logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

‘फरसा वाले बाबा’ की मौत के बाद हिंसा एफआईआर दर्ज, 19 आरोपी गिरफ्तार मथुरा। कोसीकलां क्षेत्र में ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से चर्चित चंद्रशेखर सिंह (55) की सड़क हादसे में मौत के बाद भड़की हिंसा के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। रविवार को फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए, जबकि बताया जा रहा है अब तक इस पूरे प्रकरण में चार एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।पुलिस के अनुसार, उपद्रव और अफवाह फैलाने के मामलों में अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। एक मामले में 23 नामजद समेत करीब 300 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जबकि दूसरे केस में हिंदू रक्षा दल से जुड़े दक्ष चौधरी और उनके साथियों पर माहौल खराब करने का आरोप लगाया गया है।शनिवार देर रात पुलिस ने दक्ष चौधरी सहित 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटनास्थल से 15 बाइक, .315 और .312 बोर के तमंचों के खाली कारतूस भी बरामद किए गए हैं। *हादसे के बाद भड़की थी हिंसा* बताया जा रहा है कि शनिवार को बाबा की ट्रक से कुचलकर मौत के बाद दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर भारी बवाल हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस पर भीड़ ने पथराव कर दिया, जिसमें 10 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए। कई सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ की गई। हालात काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस का सहारा लेना पड़ा।बाबा के समर्थकों ने घटना को साजिश बताते हुए गोतस्करों पर जानबूझकर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह एक दुर्घटना थी। उनके अनुसार, बाबा एक संदिग्ध ट्रक की जांच कर रहे थे, तभी पीछे से आए दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। *एफआईआर में अलग-अलग आरोप* पहली एफआईआर छाता कोतवाली में दर्ज हुई, जिसमें उपद्रव, सरकारी संपत्ति को नुकसान और हिंसा जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। दूसरी एफआईआर बरसाना थाने में दर्ज की गई, जिसमें सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैलाने और भीड़ को भड़काने का मामला शामिल है।वहीं बाबा के पक्ष से भी दो एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। एक में अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है, जबकि दूसरी में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। *पुलिसकर्मी घायल, भारी नुकसान* पथराव और हिंसा में कई थाना प्रभारियों सहित कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। उपद्रवियों ने एसपी देहात, एडीएम प्रशासन और एसडीएम के वाहनों के अलावा कई पुलिस गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया।पुलिस के मुताबिक, भीड़ को तितर-बितर करने के लिए 50 से अधिक आंसू गैस के गोले, रबर बुलेट और स्मोक ग्रेनेड का इस्तेमाल किया गया। *जांच जारी, माहौल पर नजर* फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। ऐसे में बाबा के समर्थकों ने सवाल उठाया है कि अगर वाकई कंटेनर में साबुन-शैंपू ही था तो उसे पुलिस ने अज्ञात जगह पर क्यों रखा? उनका कहना है कि हाईवे पर लगे सीसीटीवी से सच्चाई सामने आएगी। पुलिस हमें सीसीटीवी दिखाए।

