अत्यावश्यक चेतावनी सूचना दिनांक: 27 अगस्त 2026 | समय: शाम 7:30 बजे मोहिनी पिकअप वियर बांध के वर्तमान जलस्तर, जल संग्रहण क्षेत्र से प्राप्त सूचना तथा मौसम विभाग द्वारा सिंध नदी के जल संग्रहण क्षेत्र में Heavy Rainfall भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए, बांध में जल आवक बढ़ने की स्थिति में मोहिनी बांध के जलद्वारों से 100 क्यूमेक तक पानी छोड़ा जा सकता है। यह पानी सिंध नदी में पहुंचेगा। अतः सभी आमजन से अपील है कि सिंध नदी के तटबंध एवं आसपास के संभावित डूब क्षेत्र से दूर रहें। नदी अथवा जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें और अन्य नागरिकों को भी इस चेतावनी की जानकारी दें। मोहिनी पिकअप वियर से संभावित रूप से प्रभावित क्षेत्र: ख्यावदा, साबोली, सुडा, धमधौली, सीहोर, निहाबारा, सुड, पनघटा, मगरोनी एवं पुलाहा। जारीकर्ता कार्यपालन यंत्री सिंध परियोजना, पक्का बांध संभाग मड़ीखेड़ा, शिवपुरी
अत्यावश्यक चेतावनी सूचना दिनांक: 27 अगस्त 2026 | समय: शाम 7:30 बजे मोहिनी पिकअप वियर बांध के वर्तमान जलस्तर, जल संग्रहण क्षेत्र से प्राप्त सूचना तथा मौसम विभाग द्वारा सिंध नदी के जल संग्रहण क्षेत्र में Heavy Rainfall भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए, बांध में जल आवक बढ़ने की स्थिति में मोहिनी बांध के जलद्वारों से 100 क्यूमेक तक पानी छोड़ा जा सकता है। यह पानी सिंध नदी में पहुंचेगा। अतः सभी आमजन से अपील है कि सिंध नदी के तटबंध एवं आसपास के संभावित डूब क्षेत्र से दूर रहें। नदी अथवा जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें और अन्य नागरिकों को भी इस चेतावनी की जानकारी दें। मोहिनी पिकअप वियर से संभावित रूप से प्रभावित क्षेत्र: ख्यावदा, साबोली, सुडा, धमधौली, सीहोर, निहाबारा, सुड, पनघटा, मगरोनी एवं पुलाहा। जारीकर्ता कार्यपालन यंत्री सिंध परियोजना, पक्का बांध संभाग मड़ीखेड़ा, शिवपुरी
- शिवपुरी। ग्राम देवपुरा के पूरण यादव की करीब 10 भैंसें चोरी, बैराड़ थाना पुलिस ने जंगल से कराया आज़ाद।। शिवपुरी। ग्राम देवपुरा के पूरण यादव की करीब 10 भैंसें चोरी, बैराड़ थाना पुलिस ने जंगल से कराया आज़ाद।।1
- पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ज्ञापन सोपा नारी सम्मान में सर्व समाज शिवपुरी के द्वारा नारी सम्मान के समर्थन में सर्व समाज ने एसपी कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन शिवपुरी। नारी सम्मान एवं सुरक्षा के मुद्दे को लेकर सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सामूहिक रूप से ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ब्राह्मण समाज सहित वैश्य, क्षत्रिय, कायस्थ एवं अन्य समाजों के प्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर नारी सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। ज्ञापन के माध्यम से महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं गरिमा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की मांग की गई। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि नारी का सम्मान समाज की मूल जिम्मेदारी है और महिलाओं की गरिमा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। संबंधित मामले में निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने की मांग भी पुलिस प्रशासन के समक्ष रखी गई। प्रतिनिधियों ने बताया कि आजाद लोधी ग्राम बैसोरा, तहसील करैरा जिला शिवपुरी से संबंधित मामले में महिलाओं के प्रति कथित रूप से अभद्र एवं अमर्यादित भाषा के प्रयोग को लेकर यह ज्ञापन सौंपा गया है। समाज के प्रतिनिधियों ने महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान की दृष्टि से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर पंडित महेश शर्मा, सवर्ण समाज के मुख्य कार्यकारी संयोजक एवं ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कांत शर्मा, ब्राह्मण महासभा सनातन के जिला अध्यक्ष भरत शर्मा, सर्व ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह तोमर, सवर्ण समाज के जिला संयोजक अनिल शर्मा, अमित भार्गव पत्रकार, रामस्वरूप भार्गव, मणिका शर्मा पत्रकार, सुनील शर्मा पत्रकार, क्षत्रिय महासभा के युवा अध्यक्ष शुभम पुंडरीक, रोहित दुबे एडवोकेट, वरुण पाराशर सहित विभिन्न समाजों के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने �1
