चित्रकूट मसानी में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह, राधा-कृष्ण की झांकियों और लठमार होली ने बांधा समां चित्रकूट मसानी में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह, राधा-कृष्ण की झांकियों और लठमार होली ने बांधा समां । मथुरा। ट्रेडर्स एंड इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश मथुरा तथा भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति संगठन के संयुक्त तत्वावधान में चित्रकूट मसानी, मथुरा में भव्य **होली मिलन समारोह** का आयोजन किया गया। ब्रज में चल रहे 40 दिवसीय होली महोत्सव के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों और ब्रज के पारंपरिक लोकगीतों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने गोपिकाओं के रूप में और पुरुषों ने ग्वालों के रूप में सजीव प्रस्तुति देते हुए पारंपरिक **लठमार होली** खेली। इस मनोहारी और रंगारंग प्रस्तुति ने पूरे माहौल को ब्रज की होली के रंगों से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने फूलों और गुलाल से एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। जिला प्रवक्ता सीमा मोरवाल के द्वारा ब्रज के लोकगीतों पर मौजूद लोग झूम उठे । समारोह में मुख्य रूप से **अनिल अग्रवाल, सभा प्रत्याशी डॉ. अशोक अग्रवाल, मुकेश धनगर, मानवेंद्र पांडव, जगत नारायण, गीता सिंह, कीर्ति शर्मा, पिंकी द्विवेदी, हरिओम अग्रवाल (राष्ट्रीय प्रभारी), अमित बासनी (राष्ट्रीय प्रधान महासचिव), शशि भानु गर्ग (प्रदेश महासचिव), मीनाक्षी अग्रवाल (राष्ट्रीय महासचिव), जिला अध्यक्ष ठाकुर धीरेंद्र सिंह परिहार, जिला संगठन मंत्री नरेंद्र कुमार गर्ग (बीएसएनएल), कोषाध्यक्ष विजय अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, गिर्राज ठाकुर, मीडिया प्रभारी चंद्र मोहन दीक्षित, अजीत चौहान, गोपाल ठाकुर, दीपक सारस्वत, महिला महामंत्री विमल पांडे, जिला उपाध्यक्ष वंदना अग्रवाल, रानी ठाकुर, डॉली ठाकुर, परी चतुर्वेदी, रीता गुप्ता, वंदना राधा, विमला पांडे, हीरा अतेंद्र** सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य ब्रज की पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा देना और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश देना रहा। समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर होली के इस उत्सव को यादगार बना दिया।

- जनपद मथुरा के गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अडिग से मुखराई मार्ग कुछ महीने पूर्व बना था । कुछ ही महीना में रोड की स्थिति ऐसी हो चुकी है के कितने वर्ष पुराना रोड है इसमें जब कार्य करने वाले व्यक्तियों से हमने जाना तो उन्होंने कहा धूप और छाया और उसकी वजह से यह रोड कर रहा है आपका क्या कहना है कमेंट सेक्शन में कमेंट जरुर करें1
- Post by गौ रक्षक सागर चौधरी1
- Post by Govind Chaudhary1
- मथुरा में साधु वेशधारी पर मासूम से कुकर्म का आरोप, वीडियो वायरल होने पर हंगामा; ग्रामीणों ने पुलिस कस्टडी में की पिटाई जनपद मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र के एक गांव में कुटी में रहने वाले साधु वेशधारी पर एक मासूम बच्चे के साथ कुकर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित के पिता के अनुसार, 6 मार्च को उनका बेटा घर के पास खेल रहा था। आरोप है कि गांव की एक कुटी में पिछले करीब 20 वर्षों से रह रहा साधु वेशधारी बच्चे को सामान मंगाने के बहाने अपने पास बुलाकर कुटी के अंदर ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण मासूम कई दिनों तक चुप रहा, लेकिन उसके व्यवहार में बदलाव देख परिजनों ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरी घटना बताई। बताया जा रहा है कि इस घृणित कृत्य का किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जब यह वीडियो पीड़ित परिवार तक पहुंचा तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद सोमवार को पीड़ित पिता ने थाना जैंत पहुंचकर आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। मामले में क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। बताया जाता है कि जब थाना जैंत पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर ले जा रही थी, तभी गुस्साए ग्रामीणों ने उस पर हमला कर दिया और उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने किसी तरह आरोपी को भीड़ से बचाकर वाहन तक पहुंचाया और थाने ले गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।4
- Post by ATV INDIA HD (Ajeet chauhan)1
- मथुरा से बड़ी खबर मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में साधुवेशधारी पर नाबालिग बच्चे के साथ कुकर्म करने का मामला आया सामने भीड़ ने आरोपी बाबा की पुलिस के सामने ही कर दी मजामात वीडियो हुआ जमकर वायरल1
- आगामी जिला पंचायत चुनाव मे पूर्व विधायक राजकुमार रावत का मोहन श्याम प्रधान को मिलेगा पूर्ण आशीर्वाद , जिला पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज होती नजर आ रही है तों वही गोवर्धन मे होली मिलन का कार्यक्रम पूर्व प्रधान मोहन शायम कौशिक द्वारा किया गया मोहन शायम कौशिक को होली मिलन मे आशीर्वाद देने पहुंचे पूर्व विधायक पंडित राजकुमार रावत ने कहा की मोहन शायम द्वारा पूर्व मे गांव मे बहुत अच्छे कार्य किए है और आगामी जिला पंचायत क़े चुनाव मे मोहन शायम कौशिक को जनता पूर्ण आशीर्वाद देगी विजय होकर जिला पंचायत सदस्य होगे सुरेंद्र बेनीबाल ने रागनी क़े माध्यम से गीत गाकर मोहन शायम प्रधान व पूर्व विधायक का मनोवल बढ़ाया कहा की आने वाले चुनाव मे दोनों की जीत होंगी तों वही बहुत अच्छे तरीके से सभी ने होली मिलन का आनंद लिया बाइट पूर्व विधायक राजकुमार रावत4
- 🎤 नमस्कार… आप देख रहे हैं RPRNEWS TV DIGITAL। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की मां पर दिए गए विवादित बयान को लेकर पूरे प्रदेश में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में Mathura जनपद के थाना Refinery Police Station क्षेत्र में भाजपा नेता Thakur Ramjilal अपने कार्यकर्ताओं के साथ टाउन शिप चौराहे स्थित बाद चौकी पर पहुंचकर आक्रोश व्यक्त करते नजर आए। भाजपा नेता ठाकुर रामजीलाल ने कहा कि मुख्यमंत्री की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले Maulana Abdullah Salim को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और ऐसे लोगों पर कठोर व दंडनीय कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि इस तरह के भड़काऊ और अपमानजनक बयान समाज में तनाव पैदा करते हैं, इसलिए दोषियों पर सख्त कार्रवाई बेहद जरूरी है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी करते हुए प्रशासन से तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की। अब देखना होगा कि इस पूरे मामले में पुलिस और प्रशासन क्या कदम उठाता है। 👉 ऐसी ही बड़ी और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें RPRNEWS TV DIGITAL के साथ। ---1
- Post by गौ रक्षक सागर चौधरी1