सीमलवाड़ा में अतिक्रमण और गंदगी पर प्रशासन सख्त, जल्द दिखेगा पुलिस-प्रशासन का एक्शन सीमलवाड़ा। कस्बे में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण और गंदगी की समस्या को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह सख्त हो गया है। ग्राम पंचायत द्वारा बार-बार नोटिस जारी करने और कार्रवाई करने के बावजूद व्यापारियों द्वारा सड़क तक सामान फैलाने, कचरा नालियों में डालने और अतिक्रमण करने की शिकायतें लगातार सामने आने के बाद प्रशासन ने अब कानूनी कार्रवाई तेज करने का निर्णय लिया है। आने वाले दिनों में पुलिस और प्रशासन संयुक्त रूप से बड़े स्तर पर कार्रवाई करते नजर आ सकते हैं। उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों के खिलाफ शीघ्र कानूनी कार्रवाई की जाए तथा सड़क तक फैलाए गए सामान को जब्त किया जाए। इसके साथ ही कार्रवाई में बाधा डालने वालों पर भी नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की पूर्व सख्ती के बाद कुछ दिनों तक व्यापारियों ने दुकानों के बाहर किया गया अतिक्रमण हटा लिया था, जिससे कस्बे की सड़कें चौड़ी नजर आने लगी थीं और आमजन की आवाजाही भी सुचारू हो गई थी। बाजार क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था में भी सुधार दिखाई दिया था, लेकिन कुछ समय बाद कई व्यापारियों ने दोबारा सड़क तक सामान फैलाना शुरू कर दिया और अतिक्रमण की स्थिति फिर पहले जैसी बनने लगी। ग्राम पंचायत द्वारा पूर्व में भी व्यापारियों को दुकानों के बाहर डस्टबिन रखने तथा कचरा सड़क अथवा नालियों में नहीं डालने के लिए पाबंद किया गया था। पंचायत ने इस संबंध में 30 जुलाई 2025 तथा 10 अप्रैल 2026 को नोटिस जारी किए थे, लेकिन इसके बावजूद कई व्यापारी खुलेआम दुकान का कचरा और प्लास्टिक सड़क एवं नालियों में फेंकते रहे, जिससे पंचायत का सफाई अभियान प्रभावित हो रहा है। विशेष रूप से बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने स्थित नाले में आसपास के निवासी और सब्जी व्यापारी लगातार प्लास्टिक थैलियां और कचरा डाल रहे हैं। प्रशासन ने इसे स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बताते हुए तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में बरसात से पहले कस्बे के बरसाती नालों की सफाई कर पानी निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने पर भी जोर दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पहले व्यापारियों को धारा 133 तथा बीएनएसएस 152 के तहत नोटिस देकर अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं आने के कारण अब सीआरपीसी कानून के तहत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासन ने पीपली चौक और मांडली तीन रास्ता क्षेत्र में कचरा फेंकने वालों पर भी सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वहीं कस्बे के पीठ मार्ग पर कुछ व्यापारियों द्वारा सड़क से सटकर किए गए पक्के निर्माण को लेकर भी प्रशासन ने नाराजगी जताई है। अधिकारियों द्वारा पूर्व में ऐसे निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कई स्थानों पर अब भी स्थिति यथावत बनी हुई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि जल्द अतिक्रमण और पक्के निर्माण नहीं हटाए गए तो संबंधित व्यापारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
सीमलवाड़ा में अतिक्रमण और गंदगी पर प्रशासन सख्त, जल्द दिखेगा पुलिस-प्रशासन का एक्शन सीमलवाड़ा। कस्बे में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण और गंदगी की समस्या को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह सख्त हो गया है। ग्राम पंचायत द्वारा बार-बार नोटिस जारी करने और कार्रवाई करने के बावजूद व्यापारियों द्वारा सड़क तक सामान फैलाने, कचरा नालियों में डालने और अतिक्रमण करने की शिकायतें लगातार सामने आने के बाद प्रशासन ने अब कानूनी कार्रवाई तेज करने का निर्णय लिया है। आने वाले दिनों में पुलिस और प्रशासन संयुक्त रूप से बड़े स्तर पर कार्रवाई करते नजर आ सकते हैं। उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों के खिलाफ शीघ्र कानूनी कार्रवाई की जाए तथा सड़क तक फैलाए गए सामान को जब्त किया जाए। इसके साथ ही कार्रवाई में बाधा डालने वालों पर भी नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की पूर्व सख्ती के बाद कुछ दिनों तक व्यापारियों ने दुकानों के बाहर किया गया अतिक्रमण हटा लिया था, जिससे कस्बे की सड़कें चौड़ी नजर आने लगी थीं और आमजन की आवाजाही भी सुचारू हो गई थी। बाजार क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था में भी सुधार दिखाई दिया था, लेकिन कुछ समय बाद कई व्यापारियों ने दोबारा सड़क तक सामान फैलाना शुरू कर दिया और अतिक्रमण की स्थिति फिर पहले जैसी बनने लगी। ग्राम पंचायत द्वारा पूर्व में भी व्यापारियों को दुकानों के बाहर डस्टबिन रखने तथा कचरा सड़क अथवा नालियों में नहीं डालने के लिए पाबंद किया