- शिवपुरी में ‘खेलो इंडिया युवा संवाद’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन, खिलाड़ियों का सम्मान एवं प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन शिवपुरी में युवाओं को खेल, अनुशासन, फिटनेस और राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने के उद्देश्य से ‘खेलो इंडिया युवा संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन नोडल स्कूल हैप्पी डेज स्कूल एवं बाल शिक्षा निकेतन स्कूल में किया गया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग और मेरा युवा भारत के संयुक्त तत्त्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के युवाओं, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। *प्रधानमंत्री श्री मोदी का वर्चुअल संबोधन एवं प्रेरणादायी संदेश* कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल जुड़ाव रहा। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी स्क्रीन के माध्यम से उपस्थित युवाओं और 200 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री जी का संबोधन ध्यानपूर्वक सुना। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि खेलो इंडिया युवा संवाद के सफल कार्यक्रम के लिए मैं सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूँ। टेक्नोलॉजी के माध्यम से राज्य सरकार के अनेक मंत्रियों, संसद में मेरे सहयोगियों और माय भारत के लाखों वॉलंटियर्स का भी हृदय से अभिनंदन करता हूँ। 29 अगस्त को नेशनल स्पोर्ट्स डे है, खेल जगत से जुड़े सभी साथियों को खेल दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं। यह दिन माँ भारती की महान संतान मेजर ध्यानचंद जी को याद करने का भी अवसर है। उन्होंने आगे मेजर ध्यानचंद जी के ऐतिहासिक योगदान का स्मरण कराते हुए खेल और फिटनेस को स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण की धुरी बताया। *विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति एवं प्रतिभाओं का सम्मान* इस भव्य कार्यक्रम में भारत सरकार के खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्रालय के दिशानिर्देशानुसार कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।1
- वर्दी धारी ग्राम कोटवार लगा रहे पोहरी तहसील परिसर मै झाड़ू शिवपुरी जिले के पोहरी तहसील में अधिकारियों का ऐसा दबाव की ग्राम कोटवार लगा रहे बारी बारी झाड़ू। रोजान सुबह अलग अलग की लगती है ड्यूटी जानकारी के अनुसार ओर शासन के नियम के अनुसार जब ग्राम कोटवार की नियुक्ति जिस उदेश से की गई थी वह केवल हर गांव पर शासन की मदद के लिए भर्ती किया गया था पर इस का तो अधिकारियों ने उलटा ही मतलब निकाल लिया है। अब इस बात पर जिम्मेदार अधिकारी जबाव देने से कतरा रहे है।1
- शिवपुरी में ‘खेलो इंडिया युवा संवाद’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन, खिलाड़ियों का सम्मान एवं प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन युवाओं को खेल, अनुशासन, फिटनेस और राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने के उद्देश्य से ‘खेलो इंडिया युवा संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन नोडल स्कूल हैप्पी डेज स्कूल एवं बाल शिक्षा निकेतन स्कूल में किया गया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग और मेरा युवा भारत के संयुक्त तत्त्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के युवाओं, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। *प्रधानमंत्री श्री मोदी का वर्चुअल संबोधन एवं प्रेरणादायी संदेश* कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल जुड़ाव रहा। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी स्क्रीन के माध्यम से उपस्थित युवाओं और 200 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री जी का संबोधन ध्यानपूर्वक सुना। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि खेलो इंडिया युवा संवाद के सफल कार्यक्रम के लिए मैं सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूँ। टेक्नोलॉजी के माध्यम से राज्य सरकार के अनेक मंत्रियों, संसद में मेरे सहयोगियों और माय भारत के लाखों वॉलंटियर्स का भी हृदय से अभिनंदन करता हूँ। 29 अगस्त को नेशनल स्पोर्ट्स डे है, खेल जगत से जुड़े सभी साथियों को खेल दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं। यह दिन माँ भारती की महान संतान मेजर ध्यानचंद जी को याद करने का भी अवसर है। उन्होंने आगे मेजर ध्यानचंद जी के ऐतिहासिक योगदान का स्मरण कराते हुए खेल और फिटनेस को स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण की धुरी बताया। *विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति एवं प्रतिभाओं का सम्मान* इस भव्य कार्यक्रम में भारत सरकार के खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्रालय के दिशानिर्देशानुसार कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। जिसमें मुख्य अतिथि श्री विपुल जैमिनी एवं श्री अमरदीप शर्मा, विशेष अतिथि अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मुस्क़ान शेख, खेल विभाग के अधिकारी डॉ. के. के. खरे, श्री गिरीश मिश्रा, श्री कमल सिंह बाथम तथा श्री महेंद्र उपाध्याय शामिल है। कार्यक्रम के दौरान खेलो इंडिया स्कीम और खेलों के नए आयामों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही, विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उदीयमान एवं प्रतिभावान खिलाड़ियों को शील्ड और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिले के सभी खेल प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों के उत्साह से पूरा वातावरण खेलमय और ऊर्जावान बना रहा1
- नारी सम्मान को लेकर सर्व समाज करैरा ने उठाई आवाज, SDM को सौंपा आवेदन करैरा। नारी सम्मान और महिलाओं की गरिमा को लेकर गुरुवार को सर्व समाज करैरा में आक्रोश देखने को मिला। समाज के लोगों ने एकजुट होकर एसडीएम महोदय को आवेदन सौंपा और महिलाओं के प्रति कथित आपत्तिजनक एवं अभद्र मानसिकता रखने वाले व्यक्ति के खिलाफ उचित एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग की। आवेदन के माध्यम से सर्व समाज के लोगों ने कहा कि महिलाओं का सम्मान और गरिमा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी व्यक्ति द्वारा महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी या अभद्र व्यवहार को स्वीकार नहीं किया जा सकता। सर्व समाज ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस दौरान समाज के लोगों में काफी आक्रोश नजर आया और उन्होंने नारी सम्मान के पक्ष में अपनी एकजुटता व्यक्त की। नारी सम्मान को लेकर सर्व समाज करैरा ने उठाई आवाज, SDM को सौंपा आवेदन करैरा। नारी सम्मान और महिलाओं की गरिमा को लेकर गुरुवार को सर्व समाज करैरा में आक्रोश देखने को मिला। समाज के लोगों ने एकजुट होकर एसडीएम महोदय को आवेदन सौंपा और महिलाओं के प्रति कथित आपत्तिजनक एवं अभद्र मानसिकता रखने वाले व्यक्ति के खिलाफ उचित एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग की। आवेदन के माध्यम से सर्व समाज के लोगों ने कहा कि महिलाओं का सम्मान और गरिमा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी व्यक्ति द्वारा महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी या अभद्र व्यवहार को स्वीकार नहीं किया जा सकता। सर्व समाज ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस दौरान समाज के लोगों में काफी आक्रोश नजर आया और उन्होंने नारी सम्मान के पक्ष में अपनी एकजुटता व्यक्त की।1
- बझवाप्रा में लच मैरिज के बाद से घर में कलह: र्कू्टी चाর्जिंगक निवाट में देवरानी नेजेर को गर्म पानी डालक झुलसाया1
- नेपाल में भीषण बाढ़ से भारी तबाही नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण फ्लैश बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचा दी। हादसे में 157 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 400 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। कई मकान, सड़कें और पुल बह गए। राहत और बचाव कार्य जारी है।1