logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फतुहा सम्मसपुर जफराबाद में 'सर्व कल्याण आरोग्य केंद्र' का भव्य उद्घाटन। फतुहा के सम्मसपुर जफराबाद स्थित श्री जी कुंज में सर्व कल्याण आरोग्य केंद्र का शुभ आरंभ हुआ। जिसमें प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति द्वारा विभिन्न रोगों का उपचार किया जाता है जो कि एक्यूप्रेशर, नेचुरोपैथी, आयुर्वेद, योग, एवं रेकी द्वारा पूर्ण उपचार पद्धति है जो मानव जीवन में कल्याणकारी साबित हो रहा है। यह आरोग्य केंद्र के प्रवर्तक डॉ गोपाल मिश्रा एवं सर्व कल्याण एसोसिएशन के निर्देशिका रूबी देवी के द्वारा किया गया। वहीं रूबी देवी ने कहा की अभी की हालत बहुत खराब चल रहा है युवा अवस्था में हो तरह तरह का दर्द देखने को मिल रहा यह सब एक दिन गंभीर रूप ले लेता है इससे लड़ने के लिए सर्व कल्याण आरोग्य केंद्र सभी के साथ है उन्हें उचित उपचार मिलेगा। केंद्र संचालक डॉ ए सी मिश्रा ने कहा अभी अंग्रेजी दवा खाने से कई तरह का साइड इफेक्ट देखने को मिलता है यह उपचार में कोई इफेक्ट नहीं है, ज्यादा खर्चा करना नहीं होता और आपके नजदीकी फतुहा सम्मसपुर जफराबाद स्थित श्री कुंज में आए और इसका लाभ उठाए।मौकेपर अभय कुमार राज, संतोष कुमार,डौली कुमारी, रीना कुमारी ,राहुल कुमार,वीरेंद्र प्रसाद ,रूही कुमारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

on 23 January
user_Sudhansu panday
Sudhansu panday
Khusrupur, Patna•
on 23 January

फतुहा सम्मसपुर जफराबाद में 'सर्व कल्याण आरोग्य केंद्र' का भव्य उद्घाटन। फतुहा के सम्मसपुर जफराबाद स्थित श्री जी कुंज में सर्व कल्याण आरोग्य केंद्र का शुभ आरंभ हुआ। जिसमें प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति द्वारा विभिन्न रोगों का उपचार किया जाता है जो कि एक्यूप्रेशर, नेचुरोपैथी, आयुर्वेद, योग, एवं रेकी द्वारा पूर्ण उपचार पद्धति है जो मानव जीवन में कल्याणकारी साबित हो रहा है। यह आरोग्य केंद्र के प्रवर्तक डॉ गोपाल मिश्रा एवं सर्व कल्याण एसोसिएशन के निर्देशिका रूबी देवी के द्वारा किया गया। वहीं रूबी देवी ने कहा की अभी की हालत बहुत खराब चल रहा है युवा अवस्था में हो तरह तरह का दर्द देखने को मिल रहा यह सब एक दिन गंभीर रूप ले लेता है इससे लड़ने के लिए सर्व कल्याण आरोग्य केंद्र सभी के साथ है उन्हें उचित उपचार मिलेगा। केंद्र संचालक डॉ ए सी मिश्रा ने कहा अभी अंग्रेजी दवा खाने से कई तरह का साइड इफेक्ट देखने को मिलता है यह उपचार में कोई इफेक्ट नहीं है, ज्यादा खर्चा करना नहीं होता और आपके नजदीकी फतुहा सम्मसपुर जफराबाद स्थित श्री कुंज में आए और इसका लाभ उठाए।मौकेपर अभय कुमार राज, संतोष कुमार,डौली कुमारी, रीना कुमारी ,राहुल कुमार,वीरेंद्र प्रसाद ,रूही कुमारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

  • user_Indra Dev
    Indra Dev
    मनेर, पटना, बिहार
    🙏
    on 24 January
More news from Patna and nearby areas
  • खुसरूपुर। प्रखंड के गोविंदपुर स्थित प्रेम युथ फाउंडेशन परिसर में पत्रकार समन्वय समिति द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रेम युथ फाउंडेशन के अध्यक्ष सह श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महासचिव गांधीवादी प्रेम कुमार ने किया। समारोह में पत्रकारों, समाजसेवियों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति से वातावरण सौहार्द और उत्साह से भर गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे डीएसपी-1 अवधेश कुमार तथा डीएसपी-2 संजीव कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि होली प्रेम, शांति और भाईचारे का महापर्व है। यह ऐसा अवसर है जब लोग आपसी गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाते हैं और समाज में सौहार्द का संदेश फैलाते हैं। गांधीवादी प्रेम कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि होली बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से “नशा मुक्त भारत” का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि नशा समाज और देश के भविष्य के लिए घातक है, इसलिए हमें इससे दूर रहकर स्वस्थ और जागरूक समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पत्रकार समन्वय समिति की ओर से सभी पत्रकारों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अमरेश कुमार सिंह, संजीत कुमार, भूषण प्रसाद, रामाशंकर द्विवेदी, कौशल कुमार, मनोज कश्यप, गोपी कुमार, रितिक राज वर्मा सहित कई पत्रकार और समाजसेवी मौजूद रहे। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
