logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

on 6 November
user_Gopal Thakur
Gopal Thakur
Video Creator Sasni, Hathras•
on 6 November

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सासनी। ​बसगोई क्षेत्र के गाँव बसगोई में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन (HT) लाइन का तार अचानक टूटकर खेत में गिर गया। इस हादसे में किसान राकेश तोमर की लगभग 6 बीघा तैयार फसल जलकर पूरी तरह खाक हो गई। दिल दहला देने वाली इस घटना में खेत में मौजूद दो नीलगायों की भी झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई। ​शॉर्ट सर्किट से भड़की आग ​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,आज दोपहर लगभग 12:00 बजे की घटना है बिजली की लाइन में अचानक हुए शॉर्ट सर्किट के कारण तार टूटकर सूखे खेत में गिरा। चिंगारी उठते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पीड़ित किसान राकेश तोमर पुत्र तेजपाल ने बताया कि उनकी मेहनत की पूरी फसल उनकी आंखों के सामने ही स्वाहा हो गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ भी बचाना संभव नहीं हो सका। ​अधिकारियों ने किया मौका मुआयना ​घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया। ​वन विभाग: मृत नीलगायों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है। ​फायर विभाग: आग लगने के तकनीकी कारणों की जांच कर रही है। ​मुआवजे की मांग ​पीड़ित किसान और ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ रोष व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर तारों की शिकायत पहले भी की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। किसान राकेश तोमर ने प्रशासन से उचित आर्थिक सहायता और बिजली विभाग से मुआवजे की गुहार लगाई है ताकि वह इस भारी आर्थिक संकट से उबर सकें।
    1
    सासनी। ​बसगोई क्षेत्र के गाँव बसगोई में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन (HT) लाइन का तार अचानक टूटकर खेत में गिर गया। इस हादसे में किसान राकेश तोमर की लगभग 6 बीघा तैयार फसल जलकर पूरी तरह खाक हो गई। दिल दहला देने वाली इस घटना में खेत में मौजूद दो नीलगायों की भी झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई।
​शॉर्ट सर्किट से भड़की आग
​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,आज दोपहर लगभग 12:00 बजे की घटना है  बिजली की लाइन में अचानक हुए शॉर्ट सर्किट के कारण तार टूटकर सूखे खेत में गिरा। चिंगारी उठते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पीड़ित किसान राकेश तोमर पुत्र तेजपाल ने बताया कि उनकी मेहनत की पूरी फसल उनकी आंखों के सामने ही स्वाहा हो गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ भी बचाना संभव नहीं हो सका।
​अधिकारियों ने किया मौका मुआयना
​घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया।
​वन विभाग: मृत नीलगायों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है।
​फायर विभाग: आग लगने के तकनीकी कारणों की जांच कर रही है।
​मुआवजे की मांग
​पीड़ित किसान और ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ रोष व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर तारों की शिकायत पहले भी की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। किसान राकेश तोमर ने प्रशासन से उचित आर्थिक सहायता और बिजली विभाग से मुआवजे की गुहार लगाई है ताकि वह इस भारी आर्थिक संकट से उबर सकें।
    user_सासनी समाचार
    सासनी समाचार
    सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • *हसायन विकासखंड कार्यालय पर ग्राम पंचायत सचिवालय लाइब्रेरी के लिए किताबों का हुआ वितरण* हसायन विकासखंड कार्यालय पर उत्तर प्रदेश सरकार ग्रामीण युवाओं के लिए 'डिजिटल लाइब्रेरी' की नई पहल शुरू की है हसायन विकासखंड के 33 ग्राम पंचायतो में डिजिटल लाइब्रेरी खोली गई है उनके लिए सरकार के द्वारा आई गई NBT और Non NBT पुस्तक बाटी गई है पंचायत सचिवालयों की लाइब्रेरियों में किताबें, ई-बुक्स, स्मार्ट टीवी, कंप्यूटर और इंटरनेट जैसी सुविधाएं मिलेंगी, जिससे ग्रामीण छात्र शहर जाए बिना प्रतियोगी परीक्षाओं (सिविल सर्विसेज आदि) की तैयारी कर सकें। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर सुधारने और डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो युवा वर्ग को शिक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगा।
    3
    *हसायन विकासखंड कार्यालय पर ग्राम पंचायत सचिवालय लाइब्रेरी के लिए किताबों का हुआ वितरण* 