9 hrs ago
user_राहुल गौड़ पत्रकार
राहुल गौड़ पत्रकार
Local News Reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

‘फरसा वाले बाबा’ की मौत के बाद हिंसा एफआईआर दर्ज, 19 आरोपी गिरफ्तार मथुरा। कोसीकलां क्षेत्र में ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से चर्चित चंद्रशेखर सिंह (55) की सड़क हादसे में मौत के बाद भड़की हिंसा के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। रविवार को फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए, जबकि बताया जा रहा है अब तक इस पूरे प्रकरण में चार एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।पुलिस के अनुसार, उपद्रव और अफवाह फैलाने के मामलों में अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। एक मामले में 23 नामजद समेत करीब 300 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जबकि दूसरे केस में हिंदू रक्षा दल से जुड़े दक्ष चौधरी और उनके साथियों पर माहौल खराब करने का आरोप लगाया गया है।शनिवार देर रात पुलिस ने दक्ष चौधरी सहित 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटनास्थल से 15 बाइक, .315 और .312 बोर के तमंचों के खाली कारतूस भी बरामद किए गए हैं। *हादसे के बाद भड़की थी हिंसा* बताया जा रहा है

कि शनिवार को बाबा की ट्रक से कुचलकर मौत के बाद दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर भारी बवाल हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस पर भीड़ ने पथराव कर दिया, जिसमें 10 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए। कई सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ की गई। हालात काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस का सहारा लेना पड़ा।बाबा के समर्थकों ने घटना को साजिश बताते हुए गोतस्करों पर जानबूझकर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह एक दुर्घटना थी। उनके अनुसार, बाबा एक संदिग्ध ट्रक की जांच कर रहे थे, तभी पीछे से आए दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। *एफआईआर में अलग-अलग आरोप* पहली एफआईआर छाता कोतवाली में दर्ज हुई, जिसमें उपद्रव, सरकारी संपत्ति को नुकसान और हिंसा जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। दूसरी एफआईआर बरसाना थाने में दर्ज की गई, जिसमें सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैलाने और भीड़ को भड़काने का मामला शामिल है।वहीं बाबा के पक्ष से भी दो एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। एक में

अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है, जबकि दूसरी में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। *पुलिसकर्मी घायल, भारी नुकसान* पथराव और हिंसा में कई थाना प्रभारियों सहित कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। उपद्रवियों ने एसपी देहात, एडीएम प्रशासन और एसडीएम के वाहनों के अलावा कई पुलिस गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया।पुलिस के मुताबिक, भीड़ को तितर-बितर करने के लिए 50 से अधिक आंसू गैस के गोले, रबर बुलेट और स्मोक ग्रेनेड का इस्तेमाल किया गया। *जांच जारी, माहौल पर नजर* फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। ऐसे में बाबा के समर्थकों ने सवाल उठाया है कि अगर वाकई कंटेनर में साबुन-शैंपू ही था तो उसे पुलिस ने अज्ञात जगह पर क्यों रखा? उनका कहना है कि हाईवे पर लगे सीसीटीवी से सच्चाई सामने आएगी। पुलिस हमें सीसीटीवी दिखाए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की गोवर्धन की परिक्रमा
