दमोह *थाना बटियागढ़ क्षेत्र के ग्राम पिपरौधा में ससुर की कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाला फरार आरोपी पुलिस गिरफ्त में।* दिनांक 07.09.2026 को थाना बटियागढ़ क्षेत्रांतर्गत ग्राम पिपरौधा में पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी ने अपनी पत्नी रश्मि को मायके से विदा न करने की बात पर से ससुर रमेश रैकवार पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। बीच-बचाव करने आई प्रार्थिया गंगा रैकवार पर भी आरोपी ने जान से मारने की नीयत से गले पर कुल्हाड़ी से घातक वार किया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना बटियागढ़ में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 255/26 दर्ज कर धारा 103(1), 109 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगि (भा.पु.से.) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा लगातार पतारसी के दौरान आरोपी को दिनांक 15.09.2026 को ग्राम बक्सवाहा बस स्टैंड (जिला छतरपुर) से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी: रामप्रसाद उर्फ गोठल पिता लूले रैकवार उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम लिड़ाई बम्होरी, थाना बटियागढ़, जिला दमोह सराहनीय भूमिका उक्त अंधे कत्ल के आरोपी को त्वरित कार्रवाई कर पकड़ने में थाना प्रभारी बटियागढ़ निरीक्षक रजनी शुक्ला, थाना बटियागढ़ एवं चौकी केरबना के समस्त स्टाफ की सराहनीय व उल्लेखनीय भूमिका रही।

- दमोह/हटा,अबैध शराब के खिलाफ दमोह पुलिस की बड़ी कार्यवाही, रजपुरा थाना क्षेत्र में,हटा एसडीओपी के मार्गदर्शन में दमोह/हटा,अबैध शराब के खिलाफ दमोह पुलिस की बड़ी कार्यवाही, रजपुरा थाना क्षेत्र में,हटा एसडीओपी के मार्गदर्शन में1
- दमोह*बांदकपुर में ओवरलोड ई-रिक्शा हुआ अनियंत्रित, चलते-चलते पलटा वाहन*1
- बारिश होने से असाटी वार्ड-1 में नदी की तरह रोड पर बह रहा पानी ही पानी व्यवस्थाओं ,दमोह. बारिश होने से असाटी वार्ड-1 में नदी की तरह रोड पर बह रहा पानी ही पानी व्यवस्थाओं की पोल खोल हुई नजर आती है आखिर नगर पालिका के द्वारा रखरखाव पर ध्यान दिया गया होता तो ऐसी स्थिति बरसात में निर्मित नहीं होती दमोह में हो रही बारिश से आम जन जीवन प्रभावित हुआ लोगों ने सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल किया1
- कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संजय दुबे ने उठाई अवैध शराब बंद करने की मांग, प्रशासन को घेरा बकस्वाहा में अवैध शराब के खिलाफ हल्ला बोल कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संजय दुबे ने उठाई अवैध शराब बंद करने की मांग, प्रशासन को घेरा1
- पुलिस अभिरक्षा से फरार लूट का आरोपी सागर जिले से गिरफ्तार, न्यायालय में पेश दमोह। पथरिया थाना पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए लूट के आरोपी भोला आदिवासी को पुलिस ने मंगलवार को सागर जिले के मालथौन थाना क्षेत्र के बरोदिया से गिरफ्तार कर लिया। पथरिया एसडीओपी प्रिया सिंधी ने शाम को मामले का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार आरोपी बरोदिया में रिश्तेदारों के यहां रहकर मजदूरी कर रहा था और राजस्थान जाने की तैयारी में था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया और पथरिया लाया, जहां मंगलवार दोपहर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी की तलाश लगातार की जा रही थी। पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के मामले में उस पर अतिरिक्त प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले में लापरवाही पर पथरिया थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी को लाइन अटैच तथा तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया था।2
- रैपुरा _ग्राम बघवार कला में 7 दिवसीय रामधुन कार्यक्रम प्रारंभ1
- कटनी*शराब तस्कर विजयराघवगढ़ पुलिस की गिरफ्त में* *बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त* कटनी* पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्या व अनुविभागीय अधिकारी वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन पर निरीक्षक अभिषेक चौबे थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ की पुलिस टीम ने रेड कार्यवाही करते हुये अवैध रूप से अत्याधिक मात्रा में शराब बिक्रय करने आरोपी को पकड़ा है। विवरण – श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के लगातार नशीले पदार्थ बेचने वालों के विरूद्ध कार्यवाही कर नशा पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया जाता रहा है, जिसके पालन में दिनांक 14/09/2026 को निरीक्षक अभिषेक चौबे की पुलिस टीम द्वारा लगातार कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण करते हुये विजयराघवगढ़ से टीकर आम रोड पर एक संदिग्ध मोटर साईकल में सवार दो व्यक्तियों द्वारा दो प्लास्टिक की बोरियों एवं अवैध रूप से शराब लेकर जाते पाये गये, मोटर साईकल का चालक एवं पीछे बैठा व्यक्ति एवं शराब से भरी दो बोरियों को रोड पर गिराकर भाग गया, वाहन में पीछे बैठे व्यक्ति ओमप्रकाश उर्फ छोटू बर्मन पिता मथुरा प्रसाद बर्मन उम्र 29 वर्ष निवासी शारदा मंदिर ग्राउण्ड के पास विजयराघवगढ़ के कब्जे से 06 पेटी देशी प्लेन शराब जब्त कर आरोपी ओमप्रकाश उर्फ छोटू बर्मन से पूछताछ पर बताया कि यह शराब दीपक उर्फ पण्डा जायसवाल की है। शराब को दीपक उर्फ पण्डा जायसवाल के साथ टीकर तरफ बेचने के लिये जा रहा था। आरोपी ओमप्रकाश उर्फ छोटू बर्मन के कब्जे से 300 पाव (54 लीटर) कीमती 54000 रूपया की शराब जब्त की गई। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय अपराध का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जे.आर. पर पेश किया गया। आरोपी दीपक उर्फ पण्डा जायसवाल निवासी विजयराघवगढ़ मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। भूमिका – इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, सउनि विक्रम सिंह, सउनि संतोष स्वामी, आरक्षक अंजनी झा, आरक्षक नीलेश सिंह, आरक्षक पारस पटेल, प्रधान आरक्षक चालक मज्जू कोल की मुख्य भूमिका रही।2
- कुछ चंद्र पल में नल का रूप ले लिया हटा यह हटा की सड़क है जहां बारिश के कारण तहसील हटा का मामला है1