Shuru
Apke Nagar Ki App…
बहराइच के सुमैया मॉल से एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी हो गई। शिकायतकर्ता ने पुलिस में दी अर्जी में आरोप लगाया है कि मॉल का सीसीटीवी कैमरा बंद था, जिससे पुलिस और मॉल मालिक की मिलीभगत पर सवाल उठ रहे हैं। मामले में तत्काल कार्रवाई और भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।
अर्जुन पडिण्त जि0प्रमुख शिवसेना 9565006004
बहराइच के सुमैया मॉल से एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी हो गई। शिकायतकर्ता ने पुलिस में दी अर्जी में आरोप लगाया है कि मॉल का सीसीटीवी कैमरा बंद था, जिससे पुलिस और मॉल मालिक की मिलीभगत पर सवाल उठ रहे हैं। मामले में तत्काल कार्रवाई और भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ‘प्रार्थना पत्र दिया तो फंसा दूंगा’ पयागपुर पुलिस पर पीड़िता को धमकाने का आरोप पीड़ित का IG तक गुहार #breakingnew #Bahraich #UPNews #fariyadali #fariyadalireport1
- थाना दरगाह पुलिस ने पोक्सो एक्ट से संबंधित मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार भेजा न्यायालय बहराइच। शहर की थाना दरगाह पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय रवाना कर दिया गया है। इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी नान बाबू पुत्र शिवपाल निवासी सुविखा थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती हाल पता फ्रीगंज माल गोदाम रोड थाना दरगाह शरीफ व मोहल्ला मीरपुर कस्बा गुल्लाबीर थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच को मुकदमा अपराध संख्या 202 बाते 2026 धारा 365(1), 351(3) बीएनएस व धारा 3/4 पोक्सो एक्ट से संबंधित मुकदमे में गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय रवाना कर दिया गया है।1
- बहराइच: भ्रष्टाचार की खबर दिखाने पर पत्रकारों पर FIR, परशुराम सेना और मीडिया जगत में भारी रोष1
- मोदी की वॉशिंग मशीन: शुभेंदु का भ्रष्टाचार उजागर! 🧼💸 आज देखिए राजनीति का वो चेहरा जिसे अक्सर विज्ञापनों के पीछे छिपा दिया जाता है। साल 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जिस शुभेंदु अधिकारी को 'भ्रष्टाचार का प्रतीक' बता रहे थे, आज वही उनके चहेते बने बैठे हैं. मेरे पास इनके रिश्वत लेते हुए पुख्ता वीडियो भी मौजूद हैं. सवाल यह है कि क्या किसी खास दल में शामिल होते ही सारे पाप धुल जाते हैं? क्या अब भ्रष्टाचार सिर्फ विपक्ष के लिए अपराध रह गया है? सच्चाई जानने के लिए यह वीडियो पूरा देखें और अपनी राय कमेंट में ज़रूर साझा करें।1
- जरवल रोड पर इंसानियत की मिसाल: ‘नेकी की दीवार’ ने खून देकर बचाई जिंदगी! खून का रिश्ता नहीं… इंसानियत का रिश्ता सबसे बड़ा! ❤️🩸 जरवल रोड पर ‘नेकी की दीवार’ टीम ने रक्तदान कर बचाई एक जिंदगी।1
- अजमेर शरीफ दरगाह की बड़ी देग में एक युवक चढ़ावे के रुपये निकालने के लिए कूद गया। पकड़े जाने पर लोगों ने उसे बाहर निकाला और उसकी पिटाई की, जिससे वहां भारी हंगामा हुआ। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस और दरगाह प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं।1
- उत्तर प्रदेश के बहराइच में नाबालिग से दरिंदगी करने वाले आरोपी नानबाबू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर की सटीक सूचना पर दरगाह शरीफ पुलिस ने उसे माल गोदाम रोड फ्रीगंज से दबोचा। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया, लेकिन घटना को लेकर इलाके में अब भी गुस्सा और सुरक्षा पर सवाल कायम हैं।1
