logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भाकपा (माले) ताजपुर प्रखंड कमिटी के बैनर तले मंगलवार को पार्टी के संस्थापक महासचिव कॉमरेड चारु मजुमदार की 54वीं शहादत बरसी रहीमाबाद के बहादुरनगर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने पार्टी एवं जनसंगठनों को व्यापक स्तर पर मजबूत बनाने का संकल्प लिया। साथ ही संविधान और मौलिक अधिकारों पर उत्पन्न खतरों तथा विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं में कथित लूट और भ्रष्टाचार के विरुद्ध जनआंदोलनों को और तेज करने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में एक प्रस्ताव पारित कर आगामी 10 अगस्त को ताजपुर नगर परिषद कार्यालय के प्रस्तावित घेराव को बड़ी भागीदारी के साथ सफल बनाने की अपील ताजपुरवासियों से की गई।

3 hrs ago
user_Jan-Kranti hindi news bulletin
Jan-Kranti hindi news bulletin
Voice of people समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
3 hrs ago

भाकपा (माले) ताजपुर प्रखंड कमिटी के बैनर तले मंगलवार को पार्टी के संस्थापक महासचिव कॉमरेड चारु मजुमदार की 54वीं शहादत बरसी रहीमाबाद के बहादुरनगर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने पार्टी एवं जनसंगठनों को व्यापक स्तर पर मजबूत बनाने का संकल्प लिया। साथ ही संविधान और मौलिक अधिकारों पर उत्पन्न खतरों तथा विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं में कथित लूट और भ्रष्टाचार के विरुद्ध जनआंदोलनों को और तेज करने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में एक प्रस्ताव पारित कर आगामी 10 अगस्त को ताजपुर नगर परिषद कार्यालय के प्रस्तावित घेराव को बड़ी भागीदारी के साथ सफल बनाने की अपील ताजपुरवासियों से की गई।

More news from बिहार and nearby areas
  • दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की रकम बरामद, आरोपियों की तलाश जारी। दरभंगा पुलिस ने नेहरा थाना क्षेत्र में हुई ₹1 लाख 10 हजार की चोरी का सफल उद्भेदन करते हुए चोरी की पूरी राशि बरामद कर ली है। हालांकि, इस मामले के दोनों आरोपी अभी भी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। 23 जुलाई 2026 को बहेड़ा थाना क्षेत्र के धरौड़ा गांव निवासी हेमंत कुमार राय ने नेहरा थाना में आवेदन देकर बताया था कि पंजाब नेशनल बैंक, नेहरा शाखा से ₹1 लाख 10 हजार निकालकर अपनी मोटरसाइकिल की डिक्की में रखकर सीएसपी सेंटर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तुलुआ के पास भोजन करने के लिए होटल में रुके। वापस लौटने पर देखा कि अज्ञात चोर बाइक की डिक्की से पूरी नकदी चोरी कर फरार हो चुके थे। घटना के बाद नेहरा थाना में कांड संख्या 103/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी जांच, वैज्ञानिक साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मानव सूचना के आधार पर मामले का सफल उद्भेदन किया। जांच के दौरान पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल दो आरोपियों की पहचान कटिहार जिले के रौतारा थाना क्षेत्र निवासी रंजीत यादव और अमन कुमार के रूप में की। इसके बाद दरभंगा पुलिस ने कटिहार में दोनों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। हालांकि दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। छापेमारी के दौरान आरोपी रंजीत यादव के घर की तलाशी में चोरी की गई पूरी ₹1 लाख 10 हजार की नकद राशि उसके घर के गोदरेज से बरामद कर ली गई, जिसे पुलिस ने विधिवत जब्त कर लिया है। फिलहाल दोनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। बेनीपुर डीएसपी बासुकीनाथ झा ने कहा कि मामले में चोरी की पूरी रकम बरामद कर ली गई है और फरार दोनों आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई जारी है।
    1
    दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की रकम बरामद, आरोपियों की तलाश जारी।

दरभंगा पुलिस ने नेहरा थाना क्षेत्र में हुई ₹1 लाख 10 हजार की चोरी का सफल उद्भेदन करते हुए चोरी की पूरी राशि बरामद कर ली है। हालांकि, इस मामले के दोनों आरोपी अभी भी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
23 जुलाई 2026 को बहेड़ा थाना क्षेत्र के धरौड़ा गांव निवासी हेमंत कुमार राय ने नेहरा थाना में आवेदन देकर बताया था कि पंजाब नेशनल बैंक, नेहरा शाखा से ₹1 लाख 10 हजार निकालकर अपनी मोटरसाइकिल की डिक्की में रखकर सीएसपी सेंटर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तुलुआ के पास भोजन करने के लिए होटल में रुके। वापस लौटने पर देखा कि अज्ञात चोर बाइक की डिक्की से पूरी नकदी चोरी कर फरार हो चुके थे।
घटना के बाद नेहरा थाना में कांड संख्या 103/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी जांच, वैज्ञानिक साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मानव सूचना के आधार पर मामले का सफल उद्भेदन किया।
