logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मऊ में साप्ताहिक बंदी को लेकर व्यापारियों के दो गुट आमने-सामने, एसडीएम को सौंपे ज्ञापन मऊ (चित्रकूट)। नगर पंचायत मऊ में प्रस्तावित साप्ताहिक बाजार बंदी को लेकर व्यापारियों के दो संगठन आमने-सामने आ गए हैं। शुक्रवार को दोनों पक्षों ने उप जिलाधिकारी राम ऋषि रमन को अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर अपना-अपना पक्ष रखा। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सरजू केशरवानी के नेतृत्व में व्यापारियों ने आरोप लगाया कि कुछ लोग नया संगठन बनाकर व्यापारियों पर जबरन बाजार बंद रखने का दबाव बना रहे हैं। उनका कहना है कि मोबाइल संदेश, मुनादी तथा जुर्माने की चेतावनी देकर व्यापारियों को भयभीत किया जा रहा है, जो पूरी तरह अनुचित एवं गैरकानूनी है। संगठन ने प्रशासन से जबरन बंदी, जुर्माना और किसी भी प्रकार की अवैध वसूली पर रोक लगाने तथा प्रशासन के नाम के दुरुपयोग को बंद कराने की मांग की। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि वर्ष 2023 में उत्तर प्रदेश की दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान संबंधी व्यवस्था में हुए संशोधन के बाद व्यापारी अपनी इच्छा से दुकान खोलने या बंद करने के लिए स्वतंत्र हैं। सरकार द्वारा घोषित अवकाशों को छोड़कर किसी भी प्रकार की साप्ताहिक बंदी अनिवार्य नहीं है। साथ ही नगर पंचायत को ऐसी बंदी घोषित करने का अधिकार नहीं है। व्यापारियों ने प्रशासन से यह भी स्पष्ट करने की मांग की कि प्रस्तावित साप्ताहिक बंदी किस नियम के तहत कराई जा रही है। वहीं युवा व्यापारी एकता संगठन ने भी साप्ताहिक बंदी के समर्थन में उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन के अनुसार 28 जुलाई को व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें नगर के व्यापारियों को आमंत्रित किया गया था। बैठक में संगठन के कार्यकर्ता विपुल कुमार पांडे, श्यामू द्विवेदी और शारदा अग्रहरि सहित अन्य व्यापारियों ने भाग लिया। बैठक में मौजूद कई व्यापारियों ने प्रत्येक माह की 1 और 15 तारीख को स्वैच्छिक साप्ताहिक बाजार बंदी के प्रस्ताव पर सहमति जताई। शुक्रवार को संगठन के प्रतिनिधियों ने एसडीएम से मुलाकात कर अपने पक्ष में ज्ञापन सौंपते हुए इस व्यवस्था को लागू करने की मांग की। इस संबंध में उप जिलाधिकारी राम ऋषि रमन ने कहा कि प्रशासन का किसी भी व्यापारी संगठन से कोई संबंध नहीं है। व्यापारी अपनी इच्छा से दुकान खोलने या बंद करने के लिए स्वतंत्र हैं तथा प्रशासन की ओर से किसी पर कोई दबाव नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि उनके नाम का उपयोग कर किसी प्रकार का दबाव बनाया जा रहा है या अफवाह फैलाई जा रही है, तो वह पूरी तरह गलत है। उन्होंने दोनों पक्षों से आपसी सहमति और शांतिपूर्ण तरीके से निर्णय लेने की अपील की।

15 hrs ago
user_छोटेलाल पत्रकार चित्रकूट
छोटेलाल पत्रकार चित्रकूट
Reporter मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago
dbc4ec07-8166-4c43-883e-9ad2fd931950

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश* जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मानिकपुर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ओपीडी पंजीकरण काउंटर पर मरीजों की पर्ची बनाए जाने की व्यवस्था का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि गर्भवती महिलाओं के लिए प्रतीक्षालय में समुचित एवं सुविधाजनक बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार पर टोकन प्रणाली लागू की जाए, जिससे "पहले आओ, पहले पाओ" के आधार पर मरीजों का व्यवस्थित पंजीकरण हो सके तथा अनावश्यक भीड़ एवं अव्यवस्था से बचा जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पताल आने वाली प्रत्येक गर्भवती महिला की एएनसी (प्रसव पूर्व जांच) की ऑनलाइन फीडिंग उसी दिन अनिवार्य रूप से कराई जाए। इसके लिए संबंधित कंप्यूटर ऑपरेटर को एएनसी कक्ष के निकट बैठाने तथा शत-प्रतिशत फीडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जिन गर्भवती महिलाओं की एएनसी फीडिंग शेष है, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ब्लड स्टोरेज यूनिट का निरीक्षण कर अभिलेखों एवं संबंधित रजिस्टरों का अवलोकन किया तथा व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अस्पताल में उपस्थित गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित की तथा उन्हें संतुलित एवं पौष्टिक आहार ग्रहण करने तथा सुरक्षित मातृत्व के लिए सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में ही प्रसव कराने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा सैम/मैम (SAM/MAM) श्रेणी के बच्चों हेतु मेडिकल किट का भी