    1
    खुसरूपुर। प्रखंड के गोविंदपुर स्थित प्रेम युथ फाउंडेशन परिसर में पत्रकार समन्वय समिति द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रेम युथ फाउंडेशन के अध्यक्ष सह श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महासचिव गांधीवादी प्रेम कुमार ने किया। समारोह में पत्रकारों, समाजसेवियों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति से वातावरण सौहार्द और उत्साह से भर गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे डीएसपी-1 अवधेश कुमार तथा डीएसपी-2 संजीव कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि होली प्रेम, शांति और भाईचारे का महापर्व है। यह ऐसा अवसर है जब लोग आपसी गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाते हैं और समाज में सौहार्द का संदेश फैलाते हैं।
गांधीवादी प्रेम कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि होली बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से “नशा मुक्त भारत” का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि नशा समाज और देश के भविष्य के लिए घातक है, इसलिए हमें इससे दूर रहकर स्वस्थ और जागरूक समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पत्रकार समन्वय समिति की ओर से सभी पत्रकारों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अमरेश कुमार सिंह, संजीत कुमार, भूषण प्रसाद, रामाशंकर द्विवेदी, कौशल कुमार, मनोज कश्यप, गोपी कुमार, रितिक राज वर्मा सहित कई पत्रकार और समाजसेवी मौजूद रहे। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
    user_G19 TV मानवाधिकार क्रांति
    G19 TV मानवाधिकार क्रांति
    Local News Reporter Khusrupur, Patna•
    58 min ago
  • Post by EXPLORE FATUHA
    1
    Post by EXPLORE FATUHA
    user_EXPLORE FATUHA
    EXPLORE FATUHA
    Local News Reporter Fatwah, Patna•
    1 hr ago
  • बिहटा–सरमेरा पथ पर भीषण सड़क हादसा 02 की मौके पर ही मौत 02 घायल
    1
    बिहटा–सरमेरा पथ पर भीषण सड़क हादसा 
02 की मौके पर ही मौत 02 घायल
    user_EXCLUSIVE BHARAT NEWS
    EXCLUSIVE BHARAT NEWS
    Media company फतुहा, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
  • होली के रंग में रंगा फतुहा, सौहार्द और भाईचारे का संदेश। #होलीमिलनसमारोह#फतुहा#रंगोंकात्योहार#एकताकासंदेश#संगठितसमाज
    1
    होली के रंग में रंगा फतुहा, सौहार्द और भाईचारे का संदेश।
#होलीमिलनसमारोह#फतुहा#रंगोंकात्योहार#एकताकासंदेश#संगठितसमाज
    user_Shashi Kumar
    Shashi Kumar
    Communications central फतुहा, पटना, बिहार•
    21 hrs ago
  • Post by Vaanishree News
    1
    Post by Vaanishree News
    user_Vaanishree News
    Vaanishree News
    Newspaper publisher Bidupur, Vaishali•
    3 hrs ago
  • बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों के आमरण अनशन के दौरान प्रशासनिक कार्रवाई से माहौल गरमा गया। अभ्यर्थियों का आरोप है कि डीएम और एसपी के अनशन स्थल पर पहुंचने के बाद उन्हें बसों में भरकर हटाया गया और इस दौरान लाठीचार्ज किया गया, जिसमें कई अभ्यर्थी घायल हो गए। कुछ महिला अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है कि कार्रवाई के दौरान अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज भी की गई। अभ्यर्थियों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे थे, इसके बावजूद बल प्रयोग किया गया। वहीं, अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। फिलहाल पूरे मामले को लेकर इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। #Begusarai #HomeguardBharti #HomeguardCandidates #Protest #HungerStrike #PoliceAction #LathiChargeAllegation #BiharNews #DM_SP #BreakingNews
    1
    बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों के आमरण अनशन के दौरान प्रशासनिक कार्रवाई से माहौल गरमा गया। अभ्यर्थियों का आरोप है कि डीएम और एसपी के अनशन स्थल पर पहुंचने के बाद उन्हें बसों में भरकर हटाया गया और इस दौरान लाठीचार्ज किया गया, जिसमें कई अभ्यर्थी घायल हो गए।
