राथमिकी दर्ज*
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशों के क्रम में कोलारस अनुभाग अंतर्गत सार्वजनिक वितरण प्रणाली में दर्ज अनियमितताओं के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषी पूर्व विक्रेताओं एवं प्रबंधकों से  ₹16,00,000/- से अधिक की राशि की वसूली के आदेश जारी किए गए हैं। इसके तहत शासकीय उचित मूल्य दुकान लेवा के पूर्व विक्रेता राजकुमार शर्मा एवं पूर्व प्रबंधक हार्दिक गुप्ता से ₹4,41,300/-, कार्या दुकान के पूर्व प्रबंधक सुआ लाल रावत, विक्रेता भगवान जाटव एवं सहायक विक्रेता अजय परिहार से ₹5,00,725/-, रिन्हाय दुकान के विक्रेता सोनू जाटव, सहायक भारत यादव एवं प्रबंधक हेतराम जाटव से ₹3,37,035/- तथा अटरूनी दुकान के विक्रेता चित्रांश ओझा से ₹3,20,407/- की वसूली के आदेश जारी किए गए हैं। इसके अतिरिक्त लेवा एवं कार्या दुकान के संबंधित  विक्रेताओं व प्रबंधकों के विरुद्ध गंभीर अनियमितता पाए जाने पर तेंदुआ थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई जा चुकी है।
*वितरण में लापरवाही पर कड़ा रुख, विक्रेता भेजा गया जेल*
खाद्यान्न वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के कड़े निर्देशों के तहत शासकीय उचित मूल्य दुकान उन्हाई के विक्रेता गोपाल जाटव पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई की गई है। विक्रेता द्वारा ग्रामीणों को राशन वितरण न किए जाने तथा स्थल पर भौतिक सत्यापन के दौरान दुकान पर खाद्यान्न उपलब्ध न पाए जाने को गंभीरता से लिया गया है। इसके परिणामस्वरूप, क्षेत्र में शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत संबंधित विक्रेता के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।
*प्रशासनिक संवेदनशीलता: कलेक्टर वर्मा की पहल पर बारिश के बीच घर-घर पहुंचा राशन*
कलेक्टर अर्पित वर्मा की मंशा के अनुरूप जहां एक ओर अनियमितता करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है, वहीं दूसरी ओर अंतिम व्यक्ति तक खाद्यान्न पहुंचाना प्राथमिकता में शामिल है। इसी संवेदनशीलता का उदाहरण ग्राम मोहरा (तहसील कोलारस) में देखने को मिला, जहां अत्यधिक वर्षा के कारण हितग्राही राशन दुकान तक पहुंचने में असमर्थ थे। कलेक्टर वर्मा के जन-सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देशों का पालन करते हुए विक्रेता विवेक वैरागी एवं उनकी टीम  ने पीओएस मशीन और राशन सामग्री के साथ ग्रामीणों के द्वार-द्वार पहुंचकर खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित किया। विपरीत मौसम में भी घर बैठे राशन प्राप्त होने पर ग्रामीणजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कलेक्टर श्री वर्मा का आभार जताया।
*सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और सुगमता शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता*
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने स्पष्ट किया है कि जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली  को पूर्णतः पारदर्शी, सुदृढ़ और जनसुलभ बनाना जिला प्रशासन की मुख्य प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शासकीय योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक बिना किसी बाधा के पहुंचे, इसके लिए उचित मूल्य दुकानों की निरंतर समीक्षा की जा रही है। व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_Kuldeep gupta
    Kuldeep gupta
    पत्रकारिता शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • झाँसी की बबीना विधानसभा के मडोरा हाजीपुरा गाँव के लोगों के आरोप पर प्रधान जी ये बोले #jhansi #thenewstantra #newstantra #jhansinews #babina झाँसी की बबीना विधानसभा के मडोरा हाजीपुरा गाँव के लोगों के आरोप पर प्रधान जी ये बोले #jhansi #thenewstantra #newstantra #jhansinews #babina
    1
    झाँसी की बबीना विधानसभा के मडोरा हाजीपुरा गाँव के लोगों के आरोप पर प्रधान जी ये बोले
#jhansi #thenewstantra #newstantra #jhansinews #babina
झाँसी की बबीना विधानसभा के मडोरा हाजीपुरा गाँव के लोगों के आरोप पर प्रधान जी ये बोले
#jhansi #thenewstantra #newstantra #jhansinews #babina
    user_The News Tantra
    The News Tantra
