खानपुर थाना में जहांगीराबाद स्टैंड के समीप गंज मार्किट के बाहर इलेक्ट्रिकल्स की दुकान चोरो का नहीं रुक रहा आतंक ब्रेकिंग बुलंदशहर खानपुर थाना क्षेत्र में चोरो का नहीं रुक रहा आतंक कल रात चोरी की घटना सोविंद्र सिंह की दुकान में हुई है, सोविंद्र क़स्बा खानपुर में जहांगीराबाद स्टैंड के समीप गंज मार्किट के बाहर इलेक्ट्रिकल्स की दुकान चलाते हैं जिसमे वो इलेक्ट्रिकल आइटम्स रिपेयरिंग करने के साथ साथ इन्वर्टर और सभी तरह की बैटरी भी बेचने का काम करते हैं, उन्होंने बातचीत में बताया कि कल शाम वो अपनी दुकान बंद करके गए थे ज़ब आज सुबह लगभग 9.30 बजे उन्होंने रोज़ की तरह दुकान खोली तो सब सामान बिखरा हुआ था और दुकान से कई इन्वर्टर बैटरी गायब थे साथ ही चोरो ने दुकान का ग़ल्ला तोड़ कर लगभग 20 हज़ार रूपये कैश भी दुकान से गायब कर दिया था, चोर सीड़ियों के ऊपर लगे गेट को तोड़ कर दुकान में घुसे थे, दुकान मालिक ने बताया की उसका लगभग 1.25 लाख का नुकसान इस चोरी से हुआ है, पुलिस को दुकानदार के द्वारा सूचना दे दी गई हैं!! बाईट सोविंद्र दुकान मालिक
खानपुर थाना में जहांगीराबाद स्टैंड के समीप गंज मार्किट के बाहर इलेक्ट्रिकल्स की दुकान चोरो का नहीं रुक रहा आतंक ब्रेकिंग बुलंदशहर खानपुर थाना क्षेत्र में चोरो का नहीं रुक रहा आतंक कल रात चोरी की घटना सोविंद्र सिंह की दुकान में हुई है, सोविंद्र क़स्बा खानपुर
में जहांगीराबाद स्टैंड के समीप गंज मार्किट के बाहर इलेक्ट्रिकल्स की दुकान चलाते हैं जिसमे वो इलेक्ट्रिकल आइटम्स रिपेयरिंग करने के साथ साथ इन्वर्टर और सभी तरह की बैटरी भी बेचने का काम करते हैं, उन्होंने बातचीत में बताया कि कल शाम वो अपनी दुकान बंद
करके गए थे ज़ब आज सुबह लगभग 9.30 बजे उन्होंने रोज़ की तरह दुकान खोली तो सब सामान बिखरा हुआ था और दुकान से कई इन्वर्टर बैटरी गायब थे साथ ही चोरो ने दुकान का ग़ल्ला तोड़ कर लगभग 20 हज़ार रूपये कैश भी दुकान से गायब
कर दिया था, चोर सीड़ियों के ऊपर लगे गेट को तोड़ कर दुकान में घुसे थे, दुकान मालिक ने बताया की उसका लगभग 1.25 लाख का नुकसान इस चोरी से हुआ है, पुलिस को दुकानदार के द्वारा सूचना दे दी गई हैं!! बाईट सोविंद्र दुकान मालिक
- हापुड़ में कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का भव्य स्वागत, संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं में जोश का दिया संदेश। हापुड़। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के हापुड़ आगमन पर मंगलवार को निजामपुर बाईपास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जिला कांग्रेस कमेटी, शहर कांग्रेस कमेटी तथा विभिन्न फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर तथा जय भीम का पटका ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रभारी तौकीर आलम भी उनके साथ मौजूद रहे।1
- बाबूगढ़ में फिर बिजली लाइन चोरी, क्षेत्र में हड़कंप मुदफरा गांव में 15 खंभों की लाइन काटी, दो महीने में दूसरी वारदात बाबूगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव मुदफरा में बिजली चोरों ने ब्रस्पतिवार को एक बार फिर तांडव मचाया है। रात के अंधेरे में करीब 15 खंभों की बिजली लाइन काट कर ले जाने की घटना सामने आई है, जिसमें लगभग 10 ट्यूबलर लाइनें चोरी हो गई हैं। इलाके में 11 हजार वोल्ट और 440 वोल्ट दोनों लाइनों को निशाना बनाया गया है। इस घटना की सूचना पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष पंडित विजेंद्र शर्मा ने पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर दी। उनके अनुसार यह दो महीने में दूसरी बार हुआ है जब चोरों ने बिजली की लाइनें काट दी हैं। करीब 14 खंभों तक लाइनें गायब होने से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया है। गांव के लोग बिजली आपूर्ति ठप होने से परेशान हैं और प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने सूचना पर संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग जोर-शोर से उठ रही है ताकि इलाके में शांति बहाल हो सके। बाबूगढ़ में फिर बिजली लाइन चोरी, क्षेत्र में हड़कंप मुदफरा गांव में 15 खंभों की लाइन काटी, दो महीने में दूसरी वारदात बाबूगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव मुदफरा में बिजली चोरों ने ब्रस्पतिवार को एक बार फिर तांडव मचाया है। रात के अंधेरे में करीब 15 खंभों की बिजली लाइन