    1
    भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की गोवर्धन की परिक्रमा
    user_MATHURA KESARI NEWS
    MATHURA KESARI NEWS
    मीडिया/न्यूज कम्पनी मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by RPR NEWS TV
    1
    Post by RPR NEWS TV
    user_RPR NEWS TV
    RPR NEWS TV
    Insurance Agent मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 21 मार्च को थाना कोसीकला क्षेत्र के कोटवन में सड़क दुर्घटना में फरसा बाबा के दर्दनाक मृत्यु के बाद तांडव करने वाले 15 आरोपियों को पुलिस ने अब तक गिरफ्तार कर लिया है साथी घटना को अंजाम दे रहे लोगों की पहचान पुलिस कर रही है और गिरफ्तारी की जा रही है
    1
    21 मार्च को थाना कोसीकला क्षेत्र के कोटवन में सड़क दुर्घटना में फरसा बाबा के दर्दनाक मृत्यु के बाद तांडव करने वाले 15 आरोपियों को पुलिस ने अब तक गिरफ्तार कर लिया है साथी घटना को अंजाम दे रहे लोगों की पहचान पुलिस कर रही है और गिरफ्तारी की जा रही है
    user_Murli Thakur Reporter
    Murli Thakur Reporter
    Court reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • चंद्रशेखर और फ़रसा वाले बाबा प्रकरण में आज विश्व हिंदू परिषद द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें पत्रकारों को बुलाकर कल घटित घटना के बारे में जानकारी दी गई और प्रशासन से सहयोग की अपील की गई।
    1
    चंद्रशेखर और फ़रसा वाले बाबा प्रकरण में आज विश्व हिंदू परिषद द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें पत्रकारों को बुलाकर कल घटित घटना के बारे में जानकारी दी गई और प्रशासन से सहयोग की अपील की गई।
    user_राहुल गौड़ पत्रकार
    राहुल गौड़ पत्रकार
    Local News Reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *थाना छाता पुलिस ने फरसा वाले बाबा की दुर्घटना में मृत्यु होने के पश्चात शव को एन0एच0-19 पर रखकर एन0एच0- 19/हाईवे को जाम कर मथुरा पुलिस व गो-रक्षको पर फायरिंग व पथराव करने वाले व पुलिस की गाडियों की तोड़फोड़ करने वाले 15 विधर्मी अभियुक्तगण को अवैध डंडा, ईट-पत्थर व अवैध खोखा कारतूस सहित किया गिरफ्तार ।* थाना छाता पुलिस द्वारा दिनांक 21.03.2026 को समय 11.30 बजे फरसा वाले बाबा चन्द्रशेखर निवासी आजनौंख गऊशाला थाना बरसाना उम्र करीब 58 वर्ष की थाना कोसीकलां में दुर्घटना में दुखद मृत्यु के पश्चात उनके शव को कस्बा चौकी छाता जनपद मथुरा के सामने एन0एच0 19 पर रखकर हाईवे को जाम करना तथा गोरक्षको, प्रशासन व पुलिस के अधिकारीगणों की बातचीत के दौरान पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग व पथराव करने वाले मौंके से 14 अभियुक्तगण 1.गौरव उर्फ भूरा पुत्र मूसा निवासी मौहल्ला बाग कटारा बाग थाना बरसाना जिला मथुरा उम्र 24 वर्ष 2.नरेश पुत्र दाताराम निवासी ग्राम रनवारी थाना छाता जिला मथुरा उम्र 30 वर्ष 3.हिमान्शु पुत्र श्यामबाबू निवासी पलवल थाना कैम्प जिला पलवल हरियाणा उम्र 24 वर्ष 4.पवन पुत्र तोताराम निवासी मौहल्ला खेखला थाना शेरगढ मथुरा उम्र 24 वर्ष 5.