Shuru
Apke Nagar Ki App…
पर मौजूद एक यात्री ने भावुक होकर वीडियो बनाने वाले युवक से कहा 'अब नहीं आउंगा दोस्त'। सूरत स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़, यात्रियों को नियंत्रण करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिसके बाद स्टेशन पर मौजूद एक यात्री ने भावुक होकर वीडियो बनाने वाले युवक से कहा 'अब नहीं आउंगा दोस्त'। नीचे दिखाया गया वीडियो स्टेशन के बाहर का ड्रोन शॉट है...
HNNK News Sabir
पर मौजूद एक यात्री ने भावुक होकर वीडियो बनाने वाले युवक से कहा 'अब नहीं आउंगा दोस्त'। सूरत स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़, यात्रियों को नियंत्रण करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिसके बाद स्टेशन पर मौजूद एक यात्री ने भावुक होकर वीडियो बनाने वाले युवक से कहा 'अब नहीं आउंगा दोस्त'। नीचे दिखाया गया वीडियो स्टेशन के बाहर का ड्रोन शॉट है...
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नगीना बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न नगीना। बार एसोसिएशन नगीना की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह एवं न्यायिक अधिकारियों का स्वागत कार्यक्रम संयुक्त रूप से मुन्सफी परिसर नगीना में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद न्यायाधीश संजय कुमार उपस्थित रहे। समारोह के दौरान एल्डर कमेटी के अध्यक्ष जयकिशन शर्मा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक कुमार बिश्नोई को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही नई कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों को भी शपथ ग्रहण कराई गई। मुख्य अतिथि जिला जज संजय कुमार ने नगीना बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की सराहना करते हुए नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में एडीजे नगीना मौ. शारिक सिद्दिकी, सिविल जज जूनियर डिविजन नेहा राजन, अपर सिविल जज जूनियर डिविजन सुभाष कुमार सहित अन्य न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे। समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ता मौ. आरिफ खान, नरेंद्र चौहान, निशात एडवोकेट समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लिया। इसके अलावा एडीजे बिजनौर प्रशांत मित्तल, सीजेएम बिजनौर प्रीति चौधरी और एसडीएम नगीना विजयशंकर मिश्रा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष दीपक बिश्नोई ने की, जबकि संचालन महासचिव मौ. नईम द्वारा किया गया। समारोह के दौरान अधिवक्ताओं ने अतिथियों का स्वागत कर आयोजन को सफल बनाया।1
- Post by Rajkumar Raj1
- बिजनौर: जनपद में काशीराम कालोनी में एक शादीशुदा प्रेमी ने अपने एक्स गैर्लफ्रेंड के घर मे घुसकर उसकी चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। घटना के बाद छेत्र में सनसनी फैल गई। उधर प्रेमी ने अपने गले को भी चाकू से लहूलुहान कर लिया। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरबाजा तोड़कर अन्दर घुसी। अन्दर देखा प्रेमी खून से लथपथ पड़ा था। वही किचन के पास लड़की की लाश पड़ी थी। पुलिस ने घायल प्रेमी युवक को अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती कराया है। उधर लड़की के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संदर्भ में जो जानकारी निकल कर सामने आई है वह जिला मुख्यालय की काशीराम कालोनी से जुड़ी है। यहाँ की रहने वाली साहिन के दो बच्चे है जिनमे कशिश (18) बड़ी है दूसरी बेटी अभी छोटी है। कशिश कक्षा 12 की छात्रा है। साहिन आज सुबह ही अपनी बहन के साथ अम्बाला गई थी। आज शाम लगभग पाँच बजे कशिश का पूर्व प्रेमी राहुल उसके घर आया और कशिश के साथ राहुल घर के अन्दर चला गया। कशिश की अगले महीने शादी होनी थी। जबकी राहुल पहले से ही शादीशुदा है। शादी की बात को लेकर दोनों के बीच नोक छोक और कहाँ सुनी हुई और इस कहासुनी के दौरान ही राहुल ने चाकू निकालकर कशिश के सीने में 5 --6 वार कर दिये जिसमे काफी खून बह जाने से उसकी मौत हो गई उधर राहुल ने भी अपने आपको खत्म करने के लिये अपनी गर्दन पर कई वार कर लिये। राहुल को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।2
- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत सभी थाना प्रभारियों को आपराधिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में की जा रही कार्यवाही के तहत थाना पथरी पुलिस ने दिनांक 20/04/2026 को क्षेत्र में ताबड़तोड़ दबिश देकर एक 5000/- का ईनामी व एक गैंगस्टर गिरफ्तार किया। दोनों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। आरोपित का विवरण-* 1- शहजाद पुत्र रफीक निवासी ऐथल थाना पथरी हरिद्वार (ईनामी) 2- जब्बार पुत्र जरीफ निवासी ग्राम बौडाहेडी थाना पथरी हरिद्रार(गैंगस्टर) *अभियोग-* (1) मु.अ.सं.-94/2026, धारा- 3/5/11 गोवंश अधिनियम बनाम शहजाद (2) मु.अ.सं.-173/2026, धारा -2/3 गैंगस्टर अधिनियम बनाम जब्बार *पुलिस टीम-* 1- व.उ.नि.उपेन्द्र सिंह 2- उ.नि.महेन्द्र पुंडीर 3- कां. राकेश नेगी 4- कां. सुशील कुमार 5- कां. नवीन कुमार1
- 01 माह के भीतर गुण्ड़ा/ गैगेस्टरों/ इनामी अपराधियों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की ताबातोड़ कार्यवाही एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व हरिद्वार पुलिस की आदतन अपराधियों को करेगी तड़ीपार आदतन अपराधियों पर हरिद्वार पुलिस की कड़ी नजर संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने वालों पर हरिद्वार पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक कुल 33 व्यक्तियों के ख़िलाफ़ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कुल 98 व्यक्तियों के विरुद्ध गुण्ड़ा अधिनियम की गई कार्यवाही कुल 20 इनामी अपराधियो को हिरासत में लेकर की जा रही है वैधानिक कार्यवाही कुल 333 वारंटी व 60 वांछित के विरुद्ध गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई कई गिरोहों के सरगना समेत सभी सदस्य रडार पर जिनकी कुंडली खगाल रही हरिद्वार पुलिस एसएसपी हरिद्वार के कुशल नेतृत्व 01 माह के भीतर पर कानून- व्यवस्था को सख्त बनाए रखने के लिए हरिद्वार पुलिस ने सक्रिय अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने वाले आदतन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हरिद्वार पुलिस ने कुल 33 अभियुक्तों के गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। जनपद में 98 आदतन अपराधियों के विरुद्ध गुण्ड़ा अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। मा0 न्यायालय द्वारा जारी वारंटो की तामील में 333 वारंटियों, 60 वांछित व 20 इनामी अपराधियों को हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। ।1
- ✍️ स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़ की कलम से “हर-हर महादेव” से गूंजा हिमालय: खुल गए श्री केदारनाथ धाम के कपाट, आस्था का महासागर उमड़ा केदारनाथ मंदिर रुद्रप्रयाग, 22 अप्रैल 2026। हिमालय की दिव्य वादियों में आज वह अलौकिक क्षण साकार हुआ, जिसका करोड़ों श्रद्धालु वर्ष भर इंतजार करते हैं। ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज प्रातः 8 बजे विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चार और अद्भुत आध्यात्मिक ऊर्जा के बीच श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। कपाट खुलते ही पूरा धाम “हर-हर महादेव” और “जय श्री केदार” के जयघोष से गूंज उठा, मानो स्वयं देवभूमि ने आस्था का शंखनाद कर दिया हो। पहली पूजा प्रधानमंत्री के नाम, पुष्पवर्षा से भाव-विभोर हुआ धाम धाम में वर्ष 2026 की पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से संपन्न हुई, जो राष्ट्र और लोककल्याण के संकल्प का प्रतीक बनी। 