काट कर ले जाने की घटना सामने आई है, जिसमें लगभग 10 ट्यूबलर लाइनें चोरी हो गई हैं। इलाके में 11 हजार वोल्ट और 440 वोल्ट दोनों लाइनों को निशाना बनाया गया है। इस घटना की सूचना पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष पंडित विजेंद्र शर्मा ने पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर दी। उनके अनुसार यह दो महीने में दूसरी बार हुआ है जब चोरों ने बिजली की लाइनें काट दी हैं। करीब 14 खंभों तक लाइनें गायब होने से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया है। गांव के लोग बिजली आपूर्ति ठप होने से परेशान हैं और प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने सूचना पर संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग जोर-शोर से उठ रही है ताकि इलाके में शांति बहाल हो सके।4
- ब्रेकिंग बुलंदशहर - छात्रा की बरामदगी के लिए लगातार चलाया जा रहा रेस्क्यू ऑपरेशन काली नदी में उतारी गई पोखलेन मशीन नदी की सतह पर मौजूद पौधों और झाड़ियों को किया जा रहा साफ। तेजी गति से चलाया जा रहा रेस्क्यू ऑपरेशन। एडीएम प्रशासन, एसपी सिटी, सीओ सिटी सहित पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी रेस्क्यू ऑपरेशन पर बनाये हुए नजर।4
- हिरण्यकश्यप एक अत्याचारी असुर राजा था, जिसने स्वयं को भगवान मानकर सबको अपनी पूजा करने का आदेश दिया। लेकिन उसका पुत्र प्रह्लाद भगवान विष्णु का परम भक्त था और हर परिस्थिति में उनका नाम जपता रहा। हिरण्यकश्यप ने प्रह्लाद को कई बार मारने की कोशिश की, लेकिन भगवान विष्णु ने हर बार उसकी रक्षा की। अंत में भगवान विष्णु नरसिंह अवतार में प्रकट हुए और संध्या समय, महल की चौखट पर हिरण्यकश्यप का वध कर दिया। यह कथा सिखाती है कि सच्ची भक्ति, सत्य और धर्म की हमेशा विजय होती है, जबकि अहंकार और अधर्म का अंत निश्चित है।1
- हर भक्त अपनी आस्था को अपने-अपने तरीके से व्यक्त करता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला सड़क पर लेटकर करवट लेते हुए कांवड़ यात्रा करती दिखाई दे रही है। यह अनोखा तरीका लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। कोई इसे अटूट श्रद्धा बता रहा है, तो कोई इसे कठिन तपस्या का रूप मान रहा है। आस्था और विश्वास हर व्यक्ति का अपना विषय है। ऐसे दृश्यों पर अलग-अलग राय हो सकती है, लेकिन एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान बनाए रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। 🕉️ हर हर महादेव! 🚩1
- गंगा में छोड़े गए 1.75 लाख क्यूसेक पानी से खादर क्षेत्र हुआ जानमग्न अनूपशहर, पहाड़ी क्षेत्र में हो रही मूसलाधार वर्षा से बिजनौर बैराज से 1.75 क्यूसेक पानी छोड़े जाने खादर क्षेत्र में खड़ी दर्जनों गांव की फसले जलमग्न हो गई है। नगर के जाह्नवी प्लेटफार्म जलमग्न होने से शाम को होने वाली गंगा आरती का स्थान बदल दिया है। पहाड़ी भागों में हो रही वर्षा के चलते गंगा में उफान आ गया है, विगत 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में लगभग डेढ़ फुट वृद्धि होने से खादर क्षेत्र के आहार, मुबारकपुर, मारगपुर, सिरोरा, तोरई, बच्ची खेड़ा शेरपुर, रूढ़ बांगर, उदयपुर के जंगलों में खड़ी मक्का, ज्वार, बाजरा, गन्ना की फसलों में बाढ़ का पानी बह रहा है। किसानों का कहना है कि खेतों में पानी भरने से पशुओं के लिए चार संकट पैदा होने के साथ फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। निरंतर बढ़ते जलस्तर से नगर के लाल महादेव घाट से गंगा की धारा से बाढ़ का पानी 50 फिट नगर के अंदर प्रवेश के चुका है। वहीं जाह्नवी द्वारा जलमग्न होने से गंगा सेवा समिति द्वारा शाम के समय होने वाली गंगा आरती का स्थान बदल दिया गया है। गंगा के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए एसडीएम अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन की पूरी तरह तैयार है, वह स्वयं सुबह शाम घाटों पर पहुंच कर जल स्तर का निरीक्षण कर रहे है। खादर क्षेत्र के गांव में संबंधित लेखपालों को तैनात है। तहसील परिसर स्थित बाढ़ नियंत्रण मुख्यालय तथा बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारी, नाभिको व गोताखोरों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन मुस्तेदी के साथ संभावित बाढ़ क्षेत्र पर नजर बनाए हुए हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह सजग और तैयार है।1