कपिल पुत्र लक्ष्मण निवासी पेलखू थाना चाँदहट जिला पलवल हरियाणा उम्र 27 वर्ष 6. धर्मेन्द्र पुत्र सुरेन्द्र निवासी कृष्णा कालौनी थाना छाता जनपद मथुरा उम्र 18 वर्ष 7.विष्णु पुत्र वीरेन्द्र निवासी बहाई थाना रिफायनरी जिला मथुरा उम्र 18 वर्ष 8.अनुज पुत्र बच्ची सिह निवासी बहाई थाना रिफायनरी मथुरा उम्र 18 वर्ष 9.शनि पुत्र रणवीर निवासी मरोली थाना मुडकटी जिला पलवल हरियाणा उम्र 20 वर्ष 10.केशव पुत्र चन्दन निवासी खरौट थाना कोसीकला जनपद मथुरा उम्र 18 वर्ष 11.पवन पुत्र नारायन सिह निवासी कृष्णा कालौनी थाना छाता जिला मथुरा उम्र 24 वर्ष 12. अरूण पुत्र पप्पू निवासी बहाई थाना रिफायनरी जिला मथुरा उम्र 18 वर्ष 13. अमन पुत्र गिर्राज निवासी राधाकुण्ड थाना गोवर्धन जनपद मथुरा उम्र 24 वर्ष 14. सुभाष पुत्र खेमकरन निवासी कृष्णा कालौनी कस्बा व थाना छाता जनपद मथुरा उम्र 28 वर्ष को मौके से व 15. संदीप बाबू पुत्र देवेन्द्र कुमार निवासी हरनाथिया थोक कस्बा व थाना छाता जनपद मथुरा उम्र करीब 22 वर्ष को आज दिनांक 22.03.2026 को समय 15.05 बजे शेरगढ तिराहा कस्बा छाता से गिरफ्तार किया गया व घटनास्थल से अवैध खौखा कारतूस, ईट पत्थर, चप्पलें बरामद किये गये । अभियुक्तगणों द्वारा लगाये गये जाम की वजह से जनता के व्यक्तियो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा तथा पुलिस पार्टी पर फायरिंग, पथराव की वजह से चारो तरफ अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया था तथा उक्त उपदर्वी तत्वो द्वारा पुलिस की गाड़िया तोड़ दी गयी थी । गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना छाता पर मु0अ0सं0 143/2026 धारा 109(1)/190/191(2)/191(3)/352/351(2)/195/ 132/324(4) बी0एन0एस0 व 7 सी0एल0ए0 एक्ट तथा 3/4 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधि0 व धारा 67 आई0टी0 एक्ट के विरुद्ध थाना छाता पर पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना छाता से विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्तगण उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । *गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का पूरा नाम व पता-* 1.गौरव उर्फ भूरा पुत्र मूसा निवासी मौहल्ला बाग कटारा बाग थाना बरसाना जिला मथुरा उम्र 24 वर्ष । 2.नरेश पुत्र दाताराम निवासी ग्राम रनवारी थाना छाता जिला मथुरा उम्र 30 वर्ष । 3.हिमान्शु पुत्र श्यामबाबू निवासी पलवल थाना कैम्प जिला पलवल हरियाणा उम्र 24 वर्ष । 4.पवन पुत्र तोताराम निवासी मौहल्ला खेखला थाना शेरगढ मथुरा उम्र 24 वर्ष । 5.कपिल पुत्र लक्ष्मण निवासी पेलखू थाना चाँदहट जिला पलवल हरियाणा उम्र 27 वर्ष । 6.धर्मेन्द्र पुत्र सुरेन्द्र निवासी कृष्णा कालौनी थाना छाता जनपद मथुरा उम्र 18 वर्ष । 7.विष्णु पुत्र वीरेन्द्र निवासी बहाई थाना रिफायनरी जिला मथुरा उम्र 18 वर्ष । 8.अनुज पुत्र बच्ची सिह निवासी बहाई थाना रिफायनरी मथुरा उम्र 18 वर्ष । 9.शनि पुत्र रणवीर निवासी मरोली थाना मुडकटी जिला पलवल हरियाणा उम्र 20 वर्ष । 10.केशव पुत्र चन्दन निवासी खरौट थाना कोसीकला जनपद मथुरा उम्र 18 वर्ष । 11.पवन पुत्र नारायन सिह निवासी कृष्णा कालौनी थाना छाता जिला मथुरा उम्र 24 वर्ष । 12.अरूण पुत्र पप्पू निवासी बहाई थाना रिफायनरी जिला मथुरा उम्र 18 वर्ष । 13.अमन पुत्र गिर्राज निवासी राधाकुण्ड थाना गोवर्धन जनपद मथुरा उम्र 24 वर्ष । 14.सुभाष पुत्र खेमकरन निवासी कृष्णा कालौनी कस्बा व थाना छाता जनपद मथुरा उम्र 28 वर्ष । 