वितरण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी जेई (साडा) को निर्देशित किया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्थित जर्जर भवनों का तत्काल सर्वेक्षण एवं सत्यापन कराते हुए नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे। *जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 07 अगस्त को एमसीएच विंग, खोह में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के मूक एवं बधिर बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बच्चों का परीक्षण किया जाएगा तथा पात्र एवं चिन्हित बच्चों का निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि ऐसे बच्चों को निर्धारित तिथि पर शिविर स्थल पर अवश्य लेकर आएं, ताकि उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल सके।* निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पौधों का रोपण करने के साथ-साथ उनकी नियमित सिंचाई, निराई-गुड़ाई एवं समुचित देखभाल भी सुनिश्चित की जाए, जिससे वे स्वस्थ रूप से विकसित हो सकें।
    1
    *जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश*
जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मानिकपुर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ओपीडी पंजीकरण काउंटर पर मरीजों की पर्ची बनाए जाने की व्यवस्था का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि गर्भवती महिलाओं के लिए प्रतीक्षालय में समुचित एवं सुविधाजनक बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार पर टोकन प्रणाली लागू की जाए, जिससे "पहले आओ, पहले पाओ" के आधार पर मरीजों का व्यवस्थित पंजीकरण हो सके तथा अनावश्यक भीड़ एवं अव्यवस्था से बचा जा सके।
उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पताल आने वाली प्रत्येक गर्भवती महिला की एएनसी (प्रसव पूर्व जांच) की ऑनलाइन फीडिंग उसी दिन अनिवार्य रूप से कराई जाए। इसके लिए संबंधित कंप्यूटर ऑपरेटर को एएनसी कक्ष के निकट बैठाने तथा शत-प्रतिशत फीडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जिन गर्भवती महिलाओं की एएनसी फीडिंग शेष है, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ब्लड स्टोरेज यूनिट का निरीक्षण कर अभिलेखों एवं संबंधित रजिस्टरों का अवलोकन किया तथा व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए।
इसके उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अस्पताल में उपस्थित गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित की तथा उन्हें संतुलित एवं पौष्टिक आहार ग्रहण करने तथा सुरक्षित मातृत्व के लिए सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में ही प्रसव कराने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा सैम/मैम (SAM/MAM) श्रेणी के बच्चों हेतु मेडिकल किट का भी वितरण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी जेई (साडा) को निर्देशित किया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्थित जर्जर भवनों का तत्काल सर्वेक्षण एवं सत्यापन कराते हुए नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे।
*जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 07 अगस्त को एमसीएच विंग, खोह में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के मूक एवं बधिर बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बच्चों का परीक्षण किया जाएगा तथा पात्र एवं चिन्हित बच्चों का निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि ऐसे बच्चों को निर्धारित तिथि पर शिविर स्थल पर अवश्य लेकर आएं, ताकि उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल सके।*
निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पौधों का रोपण करने के साथ-साथ उनकी नियमित सिंचाई, निराई-गुड़ाई एवं समुचित देखभाल भी सुनिश्चित की जाए, जिससे वे स्वस्थ रूप से विकसित हो सकें।
    user_छोटेलाल पत्रकार चित्रकूट
    छोटेलाल पत्रकार चित्रकूट
    Reporter मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *बच्चो से भरी स्कूल बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, एक दर्जन बच्चे‌‌ व खलासी घायल* *डीएम एसपी घटनास्थल व चिकित्सालय पहुंचे,जाना‌ घायलों का हालचाल* चित्रकूट। जनपद चित्रकूट मुख्यालय के एक सड़क हादसे में अशोक पब्लिक स्कूल की बच्चो से भरी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई,बस मे सवार एक दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल, एक बच्चे कि हालात नाजुक,स्कूल से प्रयागराज रोड कालूपुर कि तरफ बच्चों को छोड़ने जा रही थी बस, शराब के नशे मे बस चलाने का ड्राइवर पर लगा आरोप,आस पास के लोगो ने आनन फानन मे नजदीकी श्री जी प्राइवेट हॉस्पिटल मे कराया भर्ती, जहाँ डाक्टरो ने जिला अस्पताल के लिए किया रेफर, सभी घायल छात्रों का जिला अस्पताल मे चल रहा है इलाज,जिला अस्पताल के डाक्टरो ने एक घायल छात्र को इलाज के लिए बाहर भेजा।