logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कृष्णा गोपाल फिलिंग स्टेशन का तामा में भव्य उद्घाटन विधायक गणेश चौहान द्वारा *संत कबीर नगर / धनघटा।* विधानसभा के ग्राम तामा, NH 227A राम जानकी मार्ग पर आज गुरुवार, 27 अगस्त 2026 को हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के नए पेट्रोल पम्प *कृष्णा गोपाल फिलिंग स्टेशन* का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि धनघटा विधानसभा के विधायक माननीय श्री गणेश चंद्र चौहान जी* रहे, जबकि *विशिष्ट अतिथि के रूप में HPCL के मुख्य महाप्रबंधक (रिटेल), उत्तर मध्य अंचल क्षेत्र श्री आबिद खादरी जी* उपस्थित रहे। विधायक श्री चौहान ने फीता काटकर पेट्रोल पम्प का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि NH 227A राम जानकी मार्ग पर इस पेट्रोल पम्प के खुलने से क्षेत्र के लोगों और राहगीरों को काफी सुविधा होगी तथा क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी। वहीं HPCL के अधिकारी श्री आबिद खादरी जी ने कहा कि HPCL हमेशा ग्राहकों को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण ईंधन देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति, ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। फिलिंग स्टेशन के प्रोपराइटर ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

1 hr ago
user_S R Pandey
S R Pandey
उत्तर प्रदेश न्यूज़ ब्यूरो चीफ संत कबीर Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
1 hr ago
7a5964ef-3f7a-401a-a1ca-01c29af80e1c

कृष्णा गोपाल फिलिंग स्टेशन का तामा में भव्य उद्घाटन विधायक गणेश चौहान द्वारा *संत कबीर नगर / धनघटा।* विधानसभा के ग्राम तामा, NH 227A राम जानकी मार्ग पर आज गुरुवार, 27 अगस्त 2026 को हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के नए पेट्रोल पम्प *कृष्णा गोपाल फिलिंग स्टेशन* का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि धनघटा विधानसभा के विधायक माननीय श्री गणेश चंद्र चौहान जी* रहे, जबकि *विशिष्ट अतिथि के रूप में HPCL के मुख्य महाप्रबंधक (रिटेल), उत्तर मध्य अंचल क्षेत्र श्री आबिद खादरी जी* उपस्थित रहे। विधायक श्री चौहान ने फीता काटकर पेट्रोल पम्प का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि NH 227A राम जानकी मार्ग पर इस पेट्रोल पम्प के खुलने से क्षेत्र के लोगों और राहगीरों को काफी सुविधा होगी तथा क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी। वहीं HPCL के अधिकारी श्री आबिद खादरी जी ने कहा कि HPCL हमेशा ग्राहकों को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण ईंधन देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति, ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। फिलिंग स्टेशन के प्रोपराइटर ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