जांच के दौरान पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल दो आरोपियों की पहचान कटिहार जिले के रौतारा थाना क्षेत्र निवासी रंजीत यादव और अमन कुमार के रूप में की। इसके बाद दरभंगा पुलिस ने कटिहार में दोनों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। हालांकि दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
छापेमारी के दौरान आरोपी रंजीत यादव के घर की तलाशी में चोरी की गई पूरी ₹1 लाख 10 हजार की नकद राशि उसके घर के गोदरेज से बरामद कर ली गई, जिसे पुलिस ने विधिवत जब्त कर लिया है। फिलहाल दोनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
बेनीपुर डीएसपी बासुकीनाथ झा ने कहा कि मामले में चोरी की पूरी रकम बरामद कर ली गई है और फरार दोनों आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई जारी है।
    user_Raman kumar Darbhanga Tak
    Raman kumar Darbhanga Tak
    हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
    12 hrs ago
  • मदुदाबाद NH-122B मुख्यपथ पर बाइक की चपेट में आने से बाइक सवार समेत एक गल्ला व्यवसायी घायल । मोहिउद्दीन थाना क्षेत्र के मदुदाबाद एनएच-122बी मुख्यपथ पर बाइक की चपेट में आने से एक गल्ला व्यवसायी समेत दो लोग घायल। इलाज जारी । मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के मदुदाबाद सब्जी मंडी के समीप एनएच-122बी मुख्यपथ पर देर शाम तेज रफ्तार से आ रही बाइक की चपेट में आने से एक गल्ला व्यवसायी समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के मदद से दोनों घायलों को एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां उक्त दोनों घायलों का इलाज जारी है। घायल व्यवसायी की पहचान विधापतिनगर थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव निवासी गल्ला व्यवसायी शंकर सहनी के रूप में हुई है। वहीं बाइक सवार युवक की पहचान मदुदाबाद गोरियारी टोल निवासी आकाश कुमार के रूप में की गई है। वहीं दुर्घटना में बाइक सवार युवक का एक हाथ टूट गया है, जबकि शंकर सहनी के सिर में गंभीर चोट लगी है। बताया जा रहा है कि शंकर सहनी अपनी दुकान का सामान लेकर घर लौट रहे थे। और सड़क पार करने लगे। इसी दौरान बाइक सवार युवक आकाश कुमार भी आ धमके और सीधी उक्त व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिस कारण दोनों बाल बाल बचते हुए गंभीर चोट के कारण जख्मी हो गए। उक्त दोनों घायलों का इलाज फिलहाल जारी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ काफी संख्या में जुट गई। और बड़ी हादसा होने से टल गई
    1
    मदुदाबाद NH-122B मुख्यपथ पर बाइक की चपेट में आने से बाइक सवार समेत एक गल्ला व्यवसायी  घायल ।
मोहिउद्दीन थाना क्षेत्र के मदुदाबाद एनएच-122बी मुख्यपथ पर बाइक की चपेट में आने से एक गल्ला व्यवसायी समेत दो लोग घायल।
इलाज जारी ।
मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के मदुदाबाद 
सब्जी मंडी के समीप  एनएच-122बी मुख्यपथ पर देर शाम तेज रफ्तार से आ रही बाइक की चपेट में आने से एक गल्ला व्यवसायी समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
स्थानीय लोगों के मदद से दोनों घायलों को एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां उक्त दोनों घायलों का इलाज जारी है।
घायल व्यवसायी की पहचान विधापतिनगर थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव निवासी गल्ला व्यवसायी शंकर सहनी के रूप में हुई है। वहीं बाइक सवार युवक की पहचान मदुदाबाद गोरियारी टोल निवासी आकाश कुमार के रूप में की गई है। 
वहीं दुर्घटना में बाइक सवार युवक का एक हाथ टूट गया है, जबकि शंकर सहनी के सिर में गंभीर चोट लगी है।
बताया जा रहा है कि शंकर सहनी अपनी दुकान का सामान लेकर घर लौट रहे थे। और सड़क पार करने लगे। इसी दौरान बाइक सवार युवक  आकाश कुमार भी आ धमके और सीधी उक्त व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिस कारण दोनों बाल बाल बचते हुए गंभीर चोट के कारण जख्मी हो गए।
उक्त दोनों घायलों का इलाज फिलहाल जारी है।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ काफी संख्या में जुट गई।
और बड़ी हादसा होने से टल गई
    user_CHUNNU KUMAR SINGH
    CHUNNU KUMAR SINGH
    Local News Reporter मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
    19 min ago
  • Darbhanga में Dubai की Saporji Pallonji कंपनी का क्लाइंट इंटरव्यू 30 July को, हजारों युवाओं का भरोसा बना Saniya Site Centre, देखे! Darbhanga में Dubai की Saporji Pallonji कंपनी का क्लाइंट इंटरव्यू 30 July को, हजारों युवाओं का भरोसा बना Saniya Site Centre, देखे! #DubaiJobs #Darbhanga #SaniyaSiteCentre #ClientInterview #JobsInDubai #OverseasJobs #MithilaNews
    1
    Darbhanga में Dubai की Saporji Pallonji कंपनी का क्लाइंट इंटरव्यू 30 July को, हजारों युवाओं का भरोसा बना Saniya Site Centre, देखे!
