Shuru
Apke Nagar Ki App…
मण्डी फसल ताज़ा भाव जानकारी के लिए चैनल को सब्सक्राइब जरुर करें
HB NEWS 80
मण्डी फसल ताज़ा भाव जानकारी के लिए चैनल को सब्सक्राइब जरुर करें
More news from हरियाणा and nearby areas
- Bhiwani1
- भिवानी–रोहतक रेलखंड पर ट्रेनों की बंदी 25 फरवरी तक बढ़ी, यात्री परेशान — खाटू श्याम श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल ट्रेन की घोषणा भिवानी रेलवे स्टेशन मास्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार भिवानी से रोहतक के बीच चलने वाली ट्रेनों को लेकर रेलवे प्रशासन ने नया आदेश जारी किया है, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। पहले इन ट्रेनों को 16 फरवरी तक बंद रखा जाना था, लेकिन अब बंदी की अवधि बढ़ाकर 25 फरवरी तक कर दी गई है। इस निर्णय से रोजाना अपडाउन करने वाले कर्मचारियों, छात्रों और व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नए आदेश के अनुसार भिवानी–रोहतक रेलखंड पर चलने वाली ट्रेन संख्या 540015 को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इसके अलावा इस रूट की अन्य कुछ गाड़ियों को भी 22 फरवरी से 25 फरवरी तक अस्थायी रूप से बंद रखने का फैसला लिया गया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह कदम परिचालन व्यवस्था, ट्रैक से जुड़े कार्य और अन्य तकनीकी कारणों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, ताकि भविष्य में ट्रेनों का संचालन सुरक्षित और सुचारू रूप से किया जा सके। ट्रेनों की बंदी बढ़ने से सबसे ज्यादा परेशानी दैनिक यात्रियों को हो रही है, जिन्हें अब बसों और निजी साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे उनका समय और खर्च दोनों बढ़ गए हैं। कई यात्रियों ने रेलवे से वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग भी उठाई है। इसी बीच यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर भी सामने आई है। खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए एक विशेष रेलगाड़ी चलाई जाएगी, जो भिवानी होकर गुजरेगी। इससे श्रद्धालुओं को यात्रा में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है और भीड़ को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी। रेलवे सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में भिवानी रेल मार्ग से होकर कुछ नई गाड़ियां चलाने की योजना पर भी काम चल रहा है, जिसकी आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन नंबर या संबंधित स्टेशन से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही यात्रियों को सलाह दी गई है कि वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर3
- #नगर परिक्रमा और होली मिलन समारोह एक मार्च को हनुमान जोहड़ी धाम भिवानी में #बालयोगी महंत चरणदास जी महाराज1
- भिवानी में RPS International School की एंट्री बच्चों के भविष्य को नई दिशा #RPSInternationalSchool1
- Post by KS News Haryana1
- प्राचीन श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में आज सोमवार के शुभ अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होने के कारण मंदिर परिसर में सुबह से ही विशेष उत्साह का वातावरण देखने को मिला । कार्यक्रम की शुरुआत बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक और विशेष पूजन के साथ हुई। इस दौरान शिव भक्तों द्वारा बाबा का अत्यंत मनमोहक श्रृंगार किया गया। फूलों से सजे शिवलिंग के दिव्य दर्शन पाकर भक्त भावविभोर हो उठे। आरती के समय पूरा मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' के उद्घोष से गुंजायमान रहा। देर शाम मंदिर परिसर में भजन कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें स्थानीय भक्तों और कीर्तन मंडलियों ने शिव महिमा का गुणगान करते हुए एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। डमरू और तालियों की थाप पर भक्त झूमते नजर आए। भजनों की मधुर ध्वनि ने वातावरण को पूरी तरह आध्यात्मिक और भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम उपरांत मंदिर समिति और भक्तों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया।1
- उचाना की बांगड़ धरती पर 18 फरवरी को मुख्यमंत्री का आगमन, रैली को लेकर जबरदस्त उत्साह; विकास से जुड़ी कई बड़ी मांगें रखी जाएंगी: देवेंद्र अत्री युवाओं के लिए लाइब्रेरी, स्टेडियम, सिविल अस्पताल का नवीनीकरण और किसानों से जुड़े मुद्दे प्रमुख; पीने के पानी की समस्या के समाधान को लेकर भी सरकार प्रयासरत जींद।।उचाना की बांगड़ की पावन धरती पर 18 फरवरी को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आगमन को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह और उमंग का माहौल है। स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं में मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर जबरदस्त तैयारियां की जा रही हैं। प्रशासन और पार्टी कार्यकर्ताओं का दावा है कि यह केवल रैली नहीं, बल्कि जनसैलाब होगा और यह कार्यक्रम इतिहास में दर्ज होगा। रैली की तैयारियों के संबंध में जानकारी देते हुए उचाना के विधायक देवेंद्र अत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी स्तरों पर व्यापक तैयारियां की गई हैं। जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा चुका है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात, पेयजल और अन्य सुविधाओं को लेकर सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें रखी जाएंगी। इनमें युवाओं के लिए आधुनिक लाइब्रेरी और स्टेडियम का निर्माण प्रमुख है। इसके अलावा उचाना का सिविल अस्पताल, जो लगभग 30 वर्ष पुराना हो चुका है, उसके नवीनीकरण की भी बड़ी मांग शामिल है। किसानों से जुड़े मुद्दों, विशेष रूप से माइनर और सिंचाई व्यवस्था से संबंधित समस्याओं को भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। इन मांगों की व्यवहार्यता (फिजिबिलिटी) की जांच की जा रही है और क्षेत्र को बड़ी सौगात मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। क्षेत्र में पेयजल की समस्या को लेकर भी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। कई गांवों को महाग्राम योजना के तहत चयनित किया गया है, जिससे सीवरेज व्यवस्था, एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) और डब्ल्यूटीपी (वाटर ट्रीटमेंट प्लांट) जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। कुछ स्थानों पर जमीन की उपलब्धता नहीं होने के कारण परियोजनाएं रुकी हुई हैं, लेकिन सरकार का लक्ष्य हर व्यक्ति तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है। विपक्ष द्वारा पेंशन और अन्य मुद्दों को लेकर किए जा रहे प्रदर्शनों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है और वह केवल मुद्दाविहीन बयानबाजी कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि सरकार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है और पेंशन से संबंधित कोई बड़ी समस्या नहीं है। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री का यह दौरा उचाना के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा और क्षेत्र को कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह है और बड़ी संख्या में लोगों के कार्यक्रम में पहुंचने की संभावना है।1
- Bhiwani1
- #लघु फिल्म फेस्टिवल में गुल्लु हैंडसम की टीम को सम्मानित करते हुए आयोजक1