Shuru
Apke Nagar Ki App…
यूपी के हाथरस में हाइवे पर दौड़ता दिखा जलता हुआ ट्रक........ हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र में अलीगढ़ रोड पर गोपी के पास तंबाकू से भरे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि लाखों रुपये का तंबाकू जलकर राख हो गया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर अपनी जान बचा ली और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के चलते हाइवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा।
Sunil kumar
यूपी के हाथरस में हाइवे पर दौड़ता दिखा जलता हुआ ट्रक........ हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र में अलीगढ़ रोड पर गोपी के पास तंबाकू से भरे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि लाखों रुपये का तंबाकू जलकर राख हो गया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर अपनी जान बचा ली और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के चलते हाइवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- निजी स्कूलों की बढ़ती मनमानी और निजी प्रकासन की किताबों को लेने के दवाब से आक्रोशित भारतीय किसान यूनियन ने प्रेसवार्ता कर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी ।1
- हाथरस के कोतवाली सदर क्षेत्र की हनुमान गली में एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर बीती रात दबंगों ने पथराव कर दिया। “वंदना लाइट” के संचालक संजय कुमार जैन ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए उन पर और उनके परिजनों पर ईंट-पत्थरों से हमला किया। घटना में दुकान को नुकसान पहुंचा और परिजन घायल हो गए। परिजनों ने हमले का वीडियो भी बना लिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।1
- इगलास तहसील क्षेत्र गाँव कलिंजरी निवासी विनय कुमार तहसील में आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस में 2019 से अपनी शिकायत करता फिर रहा. फिर भी नहीं मिल रहा विनय कुमार को न्याय. आज फिर विनय कुमार उक्त शिकायत को लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में लेकर पहुँचे. पीड़ित विनय कुमार का कहना है की गाँव के सरकारी रास्ते पर कुछ ग्रामीणों द्वारा अवैध रैंप का निर्माण कर रखा है. जिसके कारण सड़क से गुजरने वाले वाहनों व ग्रामीणों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा. इसी शिकायत को लेकर विनय कुमार 2019 से लेकर 2026 तक 264 शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस में कर चुका है. फिर भी कोई अधिकारी सुनने वाला नहीं है. वहीं आज एसडीएम इगलास पारितोष मिश्रा द्वारा पीड़ित की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मौके पर गाँव के सेकेट्री को बुलाकर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए. पीड़ित विनय कुमार को कार्यवाही करने का अस्वासन दिया है.1
- अलीगढ़ ग्रीन कॉरिडोर के विरोध में कंपनी बाग पर प्रदर्शन कर रहे ऑटो चालकों की पुलिस से हुई भिड़ंत, SHO ने डंडे से पीटा वीडियो वायरल1
- सासनी में भारतीय किसान संघ की एक आवश्यक बैठक की गई । इसमें पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया तथा समिति की गतिविधियों पर चर्चा की गई। बैठक ब्रज प्रांत संगठन मंत्री धर्मेंद्र कुमार किसान निधि में आहूत की गई। समिति पूर्व ब्लाक प्रमुख मुकेश पाठक सहमंत्री द्वारा पुरानी कार्यकारिणी भंग की गई तत्पश्चात नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में शिव कुमार शर्मा को अध्यक्ष पद से नवाजा गया तो वहीं उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मनोज मिश्रा को सौंपी गई। इस दौरान समिति की महिला प्रमुख श्रीमती चौधरी माधवी देवी, कृष्ण कुमार शर्मा, विमल कुमार, विकास शर्मा जगदीश तोमर, भूरा मास्टर, आदि मौजूद रहे।4
- उत्तर भारत के कई राज्यों में हाल ही में भारी बारिश और भीषण ओलावृष्टि (Hailstorm) हुई है, जिससे जनजीवन और कृषि पर गहरा असर पड़ा है ! देवभूमि हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के मेन बजार कुठेडा़ में भारी बारिश और ओले गिरते हुए चित्रण में।1
- साधू ने जो फल दिया वह धुंधली ने गाय को खिला दिया जिससे गौकरण का जन्म हुआ . . . . .. . ..1
- हाथरस में तेज आंधी ने भारी तबाही मचाई है। अलीगढ़-आगरा हाईवे पर कई यूनिपोल टूटकर सड़क पर गिर गए, जिससे कई वाहन उनकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर की मदद से गिरे यूनिपोल को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। यह घटना NH-93 पर कपुरा चौराहा और हतीसा पुल के पास की बताई जा रही है।1