15.संदीप बाबू पुत्र देवेन्द्र कुमार निवासी हरनाथिया थोक कस्बा व थाना छाता जनपद मथुरा उम्र करीब 22 वर्ष । *अभियुक्तगण उपरोक्त की गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय:-* स्थान- चौकी कस्बा छाता थाना छाता जिला मथुरा के सामने एन0एच0 19 से, दिनांक घटना 21.03.26 समय 11.30 बजे । *अभियुक्तगण उपरोक्त से बरामदगी का विवरण--* 1.15 अदद मोटरसाईकिल घटनास्थल से बरामद । 2.ईंट पत्थर के टुकडे ,चप्पले व लाठी डंडो के टुटे हुये टुकडे घटनास्थल से बरामद । 3.05 खोखा कारतूस .315 बोर घटनास्थल से बरामद । 4.02 खोखा कारतूस .312 बोर घटनास्थल से बरामद । *अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत अभियोगों का विवरण:-* 1.मु0अ0सं0 143/2026 धारा 109(1)/190/191(2)/191(3)/352/351(2)/195/ 132/324(4) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट तथा 3/4 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधि0 व धारा 67 आईटी एक्ट थाना छाता मथुरा । 2.मु0अ0सं0 142/2026 धारा 191(2)/191(3)/190/15(2)/131/125 बीएनएस थाना छाता मथुरा । *अभियुक्त अमन उपरोक्त का आपराधिक इतिहास:-* 1.मु0अ0सं0 513/2020 धारा 323/332/353/504/506 भादवि थाना गोवर्धन मथुरा । 2.मु0अ0सं0 357/2022 धारा 323/504/506 भादवि थाना गोवर्धन मथुरा । 3.मु0अ0सं0 625/2025 धारा 115(2)/352/191(2) बीएनएस थाना गोवर्धन मथुरा । *अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के सदस्यों के नाम:-* 1.प्र0नि0 कमलेश सिंह थाना छाता मथुरा । 2.प्र0नि0 प्रदीप कुमार थाना शेरगढ मथुरा । 3.प्र0नि0 राजकमल सिंह थाना कोसीकला मथुरा । 4.प्र0नि0 विनोद बाबू मिश्रा थाना कोतवाली मथुरा । 5.प्र0नि0 रवि त्यागी थाना गोविन्द नगर मथुरा । 6.प्र0नि0 अश्वनी कुमार थाना बरसाना मथुरा । 7.प्र0नि0 चेतराम शर्मा थाना महावन मथुरा । 8.निरीक्षक बिजेन्द्रपाल राणा थाना छाता मथुरा । 9.निरीक्षक रामजनम सिंह थाना छाता मथुरा । 10.निरीक्षक अरविन्द कुमार निर्वाल पुलिस लाइन मथुरा । 11.निरीक्षक श्री अजीत सिंह लोक शिकायत प्रकोष्ठ मथुरा । 12.एसओ सोनू कुमार थाना नौहझील मथुरा । 13.उ0नि0 राहुल चौधरी थाना छाता मथुरा । 14.उ0नि0 अक्षय कुमार थाना छाता मथुरा । 15.उ0नि0 अंशुमान सिंह थाना छाता मथुरा । समाजसेवी कीर्ति पुरोहित की खास खबर
    2
    *थाना छाता पुलिस ने फरसा वाले बाबा की दुर्घटना में मृत्यु  होने के पश्चात शव को एन0एच0-19 पर रखकर एन0एच0- 19/हाईवे को जाम कर मथुरा पुलिस व गो-रक्षको पर फायरिंग व पथराव करने वाले व पुलिस की गाडियों की तोड़फोड़ करने वाले 15 विधर्मी अभियुक्तगण को अवैध डंडा, ईट-पत्थर व अवैध खोखा कारतूस सहित किया गिरफ्तार ।* 
थाना छाता पुलिस द्वारा दिनांक 21.03.2026  को समय 11.30 बजे फरसा वाले बाबा चन्द्रशेखर निवासी आजनौंख गऊशाला थाना बरसाना उम्र करीब 58 वर्ष की थाना कोसीकलां में दुर्घटना में दुखद मृत्यु के पश्चात उनके शव को कस्बा चौकी छाता जनपद मथुरा के सामने एन0एच0 19 पर रखकर हाईवे को जाम करना तथा गोरक्षको, प्रशासन व पुलिस के अधिकारीगणों की बातचीत के दौरान पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग व पथराव करने वाले मौंके से 14 अभियुक्तगण 1.गौरव उर्फ भूरा पुत्र मूसा निवासी मौहल्ला बाग कटारा बाग थाना बरसाना जिला मथुरा उम्र 24 वर्ष 2.नरेश पुत्र दाताराम निवासी ग्राम रनवारी थाना छाता जिला मथुरा उम्र 30 वर्ष 3.