logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महिला शक्ति का उत्सव: खेल मैदान में दिखा जोश, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और युवा खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी आत्मानंद विद्यालय, मनेन्द्रगढ़ में उत्साह और गरिमा के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और उनकी खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर दीप प्रज्वलन और पूजा-अर्चना के साथ हुई। दिया शर्मा ने दीप मंत्र प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान कबड्डी, वॉलीबॉल, शतरंज, 100 मीटर दौड़, गोला फेंक और लंबी कूद जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें जिले की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं के परिणामों में कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खड़गवां की टीम विजेता रही। शतरंज प्रतियोगिता में मनेंद्रगढ़ के अक्षर ने प्रथम, लेदरी की नीतू ने द्वितीय और कछौड़ की किरण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में खड़गवां की कौशल्या प्रथम, मनेंद्रगढ़ की माही द्वितीय और खड़गवां की फुल कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। गोला फेंक प्रतियोगिता में खड़गवां की पार्वती प्रथम, राजकुमारी द्वितीय और अमृता तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं लंबी कूद में मनेंद्रगढ़ की माही ने पहला, अनीशा ने दूसरा और खड़गवां की राजकुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत खोंगापानी की अध्यक्ष श्रीमती ललिता यादव, जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ की अध्यक्ष जानकी कुसरो तथा नगर पंचायत झगराखंड की अध्यक्ष रीमा यादव मौजूद रहीं। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण से ही समाज और राष्ट्र का समग्र विकास संभव है। उन्होंने महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला खेल अधिकारी विनोद जायसवाल एवं उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन शिवकुमार चौधरी ने किया, जबकि अंत में जिला खेल सहायक अधिकारी रणधीर सिंह ठाकुर ने आभार प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन और खेल विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

1 day ago
user_M.D. KASIM
M.D. KASIM
चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
1 day ago
bb1fe434-2682-4327-9a97-2b465a217f6e

महिला शक्ति का उत्सव: खेल मैदान में दिखा जोश, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और युवा खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी आत्मानंद विद्यालय, मनेन्द्रगढ़ में उत्साह और गरिमा के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और उनकी खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर दीप प्रज्वलन और पूजा-अर्चना के साथ हुई। दिया शर्मा ने दीप मंत्र प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

521d3244-2ce2-4142-90e7-f8b8d764cd8d

इस दौरान कबड्डी, वॉलीबॉल, शतरंज, 100 मीटर दौड़, गोला फेंक और लंबी कूद जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें जिले की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं के परिणामों में कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खड़गवां की टीम विजेता रही। शतरंज प्रतियोगिता में मनेंद्रगढ़ के अक्षर ने प्रथम, लेदरी की नीतू ने द्वितीय और कछौड़ की किरण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में खड़गवां की कौशल्या प्रथम, मनेंद्रगढ़ की माही द्वितीय और खड़गवां की फुल कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। गोला फेंक प्रतियोगिता में

3dd7381f-a155-47a4-95d7-895fea59ec51

खड़गवां की पार्वती प्रथम, राजकुमारी द्वितीय और अमृता तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं लंबी कूद में मनेंद्रगढ़ की माही ने पहला, अनीशा ने दूसरा और खड़गवां की राजकुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत खोंगापानी की अध्यक्ष श्रीमती ललिता यादव, जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ की अध्यक्ष जानकी कुसरो तथा नगर पंचायत झगराखंड की अध्यक्ष रीमा यादव मौजूद रहीं। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं की

