Shuru
Apke Nagar Ki App…
बरगांव में बैंक ऑफ बड़ौदा की नई शाखा शुरू, ग्रामीणों को मिलेगी आधुनिक बैंकिंग सुविधा सिसई प्रखंड के बरगांव में बैंक ऑफ बड़ौदा की नई शाखा खुला। गुरुवार को फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शाखा का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन में बैंक ऑफ बड़ौदा के डी आर एम झारखंड स्वपनिल श्रीवास्तव, एलडीएम गुमला बिनोद कुमार, सिसई थाना प्रभारी नीरज कुमार, मुखिया सुनीता कुमारी, शोभा देवी, सहित स्थानीय ग्रामीण और गणमान्य लोग मौजूद थे।
कृष्णा कुमार साहु
बरगांव में बैंक ऑफ बड़ौदा की नई शाखा शुरू, ग्रामीणों को मिलेगी आधुनिक बैंकिंग सुविधा सिसई प्रखंड के बरगांव में बैंक ऑफ बड़ौदा की नई शाखा खुला। गुरुवार को फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शाखा का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन में बैंक ऑफ बड़ौदा के डी आर एम झारखंड स्वपनिल श्रीवास्तव, एलडीएम गुमला बिनोद कुमार, सिसई थाना प्रभारी नीरज कुमार, मुखिया सुनीता कुमारी, शोभा देवी, सहित स्थानीय ग्रामीण और गणमान्य लोग मौजूद थे।
More news from झारखंड and nearby areas
- सिसई : अवैध शराब के कारोबार पर उत्पाद विभाग का शिकंजा, सिसई - रेड़वा में ताबड़तोड़ छापेमारी 6 आरोपी गिरफ्तार, 50 लीटर महुआ शराब व विदेशी शराब जब्त ; कार्रवाई से कारोबारियों में मचा हड़कंप गुमला जिले के सिसई प्रखंड में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कारोबारियों पर शिकंजा कस दिया है। उपायुक्त एवं अधीक्षक उत्पाद के निर्देश पर गुरुवार को सिसई थाना पुलिस के सहयोग से उत्पाद विभाग की टीम ने सिसई बाजार और रेड़वा बाजार में ताबड़तोड़ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। टीम ने मौके से करीब 50 लीटर महुआ शराब तथा 0.150 लीटर विदेशी शराब बरामद कर जब्त की। *दो बाजारों में एक साथ कार्रवाई, छह गिरफ्तार* उत्पाद विभाग की कार्रवाई से दोनों बाजारों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। टीम ने संदिग्ध ठिकानों पर जांच करते हुए अवैध शराब की बरामदगी की और मौके से छह लोगों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों में साहिल भंडारी (27), पिता स्व. रमेश भंडारी, ग्राम खापिया, थाना घाघरा; पार्वती कुमारी (22), पति बिट्टू साहू, ग्राम खोरा, थाना गुमला; सरिता उरांव (28), पति गंगा उरांव, ग्राम पंडरिया, थाना सिसई; मंगरी देवी (50), पति बंधना उरांव, सिसई बस्ती; फुलमनी देवी (40), पति हरि उरांव, सिसई बस्ती तथा सीतामुनी देवी (50), पति सुकरा उरांव, ग्राम दीगदोन, थाना सिसई शामिल हैं। *उत्पाद अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई* छापेमारी के दौरान बरामद शराब को उत्पाद विभाग ने जब्त कर लिया। सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को आगे की उत्पाद एवं कानूनी कार्रवाई के लिए अधीक्षक उत्पाद कार्यालय, गुमला ले जाया गया। *कार्रवाई के बाद अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप* सिसई और रेड़वा बाजार में हुई इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। विभाग की सक्रियता से आने वाले दिनों में ऐसे कारोबारियों पर और भी कार्रवाई होने की संभावना है।3
- रांची में टयूलिप हॉस्पिटल में परिजनों को साथ मारपीट का मामला सामने आ रहा है रांची में टयूलिप हॉस्पिटल में परिजनों को साथ मारपीट का मामला सामने आ रहा है1
- सभी शिक्षक समय प्रश्र कार्य करने का आदत डालें -मनमोहन साहु। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। कर्रा प्रखंड के सभी 275 विद्यालय प्रभारी के साथ गुरुवार को शिक्षकों की गुरु गोष्ठी की गई,जिसमें प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनमोहन साहु ने कहा कि सभी शिक्षक समय पर कार्य करने की आदत डालें गोष्ठी में निम्न बातें बताई गई- सभी छात्रों का युनिफार्म हेतु डेटा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। सेतेंग कार्यक्रम के तहत चयनित 107 विद्यालय को जीरो ड्राप आऊट का प्रमाण पत्र जमा करने का निर्देश दिया गया। शत प्रतिशत शिक्षक एवं छात्रों का उपस्थिति बनाने का निर्देश दिया गया। सभी विद्यालय को स्वच्छ एवं हरिय विद्यालय का रजिस्ट्रेशन करने का निर्देश दिया गया। प्रति कार्य दिवस शत प्रतिशत एसएमएस करने का निर्देश दिया गया। उल्लास कार्यक्रम के तहत दिनांक 25 सितम्बर को होने वाली परीक्षा की तैयारी करने का निर्देश दिया गया। कक्षा 8-12 में नामांकित छात्राओं का किशोरी शक्ति योजना में रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश दिया गया। दिव्यांग छात्रों के सर्वेक्षण हेतु प्रशस्त एप में रजिस्ट्रेशन करने का निर्देश दिया गया। बैठक में सभी प्रखंड साधन सेवी एवं संकुल साधन सेवी उपस्थित थे।1
- आदिवासी बहुत गांव का बदहाल स्थिति चुनाव के समय वादे होते हैं... चुनाव खत्म होने के बाद कोई नेता पदाधिकारी गांव नहीं आते हैं, गांव वालों ने कहा...1
- हिंडाल्को में डॉक्टर की डिग्री फर्जी होने का आरोप.? #shorts #shortvideo #viralvideo #hindalco #news1
- वात-पित्त-कफ़ त्रिदोष व सभी जेनेटिक डिजीज को जड़ से कैसे मिटाएं? #Smoke #nasya #BP #Asthama #basti #jalneti वात-पित्त-कफ़ त्रिदोष व सभी जेनेटिक डिजीज को जड़ से कैसे मिटाएं? #Smoke #nasya #BP #Asthama #basti #jalneti1
- सिसई व रेडवा साप्ताहिक बाजार में उत्पाद विभाग का छापा, 6 हिरासत में, उपायुक्त एवं उत्पाद अधीक्षक गुमला के निर्देश पर उत्पाद विभाग ने सिसई क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। बृहस्पतिवार को सिसई व रेडवा साप्ताहिक बाजार में सिसई पुलिस के सहयोग से उत्पाद विभाग की टीम ने व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। जिसमें शराब बेच व पी रहे 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं। बाकी भागने में सफल रहे। छापेमारी में करीब 50 लीटर महुआ शराब तथा 0.150 लीटर विदेशी शराब बरामद कर जब्त की गई। वही गिरफ्तार हुए सभी लोगों को उत्पाद विभाग की पुलिस अपने साथ गुमला लेते गई। उत्पाद विभाग के अचानक छापेमारी से शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।1
- परम वीर चक्र विजेता अमर वीर अब्दुल हमीद का शहादत दिवस मनाया गया। अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद का शहादत दिवस मनाया गया1
- गांव के एक व्यक्ति ने खुद से लगाए बोरिंग में मोटर उसके बाद मोटर फस गया 10000 का नुकसान लाखों रुपए के लागत से बना जल मीनार बेकार1