एक-47 से भुन दूंगा... बिहार में भाजपा विधायक को जान से मारने की धमकी पर बवाल हुआ.. एक-47 से भुन दूंगा... बिहार में भाजपा विधायक को जान से मारने की धमकी पर बवाल हुआ.. *बिहार न्यूज़ :मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सियासी और स्थानीय माहौल गरमा गया है. नगर विधायक रंजन कुमार ने अपने खिलाफ आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट किए जाने को लेकर दो लोगों पर अलग-अलग थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई है. वहीं, विधायक समर्थकों और स्थानीय लोगों के बीच कथित मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. विधायक ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि कन्हौली निवासी मुकुंद कुमार फेसबुक के जरिए लगातार उनके और विधानसभा क्षेत्र-94 की छवि खराब करने वाली पोस्ट कर रहा था. विधायक के मुताबिक बीती रात भी उनकी तस्वीर लगाकर चरित्र हनन करने की कोशिश की गई. “समझाने गए थे, लेकिन शुरू हो गई हाथापाई”. इस दौरान AK-47 से भून देने की धमकी भी दी गई. रंजन कुमार ने कहा कि स्थानीय लोगों ने पहले भी आरोपी युवक को कई बार समझाया था, लेकिन वह लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट करता रहा. इसी को लेकर वह अपने समर्थकों और मोहल्ले के कुछ लोगों के साथ आरोपी के घर पूछताछ करने पहुंचे थे. विधायक का आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उनके साथ गए समर्थकों के साथ मारपीट की. उन्होंने यह भी दावा किया कि आरोपी ने AK-47 रखने के पुराने मामले का जिक्र करते हुए सभी को “भून देने” की धमकी दी. एक और युवक पर गंभीर आरोप विधायक ने एक अन्य आवेदन में पताही जगन्नाथ निवासी ठाकुर दिव्य प्रकाश पर भी फेसबुक के माध्यम से लगातार आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट करने का आरोप लगाया है. विधायक का कहना है कि आरोपी पिछले एक साल से लगातार उनके खिलाफ पोस्ट कर रहा था और चुनाव के दौरान भी कई भ्रामक बातें सोशल मीडिया पर फैलाई गईं. IT एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग दोनों मामलों में विधायक ने पुलिस प्रशासन से सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच कर आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में सख्त कार्रवाई की मांग की है. इधर, सोशल मीडिया पर वायरल मारपीट के वीडियो को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है. हालांकि विधायक रंजन कुमार ने अपने ऊपर लगे मारपीट के आरोपों को बेबुनियाद बताया है. उन्होंने कहा कि वे केवल पूछताछ और समझाने के लिए गए थे, लेकिन उनके समर्थकों पर ही हमला कर दिया गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

- बिहार में थाने के सामने श*राब माफिया ने चौकीदार को मा*र डाला, परिजनों का आरोप कोई पुलिस वाला नहीं आया बचाने। बिहार में थाने के सामने श*राब माफिया ने चौकीदार को मा*र डाला, परिजनों का आरोप कोई पुलिस वाला नहीं आया बचाने।1
- औरंगाबाद जिलाधिकारी के निर्देश पर औरंगाबाद नगर पालिका क्षेत्र में में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर औरंगाबाद में चला सम्राट का बोल्डोजर ,डीएम अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर ही कार्रवाई, शहर को किया जाएगा अतिक्रमण मुक्त, तीन फेज में होगी करवाई औरंगाबाद जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा के निर्देशा पर आजौरंगाबाद नगरपालिका के द्वारा औरंगाबाद रमेश चौक से लेकर सब्जी मंडी तक अतिक्रमण मुक्त करने हेतु बुलडोजर चलाया गया ताकि किसी प्रकार की परेशानी आम लोगों को ना हो सके. हालांकि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर औरंगाबाद के पुरानी जीटी रोड स्थानीय शहर में अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर पुलिस की तैनाती एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करते हुए कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. वही बुलडोजर के माध्यम से अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है.इस मामले की जानकारी देते हुए नगरपालिका के जई लव कुमार सिंह ने मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जिला पदाधिकारी एवं बिहार सरकार के दिशा -निर्देश के आलोक में बुलडोजर के माध्यम से नियमानुकूल अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया तेज कर दिया गया है. जिससे आम लोगों को सड़क जाम से निजात मिल पाएगी. वहीं लोगों को सरकारी जमीन पर दुकान बनाकर निर्माण कर रोजगार करने हेतु आवंटित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने का पहला फेज औरंगाबाद शहर के रमेश चौक से प्रारंभ होते हुए सब्जी मंडी तक चलाया का रहा है वही दूसरे फेज नावाडीह रोड एवं तीसरे फेज में धर्मशाला एवं अन्य स्थानों पर अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा. जिससे वाहन चालको, सब्जी विक्रेता एवं आम लोगों को परेशानी नहीं हो सकेगा. उन्होंने कहा कि अतिक्रमण मुक्त होने से कई समस्याओं से आम लोगों को राहत मिलेगी. अब देखना है कि जिला पदाधिकारी एवं बिहार सरकार के दिशा- निर्देश के आलोक में शहर को कितने दिनों में अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा, यह तो आने वाला वक्त बताएगा. लेकिन सच तो है कि शहर को अतिक्रमण नहीं होने से कई जटिल समस्याएं अवश्य उत्पन्न हो जाती है. जिससे निजात दिलाने की आवश्यकता है. बाइट:- लव कुमार सिंह जेई नगरपालिका औरंगाबाद1
- पटना की दीदारगंज पुलिस ने रामप्रवेश सिंह हत्याकांड में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तारियों से मामले की गुत्थी सुलझने की उम्मीद जगी है।1
- बिहार के शिक्षा मंत्री मिथलेश कुमार तिवारी को काल भैरव मंदिर में झारफुक करवाते हुए देखा गया है। इस घटना के बाद प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है और मंत्री जी की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।1
- पटना में गायों पर लगातार अत्याचार की घटनाएँ सामने आ रही हैं। स्थानीय नागरिक सरकार की उदासीनता पर सवाल उठा रहे हैं, जिससे इस मुद्दे पर तत्काल ध्यान देने की मांग तेज़ हो गई है।1
- राजधानी पटना के दानापुर स्थित MANNAT IVF की डॉ. खुशबू ने मदर्स डे के अवसर पर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने बताया कि यह केंद्र माँ बनने की चाह रखने वाली महिलाओं के लिए अपने आप में क्यों विशेष है।1
- बिहार के सरकारी दफ्तर में ही मिल रहा है शराब की बोतल : पटना विकास भवन में शराब की बोतल मिलते ही पूरे सिस्टम में मचा हड़कम! जहां से बिहार का विकास होता है वहां ही शराबबंदी कानून के उड़ रहे हैं धज्जियां !1
- हाजीपुर स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस में बिना टिकट सफर कराने और बदले में पैसे मांगने का मामला सामने आया है। दैनिक भास्कर की टीम ने जब जोगबनी-दानापुर वंदे भारत में यात्रा को लेकर पड़ताल की, तो बातचीत के दौरान कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं। #Hajipur #Dtw24News हाजीपुर स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस में बिना टिकट सफर कराने और बदले में पैसे मांगने का मामला सामने आया है। दैनिक भास्कर की टीम ने जब जोगबनी-दानापुर वंदे भारत में यात्रा को लेकर पड़ताल की, तो बातचीत के दौरान कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं। #Hajipur #Dtw24News1