logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चित्तौडगढ : युवाओं की टीम ने बदली बानसेन मोक्षधाम की सूरत भदेसर। उपखण्ड के बानसेन कस्बे में स्थानीय बानसेन शमशान घाट का करीब 6 लाख रुपये की लागत से सौदर्यीकरण किया गया। इस नेक कार्य में युवा टीम, भामाशाह और सभी ग्रामवासियों ने मिलकर महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस कार्य में मुख्य भूमिका और सर्वाधिक आर्थिक सहयोग युवा टीम के अग्रज पूर्व सरपंच पुत्र हितेश नाहर का रहा। उनके साथ उनकी पूरी टीम ने भी आर्थिक सहयोग कर इस सौदर्यीकरण से क्षेत्र में इस नई पहल की मिसाल कायम की। मोक्षधाम के स्वरूप को नया रूप देने में मुख्य द्वार का निर्माण छगनलाल लोढ़ा, पुत्र हिम्मत लोढ़ा, मदन लोढ़ा ने अपनी स्वर्गीय धर्मपत्नी एवं अपनी माताजी के नाम पर मोक्ष धाम के बाहर एक मुख्य द्वार मेनन दरवाजा बनवाया, जिसकी लागत करीब 1 लाख रुपये से भी अधिक है। इसके साथ ही सभी ग्राम वासियों, भामाशाह ने मिलकर करीब 6 लाख से भी अधिक रुपये तक का आर्थिक सहयोग कर मोक्षधाम का सौदर्यीकरण कार्य संपन्न किया। यह पहल स्थानीय समुदाय के एकजुट प्रयासों और दानदाताओं की उदारता को दर्शाती है, जिससे सार्वजनिक स्थल का जीर्णोद्धार संभव हो सका।

on 13 March
user_(ND NEWS CHITTORGARH)Laxman Si
(ND NEWS CHITTORGARH)Laxman Si
Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
on 13 March
2bc9d8ef-01a3-4b39-9f22-14ed2f8cfeaa

चित्तौडगढ : युवाओं की टीम ने बदली बानसेन मोक्षधाम की सूरत भदेसर। उपखण्ड के बानसेन कस्बे में स्थानीय बानसेन शमशान घाट का करीब 6 लाख रुपये की लागत से सौदर्यीकरण किया गया। इस नेक कार्य में युवा टीम, भामाशाह और सभी ग्रामवासियों ने मिलकर महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस कार्य में मुख्य भूमिका और सर्वाधिक आर्थिक सहयोग युवा टीम के अग्रज पूर्व सरपंच पुत्र हितेश नाहर का रहा। उनके साथ उनकी पूरी टीम ने भी आर्थिक सहयोग कर इस सौदर्यीकरण से क्षेत्र में इस नई पहल की मिसाल कायम की। मोक्षधाम के स्वरूप को नया रूप देने में मुख्य द्वार का निर्माण छगनलाल लोढ़ा, पुत्र हिम्मत लोढ़ा, मदन लोढ़ा ने अपनी स्वर्गीय धर्मपत्नी एवं अपनी माताजी के नाम पर मोक्ष धाम के बाहर एक मुख्य द्वार मेनन दरवाजा बनवाया, जिसकी लागत करीब 1 लाख रुपये से भी अधिक है। इसके साथ ही सभी ग्राम वासियों, भामाशाह ने मिलकर करीब 6 लाख से भी अधिक रुपये तक का आर्थिक सहयोग कर मोक्षधाम का सौदर्यीकरण कार्य संपन्न किया। यह पहल स्थानीय समुदाय के एकजुट प्रयासों और दानदाताओं की उदारता को दर्शाती है, जिससे सार्वजनिक स्थल का जीर्णोद्धार संभव हो सका।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • चित्तौड़गढ़,16 अप्रैल 2026 । राजस्थान पुलिस का 77 वां स्थापना दिवस गुरुवार को पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सराहनीय कार्य करने पर 130 पुलिसकर्मियों का सम्मान किया गया। पौधारोपण व रक्तदान शिविर सहित अन्य कई कार्यक्रम आयोजित हुए। पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी सहित जिले के कई पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। पुलिस स्थापना दिवस पर आयोजित परेड का निरीक्षण श्री मनीष त्रिपाठी ने किया, परेड कमांडर अनिल पांडे संचित निरीक्षक के नेतृत्व में सलामी दी गई। पुलिस अधीक्षक ने राजस्थान पुलिस दिवस पर मौजूद पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं और बधाई दी। पुलिस विभाग में कर्तव्य निष्ठा एवं सराहनीय सेवाओं के लिए 10 वर्ष की लगातार बेदाग सेवा पूर्ण करने पर जिले के 20 पुलिसकर्मियों सर्वोत्तम सेवा चिन्ह तथा 54 पुलिसकर्मियों को अति उत्तम सेवा चिन्ह व 56 पुलिस कर्मी को उत्तम सेवा चिन्ह तथा प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। इसी क्रम में जनसेवा एवं मानवता के प्रति समर्पण की भावना को प्रदर्शित करते हुए पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमें पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 34 यूनिट रक्तदान किया। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष राजस्थान में पुलिस के समस्त विभागों द्वारा 16 अप्रैल को राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस मनाया जाता है। 16 अप्रैल 1949 को सभी रियासतों की पुलिस ने विलीनीकरण करके राजस्थान पुलिस की स्थापना की थी। पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने इस अवसर पर कहा कि राजस्थान पुलिस अपनी गौरवशाली परंपराओं के अनुरूप कानून व्यवस्था शांति एवं सद्भाव को बनाए रखने के साथ हिंसा और अपराध की रोकथाम के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। पुलिस के जवानों ने नागरिकों की जान माल की सुरक्षा के लिए अनेक अवसरों पर त्याग एवं बलिदान के अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। पुलिस की कार्य प्रणाली में निरंतर सुधार लाने के साथ ही आम नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य कर पुलिस और निरंतर जनमित्र की भूमिका निभाने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी अपने ध्येय वाक्य आमजन में विश्वास और अपराधियों में डर को ध्यान में रखकर सदैव नागरिकों की सेवा के लिए तत्पर रहें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी के अलावा एएसपी सरिता सिंह , एएसपी भगवत सिंह ही़गड़ सहित जिले के पुलिस उप अधीक्षक व कई थानाधिकारियों के साथ पुलिस कर्मी उपस्थित थे। पुलिस दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को पुलिस लाइन में पुलिस के जवानों अधिकारियों व परिवार के सदस्यों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिसकर्मी के बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से वहां उपस्थित सभी लोगों व अधिकारियों का मन मोह लिया। इसी तरह से विभिन्न परीक्षाओं में बेहतर नंबर प्राप्त करने वाले बच्चों, मेधावी छात्रों व खेलकूद प्रतियोगिता में पुरस्कार प्राप्त को भी सम्मानित किया गया। जिन्हें पुलिस अधीक्षक ने मोमेंटो व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
    1
    चित्तौड़गढ़,16 अप्रैल 2026 । राजस्थान पुलिस का 77 वां स्थापना दिवस गुरुवार को पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सराहनीय कार्य करने पर 130 पुलिसकर्मियों का सम्मान किया गया। पौधारोपण व रक्तदान शिविर सहित अन्य कई कार्यक्रम आयोजित हुए। पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी सहित जिले के कई पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। 
पुलिस स्थापना दिवस पर आयोजित परेड का निरीक्षण श्री मनीष त्रिपाठी ने किया, परेड कमांडर अनिल पांडे संचित निरीक्षक के नेतृत्व में सलामी दी गई। पुलिस अधीक्षक ने राजस्थान पुलिस दिवस पर मौजूद पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं और बधाई दी। पुलिस विभाग में कर्तव्य निष्ठा एवं सराहनीय सेवाओं के लिए 10 वर्ष की लगातार बेदाग सेवा पूर्ण करने पर जिले के 20 पुलिसकर्मियों सर्वोत्तम सेवा चिन्ह तथा 54 पुलिसकर्मियों को अति उत्तम सेवा चिन्ह व 56 पुलिस कर्मी को उत्तम सेवा चिन्ह तथा प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए।
इसी क्रम में जनसेवा एवं मानवता के प्रति समर्पण की भावना को प्रदर्शित करते हुए पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमें पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 34 यूनिट रक्तदान किया।
उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष राजस्थान में पुलिस के समस्त विभागों द्वारा 16 अप्रैल को राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस मनाया जाता है। 16 अप्रैल 1949 को सभी रियासतों की पुलिस ने विलीनीकरण करके राजस्थान पुलिस की स्थापना की थी। 
पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने इस अवसर पर कहा कि राजस्थान पुलिस अपनी गौरवशाली परंपराओं के अनुरूप कानून व्यवस्था शांति एवं सद्भाव को बनाए रखने के साथ हिंसा और अपराध की रोकथाम के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। पुलिस के जवानों ने नागरिकों की जान माल की सुरक्षा के लिए अनेक अवसरों पर त्याग एवं बलिदान के अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। पुलिस की कार्य प्रणाली में निरंतर सुधार लाने के साथ ही आम नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य कर पुलिस और निरंतर जनमित्र की भूमिका निभाने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी अपने ध्येय वाक्य आमजन में विश्वास और अपराधियों में डर को ध्यान में रखकर सदैव नागरिकों की सेवा के लिए तत्पर रहें।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी के अलावा  एएसपी सरिता सिंह , एएसपी भगवत सिंह ही़गड़ सहित जिले के पुलिस उप अधीक्षक व कई थानाधिकारियों के साथ पुलिस कर्मी उपस्थित थे।
पुलिस दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को पुलिस लाइन में पुलिस के जवानों अधिकारियों व परिवार के सदस्यों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिसकर्मी के बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से वहां उपस्थित सभी लोगों व अधिकारियों का मन मोह लिया। इसी तरह से विभिन्न परीक्षाओं में बेहतर नंबर प्राप्त करने वाले बच्चों, मेधावी छात्रों व खेलकूद प्रतियोगिता में पुरस्कार प्राप्त को भी सम्मानित किया गया। जिन्हें पुलिस अधीक्षक ने मोमेंटो व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
    user_Alert Nation News
    Alert Nation News
    चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    10 min ago
  • Post by DS7NEWS NETWORK
    1
    Post by DS7NEWS NETWORK
    user_DS7NEWS NETWORK
    DS7NEWS NETWORK
    News Anchor चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • 🌹🙏SRI LAKSHMINATH ♥️ BHAGVAN SIV ♥️ SANKAR JI VASAKRAJ ♥️ MAHARAJ GOVIND SAWARIYA SETH 🌺 🙏🏽 ♥️ JI AAPKI ♥️ 🙏🏽 JAY HO ♥️ 🙏🏽 SDA SARVDA AAP HI AAP HO HARI OM 🕉 NMO BHAGVATE VASUYDEVAY HARI 🕉 🌹 🌷 🙏🏽 🕉 NMO BHAGVATE VASUYDEVAY HARI 🕉 🌹 🌷 🙏🏽 🕉 SIVAY NAMAH ♥️⚘️
    1
    🌹🙏SRI LAKSHMINATH ♥️ BHAGVAN SIV ♥️ SANKAR JI VASAKRAJ ♥️ MAHARAJ GOVIND SAWARIYA SETH 🌺 🙏🏽 ♥️ JI AAPKI ♥️ 🙏🏽 JAY HO ♥️ 🙏🏽 SDA SARVDA AAP HI AAP HO HARI OM 🕉 NMO BHAGVATE VASUYDEVAY HARI 🕉 🌹 🌷 🙏🏽  🕉 NMO BHAGVATE VASUYDEVAY HARI 🕉 🌹 🌷 🙏🏽  🕉 SIVAY NAMAH ♥️⚘️
    user_Kanhaiya lal Joshi
    Kanhaiya lal Joshi
    Pujari चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • 50 बेड की सुविधा मिलेगी, विधायक बोले-जल्द मिलेगा नवीन अस्पताल भवन। बेगूं। विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ ने बुधवार को उप जिला अस्पताल में दो नए वार्डों का लोकार्पण किया। इन वार्डों के शुरू होने से अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्थाओं का विस्तार होगा और क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। उप जिला अस्पताल में ये नव-निर्मित वार्ड डीएमएफटी (जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट) फंड से तैयार किए गए हैं। इन वार्डों में 50 बेड की सुविधा उपलब्ध होगी । विधायक डॉ. धाकड़ ने इस अवसर पर कहा कि सरकार जनता को अच्छी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उप जिला अस्पताल का नया भवन भी शीघ्र ही बनकर तैयार होगा, जिससे मरीजों को और अधिक सुविधाएं मिल सकेंगी। विधायक ने क्षेत्र के विकास कार्यों की जानकारी देते हुए यह भी कहा कि प्रदेश की भजनलाल शर्मा सरकार में विकास के लिए बजट की कोई कमी नहीं है। लोकार्पण के बाद विधायक डॉ. धाकड़ ने अस्पताल का निरीक्षण किया और भर्ती मरीजों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति व मिल रही सुविधाओं के बारे में चर्चा की। विधायक ने इसके बाद अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक निर्देश भी दिए ।
