कोटा में ‘धनिया कांड’! 2 किलो धनिया कांड पहुंचा थाने तक कोटा में ‘धनिया कांड’! 2 किलो धनिया कांड पहुंचा थाने तक,2 किलो धनिया पर मचा हंगामा,CCTV को लेकर ग्राहक-दुकानदार आमने-सामने..बंसल ट्रेडर्स पर CCTV दिखाने से इंकार का आरोप,ग्राहक ने दी कोर्ट में मानहानि केस करने की चेतावनी #kotanews #NewsFlash #kotapolice कोटा शहर में इन दिनों 2 किलो धनिया को लेकर हुआ विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है। आंवली रोझड़ी (मुकुंदरा के पास) निवासी 60 वर्षीय कन्हैयालाल मित्तल का आरोप है कि उन्होंने 11 तारीख को बाजार स्थित बंसल ट्रेडर्स से 2 किलो साबुत धनिया खरीदा था, लेकिन अन्य सामान लेने के दौरान वह धनिया दुकान पर ही भूल गए और दुकानदार से कह दिया कि बाद में आकर ले जाएंगे।कन्हैयालाल मित्तल का कहना है कि वह हार्ट पेशेंट हैं और तबीयत खराब होने के कारण तुरंत वापस नहीं जा सके। 14 तारीख को जब वह दोबारा दुकान पर पहुंचे और धनिया मांगा तो दुकानदार ने देने से इंकार कर दिया। इस पर ग्राहक ने दुकान के CCTV कैमरों की फुटेज दिखाने की मांग करते हुए कहा कि यदि फुटेज में कोई व्यक्ति धनिया ले जाता दिखाई देता है तो वह उसकी कीमत का 100 गुना भुगतान करने को तैयार हैं, लेकिन दुकानदार ने CCTV दिखाने से मना कर दिया।मामले को लेकर होलसेल व्यापार महासंघ हाड़ौती संभाग अध्यक्ष पंकज बागड़ी का कहना है कि वह समझौता कराने पहुंचे थे, लेकिन CCTV नहीं दिखाने के कारण उन्होंने इस मामले से खुद को अलग कर लिया और उनका मानना है कि यहां व्यापारी की गलती है।वहीं बंसल ट्रेडर्स के दुकानदार ने इस पूरे मामले पर टिप्पणी करने से इंकार करते हुए कहा कि उन्हें इस विषय में कुछ नहीं कहना है। दूसरी ओर ग्राहक कन्हैयालाल मित्तल का कहना है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह दुकानदार के खिलाफ कोर्ट में मानहानि का दावा भी दायर करेंगे। फिलहाल यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

- गुना जिले के चाचौड़ा क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रामसेवक मीणा के भांजे की हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, यह घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ी बताई जा रही है। मृतक गिरीश को एक महिला द्वारा फोन कर कोन्या कला गांव बुलाया गया था। गिरीश अपने एक दोस्त कृष्ण गोपाल मीणा के साथ महिला के गांव पहुंचा, जहां पहले से मौजूद महिला के परिजनों ने उस पर लाठी और पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में गिरीश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका दोस्त कृष्ण गोपाल ने भाग कर अपनी जान बचाई, मृतक कुंभराज तहसील के मोनपुर गांव का निवासी बताया जा रहा है। घटना चाचौड़ा थाना क्षेत्र के कोन्या कला गांव की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक का पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंप दिया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।1
- रायपुर कस्बे में सुनेल रोड पर स्थित विश्वकर्मा कृषि फार्म हाउस पर भारतीय किसान संघ नगर कार्यकारिणी की मासिक बैठक नगर अध्यक्ष बंकट सुथार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम बलराम भगवान ,भारत माता और दांतोपंथ जी ठेगड़ी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर बैठक की शुरुआत की गई। साथ ही बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। भारतीय किसान संघ के संभाग सहमंत्री मुकेश मेहर ने बताया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का हम स्वागत करते हैं, लेकिन किसानों की उपजाऊ भूमि को अधिकृत करने पर वर्तमान महंगाई के अनुसार किसानों को उचित राहत राशि की मांग की है। साथ ही रायपुर तहसील में समर्थन मूल्य पर गेहूं की तूलाई समय पर चालू नहीं होने के कारण सरकार की अव्यवस्था की कड़ी निंदा की है साथ ही शीघ्र चालू करने की मांग की है। जिला प्रचार प्रमुख महेश मेहर ने मांग की है कि खरीफ 2024 25 का प्रधानमंत्री फसल बीमा क्लेम और प्राकृतिक आपदा राहत की राशि अभी तक संपूर्ण किसानों के खाते में नहीं डाली है जिसको लेकर किसानों में रोष व्याप्त है। कन्हैया लाल, जानकी लाल,विजय,प्रभुलाल, दुर्गा शंकर,राधेश्याम मौजूद रहे।4
- आज बमोरी तहसील के कई गांव में ओलावृष्टि हुई1
