logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नशा तस्करी के खिलाफ उन्नाव के बारासगवर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई *उन्नाव में 75 लाख का गांजा बरामद, अंतर्राज्यीय तस्करी का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार* बीघापुर, उन्नाव । थाना बारासगवर पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए करीब 75 लाख रुपये कीमत का 1.51 क्विंटल अवैध गांजा बरामद कर 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है। 30 जुलाई 2026 को थाना बारासगवर क्षेत्र के धानीखेड़ा चौराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग चल रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने महेशखेड़ा चौराहे पर पाटन की ओर से आ रहे एक ट्रक और स्विफ्ट डिजायर कार को बैरियर लगाकर रोका। तलाशी के दौरान ट्रक में गारनेट पाउडर की बोरियों के बीच छिपाकर रखी 4 बोरियों और कार में रखी 1 बोरी में कुल 1 क्विंटल 51 किलो अवैध गांजा मिला। मौके से 6 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ट्रक मालिक शिवलोचन निवासी जगतपुर भिचकौरा थाना लालगंज रायबरेली ने ट्रक को उड़ीसा वेल्डिंग का सामान लाने के लिए भेजा था। ट्रक में चालक राहुल सिंह के साथ सहचालक गुड्डू यादव भी गया था। वेल्डिंग का सामान लोड करने के बाद राहुल सिंह ने उड़ीसा के भैरमपुर और अन्य स्थानों से कार सवार आरोपियों के साथ मिलकर ट्रक में लगभग 1.5 क्विंटल गांजा लोड कराया। आरोपियों ने बताया कि गांजा उड़ीसा के बलंगगीर से विशाल नाम के व्यक्ति ने दिया था। इसे उड़ीसा से तस्करी कर उन्नाव होते हुए उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जनपद के शक्तिवारा में अशोक उर्फ जग्गा को दिया जाता था, जो इसे वहां अलग-अलग स्थानों पर बेचता था। बरामदगी के आधार पर थाना बारासगवर में मु0अ0सं0 138/2026 धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। ट्रक संख्या UP 90 T 6281 और डिजायर कार के कागजात न दिखाने पर दोनों वाहनों को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 मोबाइल फोन और 5550 रुपये नगद भी बरामद किए। बरामद ट्रक शिवलोचन पुत्र शिवमोहन सिंह निवासी जगतपुर भिचकौरा थाना लालगंज रायबरेली के नाम और डिजायर कार आरोपी रामसिंह के पिता श्यामलाल के नाम पंजीकृत है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राहुल सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी जगतपुर भिचकौरा बेहटा कला थाना लालगंज रायबरेली उम्र 34 वर्ष, विशाल दास पुत्र रविदास निवासी रविन्द्रनगर थाना ट्रांजिट कैम्प उधम सिंह नगर उत्तराखंड उम्र 29 वर्ष, अभिषेक यादव पुत्र हरि किशोर यादव निवासी घनश्यामखेड़ा थाना अचलगंज उन्नाव हाल पता 739 इन्द्रानगर थाना कोतवाली सदर उन्नाव उम्र 26 वर्ष, राम सिंह पुत्र श्याम लाल निवासी भजनखेड़ा थाना सोहरामऊ उन्नाव उम्र 25 वर्ष, अरविन्द यादव पुत्र सूघर लाल निवासी घनश्यामखेड़ा थाना बारासगवर उन्नाव उम्र 37 वर्ष और विशाल पुत्र सुरेश कुमार निवासी मनिकापुर थाना बिहार उन्नाव उम्र 22 वर्ष शामिल हैं। पकड़े गए सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। राहुल सिंह, विशाल दास, अभिषेक यादव, अरविन्द यादव और विशाल पर पहले से NDPS एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। अभिषेक यादव और अरविन्द यादव पर यूपी गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम के तहत भी केस दर्ज है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष धर्मेन्द्रनाथ मिश्र के नेतृत्व में बारासगवर थाना पुलिस और सर्विलांस टीम द्वारा की गई। टीम में उ0नि0 राम कुमार यादव, हे0का0 चन्द्रेश कुमार, का0 पवन कुमार, का0 नरेन्द्र सिंह, का0 अभिषेक अहिरवार, का0 बसन्त कुमार पाल, का0 प्रमोद कुमार शर्मा, का0 रमाकान्त यादव, का0 भूपेन्द्र यादव सहित सर्विलांस के उ0नि0 अतुल कुमार वर्मा, हे0का0 सुदीप कटियार, हे0का0 शीतांश गंगवार, का0 प्रशांत बालियान, का0 विवेक कुमार, का0 आकाश बालियान और का0 अरुण कुमार शामिल रहे।