More news from Sant Kabeer Nagar and nearby areas
  • *पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में मिशन मजनू अभियान के तहत थाना धनघटा पुलिस द्वारा चलाया गया वृहद चेकिंग एवं निगरानी अभियान* महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा तथा सार्वजनिक स्थानों पर मनचलों एवं अराजक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थाना धनघटा पुलिस द्वारा *मिशन मजनू अभियान* के तहत वृहद चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान स्कूल-कॉलेज, प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गयी । पुलिस टीम द्वारा अनावश्यक रूप से घूमने वाले तथा संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों से पूछताछ कर उन्हें आवश्यक हिदायत दी गयी । महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों पर सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर सतत निगरानी सुनिश्चित की जा रही है, जिससे मनचलों एवं अराजक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके । *चेकिंग अभियान के दौरान 335 की चेकिंग करते हुए 102 वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जुर्माना किया गया, जबकि 30 व्यक्तियों से माफीनामा भरवाकर भविष्य में किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि में संलिप्त न होने की कड़ी हिदायत दी गयी ।* *एवं दो मनचलों के विरुद्ध 296 बीएनएस की धारा का अभियोग थाना स्थानीय पर पंजीकृत किया गया है।* थाना धनघटा पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गयी कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस का सहयोग करें । किसी भी व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़, पीछा करने, अभद्रता अथवा अन्य संदिग्ध गतिविधि किए जाने की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें ।
    2
    *पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में मिशन मजनू अभियान के तहत थाना धनघटा  पुलिस द्वारा चलाया गया वृहद चेकिंग एवं निगरानी अभियान*
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा तथा सार्वजनिक स्थानों पर मनचलों एवं अराजक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थाना धनघटा पुलिस द्वारा *मिशन मजनू अभियान* के तहत वृहद चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान स्कूल-कॉलेज, प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गयी । पुलिस टीम द्वारा अनावश्यक रूप से घूमने वाले तथा संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों से पूछताछ कर उन्हें आवश्यक हिदायत दी गयी । महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों पर सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर सतत निगरानी सुनिश्चित की जा रही है, जिससे मनचलों एवं अराजक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके । 
*चेकिंग अभियान के दौरान 335 की चेकिंग करते हुए 102 वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जुर्माना किया गया, जबकि 30 व्यक्तियों से माफीनामा भरवाकर भविष्य में किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि में संलिप्त न होने की कड़ी हिदायत दी गयी ।* 
*एवं दो मनचलों के विरुद्ध 296 बीएनएस की धारा का अभियोग थाना स्थानीय पर पंजीकृत किया गया है।* थाना धनघटा पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गयी कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस का सहयोग करें । किसी भी व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़, पीछा करने, अभद्रता अथवा अन्य संदिग्ध गतिविधि किए जाने की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें ।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    1 hr ago
  • ईद मिलादुन्नबी पर मोहिउद्दीनपुर मोहल्ले में धूमधाम से निकल गया जुलुश
    1
    ईद मिलादुन्नबी पर मोहिउद्दीनपुर मोहल्ले में धूमधाम से निकल गया जुलुश
    user_SADRE ALAM KHAN
    SADRE ALAM KHAN
    Media company खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सरयू के तेज बहाव में युवती लापता, छोटी बहन को ग्रामीणों ने बचाया आलापुर। बहिंगवा जोगीपुर (जगदीशपुर) क्षेत्र के चहोड़ा घाट पर बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। सरयू नदी किनारे फोटो खिंचवाते समय पैर फिसलने से जया पाण्डेय तेज धारा में बह गईं। बहन को बचाने के लिए छोटी बहन शुभी पाण्डेय भी नदी में कूद पड़ीं, जिन्हें ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। शुभी पाण्डेय का रामनगर पीएचसी में उपचार चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं आलापुर पुलिस, गोताखोर और ग्रामीण जया पाण्डेय की तलाश में जुटे हुए हैं। सरयू नदी के तेज बहाव के कारण तलाशी अभियान में लगातार मुश्किलें आ रही हैं। परिजनों की निगाहें सरयू की लहरों पर टिकी हैं। परिवार और ग्रामीण जया पाण्डेय के सकुशल मिलने की प्रार्थना कर रहे हैं। 🙏 #अम्बेडकरनगर #आलापुर #सरयू_नदी #चहोड़ा_घाट #जया_पाण्डेय #रेस्क्यू_ऑपरेशन #BreakingNews #LocalNews
    1
    सरयू के तेज बहाव में युवती लापता, छोटी बहन को ग्रामीणों ने बचाया

आलापुर। बहिंगवा जोगीपुर (जगदीशपुर) क्षेत्र के चहोड़ा घाट पर बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। सरयू नदी किनारे फोटो खिंचवाते समय पैर फिसलने से जया पाण्डेय तेज धारा में बह गईं। बहन को बचाने के लिए छोटी बहन शुभी पाण्डेय भी नदी में कूद पड़ीं, जिन्हें ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

