logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाइक सवार बकरियों से टकरायाः रमपुरा-अलीगंज मार्ग पर मझगवां में बड़ा हादसा टला बरेली जनपद के मझगवां ब्लॉक में शुक्रवार, 7 फरवरी 2026 को एक सड़क हादसा हुआ। अलीगंज-रमपुरा मार्ग पर शाम करीब 4:30 बजे एक तेज रफ्तार बाइक सड़क पार कर रही बकरियों से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया।।

7 hrs ago
user_SURAJ SAGAR
SURAJ SAGAR
Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

बाइक सवार बकरियों से टकरायाः रमपुरा-अलीगंज मार्ग पर मझगवां में बड़ा हादसा टला बरेली जनपद के मझगवां ब्लॉक में शुक्रवार, 7 फरवरी 2026 को एक सड़क हादसा हुआ। अलीगंज-रमपुरा मार्ग पर शाम करीब 4:30 बजे एक तेज रफ्तार बाइक सड़क पार कर रही बकरियों से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया।।

More news from Bareilly and nearby areas
  • चोरी की दो बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, साथी फरार "रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज" आंवला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार रात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी आंवला नितिन कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सनी चौधरी के नेतृत्व में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया। उप निरीक्षक शैलेंद्र तोमर मय पुलिस टीम ने विकास ईंट भट्टा खंडहर, सरदारनगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान लालाराम पुत्र राजेंद्र, निवासी ग्राम तजपुरा को चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ दबोच लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने खुलासा किया कि उसने अपने साथी गुड्डू पुत्र जगपाल के साथ मिलकर अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मोटरसाइकिलें चोरी की थीं। अभियुक्तों ने शाहजहांपुर के कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत मौजपुर से एक अपाचे बाइक तथा रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के चौढ़ेरा गांव से एक स्प्लेंडर बाइक चोरी की थी। पहचान छिपाने के लिए दोनों बाइकों की नंबर प्लेट फेंक दी गई और चेचिस नंबर मिटा दिया गया। लालाराम ने बताया कि दोनों बाइकें उसके साथी गुड्डू के घर में खड़ी कर दी गई थीं, लेकिन गुड्डू के किसी अन्य मामले में जेल चले जाने के कारण वे बाइकें नहीं बेच पाए। हाल ही में जब दोनों ने बाइक बेचने की योजना बनाई, तभी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जबकि फरार आरोपी गुड्डू की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक शैलेंद्र तोमर, उप निरीक्षक हीरेंद्र सिंह, कांस्टेबल प्रदीप कुमार एवं कांस्टेबल मुस्तफा शामिल रहे।
    2
    चोरी की दो बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, साथी फरार
"रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज"
आंवला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार रात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी आंवला नितिन कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सनी चौधरी के नेतृत्व में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया।
उप निरीक्षक शैलेंद्र तोमर मय पुलिस टीम ने विकास ईंट भट्टा खंडहर, सरदारनगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान लालाराम पुत्र राजेंद्र, निवासी ग्राम तजपुरा को चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ दबोच लिया।
पूछताछ में अभियुक्त ने खुलासा किया कि उसने अपने साथी गुड्डू पुत्र जगपाल के साथ मिलकर अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मोटरसाइकिलें चोरी की थीं। अभियुक्तों ने शाहजहांपुर के कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत मौजपुर से एक अपाचे बाइक तथा रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के चौढ़ेरा गांव से एक स्प्लेंडर बाइक चोरी की थी। पहचान छिपाने के लिए दोनों बाइकों की नंबर प्लेट फेंक दी गई और चेचिस नंबर मिटा दिया गया।
लालाराम ने बताया कि दोनों बाइकें उसके साथी गुड्डू के घर में खड़ी कर दी गई थीं, लेकिन गुड्डू के किसी अन्य मामले में जेल चले जाने के कारण वे बाइकें नहीं बेच पाए। हाल ही में जब दोनों ने बाइक बेचने की योजना बनाई, तभी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जबकि फरार आरोपी गुड्डू की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक शैलेंद्र तोमर, उप निरीक्षक हीरेंद्र सिंह, कांस्टेबल प्रदीप कुमार एवं कांस्टेबल मुस्तफा शामिल रहे।
    user_Journalist Aditya Bhardwaj
    Journalist Aditya Bhardwaj
    पत्रकार Aonla, Bareilly•
    4 hrs ago
  • स्थान: फतेहपुर सिकरी, आगरा, उत्तर प्रदेश बब्बी चौधरी एक मुस्लिम व्यक्ति की चिकन की दुकान पर उसे बंद करवाने के लिए दबाव बनाने गए। जब दुकानदार ने मना कर दिया, तो बब्बी ने बजरंग दल को बुलाने की धमकी दी, जिसका उस मुस्लिम व्यक्ति और एक बुजुर्ग व्यक्ति ने बहादुरी और दृढ़ता से विरोध किया।
    1
    स्थान: फतेहपुर सिकरी, आगरा, उत्तर प्रदेश
बब्बी चौधरी एक मुस्लिम व्यक्ति की चिकन की दुकान पर उसे बंद करवाने के लिए दबाव बनाने गए। जब दुकानदार ने मना कर दिया, तो बब्बी ने बजरंग दल को बुलाने की धमकी दी, जिसका उस मुस्लिम व्यक्ति और एक बुजुर्ग व्यक्ति ने बहादुरी और दृढ़ता से विरोध किया।
    user_MOHD ASIF ABBAS
    MOHD ASIF ABBAS
    Voice of people आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बरेली पुलिस ने किया ढाबे पर देह व्यापार का भंडाफोड़। 3 पुरुष, 3 महिला व ढाबा संचालक सहित 7 गिरफ्तार।
    1
    बरेली पुलिस ने किया ढाबे पर देह व्यापार का भंडाफोड़।
3 पुरुष, 3 महिला व ढाबा संचालक सहित 7 गिरफ्तार।
    user_SURAJ SAGAR
    SURAJ SAGAR
    Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बदायूं : भंडारे के लिए लकड़ी लेने जा रहे युवक की ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर मौत बदायूं जिले में एक दर्दनाक हादसे में भंडारे के लिए लकड़ी लेने जा रहे युवक की ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों की बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। मामला बिल्सी कस्बे में आलोक कोल्ड स्टोरेज के पास का है। बताया जा रहा है कि युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर जा रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़ा। गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना बिल्सी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा अचानक हुआ, जिससे इलाके में शोक की लहर फैल गई। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    1
    बदायूं : भंडारे के लिए लकड़ी लेने जा रहे युवक की ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर मौत
बदायूं जिले में एक दर्दनाक हादसे में भंडारे के लिए लकड़ी लेने जा रहे युवक की ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों की बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई।
मामला बिल्सी कस्बे में आलोक कोल्ड स्टोरेज के पास का है। बताया जा रहा है कि युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर जा रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़ा। गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना बिल्सी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा अचानक हुआ, जिससे इलाके में शोक की लहर फैल गई। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    user_Naveen Goswami
    Naveen Goswami
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    19 min ago
  • #ख़बर जंक्शन बरेली न्यूज़ चैनल#लूट के तीन आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एक बदमाश घायल#
    1
    #ख़बर जंक्शन बरेली न्यूज़ चैनल#लूट के तीन आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एक बदमाश घायल#
    user_   ख़बर जंक्शन बरेली
    ख़बर जंक्शन बरेली
    Social Media Manager बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बहेड़ी। देवरनियां और भोजीपुरा क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान कपिल मौर्य के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथी अनिल मौर्य और सनी को पुलिस ने मौके से दबोच लिया। आरोप है कि 18 जनवरी को चीनी मिल कर्मी की पत्नी से सात लाख रुपये की लूट और एक फरवरी को एसबीआई गार्ड से मोबाइल व नकदी लूटी गई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचे, कारतूस, चाकू, लूट के आभूषण, 5600 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
    1
    बहेड़ी। देवरनियां और भोजीपुरा क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान कपिल मौर्य के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथी अनिल मौर्य और सनी को पुलिस ने मौके से दबोच लिया।
आरोप है कि 18 जनवरी को चीनी मिल कर्मी की पत्नी से सात लाख रुपये की लूट और एक फरवरी को एसबीआई गार्ड से मोबाइल व नकदी लूटी गई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचे, कारतूस, चाकू, लूट के आभूषण, 5600 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
    user_S.haider usman
    S.haider usman
    Media company बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बरेली के थाना सीबीगंज का मामला पुरानी रंजिश को लेकर महिला को गांव के दबंगों दी धमकी महिला ने लगाई इंसाफ की गुहार
    1
    बरेली के थाना सीबीगंज का मामला पुरानी रंजिश को लेकर महिला को गांव के दबंगों दी धमकी महिला ने लगाई इंसाफ की गुहार
    user_(JK Media News Update) (Hungama Times News)
    (JK Media News Update) (Hungama Times News)
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बल्लिया में मृत बंदर का हिंदू संगठनों ने कराया विधिवत अंतिम संस्कार रिपोर्ट आदित्य भारद्वाज आंवला। कस्बा बल्लिया स्थित कीर्तन मंडल के पास एक बंदर मृत अवस्था में पड़ा मिला। इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल को अवगत कराया। सूचना पाकर नगर अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा के नेतृत्व में संगठन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कड़ाके की सर्दी के कारण बंदर की मृत्यु होना बताया जा रहा है। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा रामलीला ग्राउंड में धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ मृत बंदर का विधिवत अंतिम संस्कार कराया गया। इस मानवीय पहल से क्षेत्रवासियों में सकारात्मक संदेश गया और लोगों ने संगठन की संवेदनशीलता की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान पारस वर्मा, विकास मौर्य, निखिल सक्सेना, राहुल कश्यप, अनमोल कुमार वर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने इस कार्य को सेवा और करुणा की मिसाल बताते हुए सामाजिक एकता का प्रतीक बताया।
    2
    बल्लिया में मृत बंदर का हिंदू संगठनों ने कराया विधिवत अंतिम संस्कार
रिपोर्ट आदित्य भारद्वाज 
आंवला। कस्बा बल्लिया स्थित कीर्तन मंडल के पास एक बंदर मृत अवस्था में पड़ा मिला। इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल को अवगत कराया। सूचना पाकर नगर अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा के नेतृत्व में संगठन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कड़ाके की सर्दी के कारण बंदर की मृत्यु होना बताया जा रहा है। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा रामलीला ग्राउंड में धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ मृत बंदर का विधिवत अंतिम संस्कार कराया गया।
इस मानवीय पहल से क्षेत्रवासियों में सकारात्मक संदेश गया और लोगों ने संगठन की संवेदनशीलता की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान पारस वर्मा, विकास मौर्य, निखिल सक्सेना, राहुल कश्यप, अनमोल कुमार वर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
स्थानीय लोगों ने इस कार्य को सेवा और करुणा की मिसाल बताते हुए सामाजिक एकता का प्रतीक बताया।
    user_Journalist Aditya Bhardwaj
    Journalist Aditya Bhardwaj
    पत्रकार Aonla, Bareilly•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.