logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बैंक ऋण न चुकाने पर एसबीआई ने संपत्ति किया नोटिस चस्पा, जिलाधिकारी के आदेश से हुई कार्रवाई सासनी में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) से ऋण लेने के बाद उसे चुकाने में चूक होने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाते हुए डीएम अतुल वत्स के आदेशानुसार कस्बा में एक संपत्ति का भौतिक कब्जा लेते हुए बैंक द्वारा संपत्ति पर नोटिस चस्पा किया है। मंगलवार को जिलाधिकारी के आदेशानुसार, सासनी शाखा की भारतीय स्टेट बैंक नेएसडीएम नीरज शर्मा के नेतृत्व में कानूनगो, लेखपाल और बैंक अधिकारी के साथ संपत्ति नोटिस चस्पा किया है। जिसमे बैंक ने चेतावनी दी गई है कि इस संपत्ति की खरीद या बिक्री के संबंध में किसी भी प्रकार के लेनदेन के लिए केवल एसबीआई की सासनी शाखा से संपर्क किया जाना चाहिए। बैंक ने नोटिस में चेतावनी दी है कि बिना उसकी अनुमति के इस संपत्ति के साथ किया गया कोई भी लेनदेन अवैध माना जाएगा। बैंक मैनेजर तोशी गुप्ता ने बताया कि बैंेक द्वारा आमतौर पर ऐसी कार्रवाई तब की जाती हैं जब कर्ज लेने वाला व्यक्ति लंबे समय तक ऋण की किश्तें चुकाने में विफल रहता है। सरफेसी एक्ट के तहत बैंकों को ऐसी संपत्तियों को कुर्क करने और बेचने का अधिकार प्राप्त है।

2 hrs ago
user_सासनी समाचार
सासनी समाचार
सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
baa76818-d0e2-4165-a96e-6fe1b038c2b6

बैंक ऋण न चुकाने पर एसबीआई ने संपत्ति किया नोटिस चस्पा, जिलाधिकारी के आदेश से हुई कार्रवाई सासनी में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) से ऋण लेने के बाद उसे चुकाने में चूक होने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाते हुए डीएम अतुल वत्स के आदेशानुसार कस्बा में एक संपत्ति का भौतिक कब्जा लेते हुए बैंक द्वारा संपत्ति पर नोटिस चस्पा किया है। मंगलवार को जिलाधिकारी के आदेशानुसार, सासनी शाखा की भारतीय स्टेट बैंक नेएसडीएम नीरज शर्मा के नेतृत्व में कानूनगो, लेखपाल और बैंक अधिकारी के साथ संपत्ति नोटिस चस्पा किया है। जिसमे बैंक ने चेतावनी दी गई है कि इस संपत्ति

