Shuru
Apke Nagar Ki App…
UP पुलिस के अश्विनी कुमार ने रक्षाबंधन पर भाईचारे की एक अनोखी मिसाल पेश की। बताया जा रहा है कि उन्होंने भिखारी का भेष धारण कर कई महिलाओं से राखी बंधवाने की कोशिश की, लेकिन कई महिलाओं ने उन्हें पहचान न पाने के कारण राखी बांधने से मना कर दिया। इसी दौरान एक मुस्लिम महिला ने आगे बढ़कर उन्हें राखी बांधी। इसके बाद अश्विनी कुमार ने महिला को मिठाई, पैसे और सोने का उपहार देकर सम्मानित किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भाईचारे और इंसानियत की चर्चा का कारण बना हुआ है।
आशीष मिश्र बहराइच
UP पुलिस के अश्विनी कुमार ने रक्षाबंधन पर भाईचारे की एक अनोखी मिसाल पेश की। बताया जा रहा है कि उन्होंने भिखारी का भेष धारण कर कई महिलाओं से राखी बंधवाने की कोशिश की, लेकिन कई महिलाओं ने उन्हें पहचान न पाने के कारण राखी बांधने से मना कर दिया। इसी दौरान एक मुस्लिम महिला ने आगे बढ़कर उन्हें राखी बांधी। इसके बाद अश्विनी कुमार ने महिला को मिठाई, पैसे और सोने का उपहार देकर सम्मानित किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भाईचारे और इंसानियत की चर्चा का कारण बना हुआ है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 🔥 एक तस्वीर, जिसने पूरी दुनिया को झकझोर दिया! 😢 न्यूयॉर्क के ब्रोंक्स स्थित पेलहम पार्कवे हाउसेस में एक अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई। दोपहर करीब 2 बजे लगी आग से कुछ ही देर में पूरे घर में धुआं फैल गया। उस समय 18 वर्षीय वैनेसा स्कॉट अपनी सात महीने की चचेरी बहन को लेकर खिड़की के पास थी। बच्ची को बचाने की कोशिश में वैनेसा ने उसे खिड़की से बाहर सुरक्षित रखने का प्रयास किया। पड़ोसी माया टकर ने उस पल की तस्वीर कैमरे में कैद कर ली। देखते ही देखते यह तस्वीर पूरी दुनिया में वायरल हो गई। दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और पांचवीं मंजिल की खिड़की तक पहुंचकर बचाव अभियान चलाया। 🚒 ❤️ यह तस्वीर हमें याद दिलाती है कि मुश्किल की घड़ी में इंसान अपने प्रियजनों को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। #ViralStory #NewYork #Bronx #Rescue #Humanity …1
- अयोध्या राम मंदिर दर्शन: जब पूरा परिवार पहुंचा राम लला के द्वार! देखिए आस्था और जयकारों का अद्भुत नजारा... नमस्कार! अयोध्या धाम से इस वक्त की सबसे खूबसूरत और भक्तिमय तस्वीरें सामने आ रही हैं। भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण पूरा होने के साथ ही देश-दुनिया से लाखों श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं।1
- नानपारा मस्जिद फैलाने मदीना हकीम कैसर से सम्मा्पन हुआ है नानपारा में अकीदत के साथ मनाई गई ईद मिलादुन्नबी नानपारा (बहराइच), 26 अगस्त 2026। नानपारा में ईद मिलादुन्नबी का पर्व अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद ﷺ की यौमे पैदाइश की खुशी में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान नात-ए-पाक, सलातो-सलाम और दुरूद शरीफ के नजराने पेश किए गए। लोगों ने पैगंबर-ए-इस्लाम ﷺ की शिक्षाओं को याद करते हुए आपसी भाईचारे, प्रेम और अमन का संदेश दिया। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शहर में धार्मिक माहौल दिखाई दिया और लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी।4
- बारावफात पर रोशनी से जगमगाया नानपारा, रातभर गूंजती रहीं नात-ओ-सलाम की सदाएं नानपारा, बहराइच। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पैदाइश की खुशी में बारावफात का त्योहार नानपारा नगर सहित आसपास के इलाकों में अकीदत, रोशनी और खुशी के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर परंपरागत अंदाज में जुलूस-ए-मोहम्मदी का जुलूस निकाला गया। मजहबी झंडों और परचमों से सजे जुलूस में नात-ओ-मनकबत, दुरूद-ओ-सलाम और नारे तकबीर की सदाएं गूंजती रहीं। बड़ी संख्या में अकीदतमंद जुलूस में शामिल हुए। मंगलवार की रात नमाज-ए-ईशा के बाद अंजुमन जुलूस-ए-मोहम्मदी कमेटी के सदर मौलाना मोईनुद्दीन कादरी की सरपरस्ती में दरगाहे गौसिया, मोहल्ला तोपखाना से मुख्य जुलूस रवाना हुआ। वहीं राजा वाली मस्जिद, राजा बाजार से निकले जुलूस में मुफ्ती मुहम्मद ख़ालिद रज़ा क़ादरी की मौजूदगी रही। इसके अलावा रौजा अब्दुल वहाब, फैजान-ए-मदीना मस्जिद हकीम कैसर और मोहल्ला बेलदारन टोला से भी जुलूस निकाले गए। सभी जुलूस अपने परंपरागत रास्तों से गुजरते हुए नगर के विभिन्न इलाकों में पहुंचे और भाईचारे व मोहब्बत का पैगाम देते रहे। जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरी रात नगर में भ्रमण करता रहा और दूसरे दिन देर शाम अपने स्थान पर पहुंचकर संपन्न हुआ। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। नगर के विभिन्न स्थानों पर सीरनी और मिठाइयों का वितरण भी किया गया। बारावफात के मौके पर नगर की मस्जिदों और धार्मिक स्थलों को रंग-बिरंगी झालरों और रोशनी से सजाया गया। राजा वाली मस्जिद की आकर्षक सजावट लोगों के बीच चर्चा का केंद्र रही। वहीं खान-ए-काबा और अन्य धार्मिक रौजों की सजावट ने जुलूस की रौनक बढ़ाई। जुलूस के दौरान नारे तकबीर और अल्लाह हू अकबर की सदाएं वातावरण में गूंजती रहीं। कई स्थानों पर मौलाना आरिफ रज़ा क़ादरी भी धार्मिक आयोजन में मौजूद रहे। जुलूस के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल वहीद अपनी टीम के साथ राजा फाटक से लेकर पूरे नगर में भ्रमणशील रहे। उनके साथ नानपारा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सोहेल अहमद सहित टीम के अन्य लोग भी मौजूद रहे और विभिन्न स्थानों पर जुलूस में शामिल अकीदतमंदों का स्वागत किया। पालिका अध्यक्ष अब्दुल वहीद ने मदरसा अजीजुल उलूम के पास समेत कई स्थानों पर जुलूस-ए-मोहम्मदी पर पुष्पवर्षा कर अकीदतमंदों का स्वागत किया। इस दौरान मौलाना मुहम्मद हुसैन रज़ा क़ादरी, मुबारक अली पिंटू, शफीक कुरैशी और नानपारा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सोहेल अहमद समेत कई लोग मौजूद रहे। बीते वर्ष की तरह इस वर्ष भी जुलूस पर की गई पुष्पवर्षा चर्चा का विषय रही। वहीं पूर्व पालिका अध्यक्ष अब्दुल मोईद और उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष मुशीर सेठ भी बावर्ची टोला में जुलूस के दौरान शामिल रहे। पूरी रात भारी पुलिस बल के साथ चलायमान रहा प्रशासन। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। उपजिलाधिकारी प्रकाश सिंह, तहसीलदार विकास कुमार, सीओ चित्रांशु गौतम, नायब तहसीलदार मथुरा प्रसाद और कोतवाल गुरुसेन सिंह भारी पुलिस बल के साथ पूरी रात इलाके में चलायमान रहे। अधिकारियों ने नगर के विभिन्न हिस्सों में भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और जुलूस के शांतिपूर्ण संचालन पर नजर बनाए रखी। नानपारा के साथ आसपास के इलाकों में भी बारावफात का त्योहार उत्साह और अकीदत के साथ मनाया गया। गुरघुट्टा इलाके में भी त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। दूसरे दिन देर शाम जुलूस अपने स्थान पर पहुंचा, जहां सलात-ओ-सलाम के साथ जुलूस का समापन हुआ। इस मौके पर उलमा-ए-कराम ने मुल्क और कौम की खुशहाली, अमन-चैन और तरक्की के लिए दुआ की। इसके बाद नगर के विभिन्न स्थानों पर सीरनी और मिठाइयों का वितरण किया गया। जुलूस को सफल बनाने में मौलाना मोईनुद्दीन कादरी, नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल वहीद, मास्टर अख्तर जाफरी, डॉ. शकील अंसारी, मोहर्रम कमेटी के सदर नदीम चौधरी, सै. अब्दुल वली, समीउल्लाह खां सुएब सहित तमाम लोगों का सराहनीय योगदान रहा। अकीदतमंदों की बड़ी भागीदारी, आकर्षक रोशनी और सजावट तथा प्रशासन और पुलिस की सतर्क निगरानी के बीच नानपारा में बारावफात का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।4