13 hrs ago
user_Jitendra Kumar Awasthi
Jitendra Kumar Awasthi
Newspaper publisher बीघापुर, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago
de44b03a-7baa-4d54-8c52-9b29f4c38bef

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Shubham S
    1
    Post by Shubham S
    user_Shubham S
    Shubham S
    पुरवा, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बड़ी अपडेट हसनगंज शाहपुर तोंदा सोसाइटी में मोहान विधायक बृजेश रावत का औचक निरीक्षण खाद वितरण में अनियमितता पर सख्त कार्रवाई के निर्देश निरीक्षण के दौरान किसानों को निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर खाद दिए जाने सहित कई खामियां सामने आईं। मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने तत्काल एसडीएम हसनगंज शालिनी सिंह तोमर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही तत्काल प्रभाव से टीम गठित कर क्षेत्र की सभी सहकारी समितियों (सोसाइटियों) की जांच कराने के निर्देश दिए गए। विधायक ने स्पष्ट कहा कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    1
    बड़ी अपडेट हसनगंज

शाहपुर तोंदा सोसाइटी में मोहान विधायक बृजेश रावत का औचक निरीक्षण

खाद वितरण में अनियमितता पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
निरीक्षण के दौरान किसानों को निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर खाद दिए जाने सहित कई खामियां सामने आईं।
मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने तत्काल एसडीएम हसनगंज शालिनी सिंह तोमर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके साथ ही तत्काल प्रभाव से टीम गठित कर क्षेत्र की सभी सहकारी समितियों (सोसाइटियों) की जांच कराने के निर्देश दिए गए।
विधायक ने स्पष्ट कहा कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    user_Ajeet Kumar Verma
    Ajeet Kumar Verma
    Local News Reporter उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • स्टेट बैंक पुरवा: मुख्य द्वार छोड़ ग्राहकों की कुर्सी पर सुस्ता रहे सुरक्षा गार्ड, मोबाइल में मस्त; सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे पुरवा (उन्नाव)। भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बेहद गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। बैंक की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले गार्ड मुख्य द्वार पर मुस्तैद रहने के बजाय अंदर ग्राहकों की कुर्सियों पर विराजमान होकर मोबाइल चलाने में मस्त रहते हैं। सुरक्षा गार्ड की इस घोर लापरवाही के कारण जहाँ बैंक की सुरक्षा राम भरोसे चल रही है, वहीं दूर-दराज से आने वाले ग्राहकों को बैठने के लिए कुर्सियाँ तक नसीब नहीं हो पा रही हैं। प्रत्यक्षदर्शियों और बैंक आए ग्राहकों के अनुसार, मुख्य द्वार पर गार्ड के लिए तय कुर्सी अक्सर खाली पड़ी रहती है। गार्ड साहब अंदर ग्राहकों की जगह पर बैठकर बेफिक्र होकर फोन में बिजी रहते हैं। मुख्य गेट से आने-जाने वाले लोगों पर कोई निगरानी नहीं रखी जा रही है। बैंक जैसी संवेदनशील जगह पर, जहाँ रोजाना लाखों रुपये का लेन-देन और सैकड़ों लोगों की आवाजाही होती है, वहाँ मुख्य द्वार से सुरक्षा का इस तरह नदारद होना किसी बड़ी आपराधिक वारदात को सीधा न्योता देने जैसा