शुभी पाण्डेय का रामनगर पीएचसी में उपचार चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं आलापुर पुलिस, गोताखोर और ग्रामीण जया पाण्डेय की तलाश में जुटे हुए हैं। सरयू नदी के तेज बहाव के कारण तलाशी अभियान में लगातार मुश्किलें आ रही हैं।

परिजनों की निगाहें सरयू की लहरों पर टिकी हैं। परिवार और ग्रामीण जया पाण्डेय के सकुशल मिलने की प्रार्थना कर रहे हैं। 🙏

#अम्बेडकरनगर #आलापुर #सरयू_नदी #चहोड़ा_घाट #जया_पाण्डेय #रेस्क्यू_ऑपरेशन #BreakingNews #LocalNews
    user_BALRAM
    BALRAM
    Farmer Allapur, Ambedkar Nagar•
    2 hrs ago
  • Nepal ke liye Bharat ki Rahat sahayata lagata jari hai dusri Udaan abhi khana pahuncha hai.. kya iske bad Nepal ne Bharat ko samajh payega..
    1
    Nepal ke liye Bharat ki Rahat sahayata lagata jari hai dusri Udaan abhi khana pahuncha hai..

kya iske bad Nepal  ne Bharat ko samajh payega..
    user_Vivek Gond
    Vivek Gond
    Student union Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    10 min ago
  • गोरखपुर से अबू धाबी तक बड़ी उपलब्धि!,रॉयल टूर्स ग्रुप को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान,अबू धाबी के वीजा सब्सिडी कार्यक्रम में हुआ चयन,भारत की 11 चुनिंदा ट्रैवल कंपनियों में रॉयल टूर्स ग्रुप शामिल,अबू धाबी यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी जानिए रॉयल टूर्स ग्रुप से.......
    1
    गोरखपुर से अबू धाबी तक बड़ी उपलब्धि!,रॉयल टूर्स ग्रुप को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान,अबू धाबी के वीजा सब्सिडी कार्यक्रम में हुआ चयन,भारत की 11 चुनिंदा ट्रैवल कंपनियों में रॉयल टूर्स ग्रुप शामिल,अबू धाबी यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी जानिए रॉयल टूर्स ग्रुप से.......
    user_Abc Hindustan
    Abc Hindustan
    News Anchor Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    49 min ago
  • अखिलेश-जयंत भयंकर भिड़े ,अब अखिलेश के पलटवार पर जयंत का पलटवार, मायावती भी क्या बोली ? अखिलेश-जयंत भयंकर भिड़े ,अब अखिलेश के पलटवार पर जयंत का पलटवार, मायावती भी क्या बोली ?
    1
    अखिलेश-जयंत भयंकर भिड़े ,अब अखिलेश के पलटवार पर जयंत  का पलटवार, मायावती भी क्या बोली ?
अखिलेश-जयंत भयंकर भिड़े ,अब अखिलेश के पलटवार पर जयंत  का पलटवार, मायावती भी क्या बोली ?
    user_Nihal
    Nihal
    Media house वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • गोरखपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद 50 हजारी इनामी गुड्डू ढाढ़ी गिरफ्तार लूट के मामले में फरार चल रहा 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश गुड्डू ढाढ़ी पुलिस मुठभेड़ गिरफ्तार हुआ। सहजनवा-पीपीगंज की सीमा सिसई घाट के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान उसके पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाश पर गोरखपुर समेत अन्य जिलों के थानों में 45 मुकदमें दर्ज है। पुलिस के अनुसार, पीपीगंज निवासी गुड्डू ढाढ़ी लूट के एक मामले में फरार चल रहा था। गुरुवार सुबह पुलिस टीम को उसके सिसई घाट के आसपास मौजूद होने की सूचना मिली। इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही आरोपित ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगा। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसके पैर में गोली लग गई घायल होने के बाद पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से असलहा और कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
    1
    गोरखपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद 50 हजारी इनामी गुड्डू ढाढ़ी गिरफ्तार



