logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

on 10 March
user_हेमन्त कुमार  सिंह
हेमन्त कुमार सिंह
जनहित मे समर्पित Wazirganj•
on 10 March

  • user_Aziz Khan
    Aziz Khan
    इमामगंज, गया, बिहार
    🙏
    on 12 March
More news from बिहार and nearby areas
  • गया। गया महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले गोद ली गई स्लम बस्ती, पुलिस लाइन ग्वालबीघा में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्थानीय लोगों और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम के संरक्षक के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य सतीश सिंह चंद्र उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में बाबा साहब के विचारों को आज के समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक बताते हुए शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता के रूप में मगध विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डॉ. पिंटू कुमार ने बाबा साहब के संघर्षपूर्ण जीवन, संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान तथा सामाजिक परिवर्तन में उनकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के विचार युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। कार्यक्रम के संयोजक एवं गया कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार मिश्र ने अपने विचार व्यक्त करते हुए स्वयंसेवकों को समाज सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी । इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक—सौरव, इस्तियाक, खुशबू, अभिषेक, प्रेम, सावन, पूजा,शुभम ,रंजना एवं सृष्टि—की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी स्वयंसेवकों ने मिलकर सामाजिक समरसता, समानता और शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों के बीच जागरूकता फैलाना तथा बाबा साहब के आदर्शों को आत्मसात कर एक समतामूलक समाज के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ना रहा।
    1
    गया। गया महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले गोद ली गई स्लम बस्ती, पुलिस लाइन ग्वालबीघा में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्थानीय लोगों और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम के संरक्षक के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य सतीश सिंह चंद्र उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में बाबा साहब के विचारों को आज के समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक बताते हुए शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
मुख्य वक्ता के रूप में मगध विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डॉ. पिंटू कुमार ने बाबा साहब के संघर्षपूर्ण जीवन, संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान तथा सामाजिक परिवर्तन में उनकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के विचार युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
कार्यक्रम के संयोजक एवं गया कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार मिश्र ने अपने विचार व्यक्त करते हुए स्वयंसेवकों को समाज सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक—सौरव, इस्तियाक, खुशबू, अभिषेक, प्रेम, सावन, पूजा,शुभम ,रंजना  एवं सृष्टि—की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी स्वयंसेवकों ने मिलकर सामाजिक समरसता, समानता और शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों के बीच जागरूकता फैलाना तथा बाबा साहब के आदर्शों को आत्मसात कर एक समतामूलक समाज के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ना रहा।
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    16 hrs ago
  • Post by Gulesh kumar
    3
    Post by Gulesh kumar
    user_Gulesh kumar
    Gulesh kumar
    हुलासगंज, जहानाबाद, बिहार•
    34 min ago
  • नवादा जिला के गोबिंदपुर प्रखंड स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर गैस के लिए आधी रात में ही नंबर लगानी पार्टी है सुबह होते ही निराश जनक होना पड़ता है
    1
    नवादा जिला के गोबिंदपुर प्रखंड स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर गैस के लिए आधी रात में ही नंबर लगानी पार्टी है सुबह होते ही निराश जनक होना पड़ता है
    user_S RAJ news chainal
    S RAJ news chainal
    रजौली, नवादा, बिहार•
    48 min ago
  • सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा में मॉडर्न के विद्यार्थियों ने लहराया परचम मॉडर्न इंग्लिश स्कूल ने शत-प्रतिशत रिजल्ट के साथ बनाया नया कीर्तिमान भव्या भारती ने 98% अंक लाकर किया जिला टॉप, 77 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए संजय वर्मा नवादा: उत्कृष्टता की विरासत को बनाए रखना अपने आप में एक बड़ी चुनौती होती है, और इस चुनौती को सफलतापूर्वक निभाते हुए मॉडर्न इंग्लिश स्कूल, नवादा ने एक बार फिर शानदार परीक्षा परिणाम देकर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित दसवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिले भर में अपना परचम लहराया। विद्यालय ने इस वर्ष शत-प्रतिशत रिजल्ट हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। विद्यालय की न्यू एरिया शाखा की छात्रा भव्या भारती ने 98% अंक प्राप्त कर जिले में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं आयुष आनंद ने 97% अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा ऋषभ राज एवं सचिन ने 96%, जबकि हर्षवर्धन, शिवानी, शिवम, आर्यन, साक्षी वर्मा, आयुष, मोनू कुमार, सृष्टि, विजयालक्ष्मी, अंकित कुमार एवं अजीत कुमार ने 95% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। राजलक्ष्मी ने 94% अंक हासिल किए। विद्यालय के कुल 77 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 100 से अधिक विद्यार्थियों ने 80% से ऊपर अंक हासिल किए। शेष सभी विद्यार्थियों ने 70% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय को शत-प्रतिशत परिणाम दिलाया। विषयवार प्रदर्शन में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्टता दिखाई। गणित विषय में हर्षवर्धन एवं शुभम सहित कई छात्रों ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में खुशी का माहौल छा गया। विद्यार्थी, शिक्षक एवं अभिभावक सभी इस उपलब्धि पर गौरवान्वित नजर आए। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. अनुज सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्राचार्य गोपाल चरण दास ने भी विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों ने उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन किया है, जिसमें शिक्षकों का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा। उपप्राचार्य सुजय कुमार एवं मिथिलेश कुमार विजय ने भी सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए मिठाई खिलाकर उनकी सफलता का उत्सव मनाया। इस अवसर पर अभिभावकों ने भी विद्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया। सफल विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।
    2
    सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा में मॉडर्न के विद्यार्थियों ने लहराया परचम
मॉडर्न इंग्लिश स्कूल ने शत-प्रतिशत रिजल्ट के साथ बनाया नया कीर्तिमान
भव्या भारती ने 98% अंक लाकर किया जिला टॉप, 77 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए
संजय वर्मा 
नवादा:
उत्कृष्टता की विरासत को बनाए रखना अपने आप में एक बड़ी चुनौती होती है, और इस चुनौती को सफलतापूर्वक निभाते हुए मॉडर्न इंग्लिश स्कूल, नवादा ने एक बार फिर शानदार परीक्षा परिणाम देकर अपनी श्रेष्ठता साबित की है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित दसवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिले भर में अपना परचम लहराया। विद्यालय ने इस वर्ष शत-प्रतिशत रिजल्ट हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।
विद्यालय की न्यू एरिया शाखा की छात्रा भव्या भारती ने 98% अंक प्राप्त कर जिले में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं आयुष आनंद ने 97% अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा ऋषभ राज एवं सचिन ने 96%, जबकि हर्षवर्धन, शिवानी, शिवम, आर्यन, साक्षी वर्मा, आयुष, मोनू कुमार, सृष्टि, विजयालक्ष्मी, अंकित कुमार एवं अजीत कुमार ने 95% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। राजलक्ष्मी ने 94% अंक हासिल किए।
विद्यालय के कुल 77 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 100 से अधिक विद्यार्थियों ने 80% से ऊपर अंक हासिल किए। शेष सभी विद्यार्थियों ने 70% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय को शत-प्रतिशत परिणाम दिलाया।
विषयवार प्रदर्शन में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्टता दिखाई। गणित विषय में हर्षवर्धन एवं शुभम सहित कई छात्रों ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए।
परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में खुशी का माहौल छा गया। विद्यार्थी, शिक्षक एवं अभिभावक सभी इस उपलब्धि पर गौरवान्वित नजर आए।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. अनुज सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के प्राचार्य गोपाल चरण दास ने भी विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों ने उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन किया है, जिसमें शिक्षकों का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा।
उपप्राचार्य सुजय कुमार एवं मिथिलेश कुमार विजय ने भी सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए मिठाई खिलाकर उनकी सफलता का उत्सव मनाया।
इस अवसर पर अभिभावकों ने भी विद्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया। सफल विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।
    user_Sanjay Verma
    Sanjay Verma
    बिजनेस के साथ साथ पत्रकारिता नवादा, नवादा, बिहार•
    14 hrs ago
  • CBSE 10वीं बोर्ड का परिणाम आया #नवादा में मॉडर्न इंग्लिश स्कूल के छात्र-छात्राओं का जलवा...!
    4
    CBSE 10वीं बोर्ड का परिणाम आया #नवादा में मॉडर्न इंग्लिश स्कूल के छात्र-छात्राओं का जलवा...!