‌ मामला प्रयागराज रोड के कालूपुर प्राथमिक विद्यालय के पास का है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही घायलों का हालचाल लेने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक घटना स्थल व जिला अस्पताल पहुंचे। और बच्चों का हालचाल जाना । सेठ मूलचंद विद्या मंदिर कर्वी के छात्रों को घर ले जा रही स्कूल बस कालूपुर के पास अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई, जिससे चालक, खलासी एवं छात्रों को मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी पुलकित गर्ग व पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे तथा बाद में जिला अस्पताल पहुंचकर भर्ती छात्रों एवं चालक के स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर उपचार के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यात्री एवं माल कर अधिकारी को संबंधित वाहन संचालक के विरुद्ध नोटिस जारी करने तथा जांच में लापरवाही पाए जाने पर चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    3
    *बच्चो से भरी स्कूल बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, एक दर्जन बच्चे‌‌ व खलासी घायल*
*डीएम एसपी घटनास्थल व चिकित्सालय पहुंचे,जाना‌ घायलों का हालचाल*
चित्रकूट। जनपद चित्रकूट मुख्यालय के एक सड़क हादसे में अशोक पब्लिक स्कूल की बच्चो से भरी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई,बस मे सवार एक दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल, एक बच्चे कि हालात नाजुक,स्कूल से प्रयागराज रोड कालूपुर कि तरफ बच्चों को छोड़ने जा रही थी बस, शराब के नशे मे बस चलाने का ड्राइवर पर लगा आरोप,आस पास के लोगो ने आनन फानन मे नजदीकी श्री जी प्राइवेट हॉस्पिटल मे कराया भर्ती, जहाँ डाक्टरो ने जिला अस्पताल के लिए किया रेफर, सभी घायल छात्रों का जिला अस्पताल मे चल रहा है इलाज,जिला अस्पताल के डाक्टरो ने एक घायल छात्र को इलाज के लिए बाहर भेजा।‌ मामला प्रयागराज रोड के कालूपुर प्राथमिक विद्यालय के पास का है। 
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही घायलों का हालचाल लेने जिलाधिकारी व  पुलिस अधीक्षक घटना स्थल व जिला अस्पताल पहुंचे। और बच्चों का हालचाल जाना । 
सेठ मूलचंद विद्या मंदिर कर्वी के छात्रों को घर ले जा रही स्कूल बस कालूपुर के पास अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई, जिससे चालक, खलासी एवं छात्रों को मामूली रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी पुलकित गर्ग व  पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे तथा बाद में जिला अस्पताल पहुंचकर भर्ती छात्रों एवं चालक के स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर उपचार के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने यात्री एवं माल कर अधिकारी को संबंधित वाहन संचालक के विरुद्ध नोटिस जारी करने तथा जांच में लापरवाही पाए जाने पर चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    user_PushpRaj kashyap
    PushpRaj kashyap
    करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 🚨 चित्रकूट में बिजली, पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सदर विधायक का कलेक्ट्रेट घेराव चित्रकूट जनपद में बिजली, पेयजल और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर सदर विधायक अनिल प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी पुलकित गर्ग को सौंपा गया। ज्ञापन में निर्बाध बिजली आपूर्ति, पेयजल संकट का समाधान तथा सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर, दवाइयों और आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की गई। जिलाधिकारी ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि ज्ञापन में उठाए गए सभी बिंदुओं की गंभीरता से जांच कर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे और जनहित से जुड़े मामलों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि प्रशासन इन मांगों पर कितनी जल्द अमल करता है। 