c8a82640-0067-4931-9b8f-cc8263c6a747

की खरीद या बिक्री के संबंध में किसी भी प्रकार के लेनदेन के लिए केवल एसबीआई की सासनी शाखा से संपर्क किया जाना चाहिए। बैंक ने नोटिस में चेतावनी दी है कि बिना उसकी अनुमति के इस संपत्ति के साथ किया गया कोई भी लेनदेन अवैध माना जाएगा। बैंक मैनेजर तोशी गुप्ता ने बताया कि बैंेक द्वारा आमतौर पर ऐसी कार्रवाई तब की जाती हैं जब कर्ज लेने वाला व्यक्ति लंबे समय तक ऋण की किश्तें चुकाने में विफल रहता है। सरफेसी एक्ट के तहत बैंकों को ऐसी संपत्तियों को कुर्क करने और बेचने का अधिकार प्राप्त है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सासनी के गांव रूदायन में गूंगा बनकर भीख मांग रहे एक किशोर की पोल खुलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों को शक होने पर जब उसे पकड़ा गया, तो वह बोलने लगा। हालांकि, वह शातिर किशोर भीड़ का फायदा उठाकर ग्रामीणों को चकमा देकर भाग निकला। गांव के प्रधान बंटी सिंह ने बताया कि किशोर की गतिविधियां संदिग्ध थीं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लेकिन मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर चेतावनी दी है कि भविष्य में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या बाहरी फेरीवाला बिना पहचान पत्र के गांव में प्रवेश न करे। ग्रामीणों ने अन्य लोगों से भी सतर्क रहने और संदिग्ध दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है।
    2
    सासनी के गांव रूदायन में गूंगा बनकर भीख मांग रहे एक किशोर की पोल खुलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों को शक होने पर जब उसे पकड़ा गया, तो वह बोलने लगा। हालांकि, वह शातिर किशोर भीड़ का फायदा उठाकर ग्रामीणों को चकमा देकर भाग निकला।
गांव के प्रधान बंटी सिंह ने बताया कि किशोर की गतिविधियां संदिग्ध थीं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लेकिन मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर चेतावनी दी है कि भविष्य में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या बाहरी फेरीवाला बिना पहचान पत्र के गांव में प्रवेश न करे। ग्रामीणों ने अन्य लोगों से भी सतर्क रहने और संदिग्ध दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है।
    user_सासनी समाचार
    सासनी समाचार
    सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • हाथरस शहर के शहीद चौक पर 8 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर की अनेक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने समाज में महिलाओं की भूमिका, शिक्षा, सुरक्षा और समान अधिकारों पर अपने विचार व्यक्त किए। उपस्थित महिलाओं ने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, प्रशासन, स्वास्थ्य, व्यापार और अन्य कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। इस अवसर पर महिलाओं ने एकजुट होकर समाज में नारी शक्ति, सम्मान और समानता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में उनकी भागीदारी को और मजबूत करना था। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को दुनिया भर में महिलाओं की उपलब्धियों और अधिकारों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है।
    1
    हाथरस शहर के शहीद चौक पर 8 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर की अनेक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने समाज में महिलाओं की भूमिका, शिक्षा, सुरक्षा और समान अधिकारों पर अपने विचार व्यक्त किए। उपस्थित महिलाओं ने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, प्रशासन, स्वास्थ्य, व्यापार और अन्य कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
इस अवसर पर महिलाओं ने एकजुट होकर समाज में नारी शक्ति, सम्मान और समानता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में उनकी भागीदारी को और मजबूत करना था।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को दुनिया भर में महिलाओं की उपलब्धियों और अधिकारों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है।
    user_Bajrangbali Views
    Bajrangbali Views
    Video Creator सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • लग़समा क्षेत्र के प्रसिद्ध भ्यामल खेड़ा मंदिर परिसर पर आयोजित मेले का विहंगम दृश्य। बैल दौड #NewsUpdate #News
    1
    लग़समा क्षेत्र के प्रसिद्ध भ्यामल खेड़ा मंदिर परिसर पर आयोजित मेले का विहंगम दृश्य।
बैल दौड 
#NewsUpdate #News
    user_अविनाश कुमार पत्रकार
    अविनाश कुमार पत्रकार
    Doctor इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • इगलास कोतवाली क्षेत्र में हथियारों के सौदागर बेखौफ अवैध पिस्तौल की हो रही है खुली मंडी यह सिर्फ अपराध नहीं, बल्कि आम जनता की जान से खिलवाड़ पूरी अवैध सौदेबाजी व्हाट्सएप चैटिंग पर समय रहते कार्रवाई न हुई तो अंजाम भयानक हो सकते हैं व्यक्ति व्हाट्सप पर हथियारों की मंडी दिखाता हुआ वीडिओ में साफ दिखाई दे रहा है.
    1
    इगलास कोतवाली क्षेत्र में हथियारों के सौदागर बेखौफ
अवैध पिस्तौल की हो रही है खुली मंडी
यह सिर्फ अपराध नहीं, बल्कि आम जनता की जान से खिलवाड़
पूरी अवैध सौदेबाजी व्हाट्सएप चैटिंग पर
समय रहते कार्रवाई न हुई तो अंजाम भयानक हो सकते हैं
व्यक्ति व्हाट्सप पर हथियारों की मंडी दिखाता हुआ वीडिओ में साफ दिखाई दे रहा है.
    user_Vishnu Shrama Journlist
    Vishnu Shrama Journlist
    Photographer इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • हाथरस के टुकसान गांव में एक 55 वर्षीय किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के मुंह से झाग निकलने के बाद परिजनों ने जहर दिए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव टुकसान निवासी 55 वर्षीय हरबंश पुत्र सुंदरलाल खेती-बाड़ी का काम करते थे। कल देर शाम उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिवार के सदस्य उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि हरबंश के मुंह से झाग निकल रहे थे, जिससे उन्हें जहर दिए जाने या खुद जहर खाने का संदेह है। पुलिस कर रही मामले की जांच पड़ताल... सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हरबंश अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    1
    हाथरस के टुकसान गांव में एक 55 वर्षीय किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के मुंह से झाग निकलने के बाद परिजनों ने जहर दिए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव टुकसान निवासी 55 वर्षीय हरबंश पुत्र सुंदरलाल खेती-बाड़ी का काम करते थे। कल देर शाम उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिवार के सदस्य उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि हरबंश के मुंह से झाग निकल रहे थे, जिससे उन्हें जहर दिए जाने या खुद जहर खाने का संदेह है।
पुलिस कर रही मामले की जांच पड़ताल...
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हरबंश अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • #खबर प्रकाशित#स्त्रीशक्तिसम्मान#2026#भारत#सफलता#उपलब्धि#
    1
    #खबर प्रकाशित#स्त्रीशक्तिसम्मान#2026#भारत#सफलता#उपलब्धि#
    user_Adv. Shivani Jain Byss
    Adv. Shivani Jain Byss
    Legal services कोइल, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Harsh Pundhir
    1
    Post by Harsh Pundhir
    user_Harsh Pundhir
    Harsh Pundhir
    Newspaper publisher सिकंदरा राव, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव शाहपुर गंगरी में एक किसान ने पारंपरिक खेती छोड़कर ड्रैगन फ्रूट की खेती शुरू कर मिसाल कायम की है। कृषि विभाग से सेवानिवृत्त जेई रामवीर सिंह द्वारा उगाया गया ड्रैगन फ्रूट अब स्थानीय बाजार के साथ-साथ सऊदी अरब और दुबई जैसे खाड़ी देशों तक पहुंच रहा है। अच्छी कीमत मिलने से उन्हें अच्छा मुनाफा हो रहा है। कम पानी में होने वाली इस खेती को देखकर अब क्षेत्र के अन्य किसान भी ड्रैगन फ्रूट की खेती की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
    1
    हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव शाहपुर गंगरी में एक किसान ने पारंपरिक खेती छोड़कर ड्रैगन फ्रूट की खेती शुरू कर मिसाल कायम की है। कृषि विभाग से सेवानिवृत्त जेई रामवीर सिंह द्वारा उगाया गया ड्रैगन फ्रूट अब स्थानीय बाजार के साथ-साथ सऊदी अरब और दुबई जैसे खाड़ी देशों तक पहुंच रहा है। अच्छी कीमत मिलने से उन्हें अच्छा मुनाफा हो रहा है। कम पानी में होने वाली इस खेती को देखकर अब क्षेत्र के अन्य किसान भी ड्रैगन फ्रूट की खेती की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.