हसायन विकासखंड कार्यालय पर उत्तर प्रदेश सरकार ग्रामीण युवाओं के लिए 'डिजिटल लाइब्रेरी'  की नई पहल शुरू की है  हसायन विकासखंड के 33 ग्राम पंचायतो में डिजिटल लाइब्रेरी खोली गई है उनके लिए सरकार के द्वारा आई गई NBT और  Non NBT  पुस्तक बाटी गई है  पंचायत सचिवालयों की लाइब्रेरियों में किताबें, ई-बुक्स, स्मार्ट टीवी, कंप्यूटर और इंटरनेट जैसी सुविधाएं मिलेंगी, जिससे ग्रामीण छात्र शहर जाए बिना प्रतियोगी परीक्षाओं (सिविल सर्विसेज आदि) की तैयारी कर सकें। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर सुधारने और डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो युवा वर्ग को शिक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगा।
    user_Astro Mahavastu Expert
    Astro Mahavastu Expert
    Vastu consultant Hathras, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
  • हाथरस के सोखना गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा चौपाल का आयोजन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत को प्रेरणादायक बनाना तथा छात्र-छात्राओं में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाना रहा।
    1
    हाथरस के सोखना गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा चौपाल का आयोजन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत को प्रेरणादायक बनाना तथा छात्र-छात्राओं में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाना रहा।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • इगलास भारतीय किसान यूनियन टिकैतगुट के प्रदेश अध्यक्ष के समर्थन में किसानों ने किया कोतवाली का घेराव. भारतीय किसान यूनियन टिकैतगुट के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा द्वारा जानकारी देते हुए बताया की भारतीय किसान यूनियन टिकैतगुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत किसान पंचायत को संबोधित करने उड़ीसा गए थे. जहाँ उन्हें उड़ीसा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया. ज़ब तक राकेश टिकैत को रिहा नहीं किया जाएगा तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा. जिसका जिम्मेदार शासन प्रशासन होगा.
    1
    इगलास भारतीय किसान यूनियन टिकैतगुट के प्रदेश अध्यक्ष के समर्थन में किसानों ने किया कोतवाली का घेराव. भारतीय किसान यूनियन टिकैतगुट के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा द्वारा जानकारी देते हुए बताया की भारतीय किसान यूनियन टिकैतगुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत किसान पंचायत को संबोधित करने उड़ीसा गए थे. जहाँ उन्हें उड़ीसा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया. ज़ब तक राकेश टिकैत को रिहा नहीं किया जाएगा तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा. जिसका जिम्मेदार शासन प्रशासन होगा.
    user_Vishnu Shrama Journlist
    Vishnu Shrama Journlist
    Photographer Iglas, Aligarh•
    22 hrs ago
  • आधुनिकता का छलावा—सेहत से खिलवाड़ "रॉक-पेपर-सिजर" - डॉ. कंचन जैन
    1
    आधुनिकता का छलावा—सेहत से खिलवाड़ "रॉक-पेपर-सिजर" - डॉ. कंचन जैन
    user_Dr.  Kanchan  Jain
    Dr. Kanchan Jain
    कोइल, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    52 min ago
  • Post by KRANTKARI Khabar
    1
    Post by KRANTKARI Khabar
    user_KRANTKARI Khabar
    KRANTKARI Khabar
    Voice of people कोइल, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by MD news(रिपोर्टर)
    1
    Post by MD news(रिपोर्टर)
    user_MD news(रिपोर्टर)
    MD news(रिपोर्टर)
    Local News Reporter मांट, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    26 min ago
  • हाथरस के थाना हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में बनी कृष्णा शेंस कॉरपोरेशन फैक्ट्री में बीती देर रात अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में फैक्ट्री इसकी चपेट में आ गई। फैक्ट्री में रखे गलीचा, केनवास, कारपेट, पैरदान और धागे सहित भारी मात्रा में तैयार व कच्चा माल जलकर राख हो गया।
    1
    हाथरस के थाना हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में बनी कृष्णा शेंस कॉरपोरेशन फैक्ट्री में बीती देर रात अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में फैक्ट्री इसकी चपेट में आ गई। फैक्ट्री में रखे गलीचा, केनवास, कारपेट, पैरदान और धागे सहित भारी मात्रा में तैयार व कच्चा माल जलकर राख हो गया।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.