🎥 रिपोर्ट: दिनेश सिंह कुशवाहा 📺 News11 इंडिया TV #Chitrakoot #AnilPradhan #DMChitrakoot #ElectricityCrisis #WaterCrisis #HealthServices #Protest #UttarPradesh #News11IndiaTV #BreakingNews #HindiNews 🚨 चित्रकूट में बिजली, पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सदर विधायक का कलेक्ट्रेट घेराव चित्रकूट जनपद में बिजली, पेयजल और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर सदर विधायक अनिल प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी पुलकित गर्ग को सौंपा गया। ज्ञापन में निर्बाध बिजली आपूर्ति, पेयजल संकट का समाधान तथा सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर, दवाइयों और आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की गई। जिलाधिकारी ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि ज्ञापन में उठाए गए सभी बिंदुओं की गंभीरता से जांच कर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे और जनहित से जुड़े मामलों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि प्रशासन इन मांगों पर कितनी जल्द अमल करता है। 🎥 रिपोर्ट: दिनेश सिंह कुशवाहा 📺 News11 इंडिया TV #Chitrakoot #AnilPradhan #DMChitrakoot #ElectricityCrisis #WaterCrisis #HealthServices #Protest #UttarPradesh #News11IndiaTV #BreakingNews #HindiNews
    1
    🚨 चित्रकूट में बिजली, पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सदर विधायक का कलेक्ट्रेट घेराव
चित्रकूट जनपद में बिजली, पेयजल और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर सदर विधायक अनिल प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी पुलकित गर्ग को सौंपा गया। ज्ञापन में निर्बाध बिजली आपूर्ति, पेयजल संकट का समाधान तथा सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर, दवाइयों और आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की गई।
जिलाधिकारी ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि ज्ञापन में उठाए गए सभी बिंदुओं की गंभीरता से जांच कर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे और जनहित से जुड़े मामलों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि प्रशासन इन मांगों पर कितनी जल्द अमल करता है।
🎥 रिपोर्ट: दिनेश सिंह कुशवाहा
📺 News11 इंडिया TV
#Chitrakoot #AnilPradhan #DMChitrakoot #ElectricityCrisis #WaterCrisis #HealthServices #Protest #UttarPradesh #News11IndiaTV #BreakingNews #HindiNews

    user_सरस्वती सिंह कुशवाहा
    सरस्वती सिंह कुशवाहा
    करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • चित्रकूट जनपद में बिजली, पानी,स्वास्थ्य जैसी मूल भूत सुविधाओं को लेकर जिला कलेक्ट्रेट में सदर विधायक ने ग्रामीणों और समर्थकों के साथ किया प्रदर्शन एंकर: जनपद चित्रकूट में बिजली, पानी और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर राजनीतिक सरगर्मी देखने को मिली। सदर विधायक अनिल प्रधान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने आज शुकवार की दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला अधिकारी कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान विधायक ने आरोप लगाया कि जिले के कई ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोग लगातार बिजली संकट, पेयजल की कमी और बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं से जूझ रहे हैं, लेकिन संबंधित विभाग समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं हैं। इसी को लेकर राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी पुलकित गर्ग को सौंपा गया।ज्ञापन में मांग की गई कि जिले में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, पेयजल संकट से जूझ रहे गांवों और मोहल्लों में तत्काल प्रभाव से पानी की समुचित व्यवस्था कराई जाए तथा सरकारी अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों, दवाओं और अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। विधायक ने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसलिए इन समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाना चाहिए।वहीं जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने सदर विधायक और प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि ज्ञापन में उठाए गए सभी बिंदुओं का गंभीरता से परीक्षण कराया जाएगा। संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे और जिन समस्याओं का तत्काल समाधान संभव है, उन पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है और आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।