कोशी बांध पर तेज रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर-बाइक में जोरदार टक्कर सहरसा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नवहट्टा थाना क्षेत्र के साहपुर मझोल कोशी बांध पर आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका पैर पूरी तरह फ्रैक्चर हो गया है। घटना सुबह-सुबह की है, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। वहीं सूचना मिलते ही नवहट्टा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा लापरवाही से हुआ या फिर किसी और कारण से। फिलहाल, घायल की स्थिति को लेकर अपडेट का इंतजार किया जा रहा है।

- सहरसा जिले के नौहट्टा प्रखंड में गैस एजेंसी.....1
- Post by HTk Today1
- Post by मिथिलेश कुमार1
- दरभंगा एम्स के लिए केंद्र सरकार से 700 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि की मंजूरी मिली है। इस पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने खुशी जताई है। इसे मिथिला और बिहार के लिए एक ऐतिहासिक-जनहितकारी निर्णय बताया। संजय सरावगी ने कहा कि इस अतिरिक्त राशि से एम्स परियोजना को नई गति और मजबूती मिलेगी। केंद्र सरकार इस परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। लंबे समय से इस परियोजना में आ रही बाधाएं अब समाप्त हो जाएंगी। निर्माण कार्य में तेजी आएगी। एम्स जल्द बनकर तैयार होगा और बिहार सहित पड़ोसी राज्यों के लाखों लोगों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।1
- समस्तीपुर: मिड डे मील में कीड़ा मिलने की चर्चा से हड़कंप, प्राथमिक विद्यालय पासवान टोला सोहमा का वीडियो वायरल समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पासवान टोला, सोहमा में मिड डे मील को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ग्रामीणों और बच्चों द्वारा यह आरोप लगाया जा रहा है कि विद्यालय में परोसे गए मिड डे मील, विशेष रूप से खिचड़ी में कीड़ा मिला था। इस घटना के बाद विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया और बच्चों ने भोजन करने से इंकार कर दिया। बताया जा रहा है कि भोजन परोसने के दौरान कुछ बच्चों ने खिचड़ी में कीड़ा होने की बात कही। इसके बाद बच्चों ने अपने अभिभावकों को इसकी जानकारी दी, जिससे मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वायरल वीडियो में खिचड़ी फेंके जाने तथा बच्चों द्वारा भोजन में कीड़ा होने की शिकायत करते हुए देखा और सुना जा रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार झा ने कहा कि उन्हें इस संबंध में जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी और यदि जांच में लापरवाही या गड़बड़ी सामने आती है तो संबंधित प्रधानाध्यापक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक गणेश शर्मा ने मिड डे मील में कीड़ा मिलने के आरोप को निराधार बताया है। उनका कहना है कि विद्यालय में भोजन की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाता है और वायरल वीडियो में किए जा रहे दावों में सच्चाई नहीं है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है। फिलहाल ग्रामीणों और अभिभावकों की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह विद्यालय की व्यवस्था और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर मामला साबित हो सकता है।1
- Post by Ayush Kumar1
- मधुबनी जिले के झंझारपुर अनुमंडल अंतर्गत महरैल स्थित हनुमान मंदिर परिसर से रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कोलकाता से आए 40 कलाकारों ने राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान, जामवंत और शिव तांडव की अद्भुत झांकियां प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरी शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद नजर आया और कई थानों की पुलिस बल ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक मैथिली सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है।1
- बंगाल चुनाव में बिहार Vs बिहार: नितिन नवीन, मंगल पांडेय को टक्कर देंगे शत्रुघ्न सिन्हा-कीर्ति आजाद, 50 सीटों पर जीत का गणित तय करते हैं बिहारी1