बहराइच भारत-नेपाल सीमा पर करोड़ों की ठगी की साजिश नाकाम, नकली अष्टधातु मूर्ति बेचने वाला अंतरराज्यीय गिरोह दबोचा रुपईडीहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नेपाल में ऊंचे दामों पर बेचने की थी तैयारी, 7 आरोपी गिरफ्तार बहराइच। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे रुपईडीहा थाना क्षेत्र में नकली धातु की मूर्ति को बहुमूल्य अष्टधातु की प्राचीन मूर्ति बताकर नेपाल समेत सीमा पार के ग्राहकों को ऊंचे दामों में बेचने वाले गिरोह का रुपईडीहा पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सीमा क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय इस गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भगवान बुद्ध की करीब 8 इंच ऊंची एवं 4.960 किलोग्राम वजनी धातु की मूर्ति, तीन मोटरसाइकिलें, सात मोबाइल फोन तथा नकदी बरामद की है। पुलिस का मानना है कि समय रहते कार्रवाई न होती तो गिरोह किसी ग्राहक को लाखों रुपये की चपत लगा सकता था। पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि साई गांव जंगल स्थित बदलदास मंदिर के पास कुछ लोग एक कथित अष्टधातु की प्राचीन मूर्ति का सौदा करने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में रुपईडीहा पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर सुबह करीब 6:08 बजे सातों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी साधारण धातु से बनी मूर्तियों को दुर्लभ एवं बहुमूल्य अष्टधातु की प्राचीन मूर्ति बताकर भोले-भाले ग्राहकों को झांसे में लेते थे। उनका नेटवर्क भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में सक्रिय था और वे नेपाल तक ग्राहक तलाशकर ठगी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में रहते थे। पुलिस ने मौके से भगवान बुद्ध की 8 इंच ऊंची 4.960 किलोग्राम वजनी धातु की मूर्ति, मोटरसाइकिल संख्या UP40BM0994 (हीरो स्प्लेंडर), UP40AH0115 (सुपर स्प्लेंडर) तथा UP40L0871 (होंडा शाइन), सात मोबाइल फोन तथा नकदी बरामद की। रमजान अली के कब्जे से 910 रुपये, जबकि मन्नू उर्फ दिलदार के पास से 30 नेपाली रुपये भी मिले। इस मामले में थाना रुपईडीहा पर मु0अ0सं0 204/2026 के तहत धारा 3(5), 319(2), 318(4), 338, 336(3) एवं 340(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया। ये आरोपी हुए गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों में रमजान अली उर्फ काले खां पुत्र यासीन, मन्नू उर्फ दिलदार पुत्र यासीन, आजाद अली पुत्र मोहम्मद अली, रिजवान पुत्र वसारत (चारों निवासी रंजीत बोझा, थाना रुपईडीहा), महफूज पुत्र करम मोहम्मद, साकिर अली पुत्र अजमेर अली (दोनों निवासी मिहीपुरवा, थाना मोतीपुर) तथा समीर उर्फ नूर मोहम्मद पुत्र निजामुद्दीन निवासी टेपरा दा. गोपिया, थाना मोतीपुर शामिल हैं। मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज हैं मुकदमेपुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरोह के मुख्य आरोपी रमजान अली उर्फ काले खां के विरुद्ध थाना रुपईडीहा में मारपीट, एससी/एसटी एक्ट तथा गोवध निवारण अधिनियम के तहत पहले से मुकदमे दर्ज हैं। वहीं आरोपी नूर मोहम्मद के विरुद्ध थाना रिसिया में सड़क दुर्घटना से संबंधित मुकदमा दर्ज है। अन्य आरोपियों के विरुद्ध इस मामले में विधिक कार्रवाई की गई है।इन पुलिसकर्मियों ने निभाई अहम भूमिका कार्रवाई में उपनिरीक्षक अजय कुमार, आरक्षी रविन्द्र यादव, सोविन्द्र यादव, मनोज वर्मा, अभिषेक राय, अभिषेक सिंह, जयचन्द्र गौड़ एवं विकास सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सीमावर्ती क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई को रुपईडीहा पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों, संभावित खरीदारों और सीमा पार तक फैले नेटवर्क की भी जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि गिरोह अब तक कितने लोगों को नकली अष्टधातु की मूर्ति के नाम पर ठगी का शिकार बना चुका है।

- कजरी तीज का महापर्व नजदीक आते हीं कवरियो का उत्साह गांव शहर मे तैयारी मे जुटे कवरिया प्रसासन भी अलर्ट1
- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील इकौना में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को किया निर्देशित श्रावस्ती,। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में तहसील इकौना में सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में आये फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुना तथा उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने 06 शिकायती प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कराया तथा सम्बन्धित को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित भी किया। उन्होने कहा कि भूमि विवादों से सम्बन्धित प्रकरणों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निष्पक्ष ढंग से निस्तारण कराएं, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस के आयोजन हेतु जिलाधिकारी द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार जनपद में क्रमशः तहसील जमुनहा एवं तहसील भिनगा में सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस का आयोजन कर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया। इस अवसर पर सम्बन्धित तहसीलों के उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं तहसील तथा ब्लाक स्तर के सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस इकौना में कुल 55 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर ही 06 शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को उपलब्ध कराया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस भिनगा में 29 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से मौके पर 07 शिकायतों का निस्तारण किया गया। तहसील जमुनहा में कुल 20 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से मौके पर 03 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी इकौना रवेन्द्र कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए0के0 सिंह, क्षेत्राधिकारी आलोक सिंह, तहसीलदार इकौना, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग के0पी0 मिश्रा, खण्ड विकास अधिकारी इकौना व गिलौला सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल एवं फरियादीगण उपस्थित रहे।1
- जैन जी पर मायावती का बड़ा गांव 2027 से पहले आकाश की वापसी जैन जी पर मायावती का बड़ा गांव 2027 से पहले आकाश की वापसी1
- रेउसा में खाद की कथित कालाबाजारी का आरोप, किसानों ने कार्रवाई की उठाई मांग जिला संवाददाता सत्य प्रकाश शुक्ला सीतापुर/रेउसा। खरीफ सीजन के बीच रेउसा क्षेत्र में खाद की उपलब्धता को लेकर किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। किसानों का कहना है कि सरकारी समितियों और बिक्री केंद्रों पर उन्हें घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाद नहीं मिल रही है। कई किसानों को एक-एक बोरी खाद के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है, जिससे धान सहित अन्य फसलों की बुवाई और देखभाल प्रभावित हो रही है। स्थानीय किसानों और ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में खाद की कथित कालाबाजारी की जा रही है। उनका दावा है कि बड़ी मात्रा में खाद पिकअप वाहनों के माध्यम से अन्य स्थानों और फैक्ट्रियों की ओर भेजी जा रही है। किसानों का कहना है कि यदि खाद किसानों तक पहुंचने के बजाय इस प्रकार बाहर भेजी जाती रही तो जरूरतमंद किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो सकेगी। इसी क्रम में शनिवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा एक पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किए जाने की चर्चा क्षेत्र में रही। कार्यकर्ताओं का दावा है कि वाहन में बड़ी मात्रा में खाद लदी हुई थी। यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि वाहन रेउसा निवासी हर्षित पोरवाल (पुत्र सुरेश पोरवाल) का था और वाहन चालक मौके से वाहन लेकर चला गया। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है तथा संबंधित पक्ष का बयान भी समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सका था। किसानों का कहना है कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो खाद वितरण व्यवस्था में हो रही अनियमितताओं का खुलासा हो सकता है। किसानों ने जिला प्रशासन, कृषि विभाग, पुलिस प्रशासन, उत्तर प्रदेश सरकार तथा क्षेत्रीय विधायक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने और किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।1
- मादक पदार्थ तस्करी पर श्रावस्ती पुलिस नें कसा सिकंजा गांजे सहित तस्कर गिरफ्तार श्रावस्ती। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना इकौना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है।अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक परमानन्द तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए थाना इकौना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, थाना इकौना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 154/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक विशाल यादव, उपनिरीक्षक रामदुलार यादव एवं कांस्टेबल शेषराम वर्मा की टीम ने भानू पुत्र रामपदारथ लोधी, निवासी चिचड़ी नौसहरा, थाना इकौना, जनपद श्रावस्ती को भाभेपारा से चिचड़ी मार्ग पर गिरफ्तार किया।तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 1 किलो 122 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।पुलिस का कहना है कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।1