फिलहाल प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और प्रशासन के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी वापस लौट गए। अब लोगों की नजर इस बात पर रहेगी कि ज्ञापन में उठाई गई मांगों पर प्रशासन कितनी तेजी से अमल करता है। चित्रकूट जनपद में बिजली, पानी,स्वास्थ्य जैसी मूल भूत सुविधाओं को लेकर जिला कलेक्ट्रेट में सदर विधायक ने ग्रामीणों और समर्थकों के साथ किया प्रदर्शन एंकर: जनपद चित्रकूट में बिजली, पानी और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर राजनीतिक सरगर्मी देखने को मिली। सदर विधायक अनिल प्रधान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने आज शुकवार की दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला अधिकारी कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान विधायक ने आरोप लगाया कि जिले के कई ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोग लगातार बिजली संकट, पेयजल की कमी और बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं से जूझ रहे हैं, लेकिन संबंधित विभाग समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं हैं। इसी को लेकर राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी पुलकित गर्ग को सौंपा गया।ज्ञापन में मांग की गई कि जिले में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, पेयजल संकट से जूझ रहे गांवों और मोहल्लों में तत्काल प्रभाव से पानी की समुचित व्यवस्था कराई जाए तथा सरकारी अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों, दवाओं और अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। विधायक ने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसलिए इन समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाना चाहिए।वहीं जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने सदर विधायक और प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि ज्ञापन में उठाए गए सभी बिंदुओं का गंभीरता से परीक्षण कराया जाएगा। संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे और जिन समस्याओं का तत्काल समाधान संभव है, उन पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है और आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।फिलहाल प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और प्रशासन के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी वापस लौट गए। अब लोगों की नजर इस बात पर रहेगी कि ज्ञापन में उठाई गई मांगों पर प्रशासन कितनी तेजी से अमल करता है।
    1
    चित्रकूट जनपद में बिजली, पानी,स्वास्थ्य जैसी मूल भूत सुविधाओं को लेकर जिला कलेक्ट्रेट में सदर विधायक ने ग्रामीणों और समर्थकों के साथ किया प्रदर्शन 

एंकर: जनपद चित्रकूट में बिजली, पानी और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर राजनीतिक सरगर्मी देखने को मिली। सदर विधायक अनिल प्रधान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने आज शुकवार की दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला अधिकारी कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान विधायक ने आरोप लगाया कि जिले के कई ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोग लगातार बिजली संकट, पेयजल की कमी और बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं से जूझ रहे हैं, लेकिन संबंधित विभाग समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं हैं। इसी को लेकर राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी पुलकित गर्ग को सौंपा गया।ज्ञापन में मांग की गई कि जिले में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, पेयजल संकट से जूझ रहे गांवों और मोहल्लों में तत्काल प्रभाव से पानी की समुचित व्यवस्था कराई जाए तथा सरकारी अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों, दवाओं और अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। विधायक ने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसलिए इन समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाना चाहिए।वहीं जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने सदर विधायक और प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि ज्ञापन में उठाए गए सभी बिंदुओं का गंभीरता से परीक्षण कराया जाएगा। संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे और जिन समस्याओं का तत्काल समाधान संभव है, उन पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।       उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है और आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।फिलहाल प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और प्रशासन के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी वापस लौट गए। अब लोगों की नजर इस बात पर रहेगी कि ज्ञापन में उठाई गई मांगों पर प्रशासन कितनी तेजी से अमल करता है।

    user_दिनेश सिंह कुशवाहा
    दिनेश सिंह कुशवाहा