हिमान्शु पुत्र श्यामबाबू निवासी पलवल थाना कैम्प जिला पलवल हरियाणा उम्र 24 वर्ष 4.पवन पुत्र तोताराम निवासी मौहल्ला खेखला थाना शेरगढ मथुरा उम्र 24 वर्ष 5.कपिल पुत्र लक्ष्मण निवासी पेलखू थाना चाँदहट जिला पलवल हरियाणा उम्र 27 वर्ष 6. धर्मेन्द्र पुत्र सुरेन्द्र निवासी कृष्णा कालौनी थाना छाता जनपद मथुरा उम्र 18 वर्ष 7.विष्णु पुत्र वीरेन्द्र निवासी बहाई थाना रिफायनरी जिला मथुरा उम्र 18 वर्ष 8.अनुज पुत्र बच्ची सिह निवासी बहाई थाना रिफायनरी मथुरा उम्र 18 वर्ष 9.शनि पुत्र रणवीर निवासी मरोली थाना मुडकटी जिला पलवल हरियाणा उम्र 20 वर्ष 10.केशव पुत्र चन्दन निवासी खरौट थाना कोसीकला जनपद मथुरा उम्र 18 वर्ष 11.पवन पुत्र नारायन सिह निवासी कृष्णा कालौनी थाना छाता जिला मथुरा उम्र 24 वर्ष 12. अरूण पुत्र पप्पू  निवासी बहाई थाना रिफायनरी जिला मथुरा उम्र 18 वर्ष 13. अमन पुत्र गिर्राज निवासी राधाकुण्ड थाना गोवर्धन जनपद मथुरा उम्र 24 वर्ष 14. सुभाष पुत्र खेमकरन निवासी कृष्णा कालौनी कस्बा व थाना छाता जनपद मथुरा उम्र 28 वर्ष को मौके से व 15. संदीप बाबू पुत्र देवेन्द्र कुमार निवासी हरनाथिया थोक कस्बा व थाना छाता जनपद मथुरा उम्र करीब 22 वर्ष को आज दिनांक 22.03.2026 को समय 15.05 बजे शेरगढ तिराहा कस्बा छाता से गिरफ्तार किया गया व घटनास्थल से अवैध खौखा कारतूस, ईट पत्थर, चप्पलें बरामद किये गये । अभियुक्तगणों द्वारा लगाये गये जाम की वजह से जनता के व्यक्तियो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा तथा पुलिस पार्टी पर फायरिंग, पथराव की वजह से चारो तरफ अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया था तथा उक्त उपदर्वी तत्वो द्वारा पुलिस की गाड़िया तोड़ दी गयी थी । गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना छाता पर मु0अ0सं0 143/2026 धारा 109(1)/190/191(2)/191(3)/352/351(2)/195/ 132/324(4) बी0एन0एस0 व 7 सी0एल0ए0 एक्ट तथा 3/4 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधि0 व धारा 67 आई0टी0 एक्ट के विरुद्ध थाना छाता पर पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना छाता से विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्तगण उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का पूरा नाम व पता-*
1.गौरव उर्फ भूरा पुत्र मूसा निवासी मौहल्ला बाग कटारा बाग थाना बरसाना जिला मथुरा उम्र 24 वर्ष ।  
2.नरेश पुत्र दाताराम निवासी ग्राम रनवारी थाना छाता जिला मथुरा उम्र 30 वर्ष । 
3.हिमान्शु पुत्र श्यामबाबू निवासी पलवल थाना कैम्प जिला पलवल हरियाणा उम्र 24 वर्ष ।  
4.पवन पुत्र तोताराम निवासी मौहल्ला खेखला थाना शेरगढ मथुरा उम्र 24 वर्ष ।  
5.कपिल पुत्र लक्ष्मण निवासी पेलखू थाना चाँदहट जिला पलवल हरियाणा उम्र 27 वर्ष  । 
6.धर्मेन्द्र पुत्र सुरेन्द्र निवासी कृष्णा कालौनी थाना छाता जनपद मथुरा उम्र 18 वर्ष  । 
7.विष्णु पुत्र वीरेन्द्र निवासी बहाई थाना रिफायनरी जिला मथुरा उम्र 18 वर्ष  । 
8.अनुज पुत्र बच्ची सिह निवासी बहाई थाना रिफायनरी मथुरा उम्र 18 वर्ष । 
9.शनि पुत्र रणवीर निवासी मरोली थाना मुडकटी जिला पलवल हरियाणा उम्र 20 वर्ष । 
10.केशव पुत्र चन्दन निवासी खरौट थाना कोसीकला जनपद मथुरा उम्र 18 वर्ष । 
11.पवन पुत्र नारायन सिह निवासी कृष्णा कालौनी थाना छाता जिला मथुरा उम्र 24 वर्ष । 