    4
    50 बेड की सुविधा मिलेगी, विधायक बोले-जल्द मिलेगा नवीन अस्पताल भवन।
बेगूं। विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ ने बुधवार को उप जिला अस्पताल में दो नए वार्डों का लोकार्पण किया। इन वार्डों के शुरू होने से अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्थाओं का विस्तार होगा और क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
उप जिला अस्पताल में ये नव-निर्मित वार्ड डीएमएफटी (जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट) फंड से तैयार किए गए हैं। इन वार्डों में 50 बेड की सुविधा उपलब्ध होगी । विधायक डॉ. धाकड़ ने इस अवसर पर कहा कि सरकार जनता को अच्छी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार कार्य कर रही है।
उप जिला अस्पताल का नया भवन भी शीघ्र ही बनकर तैयार होगा, जिससे मरीजों को और अधिक सुविधाएं मिल सकेंगी। विधायक ने क्षेत्र के विकास कार्यों की जानकारी देते हुए यह भी कहा कि प्रदेश की भजनलाल शर्मा सरकार में विकास के लिए बजट की कोई कमी नहीं है।
लोकार्पण के बाद विधायक डॉ. धाकड़ ने अस्पताल का निरीक्षण किया और भर्ती मरीजों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति व मिल रही सुविधाओं के बारे में चर्चा की। विधायक ने इसके बाद अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक निर्देश भी दिए ।
    user_The fact khabar
    The fact khabar
    Local News Reporter बेगूं, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • Post by Bharu jaat duriya
    1
    Post by Bharu jaat duriya
    user_Bharu jaat duriya
    Bharu jaat duriya
    Actor बीजोलीया, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by Dev karan Mali
    1
    Post by Dev karan Mali
    user_Dev karan Mali
    Dev karan Mali
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    7 hrs ago
  • छोटी सादड़ी खंडेला मार्ग पर सगस बावजी के कलश स्थापित करने पर नगर में एक भव्य जुलुस निकाला गया जिसमें कई श्रद्धालुओं ने भाग लिया नाचते गाते इस जुलूस की शोभा बढ़ाने के लिए ऊंट गाड़ी घोड़ा आदि जुलूस में कलश यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे तेज गर्मी के बावजूद काफी उत्साह बना रहा लोगों ने जगह-जगह पर जुलूस का भव्य स्वागत भी किया पानी की व्यवस्था भी की
    4
    छोटी सादड़ी खंडेला मार्ग पर सगस बावजी के कलश स्थापित करने पर नगर में एक भव्य जुलुस निकाला गया जिसमें कई श्रद्धालुओं ने भाग लिया नाचते गाते इस जुलूस की शोभा बढ़ाने के लिए ऊंट गाड़ी घोड़ा आदि जुलूस में  कलश यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे तेज गर्मी के बावजूद काफी उत्साह बना रहा लोगों ने जगह-जगह पर जुलूस का भव्य स्वागत भी किया पानी की व्यवस्था भी की
    user_Reporter ambalal suthar
    Reporter ambalal suthar
    Video Creator छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • बेगूं - एडीएम रावतभाटा विनोद मल्होत्रा की अध्यक्षता में बुधवार 15 अप्रैल 2026 को पंचायत समिति सभागार बेगूं में अधिकारियों की बैठक लेकर फ्लैगशिप योजनाओं, विभागीय योजनाओं, बजट घोषणाओं की समीक्षा की और योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया ने बताया कि बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने समस्त ग्राम पंचायतों में स्थित सामुदायिक स्वच्छता परिसर में पानी एवं सफाई व्यवस्था हेतु विकास अधिकारी पंचायत समिति बेगूं को निर्देशित किया गया। पुलिस उप अधीक्षक बेगूं को क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के साथ ही बेगूं शहर में ट्रैफिक समस्या को दुरुस्त करने हेतु निर्देशित किया । तहसीलदार बेगूं एवं समस्त भू.