सरकार सोती रही, सांड करता रहा हमला - 20 दिन में तीन महिलाएं और कई ग्रामीण घायल, गांव में उबाल रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज बरेली। जनपद की ग्राम पंचायत हर्रामपुर में आवारा सांड का आतंक इस कदर बढ़ चुका है कि अब यह सीधे-सीधे लोगों की जान पर बन आया है, लेकिन प्रशासन और सरकार की चुप्पी ग्रामीणों के गुस्से को और भड़का रही है। सोमवार दोपहर 65 वर्षीय सूरजा देवी, जो गांव के किनारे झोपड़ी में अकेली रहती हैं, परिवार में चल रहे शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। तभी अचानक पीछे से आए सांड ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भमोरा पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हैरानी की बात यह है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। यही सांड बीते 20 दिनों में पहले भी दो महिलाओं को अपना शिकार बना चुका है। करीब 20 दिन पहले विमला देवी पर हमला हुआ था, जबकि चार दिन पहले शीला देवी को घायल कर दिया गया था। दोनों अभी भी इलाज करा रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो ग्राम प्रधान ने कोई पहल की और न ही प्रशासन ने इस खतरनाक सांड को पकड़ने की जहमत उठाई। सवाल यह है कि क्या किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार किया जा रहा है ? गांव में अब गुस्सा खुलकर सामने आने लगा है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
सरकार सोती रही, सांड करता रहा हमला - 20 दिन में तीन महिलाएं और कई ग्रामीण घायल, गांव में उबाल रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज बरेली। जनपद की ग्राम पंचायत हर्रामपुर में आवारा सांड का आतंक इस कदर बढ़ चुका है कि अब यह सीधे-सीधे लोगों की जान पर बन आया है, लेकिन प्रशासन और सरकार की चुप्पी ग्रामीणों के गुस्से को और भड़का रही है। सोमवार दोपहर 65 वर्षीय सूरजा देवी, जो
गांव के किनारे झोपड़ी में अकेली रहती हैं, परिवार में चल रहे शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। तभी अचानक पीछे से आए सांड ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भमोरा पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हैरानी की बात यह
है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। यही सांड बीते 20 दिनों में पहले भी दो महिलाओं को अपना शिकार बना चुका है। करीब 20 दिन पहले विमला देवी पर हमला हुआ था, जबकि चार दिन पहले शीला देवी को घायल कर दिया गया था। दोनों अभी भी इलाज करा रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो ग्राम प्रधान ने कोई
पहल की और न ही प्रशासन ने इस खतरनाक सांड को पकड़ने की जहमत उठाई। सवाल यह है कि क्या किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार किया जा रहा है ? गांव में अब गुस्सा खुलकर सामने आने लगा है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
- नमस्कार, आप देख रहे हैं हिंदुस्तान खबर, मैं हूं शहाबुद्दीन और मेरे साथ हैं कैमरामैन अभिनय रस्तोगी। खबर बरेली से— आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर बरेली में अमन और भाईचारे की एक खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। अमन कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर भव्य कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर अमन कमेटी के प्रदेश सचिव दिनेश बाजपेई के नेतृत्व में घंटाघर चौकी, साहू गोपीनाथ और शाहगंज चौकी क्षेत्र में राहगीरों और स्थानीय लोगों का फूल वर्षा कर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में युवा जोश भी देखने को मिला, जहां जिला अध्यक्ष (युवा) शाहरुख खान ने अपनी टीम के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश को एक ऐसा संविधान दिया, जो सभी वर्गों को समान अधिकार और न्याय की गारंटी देता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता को मजबूत बनाए रखें और बाबा साहब के आदर्शों पर चलें। अमन कमेटी के पदाधिकारियों ने यह संदेश भी दिया कि “शिक्षा, समानता और भाईचारा” ही एक मजबूत समाज की नींव है, और हमें मिलकर इन मूल्यों को आगे बढ़ाना चाहिए। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, समाजसेवी और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की और इसे गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बताया। हिंदुस्तान खबर के लिए बरेली से शहाबुद्दीन की रिपोर्ट।1
- बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर बरेली व राजस्थान में विशाल शोभायात्रा, बेगुनाह कैदियों की रिहाई के लिए बालाजी दरबार में अर्जी1
- आउटसोर्सिंग एजेंसी एवं एजेंसी के श्रमिकों द्वारा उपद्रवी व्यवहार करने पर एजेंसी भी होगी ब्लैकलिस्टेड, किया जाएगा लाईसेंस निरस्त।श्रमिकों का वेतन 13690-16868 तक बढ़ाये जाने के लिए मा॰ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को धन्यवाद।सभी शांति बनाये रखें हिंसा पर होगी सख्त कार्रवाई #नोएडा1
- मैनपुरी जिले के कुरावली क्षेत्र के रहने वाले सूरज तिवारी आज युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। हाल ही में जब वे अपने गृह जनपद पहुंचे, तो उनका जोरदार स्वागत और सम्मान किया गया। सूरज तिवारी ने यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में दो बार सफलता हासिल की। वर्ष 2022 में दी गई परीक्षा के परिणाम 2023 में आए, जिसमें उन्होंने 970वीं रैंक प्राप्त की और इंडियन इनफॉरमेशन सर्विस यानी IIS में चयनित हुए। लेकिन उन्होंने यहीं रुकना मंजूर नहीं किया… दोबारा परीक्षा दी और इस बार 943वीं रैंक हासिल कर अपनी मेहनत का लोहा मनवाया।2
- ब्रेकिंग न्यूज बदायूं उत्तर प्रदेश जिला बदायूं की विधानसभा सहसवान क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढेल एवं सोनबूढीं में समाजपार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता धर्मेद्र पाल जी ने परम् पूज्य बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी की 135 जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं प्रभातफेरी निकाली इस अवसर पर आयोजक कुंवर हरीबाबू वीरपाल,आकाश लालाराम, रामबाबू, धर्मेन्द्र पाल, ओमपाल श्योराज विपिन, पप्पू , पिरबेन्द्र देवेन्द्र , प्रमोद कुमार आदि लोग मौजूद रहे2
- Post by Abdul Jabbar1
- नमस्कार, आप देख रहे हैं JANPAD NEWS 24 UP मैनपुरी संवाददाता प्रवीण कश्यप की खास खबर मैनपुरी पहुंची सपा सांसद डिंपल यादव ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। राजनीतिक बयान (पार्ट 1): डिंपल यादव ने कहा कि भाजपा विभाजनकारी राजनीति करती है और समाज में दरार पैदा कर सत्ता में बने रहना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पिछड़े, दलित और शोषित वर्गों के अधिकारों की अनदेखी कर रही है। आरक्षण और महिला बिल पर बयान: महिला आरक्षण को लेकर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी महिलाओं के पक्ष में है, लेकिन आरक्षण के भीतर भी आरक्षण जरूरी है, ताकि कोई वर्ग पीछे न रह जाए। नोएडा प्रदर्शन पर बयान: नोएडा में मजदूरों के प्रदर्शन पर बोलते हुए डिंपल यादव ने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं देती और अक्सर मौन धारण कर लेती है, जिससे हालात बिगड़ते हैं। बंगाल और भाजपा पर टिप्पणी: बंगाल चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता धमकाने की भाषा का इस्तेमाल करते हैं, जो लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। चुनाव आयोग और 2027 रणनीति: विपक्ष द्वारा चुनाव आयोग पर उठाए जा रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट में गड़बड़ी हो रही है और यह चिंता का विषय है। उत्तर प्रदेश की छोटी बड़ी खबर देखने के लिए लाइक कमेंट शेयर सब्सक्राइब करें बाइट आईए सुनते हैं… क्या कहा सपा सांसद डिंपल यादव ने—2
- Post by पत्रकार संजीव कुमार राणा1
- रायपुर कलां में धूमधाम से मनाई गई बाबासाहेब अंबेडकर की 135वीं जयंती1