गया था। पंचायत ने इस संबंध में 30 जुलाई 2025 तथा 10 अप्रैल 2026 को नोटिस जारी किए थे, लेकिन इसके बावजूद कई व्यापारी खुलेआम दुकान का कचरा और प्लास्टिक सड़क एवं नालियों में फेंकते रहे, जिससे पंचायत का सफाई अभियान प्रभावित हो रहा है। विशेष रूप से बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने स्थित नाले में आसपास के निवासी और सब्जी व्यापारी लगातार प्लास्टिक थैलियां और कचरा डाल रहे हैं। प्रशासन ने इसे स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बताते हुए तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में बरसात से पहले कस्बे के बरसाती नालों की सफाई कर पानी निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने पर भी जोर दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पहले व्यापारियों को धारा 133 तथा बीएनएसएस 152 के तहत नोटिस देकर अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं आने के कारण अब सीआरपीसी कानून के तहत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासन ने पीपली चौक और मांडली तीन रास्ता क्षेत्र में कचरा फेंकने वालों पर भी सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वहीं कस्बे के पीठ मार्ग पर कुछ व्यापारियों द्वारा सड़क से सटकर किए गए पक्के निर्माण को लेकर भी प्रशासन ने नाराजगी जताई है। अधिकारियों द्वारा पूर्व में ऐसे निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कई स्थानों पर अब भी स्थिति यथावत बनी हुई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि जल्द अतिक्रमण और पक्के निर्माण नहीं हटाए गए तो संबंधित व्यापारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- डूंगरपुर पुलिस ने विशेष अभियानों के तहत 50 लाख रुपये के साइबर ट्रांजेक्शन वाले ठग सहित कुल 21 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। 'ऑपरेशन म्यूल हंटर' में साइबर गिरोह से जुड़े ईनामी आरोपी और 'ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2' में दो ईनामी बदमाश पकड़े गए। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह बड़ी कार्रवाई अहम मानी जा रही है।1
- श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी गुजरात के सोमनाथ मंदिर से लाइव प्रसारण किया जा रहा । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी गुजरात के सोमनाथ मंदिर से लाइव प्रसारण किया जा रहा । जिला स्तरीय कार्यक्रम भुवनेश्वर महादेव मंदिर बना आस्था का केंद्र श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी गुजरात के सोमनाथ मंदिर से लाइव प्रसारण किया जा रहा। शिव की आराधना और सांस्कृतिक गौरव के प्रतीक ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का आयोजन जिला स्तरीय कार्यक्रम ग्राम पंचायत करौली स्थित भुवनेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित किया जा रहा है। जिला स्तरीय कार्यक्रम में सागवाड़ा विधायक श्री शंकरलाल डेचा, जिला कलक्टर श्री देशलदान, अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश चंद्र धाकड़, समाज सेवी अशोक पटेल रणोली, समाज सेवा बंशीलाल कटारा, निवर्तमान सभापति अमृत लाल कलासुआ, समाज सेवी प्रभु पंड्या, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, उपखंड अधिकारी डूंगरपुर सोनू कुमार गुर्जर सहित अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि और समाज जन उपस्थित रहे।2
- डूंगरपुर के हडमतिया मंदिर के पास एक युवक को सड़क पर तलवार लहराकर दहशत फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी लोगों को डरा रहा था, जिसके बाद दोवड़ा पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। उस पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।1
- डूंगरपुर के हड़मतिया मंदिर के पास धारदार चाकू और तलवार लहराकर राहगीरों को डरा रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया पर भी हथियार के साथ वीडियो साझा कर इलाके में दहशत फैला रहा था। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।1
- राजस्थान में जनगणना 2027 के तहत नागरिकों से घर बैठे मोबाइल से स्व-गणना करने का आग्रह किया गया है। यह डिजिटल इंडिया की एक बड़ी पहल है, जिसमें सभी नागरिकों की भागीदारी 15 मई तक मांगी गई है। अपने राज्य के भविष्य के लिए इस महत्वपूर्ण कार्य में अवश्य सहयोग करें।1
- “राममय हुआ कुशलगढ़: भव्य राम मंदिर शिखर की प्राण-प्रतिष्ठा सम्पन्न, विधायक रमिला खड़िया ने दिया एकजुटता और आस्था का संदेश “जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा कुशलगढ़: 143 वर्ष पुराने गौरव से जुड़ा राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव भव्यता से सम्पन्न” कुशलगढ़, 10 मई। नगर के ऐतिहासिक राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत आज भव्य एवं दिव्य वातावरण में राम मंदिर शिखर एवं श्रीराम दरबार की प्राण-प्रतिष्ठा विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुई। पूरे नगर में भक्तिमय माहौल रहा तथा मंदिर परिसर “जय श्रीराम” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। प्रतिष्ठा आचार्य पंडित निकुंज मोहन पांडिया के सानिध्य में आयोजित समारोह में अतिथियों, साधु-संतों एवं समाजजनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक रमिला खड़िया ने कहा कि भगवान राम केवल मंदिरों में ही नहीं, बल्कि हर घट-घट और प्रत्येक व्यक्ति के हृदय में विराजमान हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद आज कुशलगढ़ में यह भव्य राम मंदिर और राम दरबार की प्रतिष्ठा होना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने समाज को एकजुट होकर विकास और धर्म के कार्यों में आगे बढ़ने का संदेश देते हुए कहा कि हमें किंतु-परंतु छोड़कर मिलकर कार्य करना चाहिए। राज परिवार के दरबार हेमेंद्र सिंह राठौर का समारोह में सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनके पूर्वजों ने लगभग 143 वर्ष पूर्व इस मंदिर का निर्माण करवाया था और आज पुनः इस मंदिर में भगवान श्रीराम दरबार विराजित हो रहे हैं, यह अत्यंत सुख और गर्व का क्षण है। उन्होंने साधु-संतों, समिति सदस्यों और क्षेत्रवासियों को इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। गो संत रघु दास महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि जहां भगवान राम विराजित होते हैं, वहां सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। उन्होंने इस प्राण-प्रतिष्ठा को पूरे क्षेत्र की खुशहाली का प्रतीक बताया। प्रतिष्ठा आचार्य निकुंज मोहन पांडिया ने कहा कि श्रद्धालुओं, समिति सदस्यों और क्षेत्रवासियों के सहयोग से यह भव्य आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ है। उन्होंने कहा कि भगवान राम दरबार की प्रतिष्ठा केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि सनातन संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हंसमुख लाल सेठ ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं विधायक रमिला खड़िया के अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि कुशलगढ़ राम मंदिर और मंगलेश्वर महादेव मंदिर लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से भव्य रूप में निर्मित हुए हैं। वर्धमान स्थानकवासी श्रीसंघ के अध्यक्ष रजनीकांत खाब्या ने कहा कि यह मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राजाओं के समय शुरू हुई यह परंपरा आज विधायक रमिला खड़िया के प्रयासों से नए गौरव के साथ आगे बढ़ रही है। एडवोकेट धर्मेंद्र कंसारा ने कहा कि मंदिर निर्माण के बाद आज भगवान राम दरबार की प्रतिष्ठा का यह ऐतिहासिक क्षण सभी क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत सुखद और गौरवपूर्ण है। उन्होंने प्रतिष्ठा आचार्य निकुंज मोहन पांडिया एवं उनकी टीम की सराहना करते हुए आयोजन को निर्विघ्न और भव्य बताया। समारोह में राम दरबार के लाभार्थी समाजसेवी करणी सिंह राठौड़ का शॉल एवं पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया। साथ ही समाज अध्यक्ष जयंतीलाल सेठ का भी अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव भीमाभाई डामोर, प्रधान कान्हिग रावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लीला पडियार, पंडित लोकेंद्र पांड्या, मंदिर पुजारी विकास शर्मा सहित विभिन्न क्षेत्रों से पधारे साधु-संतों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, संरक्षक कैलाश बारोट, भारत कुमावत, एडवोकेट धर्मेंद्र कंसारा, ललित गोलेछा, ललित राठौर, अजय निगम, अजय जोशी हेमेंद्र पांड्या, पंकज दोषी, राकेश कोठारी, साहित्यकार विनोद पानेरी पंडित सतीश राज त्रिवेदी राघवेश चरपोटा, रमेश तलेश्वरा, नरेश गाड़िया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।1
- डूंगरपुर के जिला कलेक्टर देशल दान ने सीमलवाड़ा ब्लॉक में निर्माणाधीन हॉस्टल भवनों और सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताई और अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मानसून से पहले सड़कों की मरम्मत पर भी जोर दिया।4
- श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी गुजरात के सोमनाथ मंदिर से लाइव प्रसारण किया जा रहा । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर जिला स्तरीय कार्यक्रम भुवनेश्वर महादेव मंदिर बना आस्था का केंद्र श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी गुजरात के सोमनाथ मंदिर से लाइव प्रसारण किया जा रहा। शिव की आराधना और सांस्कृतिक गौरव के प्रतीक ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का आयोजन जिला स्तरीय कार्यक्रम ग्राम पंचायत करौली स्थित भुवनेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित किया जा रहा है। जिला स्तरीय कार्यक्रम में सागवाड़ा विधायक श्री शंकरलाल डेचा, जिला कलक्टर श्री देशलदान, अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश चंद्र धाकड़, समाज सेवी अशोक पटेल रणोली, समाज सेवा बंशीलाल कटारा, निवर्तमान सभापति अमृत लाल कलासुआ, समाज सेवी प्रभु पंड्या, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, उपखंड अधिकारी डूंगरपुर सोनू कुमार गुर्जर सहित अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि और समाज जन उपस्थित रहे।1
- डूंगरपुर पुलिस ने 'ऑपरेशन संस्कार' के तहत बदमाशों और हुड़दंगियों पर बड़ी कार्रवाई की है। दोवडा में हथियार लहराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि वरदा में स्कूल के बाहर स्टंट कर रहे 5 बाइकर्स की बाइकें जब्त की गईं। इस पुलिसिया सख्ती से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है।1