इलेक्ट्रिसिटी (संशोधन) बिल 2025 के विरोध में बिजली कर्मियों का देशव्यापी प्रदर्शन आज 27 लाख कर्मचारी व इंजीनियर करेंगे कार्य बहिष्कार, संतकबीरनगर में भी जताया गया विरोध इलेक्ट्रिसिटी (संशोधन) बिल 2025 के विरोध में बिजली कर्मियों का देशव्यापी प्रदर्शन आज 27 लाख कर्मचारी व इंजीनियर करेंगे कार्य बहिष्कार, संतकबीरनगर में भी जताया गया विरोध संत कबीर नगर। प्रस्तावित इलेक्ट्रिसिटी (संशोधन) बिल 2025 को संसद में पेश किए जाने की योजना के विरोध में देशभर के बिजली कर्मचारी और इंजीनियरों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर करीब 27 लाख बिजली कर्मचारी व इंजीनियर 10 मार्च 2026 को कार्य बहिष्कार कर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेंगे। यह निर्णय संघर्ष समिति की एक बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय संयोजक शैलेन्द्र दुबे ने की। बैठक में यह भी तय किया गया कि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर मांग की जाएगी कि किसान, उपभोक्ता और कर्मचारी विरोधी बताए जा रहे इस बिल को संसद में पेश न किया जाए। यदि सरकार बिल को संसद में लाती है तो बिजली कर्मी पूरे देश में इसका जोरदार विरोध करेंगे। संघर्ष समिति के पदाधिकारी दिलीप मौर्य ने बताया कि विद्युत मंत्रालय द्वारा इस बिल पर पहले हितधारकों से सुझाव मांगे गए थे। पावर सेक्टर से जुड़े कई फेडरेशन, ट्रेड यूनियन और संगठनों ने इसे जनविरोधी बताते हुए वापस लेने की मांग की थी। इसके बावजूद उन सुझावों को सार्वजनिक नहीं किया गया और परामर्श बैठकों की कार्यवाही भी जारी नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि 30 जनवरी 2026 को विद्युत मंत्रालय द्वारा गठित वर्किंग ग्रुप में ऑल इंडिया डिस्कॉम एसोसिएशन को शामिल किया गया, जो बिजली क्षेत्र के निजीकरण का समर्थक रहा है। संघर्ष समिति के पदाधिकारी प्रदुम कुमार ने इसे पूरी प्रक्रिया को पक्षपातपूर्ण और असंवैधानिक करार दिया। संघर्ष समिति के पदाधिकारी नारायण चंद्र चौरसरिया ने बताया कि 9 मार्च को दिल्ली में एक बैठक आयोजित कर सभी राजनीतिक दलों के सांसदों को आमंत्रित किया जाएगा। इसमें सांसदों को बिल के संभावित प्रभावों की जानकारी देते हुए इसे संसद में पारित न होने देने की अपील की जाएगी। इसी क्रम में संतकबीरनगर में भी बिजली कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन कर बिल के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई। प्रदर्शन में ई० कार्यकारी सहायक दिलीप सिंह, अमरनाथ यादव, दुर्गा प्रसाद, सहायक लेखाकार संतोष गुप्ता, नारायण चंद्र चौरसरिया, भास्कर पांडेय, विजय कुमार, प्रदुम्न कुमार, श्रवण प्रजापति, संजय यादव, मनीष मिश्रा, राजकुमार, वीरेंद्र मौर्य सहित अन्य बिजली कर्मी मौजूद रहे।

- Post by Vipin Times Khlilabad1
- संतकबीरनगर। जनपद संतकबीरनगर के खलीलाबाद शहर कोतवाली क्षेत्र के सरैया गांव में फर्जी वसीयतनामा के माध्यम से जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित अरुण कुमार पांडेय ने ग्रामीणों के साथ तहसील समाधान दिवस में पहुंचकर अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपा था, लेकिन कई दिन बीत जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से पीड़ित पक्ष में आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित ने समाधान दिवस के दौरान मुख्य विकास अधिकारी (CDO) और खलीलाबाद के पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) को प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। पीड़ित अरुण कुमार पांडेय का आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा फर्जी तरीके से जमीन का वसीयतनामा तैयार कराकर उनकी पैतृक संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से मामले की गहन जांच कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। वहीं तहसील परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं ने भी इस प्रकरण की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यदि किसी की संपत्ति को फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से हड़पने का प्रयास किया जा रहा है तो यह गंभीर अपराध है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। पीड़ित का कहना है कि शिकायत दिए जाने के कई दिन बाद भी प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे उन्हें न्याय मिलने को लेकर चिंता बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है1
- आकाशवाणी, 10 3 20.26 ई0 आज मंगलवार है । मंगलवार का दिन भगवान हनुमान जी को समर्पित माना जाता है । आइये! भगवान हनुमान जी कै श्री चरणों में प्रणाम करते हुए, भगवान श्री गणपति जी का ध्यान करते हुए, अपने कुल देवताओं को नमस्कार करते ह हुए,आशीर्वाद प्राप्त करते हुए ,अपने बुजुर्ग लोगों का, पूर्वजों का स्मरण करते हुए, मित्रों !आज के दिन का प्रारंभ करते हैं। *को नहीं जानत है जग में, कपि संकट मोचन नाम तिहारो ।। 🙏🚩🕉🌺🙏🚩🕉🌺🙏🚩🕉🌺1
- पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा द्वारा थाना महुली पर थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय एवं समस्त विवेचकों/अधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित विवेचनाओं, कानून-व्यवस्था तथा विभिन्न अभियानों की विस्तृत समीक्षा की गई । इस दौरान थाना परिसर का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों, रजिस्टरों एवं पुलिस कार्यप्रणाली की जांच की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । *बैठक के दौरान निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई एवं आवश्यक आदेश/निर्देश दिए गए—* *लंबित विवेचनाओं की समीक्षा –* सभी विवेचकों को निर्देशित किया गया कि विवेचनाओं का निस्तारण निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से किया जाए अनावश्यक रूप से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए। *अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था –* क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए नियमित रूप से पैदल गश्त, संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। *मिशन शक्ति अभियान –* महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत मिशन शक्ति अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने, स्कूल-कॉलेज एवं सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाने तथा महिला हेल्पलाइन की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। *साइबर सुरक्षा एवं साइबर अपराध –* साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए आमजन को जागरूक करने, साइबर हेल्पलाइन के प्रचार-प्रसार तथा साइबर शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। *सीसीटीवी कैमरा अभियान –* बाजार, चौराहों, सार्वजनिक स्थानों एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए व्यापारियों एवं आमजन को प्रेरित करने के निर्देश दिए गए, जिससे अपराधों की रोकथाम में सहायता मिल सके। *गुमशुदगी के मामलों की समीक्षा –* गुमशुदा व्यक्तियों से संबंधित प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई करते हुए उनकी शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। *SID एवं अन्य अभिलेखों का निरीक्षण –* थाने पर रखे गए SID, अपराध रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर, बीट रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का अवलोकन कर उन्हें अद्यतन एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। *जनसुनवाई एवं शिकायत निस्तारण –* थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनका तत्काल एवं निष्पक्ष निस्तारण करने तथा पीड़ितों के साथ संवेदनशील व्यवहार रखने के निर्देश दिए गए। *बीट पुलिसिंग को सुदृढ़ करना –* बीट आरक्षियों को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर ग्राम प्रधान, चौकीदार एवं सम्मानित व्यक्तियों के साथ समन्वय बनाए रखने तथा क्षेत्र की सूचनाओं को नियमित रूप से थाने को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। *स्वच्छता एवं अनुशासन –* थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों की सुव्यवस्था तथा पुलिस कर्मियों को अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया। अंत में क्षेत्राधिकारी धनघटा द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जनता का विश्वास पुलिस पर बना रहे, इसके लिए पारदर्शिता,संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करें तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था को हर हाल में बनाए रखें।4
- Post by आज की आवाज1
- थाना महुली में क्षेत्राधिकारी ने की समीक्षा बैठक, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देश पर सोमवार को क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा ने थाना महुली में समीक्षा बैठक कर कानून-व्यवस्था, लंबित विवेचनाओं और विभिन्न अभियानों की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय सहित सभी विवेचक व पुलिसकर्मी मौजूद रहे। बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी ने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सभी मामलों का निस्तारण निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से किया जाए। अनावश्यक रूप से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित पैदल गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूल-कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाने तथा महिला हेल्पलाइन की जानकारी आमजन तक पहुंचाने को कहा। साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए क्षेत्राधिकारी ने साइबर सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने और साइबर शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए व्यापारियों और नागरिकों को प्रेरित करने की बात कही। बैठक के दौरान गुमशुदगी के मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित प्रकरणों में शीघ्र कार्रवाई कर लापता व्यक्तियों की बरामदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा थाने में रखे गए एसआईडी, अपराध रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर और बीट रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का निरीक्षण कर उन्हें अद्यतन और व्यवस्थित रखने को कहा गया। क्षेत्राधिकारी ने जनसुनवाई पर विशेष ध्यान देते हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण करने तथा पीड़ितों के साथ संवेदनशील व्यवहार रखने की हिदायत दी। साथ ही बीट पुलिसिंग को सुदृढ़ करने, ग्राम प्रधानों और स्थानीय लोगों के साथ समन्वय बनाए रखने तथा थाना परिसर की साफ-सफाई और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश भी दिए। अंत में उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से पारदर्शिता, संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करने की अपील करते हुए क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया।1
- Post by अनिल कुमार प्रजापति1
- Aakashvani, 9/3/2026 , THE ENTHUSIASM FOR THE YATRA REFLECTS THE PEOPLE DETERMINATION FOR A BETTER FUTURE.1