51 क्विंटल से अधिक फूलों से सजे मंदिर की भव्यता देखते ही बनती थी। कपाट खुलते ही हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया—हर आंख नम, हर हृदय शिवमय। पौराणिक से ऐतिहासिक तक: आस्था की हजारों वर्षों की यात्रा केदारनाथ मंदिर केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि युगों की तपस्या और विश्वास का जीवंत प्रतीक है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, महाभारत युद्ध के पश्चात पांडवों ने पाप मुक्ति हेतु यहां तपस्या कर भगवान शिव को प्रसन्न किया। ऐतिहासिक रूप से, इस मंदिर का पुनरुद्धार आदि गुरु शंकराचार्य द्वारा 8वीं शताब्दी में किया गया, जो आज भी अडिग खड़ा है। वैज्ञानिकों के अनुसार, मंदिर का पिछला हिस्सा लगभग 400 वर्षों तक बर्फ में दबा रहा, फिर भी इसकी संरचना अक्षुण्ण रही—यह इसकी दिव्यता और निर्माण कौशल का प्रमाण है। पंचमुखी डोली की यात्रा: भक्ति का जीवंत प्रवाह शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर से निकली बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली, गुप्तकाशी, फाटा और गौरीकुंड होते हुए धाम पहुंची। प्रातः 5 बजे से शुरू हुई पूजा प्रक्रिया में रावल भीमाशंकर लिंग, पुजारी टी गंगाधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अनेक धर्माचार्यों ने गर्भगृह में विधिवत पूजा-अर्चना की। केदारनाथ: केवल यात्रा नहीं, आत्मा का शुद्धिकरण हिंदू धर्म में केदारनाथ धाम का दर्शन मोक्षदायक माना गया है। यह वह स्थल है जहां— जन्म-मरण के बंधनों से मुक्ति का मार्ग खुलता है पापों का नाश और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है कठिन यात्रा जीवन के संघर्षों से लड़ने की शक्ति देती है हिमालय की शांति मानसिक तनाव को हरकर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है चेतावनी: यह आस्था का धाम है, पाप का नहीं यह केवल पर्यटन स्थल नहीं—यह तप, त्याग और श्रद्धा का केंद्र है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार: यहां झूठ, छल, धोखाधड़ी या अपवित्र विचार लाना भी पाप है धाम की मर्यादा का उल्लंघन वज्र पाप के समान माना गया है केवल वही श्रद्धालु यात्रा का फल प्राप्त करते हैं, जो सच्चे मन से भक्ति भाव लेकर आते हैं 👉 जो इस पवित्र भूमि को केवल मौज-मस्ती का केंद्र समझते हैं, उनके लिए यह यात्रा निष्फल मानी जाती है। विशिष्ट उपस्थिति: संतों और प्रशासन का संगम कपाट उद्घाटन के इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ श्रीमती गीता धामी, बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, विधायक आशा नौटियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में तीर्थ पुरोहित, हकहकूकधारी और श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने इस क्षण को और भव्य बना दिया। निष्कर्ष: हिमालय से उठा आस्था का ज्वार, विश्व को मिला आध्यात्मिक संदेश केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलना केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति का जीवंत उद्घोष है। यह धाम हमें याद दिलाता है कि 👉 आस्था ही सबसे बड़ी शक्ति है 👉 भक्ति ही मोक्ष का मार्ग है 👉 और शिव ही सत्य हैं… शाश्वत हैं… अनंत हैं…4
- Post by HNNK News Sabir1
- Post by Dpk Chauhan1
- हुटर बजा, काली फिल्म चढ़ाकर सड़क पर फर्राटा… शराब के नशे में युवक को हरिद्वार पुलिस ने सिखाया सबक 📍 हरिद्वार से बड़ी खबरद्वारा काली फ़िल्म चढ़ाकर शराब के नशे में हुटर बजाते हुए और काली फिल्म लगी कार दौड़ा रहे युवक को हरिद्वार पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया। 🚨 पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया और युवक की खुमारी उतार दी। ⚖️ क्या थी गलती? शराब पीकर वाहन चलाना गाड़ी में अवैध काली फिल्म लगाना बिना अनुमति हुटर का इस्तेमाल 👮♂️ पुलिस का संदेश: कानून तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जनता की सुरक्षा के लिए सख्त कार्रवाई लगातार जारी है।1