Shuru
Apke Nagar Ki App…
*विशेष समाचार | तिल्दा में कल गूंजेगा “जय श्री राम – जय हनुमान” का जयघोष, हनुमान जन्मोत्सव की भव्य तैयारी पूरी* संवाददाता- विजय शंकर तिवारी देश दुनिया की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे https://www.prabhatnews24.in/single/tilda-mein-cal-gunjega-jay-shri-ram-jay-hanuman-ka-jay-ghosh और भी हर तरह की खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे What's group से जुड़े https://chat.whatsapp.com/F6JIC5Pbn6DEU4I5RyeKDD खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 6260187193 सत्य के पुजारी - विजय तिवारी 🙏🙏🙏🙏🙏 जहां सच है वहां हम है।
Prabhat news 24
*विशेष समाचार | तिल्दा में कल गूंजेगा “जय श्री राम – जय हनुमान” का जयघोष, हनुमान जन्मोत्सव की भव्य तैयारी पूरी* संवाददाता- विजय शंकर तिवारी देश दुनिया की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे https://www.prabhatnews24.in/single/tilda-mein-cal-gunjega-jay-shri-ram-jay-hanuman-ka-jay-ghosh और भी हर तरह की खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे What's group से जुड़े https://chat.whatsapp.com/F6JIC5Pbn6DEU4I5RyeKDD खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 6260187193 सत्य के पुजारी - विजय तिवारी 🙏🙏🙏🙏🙏 जहां सच है वहां हम है।
More news from Mungeli and nearby areas
- Post by CG RIGHT TIMES NEWS1
- तिल्दा-नेवरा: तिल्दा नेवरा स्थित राजिम सदन, कोटा रोड में शुक्रवार को छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की संयुक्त मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी की आरती के साथ किया गया। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों, युवाओं के रोजगार, क्षेत्रीय विकास, सांस्कृतिक संरक्षण एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का मुख्य फोकस सदस्यता अभियान पर रहा। संगठन को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर जोर दिया गया। सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से सदस्यता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर तिल्दा नेवरा खड़ क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को सर्वाधिक सदस्यता करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए अन्य क्षेत्रों के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया। संगठन के वक्ताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा के लिए दोनों संगठनों का संयुक्त प्रयास लगातार जारी रहेगा। साथ ही आगामी समय में जनजागरूकता अभियान, धरना-प्रदर्शन एवं सामाजिक कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठन की एकता, अनुशासन और मजबूती बनाए रखने का संदेश दिया गया तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई। अंत में सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया गया।4
- तलाक के बाद 'अवैध संबंध' का शक बना काल: तलवार लेकर घर में घुसा आरोपी, मचाया खू#नी तांडव। बिलासपुर: रतनपुर में सनसनीखेज हत्याकांड - बदले की आग में उजाड़ा परिवार! थाना रतनपुर के ग्राम पेंडरवा में पुरानी रंजिश और शक के चलते एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मुख्य आरोपी सुरेश श्रीवास ने अपनी पूर्व पत्नी के साथ अवैध संबंधों के शक में शेख सलीम के घर पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष में बीच-बचाव करने आई 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला मुराद बेगम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के 6 अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर एसएसपी के निर्देशानुसार प्रशिक्षु IPS अंशिका जैन और थाना प्रभारी निलेश पांडे की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी, उसके सहयोगी और दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर विवेचना शुरू कर दी है ताकि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके। 2. Keywords (कीवर्ड्स) रतनपुर हत्याकांड (Ratanpur Murder Case) बिलासपुर पुलिस कार्रवाई (Bilaspur Police Action) पेंडरवा मर्डर मिस्ट्री (Pendarwa Murder Mystery) IPS अंशिका जैन रतनपुर (IPS Anshika Jain Ratanpur) तलवार से हमला बिलासपुर (Sword attack in Bilaspur) शेख शब्बीर परिवार हमला (Attack on Sheikh Shabbir family) सुरेश श्रीवास गिरफ्तार (Suresh Shriwas Arrested) छत्तीसगढ़ क्राइम न्यूज़ (Chhattisgarh Crime News) #Ratanpur #BilaspurPolice #CrimeNews #Chhattisgarh BreakingNews Justice PoliceAction BilaspurCrime1
- बिलासपुर। शहर के ओल्ड बस स्टैंड चौक के पास एक युवक की सरेराह जमकर पिटाई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक और एक महिला के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक को चप्पल और मुक्कों से पीटा गया। घटना के पीछे प्रसाद वितरण के दौरान हुए विवाद की बात कही जा रही है। बीच सड़क हुई इस मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1
- जांजगीर चांपा; उमरेली ग्राम में श्री राम भक्त के द्वारा धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती,,1