लूट के मामले में फरार चल रहा 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश गुड्डू ढाढ़ी पुलिस मुठभेड़ गिरफ्तार हुआ। सहजनवा-पीपीगंज की सीमा सिसई घाट के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान उसके पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। 
पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाश पर गोरखपुर समेत अन्य जिलों के थानों में 45 मुकदमें दर्ज है।
पुलिस के अनुसार, पीपीगंज निवासी गुड्डू ढाढ़ी लूट के एक मामले में फरार चल रहा था। गुरुवार सुबह पुलिस टीम को उसके सिसई घाट के आसपास मौजूद होने की सूचना मिली। इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही आरोपित ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगा।
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसके पैर में गोली लग गई घायल होने के बाद पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से असलहा और कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
    user_अनूप शुक्ला
    अनूप शुक्ला
    Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत महुली पुलिस की मुस्तैदी — सुरक्षा के साथ विश्वास का संकल्प* पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के आदेश के क्रम में आज *रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बाजारों में राखी, मिठाई एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में आमजन के घरों से निकलने के कारण बाजारों में भारी भीड़ देखी जा रही है। आमजन की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए थाना महुली पुलिस द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ प्रमुख बाजारों, चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी की जा रही है।* पुलिसकर्मियों द्वारा लगातार पैदल गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की निगरानी तथा यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। भीड़ वाले स्थानों पर पुलिस की सक्रिय उपस्थिति के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों एवं प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित और सहज वातावरण प्राप्त हो। *रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, रिश्तों की सुरक्षा का संदेश भी है* रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए महुली पुलिस का संकल्प है कि पर्व की खुशियों के बीच प्रत्येक नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस करे। *ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी स्वयं अपने परिवार से दूर रहकर भी हजारों परिवारों की खुशियों की सुरक्षा में तत्पर हैं। किसी बहन की राखी सुरक्षित घर पहुँचे, किसी परिवार की खुशी में कोई व्यवधान न आए और हर नागरिक निश्चिंत होकर पर्व मना सके—यही पुलिस की सच्ची सेवा है।* महुली पुलिस का संदेश स्पष्ट है— “पर्व आपका, खुशियाँ आपकी, सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी।” जनपद पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि बाजारों में अनावश्यक भीड़ न लगाएं, यातायात नियमों का पालन करें, अपने सामान एवं वाहनों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सुरक्षित समाज—सशक्त समाज। जनता का विश्वास—पुलिस की सबसे बड़ी ताकत।
    4
    रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत महुली पुलिस की मुस्तैदी — सुरक्षा के साथ विश्वास का संकल्प*
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के आदेश के क्रम में आज *रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बाजारों में राखी, मिठाई एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में आमजन के घरों से निकलने के कारण बाजारों में भारी भीड़ देखी जा रही है। आमजन की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए थाना महुली पुलिस द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ प्रमुख बाजारों, चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी की जा रही है।*
पुलिसकर्मियों द्वारा लगातार पैदल गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की निगरानी तथा यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। भीड़ वाले स्थानों पर पुलिस की सक्रिय उपस्थिति के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों एवं प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित और सहज वातावरण प्राप्त हो।
*रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, रिश्तों की सुरक्षा का संदेश भी है*
रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए महुली पुलिस का संकल्प है कि पर्व की खुशियों के बीच प्रत्येक नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस करे।
*ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी स्वयं अपने परिवार से दूर रहकर भी हजारों परिवारों की खुशियों की सुरक्षा में तत्पर हैं। किसी बहन की राखी सुरक्षित घर पहुँचे, किसी परिवार की खुशी में कोई व्यवधान न आए और हर नागरिक निश्चिंत होकर पर्व मना सके—यही पुलिस की सच्ची सेवा है।*
महुली पुलिस का संदेश स्पष्ट है—
“पर्व आपका, खुशियाँ आपकी, सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी।”
जनपद पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि बाजारों में अनावश्यक भीड़ न लगाएं, यातायात नियमों का पालन करें, अपने सामान एवं वाहनों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
सुरक्षित समाज—सशक्त समाज।
जनता का विश्वास—पुलिस की सबसे बड़ी ताकत।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.