    Classified ads newspaper publisher करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • कोलवा कोतवाली के संरक्षण के कारण नीतू सिंह के मकान हरपने के लिए डागर्दी की जा रही है । उसका निरीक्षण करने के लिए भारतीय जन मोर्चा पार्टी आज नीतू सिंह के मकान पर जाकर देखा और समझा शहर की कानून व्यवस्था इस तरह हुडदंग करने की छूट नहीं दी जा सकती देश में अराजकताएं किसी भी सूरत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी भारतीय जन मोर्चा पार्टी किसी भी के साथ अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेंगे अन्याय करने वाले लोगों पर कार्यवाही हो और उनको जेल भेजा जाए जब तक यह व्यवस्थाएं नहीं होगी भारतीय जन मोर्चा पार्टी अन्याय करने वालों के खिलाफ खड़े होकर मुंह तोड़ जवाब देने के कार्य करेगी आज भारतीय जल मोर्चा पार्टी की तरफ से राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र राय जिला उपाध्यक्ष विष्णु सोनी दिलीप बुनकर विधानसभा प्रत्याशी पूर्व जिला मीडिया प्रभारी अनूप श्रीवास्तव सभी निरीक्षण करते हुए भारतीय जन मोर्चा पार्टी ।
    1
    कोलवा कोतवाली के संरक्षण के कारण नीतू सिंह के मकान हरपने के लिए डागर्दी की जा रही है ।
उसका निरीक्षण करने के लिए भारतीय जन मोर्चा पार्टी आज नीतू सिंह के मकान पर जाकर देखा और समझा शहर की कानून व्यवस्था इस तरह हुडदंग करने की छूट नहीं दी जा सकती देश में अराजकताएं किसी भी सूरत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी भारतीय जन मोर्चा पार्टी किसी भी के साथ अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेंगे अन्याय करने वाले लोगों पर कार्यवाही हो और उनको जेल भेजा जाए जब तक यह व्यवस्थाएं नहीं होगी भारतीय जन मोर्चा पार्टी अन्याय करने वालों के खिलाफ खड़े होकर मुंह तोड़ जवाब देने के कार्य करेगी आज भारतीय जल मोर्चा पार्टी की तरफ से राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र राय जिला उपाध्यक्ष विष्णु सोनी दिलीप बुनकर विधानसभा प्रत्याशी पूर्व  जिला मीडिया प्रभारी  अनूप श्रीवास्तव सभी निरीक्षण करते हुए भारतीय जन मोर्चा पार्टी ।
    user_जितेंद्र राय
    जितेंद्र राय
    रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *मैहर मल्हार संगीत सभा आज शाम, नवोदित कलाकारों को मिलेगा मंच* मैहर। मैहर घराने की समृद्ध संगीत परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन तथा भावी पीढ़ी को संगीत के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शासकीय संगीत महाविद्यालय, मैहर में आज 1 अगस्त 2026 को सायं 7:00 बजे "मैहर मल्हार संगीत सभा" का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में नवोदित कलाकार अपनी संगीत प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा कलाकारों को मंच उपलब्ध कराना और मैहर घराने की सांगीतिक विरासत को आगे बढ़ाना है। जिला प्रशासन मैहर एवं शासकीय संगीत महाविद्यालय ने संगीत प्रेमियों एवं आमजन से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि सभी की उपस्थिति से युवा कलाकारों का उत्साहवर्धन होगा और मैहर की गौरवशाली संगीत परंपरा को नई ऊर्जा मिलेगी। मैहर। मैहर घराने की समृद्ध संगीत परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन तथा भावी पीढ़ी को संगीत के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शासकीय संगीत महाविद्यालय, मैहर में आज 1 अगस्त 2026 को सायं 7:00 बजे "मैहर मल्हार संगीत सभा" का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में नवोदित कलाकार अपनी संगीत प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा कलाकारों को मंच उपलब्ध कराना और मैहर घराने की सांगीतिक विरासत को आगे बढ़ाना है। जिला प्रशासन मैहर एवं शासकीय संगीत महाविद्यालय ने संगीत प्रेमियों एवं आमजन से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि सभी की उपस्थिति से युवा कलाकारों का उत्साहवर्धन होगा और मैहर की गौरवशाली संगीत परंपरा को नई ऊर्जा मिलेगी।
    2
    *मैहर मल्हार संगीत सभा आज शाम, नवोदित कलाकारों को मिलेगा मंच*

मैहर। मैहर घराने की समृद्ध संगीत परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन तथा भावी पीढ़ी को संगीत के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शासकीय संगीत महाविद्यालय, मैहर में आज 1 अगस्त 2026 को सायं 7:00 बजे "मैहर मल्हार संगीत सभा" का आयोजन किया जाएगा।
इस आयोजन में नवोदित कलाकार अपनी संगीत प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा कलाकारों को मंच उपलब्ध कराना और मैहर घराने की सांगीतिक विरासत को आगे बढ़ाना है।
जिला प्रशासन मैहर एवं शासकीय संगीत महाविद्यालय ने संगीत प्रेमियों एवं आमजन से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि सभी की उपस्थिति से युवा कलाकारों का उत्साहवर्धन होगा और मैहर की गौरवशाली संगीत परंपरा को नई ऊर्जा मिलेगी।

    user_प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    Newspaper publisher रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.