Shuru
Apke Nagar Ki App…
श्योपुर अभी अभी पाली रोड पर नहर के पास बिजली की डीपी से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार,कार हुई डेमेज
Noshad ahmad qureshi
श्योपुर अभी अभी पाली रोड पर नहर के पास बिजली की डीपी से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार,कार हुई डेमेज
More news from राजस्थान and nearby areas
- चौथ का बरवाड़ा। ग्राम पंचायतों को राज्य वित्त आयोग और केंद्रीय वित्त आयोग के तहत मिलने वाली विकास और सफाई की राशि पिछले एक साल से नहीं पहुंचने का मुद्दा तेज हो गया है। सरपंच संघ और ग्रामीणों का कहना है कि सवाई माधोपुर जिले में करोड़ों रुपये की बकाया राशि अटकी हुई है। इससे सीसी सड़क, नाली, सामुदायिक भवन, पानी आपूर्ति, रोशनी और प्राथमिक शिक्षा से जुड़े काम रुक गए हैं। सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। कई पंचायतों पर बिजली बिल का बकाया भी बढ़ रहा है। स्थानीय स्तर पर बताया गया कि केंद्रीय वित्त आयोग की राशि से नाला सफाई, सामुदायिक सफाई, शौचालय निर्माण, कचरा प्रबंधन और नाली निर्माण जैसे कार्य होते हैं। भुगतान नहीं होने से इन कामों में कटौती करनी पड़ रही है। चौथ का बरवाड़ा जैसी बड़ी पंचायत में भी सफाई व्यवस्था चलाना मुश्किल बताया गया है। सरपंच संघ के अध्यक्ष विमल कुमार मीणा ने कहा कि बकाया राशि नहीं मिलने से विकास कार्य ठप हैं। उन्होंने बताया कि पंचायत राज मंत्री और अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन समाधान नहीं हुआ। संघ ने पहले भी आंदोलन और तालाबंदी की चेतावनी दी थी। वार्ता में राशि जारी करने की बात हुई थी, पर अमल नहीं हुआ। मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया ने कहा कि पिछले एक साल से पूरी किस्त नहीं आ रही है। सरकार को प्रस्ताव भेजे गए हैं और राशि जारी करवाने के प्रयास जारी हैं। ग्रामीणों ने पंचायत राज चुनाव समय पर कराने और बकाया किस्त जारी करने की मांग की है।1
- सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय सहित आसपास क्षेत्र में कई निजी संस्था, स्कूल, कोचिंग आदि ने सरकारी दीवारों पर अपनी अपनी संस्था का विज्ञापन बनवाकर कलर पेंट द्वारा कर दिया गया है। जैसे कि बता दे सर्किट हाउस की दीवारें, स्काउट की दीवारें, रोडवेज डिपो, कॉलेज की दीवारें, जिला अस्पताल की दीवारें, सरकारी प्याऊ तक को विज्ञापन छपवाकर दीवारों को रंगीन बना दिया। नगर परिषद द्वारा कुछ महत्वपूर्ण समाचार पत्रों के माध्यम से लोगों को सरकारी दीवारों पर विज्ञापन नहीं चिपकाने एवं खाली प्लॉटों पर कचरा नहीं डालने को लेकर विज्ञप्ति जारी भी की थी। जिस पर जुर्माने का प्रावधान भी था। वहीं दूसरी ओर नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण पर भी जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद आयुक्त चंद्रकला वर्मा इनका कहना है कि निजी संस्थाओं द्वारा सरकारी दीवारों पर विज्ञापन प्रचारक सामग्री का मामला और अतिक्रमण का मामला संज्ञान में आया है। जिस पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी।1
- लबान. क्षेत्र के कोटाखुर्द मेगा हाइवे किनारे स्थित खेतों में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे किसान को नुकसान उठाना पड़ा। जानकारी के अनुसार कोटाखुर्द निवासी किसान राम लक्ष्मण मीणा के खेत से तीन खेत आगे नोलाइयों में अचानक आग सुलग गई, जो तेज हवा और अंधड़ के चलते फैलते हुए पास ही बने टीनशेड और चारा भंडार तक पहुंच गई। आग की चपेट में आकर करीब 400 क्विटल चारा, टीनशेड, तिरपाल तथा अन्य कृषि उपकरण जलकर पूरी तरह राख हो गए। किसान को कुल मिलाकर लगभग 4 लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है, जिसमें करीब 2 लाख रुपए का टीनशेड व कृषि उपकरण तथा शेष3