- ‘प्रार्थना पत्र दिया तो फंसा दूंगा’ पयागपुर पुलिस पर पीड़िता को धमकाने का आरोप पीड़ित का IG तक गुहार खाकी पर दाग: दबंगों के आगे पयागपुर पुलिस नतमस्तक, न्याय के लिए दर-दर भटक रही माँ-बेटी बहराइच। उत्तर प्रदेश में 'जीरो टॉलरेंस' और 'मिशन शक्ति' के दावों के बीच जनपद बहराइच से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गहरा कलंक लगा रही है। थाना पयागपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत खुनौरा में दबंगों ने न केवल कानून की धज्जियां उड़ाईं, बल्कि पुलिस के कथित संरक्षण में एक बेबस परिवार का जीना मुहाल कर दिया है। माँ-बेटी अपनी अस्मत और जान बचाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही हैं, लेकिन इंसाफ की चौखट अब भी उनसे कोसों दूर है। दबंगों का घर में तांडव, दस लाख की लूट और जानलेवा हमला घटनाक्रम के अनुसार, दबंगों ने खुनौरा स्थित पीड़ित के घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि धारदार हथियारों से लैस हमलावरों ने परिवार पर जानलेवा हमला किया, जिससे वे लहूलुहान हो गए। साक्ष्यों को मिटाने के उद्देश्य से घर में लगे CCTV कैमरे, वाईफाई और इन्वर्टर तक तोड़ दिए गए। इतना ही नहीं, पीड़ित परिवार का दावा है कि दबंग घर से लगभग दस लाख रुपये के जेवरात और कीमती सामान लूट ले गए। इस मामले में सबसे चौंकाने वाला पहलू स्थानीय पुलिस का व्यवहार है। पीड़िता का आरोप है कि जब वे पयागपुर थाने में न्याय की गुहार लगाने पहुंचीं, तो पुलिसकर्मी ने उनकी सुनने के बजाय उन्हें ही सलाखों के पीछे डालने की धमकी दे डाली। पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर कहा अगर दोबारा प्रार्थना पत्र दिया तो तुम्हें ही फंसा दूंगा। यह बयान साफ जाहिर करता है कि वर्दी का रसूख अब पीड़ितों की मदद के लिए नहीं, बल्कि दबंगों को कवच प्रदान करने के लिए इस्तेमाल हो रहा है। बहराइच से गोंडा तक न्याय की गुहार, स्थानीय थाने से दुत्कारे जाने के बाद पीड़ित महिलाएं एसपी बहराइच के कार्यालय पहुंचीं, लेकिन वहां से भी आश्वासन के अलावा कुछ हाथ नहीं लगा। हार मानकर पीड़ितों ने पुलिस महानिरीक्षक आईजी देवीपाटन मंडल गोंडा की शरण ली है। सवाल यह उठता है कि क्या एक एफ आई आर दर्ज कराने के लिए पीड़ितों को मंडल स्तर तक दौड़ लगानी पड़ेगी? व्हाट्सएप पर मिल रही मौत की धमकिया दबंगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे अब सोशल मीडिया के जरिए परिवार को धमका रहे हैं। पीड़ितों का कहना है कि उन्हें लगातार व्हाट्सएप पर धमकियां दी जा रही हैं कि अगर उन्होंने घर वापस आने की कोशिश की, तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। आरोप है कि पुलिस और अपराधियों की साठगांठ के कारण ही आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ित अपने ही घर को छोड़कर लगभग पच्चिस दिनों से भागे भागे फिर रही है । क्या पयागपुर पुलिस अपराधियों की निजी फोर्स के रूप में काम कर रही है? सीसीटीवी और डिजिटल सबूतों को नष्ट करने के बाद भी पुलिस मौन क्यों है? योगी सरकार की महिला सुरक्षा की नीतियों को स्थानीय स्तर पर ठेंगा क्यों दिखाया जा रहा है? अब देखना यह है कि उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद इस पीड़ित परिवार को न्याय मिलता है या फिर दबंगों का यह खूनी खेल प्रशासन की नाक के नीचे यूं ही चलता रहेगा।1