    Court reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जिला दतिया में आबकारी विभाग द्वारा जहरीली शराब के विरूद्ध कार्यवाही जिला सागर में जहरीली शराब की घटना के बाद कलेक्टर महोदय दतिया श्री स्वप्निल वानखड़े एवं उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता श्री संदीप शर्मा के निर्देशानुसार आज दिनांक 06.09.2026 को दतिया में जहरीली शराब के विरुद्ध कार्यवाही हेतु जिला आबकारी अधिकारी श्री रामकुमार सूत्रकार के मार्गदर्शन में आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी श्री अनिरुद्ध खानवलकर के नेतृत्व में वृत्त दतिया अ, दतिया ब एवं वृत्त सेंवढ़ा क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब के विरुद्ध दविश कार्यवाही में मौके पर 05 ड्रम में लगभग 1000 लीटर गुड़ लाहन सैपल लेकर नष्ट किये गये एवं 119 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब जब्त कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 संशोधन 2000 की धारा 34 (1) एवं धारा 34 (1) थ् के अंतर्गत कुल 09 प्रकरण पंजीबद्ध कर मौके से 05 आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उक्त प्रकरण में जब्त/नष्ट मदिरा एवं सामान की अनुमानित मूल्य 1,73,800 /- रूपये है। उक्त अभियान सतत रूप से जिले में जारी रहेगा। उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती ध्वनि भदौरिया, एवं आबकारी मुख्य आरक्षक श्री विकास पाठक, आबकारी आरक्षक श्री मनीष यादव एवं श्री विकास साहू एवं वाहन चालकों का सराहनीय योगदान रहा।
    1
    जिला दतिया में आबकारी विभाग द्वारा जहरीली शराब के विरूद्ध कार्यवाही
जिला सागर में जहरीली शराब की घटना के बाद कलेक्टर महोदय दतिया श्री स्वप्निल वानखड़े एवं उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता श्री संदीप शर्मा के निर्देशानुसार आज दिनांक 06.09.2026 को दतिया में जहरीली शराब के विरुद्ध कार्यवाही हेतु जिला आबकारी अधिकारी श्री रामकुमार सूत्रकार के मार्गदर्शन में आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी श्री अनिरुद्ध खानवलकर के नेतृत्व में वृत्त दतिया अ, दतिया ब एवं वृत्त सेंवढ़ा क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब के विरुद्ध दविश कार्यवाही में मौके पर 05 ड्रम में लगभग 1000 लीटर गुड़ लाहन सैपल लेकर नष्ट किये गये एवं 119 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब जब्त कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 संशोधन 2000 की धारा 34 (1) एवं धारा 34 (1) थ् के अंतर्गत कुल 09 प्रकरण पंजीबद्ध कर मौके से 05 आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उक्त प्रकरण में जब्त/नष्ट मदिरा एवं सामान की अनुमानित मूल्य 1,73,800 /- रूपये है। उक्त अभियान सतत रूप से जिले में जारी रहेगा।
उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती ध्वनि भदौरिया, एवं आबकारी मुख्य आरक्षक श्री  विकास पाठक, आबकारी आरक्षक श्री मनीष यादव एवं श्री विकास साहू एवं वाहन चालकों का सराहनीय योगदान रहा।
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • झाँसी थाना बड़ागांव पुलिस को बड़ी सफलता: 3 शातिर चोर गिरफ्तार, 8 मोबाइल बरामद आज दिनाँक 06.09.2026 को थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान चोरी की घटना में संलिप्त 03 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया है, इनके कब्जे से 08 मोबाइल फोन, 02 रिंच व 01 वायर कटर बरामद करते हुए अभियुक्तगण को मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। प्रकरण में की जा रही कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री प्रिया सिंह की वीडियो बाइट
    1
    झाँसी थाना बड़ागांव पुलिस को बड़ी सफलता: 3 शातिर चोर गिरफ्तार, 8 मोबाइल बरामद
आज दिनाँक 06.09.2026 को थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान चोरी की घटना में संलिप्त 03 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया है, इनके कब्जे से 08 मोबाइल फोन, 02 रिंच व 01 वायर कटर बरामद करते हुए अभियुक्तगण को मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। प्रकरण में की जा रही कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री प्रिया सिंह की वीडियो बाइट
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • झाँसी मे 5 ₹ के सिक्कों से अध्यक्ष का तुलादान,, सिक्के लूटने को कार्यकर्ताओं मे मची होड़,,विडिओ वाइरल.
