पन्ना।कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई कार्यशाला भूकंप पूर्व तैयारी एवं आपदा प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण कलेक्टर ऊषा परमार की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्टर कार्यालय के सभागार में कार्यशाला आयोजित कर भूकंप आपदा से निपटने तथा सावधानी व बचाव कार्य का आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। गृह विभाग के आपदा प्रबंधन संस्थान के निर्देशानुसार कलेक्टेªट सभाकक्ष में संपन्न हुई कार्यशाला के मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को इस संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया गया। साथ ही सीवियर जोन की स्थिति पर चर्चा कर भूकंप आपदा से बचाव के विभिन्न तरीके एवं उपाय बताए गए। इस दौरान लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। जिला कलेक्टर ने कहा कि प्राकृतिक आपदा एवं विपत्ति से बचाव के लिए यह प्रशिक्षण जरूरी है। इसके माध्यम से लोगों तक सारगर्भित जानकारियों का आदान प्रदान हो सकेगा। उन्होंने जनजागरूकता गतिविधियों और व्यापक प्रचार-प्रसार के जरिए आम नागरिकों तक आपदा प्रबंधन संबंधी जानकारी पहुंचाने के लिए कहा। कार्यशाला में उपस्थित पुलिस, नगरीय विकास एवं आवास, उच्च शिक्षा व अन्य विभाग के अधिकारियों को भूकंपरोधी भवन के निर्माण, आपदा की स्थिति में आवश्यक सावधानी बरतने तथा प्रभावित व्यक्तियों की मदद इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर मधुवंतराव धुर्वे, संयुक्त कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी कुशल सिंह गौतम, जिला सेनानी होमगार्ड शालिवाहन पाण्डेय तथा अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
पन्ना।कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई कार्यशाला भूकंप पूर्व तैयारी एवं आपदा प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण कलेक्टर ऊषा परमार की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्टर कार्यालय के सभागार में कार्यशाला आयोजित कर भूकंप आपदा से निपटने तथा सावधानी व बचाव कार्य का आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। गृह विभाग के आपदा प्रबंधन संस्थान के निर्देशानुसार कलेक्टेªट सभाकक्ष में संपन्न हुई कार्यशाला के मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को इस संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया गया। साथ ही सीवियर जोन की स्थिति पर चर्चा कर भूकंप आपदा से बचाव के विभिन्न तरीके एवं उपाय बताए गए। इस दौरान लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। जिला कलेक्टर ने कहा कि प्राकृतिक आपदा
एवं विपत्ति से बचाव के लिए यह प्रशिक्षण जरूरी है। इसके माध्यम से लोगों तक सारगर्भित जानकारियों का आदान प्रदान हो सकेगा। उन्होंने जनजागरूकता गतिविधियों और व्यापक प्रचार-प्रसार के जरिए आम नागरिकों तक आपदा प्रबंधन संबंधी जानकारी पहुंचाने के लिए कहा। कार्यशाला में उपस्थित पुलिस, नगरीय विकास एवं आवास, उच्च शिक्षा व अन्य विभाग के अधिकारियों को भूकंपरोधी भवन के निर्माण, आपदा की स्थिति में आवश्यक सावधानी बरतने तथा प्रभावित व्यक्तियों की मदद इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर मधुवंतराव धुर्वे, संयुक्त कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी कुशल सिंह गौतम, जिला सेनानी होमगार्ड शालिवाहन पाण्डेय तथा अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
- Post by Sitaram ray1
- सरकारी कर्मचारियों अधिकारियों की संपत्ति की जांच कराना अनिवार्य है इनकी नौकरी लगने से पहले इनके पास कितनी संपत्ति थी आज इनके पास कितनी है अवैध संपत्ति इनकी जप्त करना अनिवार्य है पता लग जाएगा इन्होंने इतनी जल्दी इतनी संपत्ति कैसे कमाई जिस दिन सरकार ऐसा करेगी करएप्शन दफ्तरों से गायब हो जाएगा।।1
- माधवगंज रोड में पूरन ट्राली वाले के पास गिरा पीपल का पेड़ पेड़ गिरने से बचे राहगीर बाल बाल पेड़ का आधा हिस्सा कुछ दिनों पहले भी गिर चुका फिर भी नगर परिषद द्वारा अपनाया गया लापरवाही पूर्ण रवैया1
- अजयगढ़ जनपद पंचायत में आयोजित विकास कार्यों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक पन्ना जिले की कलेक्टर श्रीमती उषा परमार (आईएएस) ने अजयगढ़ जनपद पंचायत कार्यालय में प्रमुख विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री उमराव सिंह मराबी के साथ मिलकर अजयगढ़ के समस्त ग्राम पंचायतों के सचिवों एवं सहायकों से गहन चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से इन योजनाओं की प्रगति की गई समीक्षा: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों/प्रकरणों का निराकरण मां की बगिया (एक बगिया मां के नाम) योजना – महिलाओं को सशक्त बनाने वाली फलदार बागवानी योजना जल जीवन मिशन / जल संवर्धन से जुड़े कार्य (जलगंगा संवर्धन सहित) वास एंड व्हील के तहत साफ सफाई सहित अन्य विभिन्न विकास कार्य एवं मनरेगा से संबद्ध परियोजनाएं बैठक का मुख्य उद्देश्य था कि सभी योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित हो, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति और तेज हो सके। बैठक में उपस्थित प्रमुख अधिकारी: मनरेगा अधिकारी श्री संजय सिंह परिहार परियोजना अधिकारी श्री पीयूष मिश्रा एसडीएम श्री आलोक मार्को जनपद सीईओ श्री सतीश सिंह बीईओ श्री भगवानदास रजक एपीआईओ श्री अमित यादव पंचायत इंस्पेक्टर श्री योगेश सिंह जनपद पंचायत के अन्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे यह बैठक ग्रामीण विकास को गति देने और जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है । कलेक्टर श्रीमती उषा परमार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं में तेजी लाई जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।1
- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवेंद्र नगर की तत्वाधान में मंडलम भिलसाय में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई जिसमें संगठन प्रभारी राजभान सिंह जिला अध्यक्ष अनीश खान पूर्व ब्लाक अध्यक्ष आनंद शुक्ला ब्लाक अध्यक्ष मिलन कुशवाहा जीवन लाल सिद्धार्थ हिम्मत बागरी रामकरण पाण्डेय पुष्पेंद्र शर्मा के साथ साथ कांग्रेस के अनेकों पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- Post by Pradeep sen1
- “जागरूक रहिए। कीमत जानिए।“गुटखा से सेहत को नुकसान है — ये तो सच है ही।क्योंकि जानकारी ही असली ताकत है।”✔ बड़े पैकेट को छोटी-छोटी पुड़ियों में तोड़ दिया जाता है। ✔ ग्राहक को लगता है वह सिर्फ 10 या 15 रुपये खर्च कर रहा है। ✔ लेकिन पूरा पैकेट बिकने पर दुकानदार को भारी मुनाफा। ✔ ग्राहक को कभी पता ही नहीं चलता कि असली कीमत क्या है। धीरे-धीरे लत भी लगती है… और जेब से पैसा भी दोगुना निकलता है।1
- पवई। परम पूज्यनीय गुरु जी हनुमान भाटा पवई पन्ना रामधुन जय श्री राम 🚩1