Shuru
Apke Nagar Ki App…
चित्रकूट:-जिला अस्पताल को राष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। अस्पताल में प्रतिवर्ष लगभग 2500 प्रसव और 150 सीजेरियन ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपदवासियों को बेहतर, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अस्पताल में ओपीडी का विस्तार, सी-आर्म मशीन की स्थापना, और मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर की स्थापना जैसे कार्य प्रस्तावित हैं। इन पहल से अस्पताल की सेवाएं और अधिक बेहतर होंगी और मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।
Chitrakootnewslive
चित्रकूट:-जिला अस्पताल को राष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। अस्पताल में प्रतिवर्ष लगभग 2500 प्रसव और 150 सीजेरियन ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपदवासियों को बेहतर, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अस्पताल में ओपीडी का विस्तार, सी-आर्म मशीन की स्थापना, और मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर की स्थापना जैसे कार्य प्रस्तावित हैं। इन पहल से अस्पताल की सेवाएं और अधिक बेहतर होंगी और मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- चित्रकूट में अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी टीम की बड़ी कार्यवाही बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त और लहन नष्ट माननीय आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार एवं जिलाधिकारी चित्रकूट महोदय, श्री पुलकित गर्ग के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी, चित्रकूट के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम द्वारा मंदाकिनी नदी के किनारे थाना कर्वी के अंतर्गत ग्राम मालकाना में संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी गई तथा संदिग्ध स्थलों की सघन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान लगभग 500 किलोग्राम लहन बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही विधिपूर्वक नष्ट कर दिया गया। साथ ही दबिश के दौरान 35 लीटर अवैध शराब जब्त करके संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम, 1910 (यथा संशोधित) की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत 1 अभियोग पंजीकृत किया गया है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जनपद में अवैध मदिरा के व्यापार में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।1
- #चित्रकूट लालापुर के आशावार माता मंदिर में संत है शैतान ..? #लालापुर में आशावर माता के दर्शन करने आये बाहरी शृद्धालुओं के साथ की गई अभद्रता, बताया जा रहा है दर्शन करते समय एक महिला शृद्धालू को किसी बात को लेकर भरतदास डांट रहा था तभी महिला के के पति ने बाबा की बातों का विरोध किया, फिर क्या बाबा गाली गलौज शुरू कर दिए।शृद्धालू की शिकायत पर मंदिर पहुंची पुलिस को भी फटकार लगाने लगा, और ऐसे भगाया जैसे कोई सरारती बच्चों को भगाता है। पुलिस ने कहा आप जाओ महंत जी हम भी जा रहे हैं। यह वीडियो महिला के साथ गए शृद्धालू ने बनाया और सोशल मीडिया में डाल दिया। मतलब आप यह समझ सकते हैं कि बाबा का व्यवहार हर शृद्धालू के लिए खतरनाक है। मंदिर कब्जा को लेकर संतो का आपसी विवाद तो चल ही रहा है।1
- चित्रकूट मऊ तहसील अंतर्गत रेडी भुसौली बालू खदान में हो रहा मानक विहीन भारी मात्रा में बालू का खनन। भारी भरकम मशीनों से बालू खनन माफिया नदी का सीना चीर कर रहे लाल सोना का खनन। NGT के मानकों को ताक में रख कर खनन माफिया कर रहे भारी मात्रा में बालू का खनन। स्थानीय शासन प्रशासन के संरक्षण में खुलेआम हो रहा नदियों का दोहन। खनिज विभाग के अधिकारियों के खुले संरक्षण में खुलेआम चल रहा लाल सोना का खनन। अब देखना यह कि शासन प्रशासन इन खनन माफियाओं पर अपना चाबुक कसता है या ऐसे ही माफियाओं को नदी का सीना चीर कर लाल सोना लूटने का खुला संरक्षण बनाए रखता है।1
- LPG सिलेंडर न भर पानी के कारण पत्नी छोड़ कर चली गई #newsupdate #taazasamachar #hindinews1
- Post by Abhay TV News1
- 🚨 सतना सर्किट हाउस चौराहे पर टक्कर के बाद हंगामा, वाहन सवार आपस में भिड़े और पुलिसकर्मी से भी उलझ गए, मौके पर अफरा-तफरी का माहौल 🔥🚓 . . . #viralvideos #foryou #viralreels #explorepage #satnasamachar1
- Post by Prakash Pathak Satna1
- 🚨 महंत के द्वारा श्रद्धालुओं से की गई अभद्रता 🚨 चित्रकूट - महर्षि वाल्मीकि आश्रम लालपुर के कथा कथित महंत भरत दास ने श्रद्धालुओं को दिया गाली गलौज। अशावर माता में पूजा करने के लिए एक महिला आई थी। जिससे बाबा कुछ बोला उसके पति ने उसका विरोध किया। विरोध करने पर भरत दास ने श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता की। महिला के पति ने जब पुलिस को बुलवाया तो भरत दास ने पुलिस को भी ऐसे भगाया जैसे किसी बच्चे को भगाया जाता है। महंत का नहीं रुक रहा हैं गाली गलौज और अभद्रता करने का व्यवहार आखिरकार शासन प्रशासन कब तक महंत को छूट देता रहेगा सबसे बड़ा सवाल है।1