कुछ महिला अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है कि कार्रवाई के दौरान अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज भी की गई। अभ्यर्थियों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे थे, इसके बावजूद बल प्रयोग किया गया।
वहीं, अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। फिलहाल पूरे मामले को लेकर इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
#Begusarai
#HomeguardBharti
#HomeguardCandidates
#Protest
#HungerStrike
#PoliceAction
#LathiChargeAllegation
#BiharNews
#DM_SP
#BreakingNews
    user_Mohan Kumar
    Mohan Kumar
    महनार, वैशाली, बिहार•
    3 hrs ago
  • पटना जिले के बख्तियारपुर में जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार राजू ने होली पर्व के अवसर पर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और एकता का पर्व है, जिसे सभी को मिल-जुलकर मनाना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि पर्व के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद से दूर रहें। राजकुमार राजू ने कहा कि त्योहार समाज को जोड़ने का अवसर देता है, इसलिए इसे सकारात्मक और सुरक्षित वातावरण में मनाया जाना चाहिए। अंत में उन्होंने सभी नागरिकों को सुरक्षित, आनंदमय और खुशहाल होली की शुभकामनाएं दीं।
    1
    पटना जिले के बख्तियारपुर में जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार राजू ने होली पर्व के अवसर पर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और एकता का पर्व है, जिसे सभी को मिल-जुलकर मनाना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि पर्व के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद से दूर रहें। राजकुमार राजू ने कहा कि त्योहार समाज को जोड़ने का अवसर देता है, इसलिए इसे सकारात्मक और सुरक्षित वातावरण में मनाया जाना चाहिए। अंत में उन्होंने सभी नागरिकों को सुरक्षित, आनंदमय और खुशहाल होली की शुभकामनाएं दीं।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    16 hrs ago
  • फतुहा। पटना जिले के फतुहा स्थित कबीर मठ में होली मिलन समारोह धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भक्ति, प्रेम और रंगों का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरे परिसर में होली के गीत, भजन और रंगोत्सव से माहौल आनंदमय बना रहा। कार्यक्रम का आयोजन आचार्य परमानंद साहेब के सान्निध्य में किया गया। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव का पर्व है, जो समाज को एकता के सूत्र में बांधने का संदेश देता है। उन्होंने संत कबीर की वाणी और उनके उपदेशों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। होली मिलन समारोह के दौरान श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन और आध्यात्मिक प्रवचनों के माध्यम से संतों ने मानवता, प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने संत कबीर की शिक्षाओं को याद करते हुए समाज में प्रेम, शांति और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। अंत में प्रसाद वितरण के साथ समारोह का समापन हुआ।
    1
    फतुहा। पटना जिले के फतुहा स्थित कबीर मठ में होली मिलन समारोह धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भक्ति, प्रेम और रंगों का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरे परिसर में होली के गीत, भजन और रंगोत्सव से माहौल आनंदमय बना रहा।
कार्यक्रम का आयोजन आचार्य परमानंद साहेब के सान्निध्य में किया गया। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव का पर्व है, जो समाज को एकता के सूत्र में बांधने का संदेश देता है। उन्होंने संत कबीर की वाणी और उनके उपदेशों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
होली मिलन समारोह के दौरान श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन और आध्यात्मिक प्रवचनों के माध्यम से संतों ने मानवता, प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने संत कबीर की शिक्षाओं को याद करते हुए समाज में प्रेम, शांति और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। अंत में प्रसाद वितरण के साथ समारोह का समापन हुआ।
    user_G19 TV मानवाधिकार क्रांति
    G19 TV मानवाधिकार क्रांति
    Local News Reporter Fatwah, Patna•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.