    user_Varunendra kumar (Nawada Live)
    Varunendra kumar (Nawada Live)
    Nawada, Bihar•
    20 hrs ago
  • अधिवक्ताओं ने दिखाई अपनी एकता बोले अधिवक्ता को एकजुट रहना होगा तभी समाज में गांव में सम्मान मिलेगा
    2
    अधिवक्ताओं ने दिखाई अपनी एकता बोले अधिवक्ता को एकजुट रहना होगा तभी समाज में गांव में सम्मान मिलेगा
    user_Mahendar Yadav
    Mahendar Yadav
    Media company बेन, नालंदा, बिहार•
    21 hrs ago
  • लखनऊ विकास नगर
    1
    लखनऊ विकास नगर
    user_Singer Ravi Tiger
    Singer Ravi Tiger
    Artist राजगीर, नालंदा, बिहार•
    17 hrs ago
  • नवादा में स्कॉर्पियो सवार पर हमला, 4 लाख की लूट का लगाया आरोप, नवादा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,जहां मारपीट, तोड़फोड़ और लूट की घटना को लेकर पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित हर्षित कुमार, पिता नन्दलाल सिंह, निवासी रजौली थाना रजौली, जिला नवादा ने नवादा मुफस्सिल थाना में दिए आवेदन में बताया कि दिनांक 16 अप्रैल 2026 को वे अपने चचेरे पिता के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी (BR 21 8055) से नवादा कोर्ट आए थे। करीब 10:30 बजे कोर्ट का कार्य समाप्त कर लौटने के दौरान चंपकोल/मंदिर के पास पीछे से बाइक सवार कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और हमला कर दिया। आरोप है कि अमित कुमार, उत्पल कुमार. गौतम कुमार,धनराज कुमार, सुरजभान ऊरफ भान. समेत 8-10 अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट की और गाड़ी के शीशे व अन्य हिस्सों को क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित के अनुसार हमलावरों ने गाड़ी में रखा बैग भी छीन लिया, जिसमें करीब चार लाख रुपये थे। इस दौरान उनके परिवार के सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें आईं। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि सभी आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और पूर्व में भी उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। पीड़ित ने बताया कि हाल ही में उन्होंने अपने मित्र दीपक कुमार के साथ रजौली हाट का टेंडर लिया था, जिसके एवज में आरोपियों द्वारा एक लाख रुपये रंगदारी की मांग की जा रही थी। रंगदारी नहीं देने पर घात लगाकर हमला और लूटपाट की गई। घटना के बाद जाते-जाते आरोपियों ने केस करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
    3
    नवादा में स्कॉर्पियो सवार पर
हमला, 4 लाख की लूट का लगाया
आरोप, 
नवादा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,जहां  मारपीट, तोड़फोड़ और लूट की घटना को लेकर पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़ित हर्षित कुमार, पिता नन्दलाल सिंह, निवासी रजौली थाना रजौली, जिला नवादा ने नवादा मुफस्सिल थाना में दिए आवेदन में बताया कि दिनांक 16 अप्रैल 2026 को वे अपने चचेरे पिता के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी (BR 21 8055) से नवादा कोर्ट आए थे।
करीब 10:30 बजे कोर्ट का कार्य समाप्त कर लौटने के दौरान चंपकोल/मंदिर के पास पीछे से बाइक सवार कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और हमला कर दिया। आरोप है कि अमित कुमार, उत्पल कुमार. गौतम कुमार,धनराज कुमार, सुरजभान ऊरफ भान.  समेत 8-10 अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट की और गाड़ी के शीशे व अन्य हिस्सों को क्षतिग्रस्त कर दिया।
पीड़ित के अनुसार हमलावरों ने गाड़ी में रखा बैग भी छीन लिया, जिसमें करीब चार लाख रुपये थे। इस दौरान उनके परिवार के सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें आईं।
आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि सभी आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और पूर्व में भी उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। पीड़ित ने बताया कि हाल ही में उन्होंने अपने मित्र दीपक कुमार के साथ रजौली हाट का टेंडर लिया था, जिसके एवज में आरोपियों द्वारा एक लाख रुपये रंगदारी की मांग की जा रही थी। रंगदारी नहीं देने पर घात लगाकर हमला और लूटपाट की गई।
घटना के बाद जाते-जाते आरोपियों ने केस करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
    user_Sanjay Verma
    Sanjay Verma
    बिजनेस के साथ साथ पत्रकारिता नवादा, नवादा, बिहार•
    16 hrs ago
  • हार की राजनीति में फिर हलचल तेज हो गई है 🚨 Tej Pratap Yadav ने बड़ा बयान देते हुए कहा— 👉 “1 महीने बाद फिर सम्राट पर भविष्यवाणी करेंगे” 😳 👉 बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चा तेज 👉 क्या आने वाला है कोई बड़ा खुलासा? 👉 नेताओं के बीच बढ़ता टकराव ⚠️ क्या ये सिर्फ बयान है या कोई बड़ा संकेत? ⚠️ क्या बिहार की राजनीति में फिर होगा बड़ा बदलाव? 💬 आपकी क्या राय है? Comment में जरूर बताएं 👇
    1
    हार की राजनीति में फिर हलचल तेज हो गई है 🚨
Tej Pratap Yadav ने बड़ा बयान देते हुए कहा—
👉 “1 महीने बाद फिर सम्राट पर भविष्यवाणी करेंगे” 😳
👉 बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चा तेज
👉 क्या आने वाला है कोई बड़ा खुलासा?
👉 नेताओं के बीच बढ़ता टकराव
⚠️ क्या ये सिर्फ बयान है या कोई बड़ा संकेत?
⚠️ क्या बिहार की राजनीति में फिर होगा बड़ा बदलाव?
💬 आपकी क्या राय है? Comment में जरूर बताएं 👇
    user_Bihar Sharif Times
    Bihar Sharif Times
    News Anchor बिहार, नालंदा, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.