    1
    झाँसी मे 5 ₹ के सिक्कों से अध्यक्ष का तुलादान,, सिक्के लूटने को कार्यकर्ताओं मे मची होड़,,विडिओ वाइरल.
    user_Hemant Kumar Gupta
    Hemant Kumar Gupta
    पत्रकार झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • झाँसी-ललितपुर में कर्मचारी संघ चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज झाँसी। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ पशुपालन विभाग, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह ने झाँसी एवं ललितपुर जनपद का दौरा कर कर्मचारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संघ के प्रांतीय अधिवेशन एवं चुनाव में कर्मचारियों से सक्रिय भागीदारी की अपील की। प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह ने आगामी 10 एवं 11 सितंबर 2026 को लखनऊ में आयोजित होने वाले प्रांतीय अधिवेशन एवं चुनाव में अजय कुमार सिंह को प्रदेश अध्यक्ष तथा त्रिलोक सिंह बिष्ट को प्रदेश महामंत्री पद पर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। झाँसी पहुंचने पर मान सिंह, अजय कुमार सिंह एवं त्रिलोक सिंह बिष्ट का कर्मचारियों और पदाधिकारियों ने फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान संगठन की एकजुटता और चुनाव को लेकर कर्मचारियों से संवाद भी किया गया। कार्यक्रम में झाँसी जिला अध्यक्ष मोनू सिंह यादव, जिला मंत्री बृजकिशोर यादव, मंडल अध्यक्ष उदय सिंह यादव, मंडल मंत्री अशोक तिवारी, चतुर्थ श्रेणी महासंघ के प्रदेश मंत्री शिव सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह परिहार, मंडल मंत्री अब्दुल रहीम सिद्दीकी, भरारी फार्म झाँसी के जिला अध्यक्ष रमेश सिंह यादव सहित ललितपुर की जिला अध्यक्ष विमला देवी समेत अन्य कर्मचारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
    1
    झाँसी-ललितपुर में कर्मचारी संघ चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज
झाँसी। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ पशुपालन विभाग, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह ने झाँसी एवं ललितपुर जनपद का दौरा कर कर्मचारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संघ के प्रांतीय अधिवेशन एवं चुनाव में कर्मचारियों से सक्रिय भागीदारी की अपील की।
प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह ने आगामी 10 एवं 11 सितंबर 2026 को लखनऊ में आयोजित होने वाले प्रांतीय अधिवेशन एवं चुनाव में अजय कुमार सिंह को प्रदेश अध्यक्ष तथा त्रिलोक सिंह बिष्ट को प्रदेश महामंत्री पद पर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
झाँसी पहुंचने पर मान सिंह, अजय कुमार सिंह एवं त्रिलोक सिंह बिष्ट का कर्मचारियों और पदाधिकारियों ने फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान संगठन की एकजुटता और चुनाव को लेकर कर्मचारियों से संवाद भी किया गया।
कार्यक्रम में झाँसी जिला अध्यक्ष मोनू सिंह यादव, जिला मंत्री बृजकिशोर यादव, मंडल अध्यक्ष उदय सिंह यादव, मंडल मंत्री अशोक तिवारी, चतुर्थ श्रेणी महासंघ के प्रदेश मंत्री शिव सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह परिहार, मंडल मंत्री अब्दुल रहीम सिद्दीकी, भरारी फार्म झाँसी के जिला अध्यक्ष रमेश सिंह यादव सहित ललितपुर की जिला अध्यक्ष विमला देवी समेत अन्य कर्मचारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
    user_बुंदेलखण्ड न्यूज नेटवर्क
    बुंदेलखण्ड न्यूज नेटवर्क
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सागर जिले के बंड्डा-शाहगढ़ क्षेत्र में शराब सेवन से हुई मौतों का समाचार अत्यंत दुःखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने प्रभारी मंत्री एवं अधिकारियों को तत्काल जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। *डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री*
    1
    सागर जिले के बंड्डा-शाहगढ़ क्षेत्र में शराब सेवन से हुई मौतों का समाचार अत्यंत दुःखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने प्रभारी मंत्री एवं अधिकारियों को तत्काल जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
*डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री*
    user_Narendra lodhi pichhore
    Narendra lodhi pichhore
    Social worker पिछोर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.