है। स्थानीय ग्राहकों ने इस पर गहरा रोष जताते हुए सवाल उठाया है कि ड्यूटी के दौरान मोबाइल में मग्न रहने वाले गार्ड की वजह से यदि बैंक में कोई अप्रिय घटना या लूटपाट जैसी वारदात होती है, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? क्या प्रबंधन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? ग्राहकों का कहना है कि सुरक्षा गार्ड की इस मनमानी और अनदेखी से आम जनता में भारी नाराजगी और असुरक्षा का माहौल है। क्षेत्र के लोगों ने मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच कराकर लापरवाह गार्ड और संबंधित सिक्योरिटी एजेंसी पर तत्काल सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
    1
    स्टेट बैंक पुरवा: मुख्य द्वार छोड़ ग्राहकों की कुर्सी पर सुस्ता रहे सुरक्षा गार्ड, मोबाइल में मस्त; सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे
पुरवा (उन्नाव)। भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बेहद गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। बैंक की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले गार्ड मुख्य द्वार पर मुस्तैद रहने के बजाय अंदर ग्राहकों की कुर्सियों पर विराजमान होकर मोबाइल चलाने में मस्त रहते हैं। सुरक्षा गार्ड की इस घोर लापरवाही के कारण जहाँ बैंक की सुरक्षा राम भरोसे चल रही है, वहीं दूर-दराज से आने वाले ग्राहकों को बैठने के लिए कुर्सियाँ तक नसीब नहीं हो पा रही हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों और बैंक आए ग्राहकों के अनुसार, मुख्य द्वार पर गार्ड के लिए तय कुर्सी अक्सर खाली पड़ी रहती है। गार्ड साहब अंदर ग्राहकों की जगह पर बैठकर बेफिक्र होकर फोन में बिजी रहते हैं। मुख्य गेट से आने-जाने वाले लोगों पर कोई निगरानी नहीं रखी जा रही है। बैंक जैसी संवेदनशील जगह पर, जहाँ रोजाना लाखों रुपये का लेन-देन और सैकड़ों लोगों की आवाजाही होती है, वहाँ मुख्य द्वार से सुरक्षा का इस तरह नदारद होना किसी बड़ी आपराधिक वारदात को सीधा न्योता देने जैसा है।
स्थानीय ग्राहकों ने इस पर गहरा रोष जताते हुए सवाल उठाया है कि ड्यूटी के दौरान मोबाइल में मग्न रहने वाले गार्ड की वजह से यदि बैंक में कोई अप्रिय घटना या लूटपाट जैसी वारदात होती है, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? क्या प्रबंधन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?
ग्राहकों का कहना है कि सुरक्षा गार्ड की इस मनमानी और अनदेखी से आम जनता में भारी नाराजगी और असुरक्षा का माहौल है। क्षेत्र के लोगों ने मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच कराकर लापरवाह गार्ड और संबंधित सिक्योरिटी एजेंसी पर तत्काल सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
    user_Thakur Amit Partap Singh
    Thakur Amit Partap Singh
    Local News Reporter Unnao, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • दबंग भू माफिया ने बेवा महिला के जमीन पर किया अवैध कब्जा, महिला ने लगाया आरोप #उन्नाव में बेवा महिला ने भूमाफियाओं पर लगाया जमीन कब्जाने का आरोप डीएम से निष्पक्ष पैमाइश और न्याय दिलाने की लगाई गुहार बिना सूचना राजस्व टीम व पुलिस की मौजूदगी में कब्जा कराने का आरोप विरोध करने पर परिजनों को थाने ले जाकर धमकाने का भी लगाया आरोप सड़क से लगी जमीन पर रकबे के अनुसार अपना हक दिलाने की मांग जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच, पैमाइश और आवश्यक कार्रवाई की मांग मौरावां थाना क्षेत्र का मामला
    1
    दबंग भू माफिया ने बेवा महिला के जमीन पर किया अवैध कब्जा, महिला ने लगाया आरोप
#उन्नाव में बेवा महिला ने भूमाफियाओं पर लगाया जमीन कब्जाने का आरोप