अभि. निरीक्षक को फार्मर रजिस्ट्री से शेष रहे किसानों के रजिस्ट्रेशन हेतु एवं शेष रही पत्थरगढी को जल्द ही पूर्ण कर उपखण्ड अधिकारी बेगूं को रिपोर्ट भिजवाने के साथ ही पीडी पालना रिपोर्ट एवं 251 ए नवीन रास्तों के प्रस्ताव भिजवाने हेतु निर्देशित किया। अधिशाषी अभियंता एवीवीएनएल बेगूं द्वारा बताया गया कि कुसुम सी योजना के तहत 7 प्लान्ट है जिनकी क्षमता 17.39 मेगावाट है जिसमें से 3 प्लान्ट 8.19 मेगावाट के चालू कर दिये है। कुसुम ए के तहत 10 प्लान्ट है जिनकी क्षमता 15 मेगावाट है जिनमें से 2 पर कार्य प्रगति पर है। पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत 232 प्लान्ट स्थापित किये जा चुके है। एसडीएम द्वारा स्मार्ट मीटर के संबंध अपेक्षानुरूप प्रगति लाने हेतु अधिशाषी अभियंता एवीवीएनएल बेगूं एवं समस्त विभागध्यक्षों को अपने घरों पर सोलर पैनल लगवाने हेतु एवं आमजन को सोलर पेनल के संबंध में अवगत करवाने हेतु निर्देशित किया। सहायक अभियंता जन स्वा.अभि. विभाग बेगूं द्वारा बताया गया कि अमृत 2.0 के तहत 3 नये उच्च जलाशय को निर्माण होना है जिसमें से 1 का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके संबंध में एसडीएम द्वारा नियत समय में कार्य पूर्ण करने के साथ ही सहायक अभियंता को निरीक्षण दैनिक चार्ट तैयार कर पंचायतों में खराब हेडपंपों को सही करवाने एवं ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण जलापूर्ति हेतु नियमित रूप से सैम्पल लेने हेतु निर्देशित किया। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र बेगूं में क्षतिग्रस्त पाईपलाईन की मरम्मत हेतु अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका बेगूं एवं सहायक अभियंता जन स्वा.अभि. विभाग बेगूं को निर्देशित किया जिससे जल को दूषित होने से बचाया जाकर बीमारियां फैलने से रोका जा सके। शहरी क्षेत्र बेगूं मानसून पूर्व नालों की साफ-सफाई हेतु अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका बेगूं को निर्देशित किया एवं विभिन्न प्रकार के बकाया पट्टा आवेदन का निर्धारित समय सीमा में निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रवर्तन अधिकारी रसद विभाग बेगूं से एनएफएसए अपीलों का समयबद्ध निस्तारण करवाने एवं एलपीजी गैस के स्टॉक के संबंध में चर्चा की गई तथा समय-समय पर निरीक्षण कर वर्तमान स्टॉक की सूचना उपखण्ड अधिकारी बेगूं को प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया। एडीएम ने ब्राह्मणी रिवार फ्रंट बेगूं की प्रगति के बारे में अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका बेगूं से चर्चा की एवं नियमानुसार नियत समयावधि में कार्य पूर्ण करवाये जाने हेतु निर्देशित किया। नोडल अधिकारी पशुपालन विभाग बेगूं से स्वयं के कार्यालय के वर्किंग केपेसिटी के बारे में जानकारी ली एवं उपखण्ड अधिकारी बेगूं को समय-समय पर निरीक्षण हेतु निर्देशित किया। एडीएम मल्होत्रा ने बैठक के अंत में समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण को अपने कार्यालयों में साफ-सफाई रखने एवं समय पर कार्यालय में उपस्थित होने तथा रिकार्ड रूम में अनावश्यक रिकार्ड का नियमानुसार निस्तारण करने, सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज परिवादों का गुणवत्तपूर्णा निस्तारण, अपने कार्यालय में प्रतिदिन नियमित जनसुनवाई की व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया। बैठक में एसडीएम बेगूं अंकित सामरिया सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    बेगूं - एडीएम रावतभाटा विनोद मल्होत्रा की अध्यक्षता में बुधवार 15 अप्रैल 2026 को पंचायत समिति सभागार बेगूं में अधिकारियों की बैठक लेकर फ्लैगशिप योजनाओं, विभागीय योजनाओं, बजट घोषणाओं की समीक्षा की और योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया ने बताया कि बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने समस्त ग्राम पंचायतों में स्थित सामुदायिक स्वच्छता परिसर में पानी एवं सफाई व्यवस्था हेतु विकास अधिकारी पंचायत समिति बेगूं को निर्देशित किया गया। पुलिस उप अधीक्षक बेगूं को क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के साथ ही बेगूं शहर में ट्रैफिक समस्या को दुरुस्त करने हेतु निर्देशित किया । 