12.अरूण पुत्र पप्पू निवासी बहाई थाना रिफायनरी जिला मथुरा उम्र 18 वर्ष ।  
13.अमन पुत्र गिर्राज निवासी राधाकुण्ड थाना गोवर्धन जनपद मथुरा उम्र 24 वर्ष ।  
14.सुभाष पुत्र खेमकरन निवासी कृष्णा कालौनी कस्बा व थाना छाता जनपद मथुरा उम्र 28 वर्ष । 
15.संदीप बाबू पुत्र देवेन्द्र कुमार निवासी हरनाथिया थोक कस्बा व थाना छाता जनपद मथुरा उम्र करीब 22 वर्ष । 
*अभियुक्तगण उपरोक्त की गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय:-* 
स्थान- चौकी कस्बा छाता थाना छाता जिला मथुरा के सामने एन0एच0 19 से, दिनांक घटना 21.03.26 समय 11.30 बजे ।
*अभियुक्तगण उपरोक्त से बरामदगी का विवरण--*  
1.15 अदद मोटरसाईकिल घटनास्थल से बरामद । 
2.ईंट पत्थर के टुकडे ,चप्पले व लाठी डंडो के टुटे हुये टुकडे घटनास्थल से बरामद । 
3.05 खोखा कारतूस .315 बोर घटनास्थल से बरामद । 
4.02 खोखा कारतूस .312 बोर घटनास्थल से बरामद । 
*अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत अभियोगों का विवरण:-* 
1.मु0अ0सं0 143/2026 धारा 109(1)/190/191(2)/191(3)/352/351(2)/195/ 132/324(4) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट तथा 3/4 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधि0 व धारा 67 आईटी एक्ट थाना छाता मथुरा । 
2.मु0अ0सं0 142/2026 धारा 191(2)/191(3)/190/15(2)/131/125 बीएनएस थाना छाता मथुरा । 
*अभियुक्त अमन  उपरोक्त का आपराधिक इतिहास:-*
1.मु0अ0सं0 513/2020 धारा 323/332/353/504/506 भादवि थाना गोवर्धन मथुरा । 
2.मु0अ0सं0 357/2022 धारा 323/504/506 भादवि थाना गोवर्धन मथुरा । 
3.मु0अ0सं0 625/2025 धारा 115(2)/352/191(2) बीएनएस थाना गोवर्धन मथुरा । 
*अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम  के सदस्यों के नाम:-*
1.प्र0नि0 कमलेश सिंह थाना छाता मथुरा । 
2.प्र0नि0 प्रदीप  कुमार थाना शेरगढ मथुरा । 
3.प्र0नि0 राजकमल सिंह थाना कोसीकला मथुरा  । 
4.प्र0नि0 विनोद बाबू मिश्रा थाना कोतवाली मथुरा । 
5.प्र0नि0 रवि त्यागी थाना गोविन्द नगर मथुरा । 
6.प्र0नि0 अश्वनी कुमार थाना बरसाना मथुरा । 
7.प्र0नि0 चेतराम शर्मा थाना महावन मथुरा । 
8.निरीक्षक बिजेन्द्रपाल राणा थाना छाता मथुरा । 
9.निरीक्षक रामजनम सिंह थाना छाता मथुरा । 
10.निरीक्षक अरविन्द कुमार निर्वाल पुलिस लाइन मथुरा । 
11.निरीक्षक श्री अजीत सिंह लोक शिकायत प्रकोष्ठ मथुरा । 
12.एसओ सोनू कुमार थाना नौहझील मथुरा । 
13.उ0नि0 राहुल चौधरी थाना छाता मथुरा ।
14.उ0नि0 अक्षय कुमार थाना छाता मथुरा । 
15.उ0नि0 अंशुमान सिंह थाना छाता मथुरा ।
समाजसेवी कीर्ति पुरोहित की खास खबर
    user_Kirti Purohit
    Kirti Purohit
    Local News Reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by INDIA CIRCLE NEWS
    1
    Post by INDIA CIRCLE NEWS
    user_INDIA CIRCLE NEWS
    INDIA CIRCLE NEWS
    Media company मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by ATV INDIA HD (Ajeet chauhan)
    1
    Post by ATV INDIA HD  (Ajeet chauhan)
    user_ATV INDIA HD  (Ajeet chauhan)
    ATV INDIA HD (Ajeet chauhan)
    Local News Reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by RPR NEWS TV
    1
    Post by RPR NEWS TV
    user_RPR NEWS TV
    RPR NEWS TV
    Insurance Agent मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.