- राजगढ़ जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है… जहां एक युवक ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठाने की चेतावनी दी है! मामला है राजगढ़ जिले की ब्यावरा तहसील का… जहां गोकुलपुरा निवासी बलबहादुर सिंह, पिता स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह ने एक वीडियो जारी कर सनसनी फैला दी है। वीडियो में बलबहादुर सिंह ने राजस्व विभाग के अधिकारी, एसडीएम पर गंभीर आरोप लगाए हैं… और दावा किया है कि वह इन हालातों से परेशान होकर जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने जा रहे हैं। "SDM पर गंभीर आरोप, युवक ने दी आत्महत्या की चेतावनी" इस वीडियो के सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है… हालांकि अभी तक प्रशासन की ओर से इस पूरे मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है… लेकिन सवाल ये उठता है कि आखिर एक व्यक्ति को इतना बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर क्यों होना पड़ा? क्या सच में प्रशासनिक दबाव है…? या फिर इसके पीछे कोई और कहानी छिपी है…? यह जांच का विषय है… हम आपसे अपील करते हैं… जीवन अनमोल है… किसी भी समस्या का समाधान आत्महत्या नहीं हो सकता। अगर आप या आपके आसपास कोई भी व्यक्ति परेशानी में है, तो तुरंत मदद लें। फिलहाल इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।1
- रामगंजमंडी क्षेत्र में शनिवार शाम करीब 4:30 बजे मौसम ने अचानक करवट लेते हुए किसानों की मुश्किलें बढ़ा दीं। अचानक शुरू हुई तेज बारिश से कृषि उपज मंडी में खुले में रखी गेहूं, धनिया सहित अन्य फसलें भीग गईं। किसानों का कहना है कि फसल तैयार कर मंडी तक लाने में काफी मेहनत और खर्च लगता है, लेकिन इस तरह की अचानक बारिश से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इधर, सुकेत क्षेत्र में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। ओले गिरने से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। मौसम के इस बदले मिजाज ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है।1
- चेचट पुलिस द्वाराअवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन रूट क्लियरेंस' के तहत थाना चेचट पुलिस ने थानाधिकारी मदन ढाका के नेतृत्व में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 41 किलो 184 ग्राम अफीम डोडा चूरा बरामद कर दो अंतर्राज्यीय शातिर महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने बताया कि 2 अप्रैल 2026 को 'ऑपरेशन रूट क्लियरेंस' के तहत यह कार्रवाई की गई। जब्त किए गए मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 6 लाख 15 हजार रुपये आंकी गई है। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकल्याण मीणा के सुपरविजन एवं पुलिस उप अधीक्षक रामगंजमंडी घनश्याम मीणा के निर्देशन में की गई। वहीं थानाधिकारी चेचट मदन ढाका के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने दिल्ली-वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेस-वे के चेचट इंटरचेंज पर नाकाबंदी कर रखी थी। । इसी दौरान एक संदिग्ध कार (HR 03 S 0610) को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने पुलिस को देखकर वाहन को तेज गति से भगाने की कोशिश की। मदन ढाका की सतर्कता और त्वरित निर्णय से पुलिस टीम ने वाहन का पीछा कर उसे डिटेन किया और तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में रखे चार विमल पान मसाले के बैग में छिपाकर रखा गया 41 किलो 184 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो महिला तस्करों परमजीत कौर (47) निवासी संगरूर (पंजाब) और गुलशन कौर (40) निवासी लुधियाना (पंजाब) को मौके से गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी मादक पदार्थ को मध्यप्रदेश के गरोठ से पंजाब ले जा रही थीं। थानाधिकारी मदन ढाका के कुशल नेतृत्व, रणनीति और त्वरित कार्रवाई के चलते यह बड़ी सफलता हाथ लगी। उनके निर्देशन में टीम ने न केवल तस्करों को गिरफ्तार किया बल्कि तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त किया। मामले में थाना चेचट पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच जारी है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस टीम मदन ढाका (थानाधिकारी) दिनेश हेड कांस्टेबल राजेन्द्र शेषमा (कांस्टेबल सूचना अधिकारी), सूर्यप्रकाश कांस्टेबल सोनू कांस्टेबल, पवन कांस्टेबल मुकेश चालक कांस्टेबल एवं मंजू महिला कांस्टेबल शामिल रहे। विशेष भूमिका इस पूरी कार्रवाई में सूचना अधिकारी राजेन्द्र शेषमा की विशेष भूमिका रही,3
- Post by बंटी कुमार सहरिया1
- रुद्रदेव सिंह मीडिया से हुए रूबरू बीजेपी जिला मंत्री गुना1
- बड़ी चंद्रिका माता मंदिर महोबा माता रानी दर्शन प्राप्त हुआ #mahoba #maa #followers #videoreelviral #shiv_singh_rajput_dahiya_news_update1