- शाहाबाद ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर श्रवण कुमार शर्मा का का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला गर्मा गया है। वायरल वीडियो में ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉकटर शर्मा नाचते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो को लेकर ब्लॉक क्षेत्र के डॉक्टरो का एक प्रतिनिधिमंडल केलवाड़ा थाने पहुंचा तथा ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर श्रवण कुमार शर्मा की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल द्वारा केलवाड़ा थाना अधिकारी को परिवाद् सोपा गया परिवाद में मांग की गई है कि यह वीडियो किसी व्यक्ति द्वारा जानबूझकर मेरी छवि को धूमिल करने के लिए वायरल किया गया है यह वीडियो पुराना है तथा मेरी निजी जिंदगी से जुड़ा हुआ है। उनहोंने मांग की है कि वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाये।2
- जानकारी शुक्रवार सुबह 11 बजे मिली शाहाबाद के BCMO डॉ. श्रवण कुमार से जुड़े वायरल वीडियो को लेकर विवाद के बाद सभी डॉक्टर्स केलबाडा थाना पहुंचे। वायरल वीडियो दो साल पूराना है। जिसमें BCMO श्रवण कुमार शर्मा सिनियर डॉक्टर के पैर छू रहे हैं। जिसमें कोई ग़लत बात नहीं है। वायरल वीडियो को ग़लत त्थय से जोड़ने का प्रयास किया गया है। मामले में ब्लॉक के कई डॉक्टर उनके समर्थन में केलवाड़ा थाने पहुंचे और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की। इस दौरान डॉ. श्रवण कुमार ने थानाधिकारी को परिवाद सौंपते हुए वीडियो वायरल करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि यह वीडियो उनकी छवि को धूमिल करने की साजिश के तहत फैलाया गया है। डॉक्टरों ने भी इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि बिना सत्यता जांचे ऐसे वीडियो प्रसारित करना गलत है। पुलिस ने परिवाद लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- Post by देवेंद्र रावत1
- Post by Noshad ahmad qureshi1
- सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय नगर परिषद क्षेत्र में छुगानी होटल से मैन बाजार से बीच सड़क पर दुकानदारों द्वारा अवैध अतिक्रमण करके रास्ते को जाम कर दिया।क्ष जिससे आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद द्वारा कार्रवाई की जाए तो अतिक्रमण पर कार्रवाई होवे। कुछ दिन पूर्व मानटाउन थाना पुलिस द्वारा व्यापारियों को अतिक्रमण नहीं करने को लेकर हिदायत भी दी गई थी, लेकिन व्यापारियों की अनदेखी के चलते मुख्य बाजार, बरवाड़ा बस स्टैंड ,टोंक रोड आदि स्थानों पर अवैध अतिक्रमण की चपेट में है।आखिर देखने की बात है कि कौन सी राजनीति के चलते नगर परिषद अतिक्रमण पर कार्रवाई नहीं करती। जबकि जिला कलेक्टर कानाराम की अध्यक्षता में बिजली, पानी, चिकित्सा, अतिक्रमण को लेकर आला अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाती है। लेकिन आला अधिकारी के कानों तक जू तक नहीं रेंग रही।1
- जानकारी शुक्रवार सुबह 11 बजे मिली वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20 बीघा वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। उपवन संरक्षक विवेकानंद बडे़ व सहायक वन संरक्षक डॉ. नवनीत शर्मा के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया। नाका करवरी कला, बांझ आमली मौजा रामनगर क्षेत्र में निर्माणाधीन हथियादह डैम के पास 12 अवैध टपरियों को ध्वस्त किया गया। अधिकारियों ने मौके पर कब्जा हटाकर वन भूमि को पुनः अपने अधीन लिया। इस कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार किशनगंज, रेंज स्टाफ और भंवरगढ़ पुलिस भी मौजूद रही। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि वन भूमि पर अतिक्रमण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।1