Shuru
Apke Nagar Ki App…
मंझनपुर के मोहम्मदपुर गांव में स्विफ्ट कार के अंदर युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सिर पर कौशांबी- स्विफ्ट कार में युवक का शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप। मोहम्मदपुर गांव के खेत मे कार के अंदर संदिग्ध हालत में मिला शव। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, जांच-पड़ताल जारी। 25 वर्षीय रवि यादव निवासी धूमनगंज के रूप में हुई शव की शिनाख्त। मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव की घटना, हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस।
आर्या शुक्ला पत्रकार दारानगर भारत न्यूज
मंझनपुर के मोहम्मदपुर गांव में स्विफ्ट कार के अंदर युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सिर पर कौशांबी- स्विफ्ट कार में युवक का शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप। मोहम्मदपुर गांव के खेत मे कार के अंदर संदिग्ध हालत में मिला शव। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, जांच-पड़ताल जारी। 25 वर्षीय रवि यादव निवासी धूमनगंज के रूप में हुई शव की शिनाख्त। मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव की घटना, हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- रावण को होगी जेल?भीम आर्मी के उड़े होश!रोहिणी घावरी के ऐलान पर मचा बवाल! #ChandrashekharAzad #RohiniGhavri #BhimArmy #NaginaMP #DalitPolitics #UPPolitics #UPElection2027 #AzadSamajParty #ChandrashekharAzadNews #RohiniGhavriNews #UPPoliticalNews #LucknowPolitics #PoliticalNews #UttarPradesh #UPAssemblyElection20271
- कौशाम्बी। में नेशनल हाईवे किनारे आटा चक्की से 8 KW के सोलर पैनल चोरी, लाखों का नुकसान नेशनल हाईवे किनारे आटा चक्की से 8 KW के सोलर पैनल चोरी, लाखों का नुकसान कौशाम्बी। सैनी थाना क्षेत्र के डोरोमा गांव के पास नेशनल हाईवे किनारे स्थित एक आटा चक्की से चोरों ने 8 किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल पार कर दिए। चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित के होश उड़ गए। पीड़ित नीरज पांडेय के मुताबिक चोर सोलर पैनल चोरी कर ले गए। चोरी हुए सोलर पैनलों की कीमत करीब 4 से 5 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की सूचना पीड़ित ने डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही सैनी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। नेशनल हाईवे किनारे हुई चोरी की घटना से आसपास के लोगों में भी चिंता है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।1
- कौशाम्बी: स्कूली बच्चों से भरी विक्रम अनियंत्रित होकर पलटी, कई बच्चे घायल कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी कस्बे के पास शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक विक्रम अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में विक्रम में सवार कई स्कूली बच्चे घायल हो गए। बताया जा रहा है कि विद्या साइंस पब्लिक स्कूल में छुट्टी होने के बाद बच्चे विक्रम से अपने घरों की ओर जा रहे थे। मनौरी कस्बे के पास अचानक विक्रम अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत-बचाव शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चों को विक्रम से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजन भी अस्पताल पहुंचने लगे। हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों और घायल बच्चों की स्थिति के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।1
- झांसी में 1 करोड़ का गांजा बरामद, ट्रक में छिपाकर हो रही थी तस्करी *झांसी ब्रेकिंग्* झांसी में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी विकास कुमार के निर्देशन में ANTF टीम और बबीना थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 214 किलो गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब एक करोड़ सात लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में गांजे को उड़ीसा से ग्वालियर ले जाने की बात सामने आई है। मुखबिर की सूचना पर ANTF टीम और बबीना पुलिस ने सुकुवा-दकवा के पास संदिग्ध ट्रक PB 10 JE 5483 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक में अलग-अलग बंडलों में छिपाकर रखा गया 214 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 7 लाख रुपये है। मामले में हरियाणा के पानीपत निवासी सतपाल उर्फ सत्यपाल और मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी मोहन कुशवाह को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में मोहन ने पुलिस को बताया कि उसका पड़ोसी आकाश कुशवाह ट्रक किराए पर लेकर भुवनेश्वर गया था। आरोप है कि आकाश ने उड़ीसा से गांजा ट्रक में लोड कराया और अपनी निजी गाड़ी से आगे निकल गया। आकाश ने मोहन से ग्वालियर पहुंचने के बाद फोन करने को कहा था, जिसके बाद माल उतारने की बात सामने आई। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। बाइट - विकास कुमार एसएसपी झांसी4
- ऊंचाहार में शिव महापुराण कथा में शामिल हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ऊंचाहार (रायबरेली)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को रायबरेली जिले के ऊंचाहार में कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय द्वारा आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में शामिल हुए। 11 से 17 सितंबर तक चल रहे इस भव्य धार्मिक आयोजन में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा श्रद्धालुओं को शिव महापुराण की कथा सुना रहे हैं। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पहुंचे और कथा पंडाल में श्रद्धालुओं के बीच भगवान शिव की महिमा का श्रवण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सनातन धर्म और भगवान शिव के लोककल्याणकारी स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सनातन धर्म की यही बड़ी पूंजी है कि भगवान शिव लोकमंगल के लिए विष तक धारण करते हैं। उन्होंने शिव के त्याग, तपस्या और लोककल्याण की भावना को सनातन परंपरा की महत्वपूर्ण विशेषता बताया। ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास आयोजित इस कथा में शुरुआती दिनों से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कलश यात्रा से लेकर कथा स्थल तक पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल बना हुआ है। आयोजन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। मुख्यमंत्री के आगमन से श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों में उत्साह और बढ़ गया। आयोजन सनातन आस्था, सामाजिक एकता और शिव भक्ति का केंद्र बना हुआ है।1
