logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखीमपुर-खीरी के मोहम्मदी में दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और उन्हें आई गंभीर चोटों के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस घटना के विरोध में समाजवादी पार्टी के नेता कार्तिक तिवारी अपने समर्थकों के साथ मोहम्मदी के रामलीला गेट पर धरने पर बैठ गए। धरने के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा।

8 hrs ago
user_Salman Khan shanu
Salman Khan shanu
Aadhar center मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

लखीमपुर-खीरी के मोहम्मदी में दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और उन्हें आई गंभीर चोटों के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस घटना के विरोध में समाजवादी पार्टी के नेता कार्तिक तिवारी अपने समर्थकों के साथ मोहम्मदी के रामलीला गेट पर धरने पर बैठ गए। धरने के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • PM आवास के बाहर धरने पर बैठे सपा सांसद अखिलेश यादव को पुलिस डिटेन करके ले गई है। डिटेन किए जाने के दौरान पुलिस की बस से अखिलेश यादव का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पुलिस से सवाल करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अखिलेश यादव पुलिस से पूछते हैं, "कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई?" इस पर पीछे से आवाज आती है, "वहीं..... जहां कोई आता जाता नहीं।"
    1
    PM आवास के बाहर धरने पर बैठे सपा सांसद अखिलेश यादव को पुलिस डिटेन करके ले गई है। डिटेन किए जाने के दौरान पुलिस की बस से अखिलेश यादव का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पुलिस से सवाल करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अखिलेश यादव पुलिस से पूछते हैं, "कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई?" इस पर पीछे से आवाज आती है, "वहीं..... जहां कोई आता जाता नहीं।"
    user_Sandeep kumar
    Sandeep kumar
    Local News Reporter मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • दिल्ली में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित खिरनीबाग चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता चौराहे पर बैठ गए हैं, जिससे खिरनीबाग चौराहे पर पूरी तरह से जाम लग गया है। धरने पर बैठे सपा कार्यकर्ता बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं की मुख्य मांग अखिलेश यादव की तत्काल रिहाई है और वे लगातार सरकार के विरोध में आवाज उठा रहे हैं।
    1
    दिल्ली में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित खिरनीबाग चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता चौराहे पर बैठ गए हैं, जिससे खिरनीबाग चौराहे पर पूरी तरह से जाम लग गया है।

धरने पर बैठे सपा कार्यकर्ता बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं की मुख्य मांग अखिलेश यादव की तत्काल रिहाई है और वे लगातार सरकार के विरोध में आवाज उठा रहे हैं।
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में विकास भवन स्थित DPRO कार्यालय में तैनात बाबू रेखा मिश्रा को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों घूस लेते हुए पकड़ा है।
    1
    उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में विकास भवन स्थित DPRO कार्यालय में तैनात बाबू रेखा मिश्रा को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों घूस लेते हुए पकड़ा है।
    user_Salman Khan shanu
    Salman Khan shanu
    Aadhar center मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर स्थित सुभाष नगर में बीते कई दिनों से पाइपलाइन फूटी होने की वजह से गड्ढे से पीने योग्य पानी का रिसाव हो रहा है। इस तरह से सैकड़ो लीटर पानी प्रतिदिन नालियों में बह जाता है। इस समस्या पर ध्यान देना बहुत ही जरूरी है।
    1
    उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर स्थित सुभाष नगर में बीते कई दिनों से पाइपलाइन फूटी होने की वजह से गड्ढे से पीने योग्य पानी का रिसाव हो रहा है। इस तरह से सैकड़ो लीटर पानी प्रतिदिन नालियों में बह जाता है। इस समस्या पर ध्यान देना बहुत ही जरूरी है।
    user_Arvind Kumar Pandey
    Arvind Kumar Pandey
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम खेल प्रतिभाओं का नया केंद्र बन गया है।
    1
    उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम खेल प्रतिभाओं का नया केंद्र बन गया है।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ तहसील क्षेत्र अंतर्गत भीरा-मैलानी मार्ग पर स्थित जंगल क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने एक बाइक पर सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया था, जिसे बाद में पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। यह दुर्घटना सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे बरगद चौकी के समीप घटी। पीलीभीत जिले के थाना सेहरामऊ उत्तरी स्थित गोविन्दपुर निवासी विनोद कुमार (35) पुत्र रमाकांत और अरुण (32) पुत्र सुनील कुमार अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों की सूचना पर वन विभाग के दैनिक कर्मचारी ठाकुर प्रसाद तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और एम्बुलेंस बुलाई। दोनों घायलों को तत्काल बिजुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मौर्य ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त बाइक और चार पहिया वाहन दोनों को कब्जे में ले लिया है। घायलों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है और मामले में नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    2
    लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ तहसील क्षेत्र अंतर्गत भीरा-मैलानी मार्ग पर स्थित जंगल क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने एक बाइक पर सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया था, जिसे बाद में पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।

यह दुर्घटना सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे बरगद चौकी के समीप घटी। पीलीभीत जिले के थाना सेहरामऊ उत्तरी स्थित गोविन्दपुर निवासी विनोद कुमार (35) पुत्र रमाकांत और अरुण (32) पुत्र सुनील कुमार अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों की सूचना पर वन विभाग के दैनिक कर्मचारी ठाकुर प्रसाद तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और एम्बुलेंस बुलाई। दोनों घायलों को तत्काल बिजुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मौर्य ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त बाइक और चार पहिया वाहन दोनों को कब्जे में ले लिया है। घायलों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है और मामले में नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    user_सुधीर गुप्ता
    सुधीर गुप्ता
    Electrician गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.