डीएम से निष्पक्ष पैमाइश और न्याय दिलाने की लगाई गुहार
बिना सूचना राजस्व टीम व पुलिस की मौजूदगी में कब्जा कराने का आरोप
विरोध करने पर परिजनों को थाने ले जाकर धमकाने का भी लगाया आरोप
सड़क से लगी जमीन पर रकबे के अनुसार अपना हक दिलाने की मांग
जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच, पैमाइश और आवश्यक कार्रवाई की मांग
मौरावां थाना क्षेत्र का मामला
    user_Idrish 7tv समाचार (सच के साथ)
    Idrish 7tv समाचार (सच के साथ)
    Local News Reporter उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ‼️गाली देने वाले बच्चे गुमराह हैं, उन्हें सजा नहीं—सही रास्ता दिखाने की जरूरत है। मैंने उन्हें माफ कर दिया।‼️ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कथित तौर पर गाली देने वाले बच्चों को लेकर सख्ती के बजाय सुधार और माफी का संदेश दिया। पीएम मोदी ने कहा कि भटके हुए बच्चों को सजा देने के बजाय उन्हें सही दिशा दिखाना ज्यादा जरूरी है। संदेश साफ है—गलती पर सजा से पहले सुधार का रास्ता अपनाया जाए।
    1
    ‼️गाली देने वाले बच्चे गुमराह हैं, उन्हें सजा नहीं—सही रास्ता दिखाने की जरूरत है। मैंने उन्हें माफ कर दिया।‼️
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कथित तौर पर गाली देने वाले बच्चों को लेकर सख्ती के बजाय सुधार और माफी का संदेश दिया। पीएम मोदी ने कहा कि भटके हुए बच्चों को सजा देने के बजाय उन्हें सही दिशा दिखाना ज्यादा जरूरी है।
संदेश साफ है—गलती पर सजा से पहले सुधार का रास्ता अपनाया जाए।
    user_Shyam ji gupta
    Shyam ji gupta
    Media Consultant उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Ramakant
    1
    Post by Ramakant
    user_Ramakant
    Ramakant
    Farmer उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • विपक्ष ने संसद में विरोध के दौरान एक शॉर्ट प्ले किया। सांसद पप्पू यादव पुजारी बनकर आए। राहुल गांधी ने भी चंदा दानपात्र में डाला और पुजारी अयोध्या सांसद के पैर छूते दिखाई दिए। फिर पुजारी बने पप्पू यादव दानपात्र लेकर भाग गए
    1
    विपक्ष ने संसद में विरोध के दौरान एक शॉर्ट प्ले किया। सांसद पप्पू यादव पुजारी बनकर आए। राहुल गांधी ने भी चंदा दानपात्र में डाला और पुजारी अयोध्या सांसद के पैर छूते दिखाई दिए।

फिर पुजारी बने पप्पू यादव दानपात्र लेकर भाग गए
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 min ago
  • बी ई ओ की समीक्षा बैठक प्रत्येक विद्यालय में शत प्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित हो एवं उनकी डिजिटल उपस्थित भी की जाए - मनींद्र कुमार मियागंज , उन्नाव उत्तर प्रदेश के ब्लाक मियागंज से इस वक्त की बड़ी खबर जहां पर मियागंज मेंबी ई ओ की समीक्षा बैठक प्रत्येक विद्यालय में शत प्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित हो एवं उनकी डिजिटल उपस्थित भी की जाए - मनींद्र कुमार मियागंज ,
    1
    बी ई ओ की समीक्षा बैठक प्रत्येक विद्यालय में शत प्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित हो एवं उनकी डिजिटल उपस्थित भी की जाए - मनींद्र कुमार मियागंज ,
उन्नाव उत्तर प्रदेश के ब्लाक मियागंज से इस वक्त की बड़ी खबर जहां पर मियागंज मेंबी ई ओ की समीक्षा बैठक प्रत्येक विद्यालय में शत प्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित हो एवं उनकी डिजिटल उपस्थित भी की जाए - मनींद्र कुमार मियागंज ,
    user_Idrish 7tv समाचार (सच के साथ)
    Idrish 7tv समाचार (सच के साथ)
    Local News Reporter उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.