- कौशाम्बी में विशालकाय अजगर निकलने से हड़कंप, देखने के लिए जुटी ग्रामीणों की भीड़ कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के आलमचंद्र गांव में विशालकाय अजगर निकलने से इलाके में हड़कंप मच गया। अजगर को देखते ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग को दी। अजगर के निकलने की खबर से आसपास के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। 📍 संदीपन घाट थाना क्षेत्र के आलमचंद्र गांव का मामला।1
- कौशाम्बी: भगवानपुर चौकी इंचार्ज पर गाली-गलौज और पैसे मांगने का आरोप, पीड़ित ने ASP से लगाई न्याय की गुहार समाधान दिवस में रत्नेश कुमार ने सौंपा शिकायती पत्र, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग कौशाम्बी। सरायअकील थाना क्षेत्र की भगवानपुर चौकी के प्रभारी पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। चौकी पर पहुंचे एक पीड़ित ने प्रभारी पर कथित तौर पर गाली-गलौज करने और पैसे मांगने का आरोप लगाते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) से शिकायत की है। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चौकी इंचार्ज पर अभद्र व्यवहार का आरोप जानकारी के मुताबिक, सरायअकील थाना क्षेत्र के रत्नेश कुमार किसी कार्य के सिलसिले में भगवानपुर चौकी पहुंचे थे। रत्नेश कुमार का आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और गाली-गलौज की। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि चौकी इंचार्ज ने उनसे पैसों की मांग की। पीड़ित के मुताबिक, चौकी पर कथित दुर्व्यवहार के बाद उन्होंने अपनी समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों से न्याय की उम्मीद जताई। उनका कहना है कि मामले में अपेक्षित सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने उच्चाधिकारियों के समक्ष शिकायत रखने का निर्णय लिया। समाधान दिवस में ASP को सौंपा शिकायती पत्र शनिवार को थाना सरायअकील में आयोजित समाधान दिवस के दौरान रत्नेश कुमार अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायती पत्र सौंपकर पूरे मामले की जानकारी दी। शिकायत में चौकी इंचार्ज पर लगाए गए आरोपों की जांच कराने और उचित कार्रवाई की मांग की गई है। रत्नेश कुमार ने अधिकारियों से आग्रह किया कि मामले की निष्पक्षता से जांच कराई जाए, ताकि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित चौकी प्रभारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई हो सके। पीड़ित ने पुलिसकर्मियों के व्यवहार को लेकर भी सवाल उठाए और गरीब तथा आम लोगों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किए जाने की मांग की। जांच के बाद स्पष्ट होगी सच्चाई समाधान दिवस में मौजूद अधिकारियों ने पीड़ित को मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हालांकि, चौकी इंचार्ज पर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि शिकायत में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है। अब देखना होगा कि पुलिस विभाग इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर संबंधित चौकी इंचार्ज के खिलाफ कोई कदम उठाया जाता है या नहीं। नोट: यह खबर पीड़ित द्वारा लगाए गए आरोपों और समाधान दिवस में दी गई शिकायत पर आधारित है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।1
- एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार सीतापुर एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार सीधे-साधे लोगों को निशाना बनाकर बदल लेते थे बैंक के एटीएम कार्ड पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने 42 एटीएम कार्ड भी किया बरामद कोतवाली पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए शातिर बदमाश एडिशनल एसपी ने किया मामले का खुलासा. बाइट - आलोक सिंह एडिशनल एसपी सीतापुर1
- 🚨 ससुर खदेरी नदी में 20 घंटे बाद मिला 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव कौशाम्बी। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एफसीआई गोदाम के पीछे खोजवापुर गांव के पास ससुर खदेरी नदी में बुधवार को पशु चराते समय 65 वर्षीय बलदेव उर्फ कल्लू गहरे पानी में डूब गए थे। पुलिस, प्रशासन और पीएसी जवानों की कड़ी मशक्कत के बाद करीब 20 घंटे बाद बुजुर्ग का शव नदी से बरामद किया गया। शव बाहर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों हुई बारिश के कारण नदी और खनन के बाद बने गहरे गड्ढों में पानी भर गया था। आरोप है कि करीब एक माह पहले नदी के आसपास जेसीबी से मिट्टी खनन कर गहरे गड्ढे छोड़ दिए गए थे, जिसकी शिकायत भी की गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध मिट्टी खनन के कारण नदी का स्वरूप और गहराई बढ़ गई, जिससे बारिश के बाद गहरे पानी का अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया और बुजुर्ग की जान चली गई। बुजुर्ग की मौत के बाद अब ग्रामीणों ने अवैध मिट्टी खनन कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज कर दी है। सवाल यह भी उठ रहा है कि यदि अवैध खनन की शिकायतें पहले की गई थीं तो जिम्मेदार विभाग ने समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की? ग्रामीणों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध खनन के लिए जिम्मेदार लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो। #कौशाम्बी #मंझनपुर #ससुरखदेरीनदी #अवैधखनन #खननमाफिया #BreakingNews #KaushambiNews #DailyDainikNews खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे साथ बने रहिए और देखते रहिए डेली दैनिक न्यूज़ उत्तर प्रदेश1