Darbhanga में Dubai की Saporji Pallonji कंपनी का क्लाइंट इंटरव्यू 30 July को, हजारों युवाओं का भरोसा बना Saniya Site Centre, देखे!
#DubaiJobs #Darbhanga #SaniyaSiteCentre #ClientInterview #JobsInDubai #OverseasJobs #MithilaNews
    user_Darbhanga Samachar
    Darbhanga Samachar
    Photographer गोरा बौरम, दरभंगा, बिहार•
    22 min ago
  • Bihar जहानाबाद की NEET छात्रा की माँ का छलका दर्द ,छात्रा को न्याय कब CBI के कार्य पर संदेह? यह साजिश किसको बचा रही बिहार सरकार
    1
    Bihar जहानाबाद की NEET छात्रा की माँ का छलका दर्द ,छात्रा को न्याय कब CBI के कार्य पर संदेह?
यह साजिश किसको बचा रही बिहार सरकार
    user_PTB gramin
    PTB gramin
    News Anchor Darbhanga, Bihar•
    4 hrs ago
  • Live:- भाजपा प्रदेश कार्यालय में एनडीए के सभी घटक दलों के साथ प्रदेश अध्यक्षगण संयुक्त तौर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए... सुनिए क्या बोले
    1
    Live:- भाजपा प्रदेश कार्यालय में एनडीए के सभी घटक दलों के साथ प्रदेश अध्यक्षगण संयुक्त तौर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए... सुनिए क्या बोले
    user_PTB gramin
    PTB gramin
    News Anchor Darbhanga, Bihar•
    5 hrs ago
  • संसद में एंटी-पेपर लीक बिल पर गरमागरम बहस: गोगोई ने उठाए सवाल संसद में एंटी-पेपर लीक बिल पर गरमागरम बहस: गोगोई ने उठाए सवाल, बोले- 'कानून सरकार की विफलता का स्मारक'
    1
    संसद में एंटी-पेपर लीक बिल पर गरमागरम बहस: गोगोई ने उठाए सवाल
संसद में एंटी-पेपर लीक बिल पर गरमागरम बहस: गोगोई ने उठाए सवाल, बोले- 'कानून सरकार की विफलता का स्मारक'
    user_Nitesh Sinha
    Nitesh Sinha
    गोरा बौरम, दरभंगा, बिहार•
    5 hrs ago
  • मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को उल्लंघन करने वाले दो युवक गिरफ्तार भेजा न्यायिक हिरासत में। जी हां मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद, पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे इस अभियान के तहत, पुलिस ने शराब सेवन के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए उक्त दोनों युवकों की पहचान भदैया गांव निवासी तिलकेश्वर पासवान के 35 वर्षीय पुत्र राजेश पासवान तथा वसंत पासवान के 38 वर्षीय पुत्र मनोज पासवान के रूप में की गई है। इस बाबत थाना अध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि पुलिस उक्त दोनों युवक को चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद , कागजी कार्रवाई करते हुए न्यायिक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उन्होंने यह भी कहा कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी
    1
    मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को उल्लंघन करने वाले दो युवक गिरफ्तार 
भेजा न्यायिक हिरासत में।
जी हां मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद, पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे इस अभियान के तहत, पुलिस ने शराब सेवन के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार हुए उक्त दोनों युवकों की पहचान भदैया गांव निवासी तिलकेश्वर पासवान के 35 वर्षीय पुत्र राजेश पासवान तथा वसंत पासवान के 38 वर्षीय पुत्र मनोज पासवान के रूप में की गई है।
इस बाबत थाना अध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि पुलिस उक्त दोनों युवक को चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद , कागजी कार्रवाई करते हुए न्यायिक  न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
उन्होंने यह भी कहा कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी  कार्रवाई जारी रहेगी
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.