- चेन्नई, 4 अप्रैल 2026। आईपीएल 2026 के 7वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को उनके होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) पर 5 विकेट से हरा दिया। PBKS ने 210 रनों का टारगेट 18.4 ओवर में हासिल कर अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की, जबकि CSK लगातार दूसरा मैच हारकर टूर्नामेंट में 0 अंक पर अटकी रही। PBKS की कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 209 रन बनाए। अयुष मhatre ने 43 गेंदों पर 73 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि शिवम दुबे 45* और सरफराज खान 32 रन पर नाबाद रहे। PBKS की ओर से विजयकुमार व्यशाख ने 2 विकेट लिए। जवाब में PBKS ने आक्रामक शुरुआत की। ओपनर प्रियांश आर्य ने मात्र 11 गेंदों पर 39 रन ठोक दिए (3 चौके और 4 छक्के), जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 43 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 29 गेंदों पर 50 रनों की कप्तानी पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे। मार्कस स्टोइनिस और शशांक सिंह ने अंत में फिनिशिंग टच दिया। PBKS ने 8 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। मैच के मुख्य आकर्षण: प्रियांश आर्य की 11 गेंदों की विस्फोटक पारी ने पावरप्ले में ही मैच का रुख पलट दिया। श्रेयस अय्यर की 26-29 गेंदों वाली फिफ्टी ने PBKS को स्थिरता दी। CSK के गेंदबाजों को चेपॉक की पिच पर भी PBKS के बल्लेबाजों ने आसानी से रन बनाए।प्लेयर ऑफ द मैच: प्रियांश आर्य को उनकी धमाकेदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। PBKS अब 2 मैचों में 2 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है, जबकि CSK को अपनी पहली जीत का इंतजार है। अगला मैच CSK के लिए काफी अहम होगा। संक्षिप्त स्कोर: CSK: 209/5 (20 ओवर) – अयुष मhatre 73, शिवम दुबे 45* PBKS: 210/5 (18.4 ओवर) – श्रेयस अय्यर 50, प्रियांश आर्य 39 नतीजा: PBKS ने 5 विकेट से जीत हासिल की। IPL 2026 में रोमांच जारी है। PBKS की इस जीत ने साबित कर दिया कि चेपॉक अब कोई किला नहीं रहा! 🏏🔥 मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ।1
- चोरी के फरार आरोपी और खरीदार चढे बिल्हा पुलिस के हत्थे चोरी के सामान मशरूका 23000 रूपये की बरामदगी शुक्रवार की रात 9.30 बजे बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गिरफ्तार आरोपी ’’ नाम आरोपी - 1. दीपक यादव पिता स्व. कुंजराम यादव उम्र 41 वर्ष निवासी अमेरी अकबरी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर। 2. संजय भारद्वाज पिता मथुरा प्रसाद उम्र 36 वर्ष निवासी दगौरी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर 3. सुरेश टण्डन पिता स्व. खोलबहरा उम्र 40 वर्ष निवासी दगौरी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर के निवासी है मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा चोरी/नकबजनी पर आरोपी व चोरी हुये मशरूका की बरामदगी हेतु निर्देशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्री डी.आर. टण्डन से दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी बिल्हा द्वारा सिविल टीम गठित कर संदेहियो पर निगाह रखने के दौरान दिनांक 03.04.2026 को मुखबीर सूचना पर चोरी के फरार आरोपी दीपक यादव की पतासाजी कर मिलने पर थाना लाकर कडाई से पूछताछ किया जो दीदी के घर से चोरी किये 06 नग दरवाजा कूलर, काउन्टर टेबल, दीवान पलंग, फ्रिज को दगौरी निवासी संजय भारद्वाज व सुरेश टण्डन के पास बेचना बताया जिसे संजय भारद्वाज व सुरेश टण्डन के घर से बरामद कर तीनो आरोपियो को विधिवत् गिरफ्तार कर अपराध धारा - 331(4),305(ए),3(5),317(2) भा.न्या.सं. के तहत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना से परिजनों को अवगत कराकर शुक्रवार की साम 4 बजे के करीब माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक अवनीश पासवान, प्र.आर. 1034 अरविन्द तिग्गा, आरक्षक 1431 अर्जुन जांगडे व आर. 1390 संतोष मरकाम की अहम भूमिका रही।1
- तिल्दा-नेवरा: ग्राम पंचायत बिनैका में संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के सौजन्य से समता फाउंडेशन एवं एमजीएम हॉस्पिटल रायपुर व उपाध्याय हॉस्पिटल रायपुर के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को सुलभ और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था। शिविर में आसपास के आधा दर्जन से अधिक गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने नेत्र जांच, ब्लड टेस्ट, बीपी, शुगर सहित सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण कराकर लाभ उठाया। विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श दिया गया। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को आगे के उपचार के लिए पंजीकृत भी किया गया। शिविर के दौरान 3 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया, जिन्हें उपचार हेतु रायपुर ले जाया गया है। इन सभी मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के सहयोग से एमजीएम हॉस्पिटल में किया जाएगा। ऑपरेशन के लिए आने-जाने एवं रहने की व्यवस्था भी कंपनी द्वारा की गई है। इस अवसर पर कंपनी की सीएसआर हेड श्रीमती शीतल गोयल ने बताया कि संस्था द्वारा समय-समय पर इस तरह के निःशुल्क शिविर आयोजित कर जरूरतमंदों की सहायता की जाती है। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बीमारियों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और समय रहते डॉक्टर से परामर्श लेना आवश्यक है। हमारा उद्देश्य क्षेत्र के हर व्यक्ति को स्वस्थ एवं निरोग बनाना है। शिविर में निःशुल्क दवाइयों एवं नजर के चश्मों का भी वितरण किया गया। विकास कार्यों की जानकारी: सीएसआर मद के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिनैका में शाला परिसर में रंगमंच का निर्माण, सड़क कांक्रीटीकरण एवं मंदिर के पास रंगमंच और कमरे का निर्माण भी कराया गया है। उपस्थित जनप्रतिनिधि व सहयोगी: कार्यक्रम में सरपंच मुकेश बंजारे, उपसरपंच कमलेश ध्रुव, पंचगण एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शिविर को सफल बनाने में एमजी के मूर्ति, सुचिता जैन, लक्ष्मी, राकेश कुमार निर्मलकर एवं जितेंद्र वर्मा का विशेष सहयोग रहा।5
- Post by CG RIGHT TIMES NEWS1