गजरौला में अज्ञात महिला शव प्रकरण का खुलासा, प्रेम प्रसंग में हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार *गजरौला में अज्ञात महिला शव प्रकरण का खुलासा, प्रेम प्रसंग में हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार* *दैनिक दर्शन उजाला गजरौला अमरोहा।* थाना गजरौला क्षेत्र में भानपुर फाटक के पास मिले अज्ञात महिला शव मामले का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि प्रेम प्रसंग के चलते शादी का दबाव बनाए जाने पर महिला की गला दबाकर हत्या की गई थी।पुलिस अधीक्षक अमरोहा लखन सिंह यादव के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी धनौरा के नेतृत्व में थाना गजरौला पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया।पुलिस के अनुसार 07 मई 2026 को थाना गजरौला क्षेत्र के भानपुर फाटक के पास एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा सहित आवश्यक विधिक कार्रवाई की। बाद में 09 मई 2026 को महिला की पहचान तनु पत्नी सुनील तमोली निवासी शिव विहार कॉलोनी बल्लभगढ़ जनपद फरीदाबाद हरियाणा के रूप में हुई।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मृत्यु गला दबाकर हत्या किए जाने से होना पाया गया। मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना गजरौला में मु0अ0सं0-206/2026 धारा 103(1)/238(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान आरोपी नाजिर पुत्र छिददु निवासी मीरासराय थाना अमरोहा देहात का नाम भी प्रकाश में आया, जिसके बाद मुकदमे में धारा 61(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि मृतका का अपने पति से विवाद चल रहा था और वह उससे अलग रह रही थी। इसी दौरान उसका प्रेम संबंध आरोपी कामिल पुत्र फारुख निवासी ग्राम मिलक बकैना थाना नौगावां सादात से हो गया था। मृतका लगातार आरोपी पर शादी का दबाव बना रही थी, जिससे दोनों के बीच विवाद रहने लगा। पुलिस के मुताबिक आरोपी कामिल ने अपने बहनोई नाजिर के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। योजना के तहत दोनों मृतका को गजरौला स्टेशन से आगे रेलवे पटरी के किनारे सुनसान स्थान पर ले गए, जहां गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को उसकी ही चुन्नी से ढककर मौके पर छोड़ दिया।पुलिस ने मामले में आरोपी कामिल पुत्र फारुख निवासी ग्राम मिलक बकैना थाना नौगावां सादात तथा नाजिर पुत्र छिददु निवासी मीरासराय थाना अमरोहा देहात को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के खुलासे में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार, उपनिरीक्षक सुधीर तोमर, हेड कांस्टेबल शेखर मलिक, हरेन्द्र कुमार, कांस्टेबल सन्नी कुमार एवं भगत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

- नवीन मंडी मझोला में संचालित गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण। जिले में 19 मोबाइल क्रय केंद्र सहित 70 क्रय केंद्र संचालित किए जा रहे हैं।कृषकों से अपील है कि अपने गेहूं की क्रय केंद्रों पर ही निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप बिक्री करें और सरकार द्वारा निर्धारित एमएसपी का लाभ प्राप्त करें। नवीन मंडी मझोला में संचालित गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण। जिले में 19 मोबाइल क्रय केंद्र सहित 70 क्रय केंद्र संचालित किए जा रहे हैं।कृषकों से अपील है कि अपने गेहूं की क्रय केंद्रों पर ही निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप बिक्री करें और सरकार द्वारा निर्धारित एमएसपी का लाभ प्राप्त करें।1
- अभिनेता और राजनेता विजय थालापति ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ संगठन किया। उनकी इस मुलाकात से राष्ट्रीय राजनीति में नई हलचल पैदा हो गई है। माना जा रहा है कि यह कदम आगामी चुनावों में नए समीकरण बना सकता है।1
- अमरोहा के गजरौला में रेलवे ट्रैक किनारे मिली अज्ञात महिला के शव का राज खुल गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला की हत्या उसके प्रेमी ने शादी के दबाव से तंग आकर बहनोई संग मिलकर की थी। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।2
- अमरोहा जिले की सूतावली ग्राम पंचायत में सूतवाली से बरतौरा को जोड़ने वाली सड़क पिछले 3-4 साल से जर्जर हालत में है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान या किसी विभाग ने इस पर ध्यान नहीं दिया, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने प्रशासन से जल्द सड़क मरम्मत की गुहार लगाई है।2
- सपा की प्रेस वार्ता में बवाल: सलीम अख्तर के अपमान पर भड़के AIMIM नेता, नसीमुद्दीन सिद्दीकी के व्यवहार पर जताया रोष ! #SamajwadiParty #AIMIM #NasimuddinSiddiqui #SalimAkhtar #AsaduddinOwaisi #UPPolitics #PoliticalBawal #PressConferenceHungama #SamajwadiParty #AIMIM #janpmnews #NasimuddinSiddiqui #SalimAkhtar #UPPolitics #PoliticsIndia #janprimemedia #PressConference #Bawal #ViralPolitics #UPNews #AsaduddinOwaisi #HindiNews1
- हापुड़ जनपद के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के रसूलपुर गाँव में एक व्यक्ति अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सीएससी गढ़ रोड हापुड़ में भर्ती कराया गया है।2
- एक वीडियो में भारतीय प्रधानमंत्री और विदेशी नेताओं के बीच तुलना की गई है। इसमें दोनों की कार्यशैली में 'साफ अंतर' दिखाया गया है, जिस पर लोग अपनी राय दे रहे हैं।1
- उत्तर प्रदेश के गजरौला में मिली अज्ञात महिला की लाश का राज खुल गया है। पुलिस के मुताबिक, प्रेम प्रसंग में शादी का दबाव बनाने के कारण प्रेमी ने ही प्रेमिका की हत्या की थी। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।1