- गाजे-बाजे के साथ निकला बारह वफात का जुलूस, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम बहराइच। बारह वफात (ईद मिलाद-उन-नबी) के पवित्र अवसर पर बुधवार दोपहर करीब दो बजे खैरीघाट थाना क्षेत्र में जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरी अकीदत, उत्साह और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। नकहा, बरदहा, अलीनगर, बसंतापुर, संकल्पा और चौंगाई समेत विभिन्न गांवों से निकले जुलूस का इमामगंज में मिलान हुआ। गाजे-बाजे के साथ निकले जुलूस में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। जुलूस के दौरान नात-ओ-कलाम और धार्मिक नारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। श्रद्धालुओं में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं, जुलूस को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। संवेदनशील स्थानों और निर्धारित मार्गों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार और प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। पुलिस अधिकारियों ने जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की। अधिकारियों की सक्रियता के बीच जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।4
- सिलेटन गंज मैं 12 रवि उल अव्वल जश्ने ईद मिलादुन्नबी के जन्मोत्सव पर जुलूस निकाला गया जनपद बहराइच के तहसील नानपारा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सिलेटन गंज मैं बुधवार को जश्ने ईद मिलादुन्नबी का मुस्लिम समुदाय के लोगों ने निकाले गाजे- बाजे के साथ निकाले जुलूस। वही ईद मिलादुन्नबी 12 रबी उल अव्वल के अवसर पर जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस ए मोहम्मदी मोहम्मद पैगंबर साहब का 1456 वा जन्म उत्सव मनाया गया। या जुलूस दोपहर लगभग 3:00 बजे गाजे बाजे के साथ निकाला गया। जुलूस जश्ने ईद मिलादुन्नबी में मुस्लिम समुदाय के बड़ी संख्या में धर्म गुरुओं और अन्य लोग शामिल हुए इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के मस्जिदों और घरों को भव्यता से सजाया कुरान की तिलावत की गई नाथ भी पढ़ी गई। और पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद किया गया। जुलूसए मोहम्मदी में उपस्थित धर्म गुरुओं ने मोहम्मद साहब के जीवन से दया शांति और भाईचारे की सीख लेने की अपील की वहीं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस बल मौजूद रही1
- खबरों के मुताबिक...डोंबिवली MIDC रिहायशी इलाके स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में शुक्रवार सुबह करीब 6:34 बजे चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया। एक शातिर चोर भगवान के दर्शन और पूजा करने के बहाने मंदिर में दाखिल हुआ और फिर दानपेटी से पैसे निकालने की कोशिश करने लगा। आरोपी ने बेहद चालाकी से एक पतली लकड़ी पर गोंद लगाकर उसे दानपेटी के अंदर डाला और नोट बाहर निकालने लगा। उसकी यह पूरी हरकत मंदिर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। जैसे ही मंदिर के कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर शिंदे और श्रद्धालु पांडुरंग उड़े की नजर इस हरकत पर पड़ी, उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी दानपेटी से अच्छी-खासी रकम निकाल चुका था। इसके बाद आरोपी को मानपाड़ा पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।1
- बहराइच मटेरा थाना क्षेत्र में साइकिल और बाइक की टक्कर, तीन युवक घायल बहराइच। मटेरा थाना क्षेत्र के चरसंडा माफी गांव के पास साइकिल और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार ननकू पुत्र छोटे निवासी करौंदा भग्गड़वा साइकिल से जा रहा था। इसी दौरान बाइक संख्या UP 40 BP 0479 पर सवार दो लोगों की साइकिल से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार सलमान पुत्र मोनैवर (18 वर्ष), निवासी धोबिहा, थाना रामगांव समेत दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की। हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।3