तहसीलदार बेगूं एवं समस्त भू.अभि. निरीक्षक को फार्मर रजिस्ट्री से शेष रहे किसानों के रजिस्ट्रेशन हेतु एवं शेष रही पत्थरगढी को जल्द ही पूर्ण कर उपखण्ड अधिकारी बेगूं को रिपोर्ट भिजवाने के साथ ही पीडी पालना रिपोर्ट एवं 251 ए नवीन रास्तों के प्रस्ताव भिजवाने हेतु निर्देशित किया। 
अधिशाषी अभियंता एवीवीएनएल बेगूं द्वारा बताया गया कि कुसुम सी योजना के तहत 7 प्लान्ट है जिनकी क्षमता 17.39 मेगावाट है जिसमें से 3 प्लान्ट 8.19 मेगावाट के चालू कर दिये है। कुसुम ए के तहत 10 प्लान्ट है जिनकी क्षमता 15 मेगावाट है जिनमें से 2 पर कार्य प्रगति पर है। पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत 232 प्लान्ट स्थापित किये जा चुके है। एसडीएम द्वारा स्मार्ट मीटर के संबंध अपेक्षानुरूप प्रगति लाने हेतु अधिशाषी अभियंता एवीवीएनएल बेगूं एवं समस्त विभागध्यक्षों को अपने घरों पर सोलर पैनल लगवाने हेतु एवं आमजन को सोलर पेनल के संबंध में अवगत करवाने हेतु निर्देशित किया।
सहायक अभियंता जन स्वा.अभि. विभाग बेगूं द्वारा बताया गया कि अमृत 2.0 के तहत 3 नये उच्च जलाशय को निर्माण होना है जिसमें से 1 का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके संबंध में एसडीएम द्वारा नियत समय में कार्य पूर्ण करने के साथ ही सहायक अभियंता को निरीक्षण दैनिक चार्ट तैयार कर पंचायतों में खराब हेडपंपों को सही करवाने एवं ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण जलापूर्ति हेतु नियमित रूप से सैम्पल लेने हेतु निर्देशित किया।
शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र बेगूं में क्षतिग्रस्त पाईपलाईन की मरम्मत हेतु अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका बेगूं एवं सहायक अभियंता जन स्वा.अभि. विभाग बेगूं को निर्देशित किया जिससे जल को दूषित होने से बचाया जाकर बीमारियां फैलने से रोका जा सके।
शहरी क्षेत्र बेगूं मानसून पूर्व नालों की साफ-सफाई हेतु अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका बेगूं को निर्देशित किया एवं विभिन्न प्रकार के बकाया पट्टा आवेदन का निर्धारित समय सीमा में निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।
प्रवर्तन अधिकारी रसद विभाग बेगूं से एनएफएसए अपीलों का समयबद्ध निस्तारण करवाने एवं एलपीजी गैस के स्टॉक के संबंध में चर्चा की गई तथा समय-समय पर निरीक्षण कर वर्तमान स्टॉक की सूचना उपखण्ड अधिकारी बेगूं को प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया।
एडीएम ने ब्राह्मणी रिवार फ्रंट बेगूं की प्रगति के बारे में अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका बेगूं से चर्चा की एवं नियमानुसार नियत समयावधि में कार्य पूर्ण करवाये जाने हेतु निर्देशित किया।
नोडल अधिकारी पशुपालन विभाग बेगूं से स्वयं के कार्यालय के वर्किंग केपेसिटी के बारे में जानकारी ली एवं उपखण्ड अधिकारी बेगूं को समय-समय पर निरीक्षण हेतु निर्देशित किया।
एडीएम मल्होत्रा ने बैठक के अंत में समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण को अपने कार्यालयों में साफ-सफाई रखने एवं समय पर कार्यालय में उपस्थित होने तथा रिकार्ड रूम में अनावश्यक रिकार्ड का नियमानुसार निस्तारण करने, सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज परिवादों का गुणवत्तपूर्णा निस्तारण, अपने कार्यालय में प्रतिदिन नियमित जनसुनवाई की व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया।
बैठक में एसडीएम बेगूं अंकित सामरिया सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
    user_The fact khabar
    The fact khabar
    Local News Reporter बेगूं, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.