21a3efd8-7129-4c8e-b1bf-061107422ce1

भागीदारी और सशक्तिकरण से ही समाज और राष्ट्र का समग्र विकास संभव है। उन्होंने महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला खेल अधिकारी विनोद जायसवाल एवं उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन शिवकुमार चौधरी ने किया, जबकि अंत में जिला खेल सहायक अधिकारी रणधीर सिंह ठाकुर ने आभार प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन और खेल विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • *🌸🌼 होली मिलन समारोह में कांग्रेस परिवार का स्नेह मिलन 🌼🌸* *जिला कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर के तत्वावधान में रंगों के पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर मनेंद्रगढ़ सर्कस ग्राउंड में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।* *इस अवसर पर कांग्रेस परिवार के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सम्मानित नागरिक एकत्रित होकर आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ होली के रंगों का उत्सव मनाया।* *कार्यक्रम में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और समाज में एकता, सद्भाव एवं भाईचारे का संदेश दिया।* *कार्यक्रम में जिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवादल, किसान कांग्रेस, आदिवासी कांग्रेस सहित समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।* *रंगों के इस पावन पर्व पर सभी ने एक-दूसरे को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और संगठन की मजबूती तथा जनसेवा के संकल्प को दोहराया।*
    2
    *🌸🌼 होली मिलन समारोह में कांग्रेस परिवार का स्नेह मिलन 🌼🌸*
*जिला कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर के तत्वावधान में रंगों के पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर मनेंद्रगढ़ सर्कस ग्राउंड में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।*
*इस अवसर पर कांग्रेस परिवार के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सम्मानित नागरिक एकत्रित होकर आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ होली के रंगों का उत्सव मनाया।*
*कार्यक्रम में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और समाज में एकता, सद्भाव एवं भाईचारे का संदेश दिया।*
*कार्यक्रम में जिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवादल, किसान कांग्रेस, आदिवासी कांग्रेस सहित समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।*
*रंगों के इस पावन पर्व पर सभी ने एक-दूसरे को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और संगठन की मजबूती तथा जनसेवा के संकल्प को दोहराया।*
    user_Sacchi Gathna
    Sacchi Gathna
    Advertising Photographer चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    54 min ago
  • झामा डांड में हाथियों के आतंक
    1
    झामा डांड में हाथियों के आतंक
    user_Mahendra Shukla
    Mahendra Shukla
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • कोयला तस्करी मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    1
    कोयला तस्करी मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    user_Sawan kumar
    Sawan kumar
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • इस दौरान पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह अपने दल-बल के साथ शहर के मुख्य मार्गों पर निकलीं और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। अभियान के दौरान पुलिस ने कई दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की। जिन वाहनों पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी या नियमों का उल्लंघन पाया गया, उन पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान किया गया। साथ ही दुकानदारों और वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए समझाइश भी दी गई। इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक, कोतवाली प्रभारी दीपेश सैनी तथा झगराखांड थाना प्रभारी रामनयन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने बताया कि शहर में ट्रैफिक समस्या काफी पुरानी है और कई लोग बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाते हैं। इसी को देखते हुए पुलिस टीम शहर के मुख्य मार्गों पर चेकिंग अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि वाहन चालक अपने वाहनों पर अनिवार्य रूप से नंबर प्लेट लगवाएं और सभी ट्रैफिक नियमों का पालन करें। उन्होंने यह भी बताया कि इस तरह की कार्रवाई समय-समय पर जारी रहेगी। जहां-जहां से सूचना मिल रही है, वहां पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही है और मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस द्वारा लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर हो सके और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
    4
    इस दौरान पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह अपने दल-बल के साथ शहर के मुख्य मार्गों पर निकलीं और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। अभियान के दौरान पुलिस ने कई दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की। जिन वाहनों पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी या नियमों का उल्लंघन पाया गया, उन पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान किया गया। साथ ही दुकानदारों और वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए समझाइश भी दी गई।
इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक, कोतवाली प्रभारी दीपेश सैनी तथा झगराखांड थाना प्रभारी रामनयन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने बताया कि शहर में ट्रैफिक समस्या काफी पुरानी है और कई लोग बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाते हैं। इसी को देखते हुए पुलिस टीम शहर के मुख्य मार्गों पर चेकिंग अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि वाहन चालक अपने वाहनों पर अनिवार्य रूप से नंबर प्लेट लगवाएं और सभी ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
उन्होंने यह भी बताया कि इस तरह की कार्रवाई समय-समय पर जारी रहेगी। जहां-जहां से सूचना मिल रही है, वहां पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही है और मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस द्वारा लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर हो सके और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
    user_Manoj shrivastav
    Manoj shrivastav
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • बेटियों की सेहत और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
    1
    बेटियों की सेहत और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
    user_Ravindra chaturvedi News india
    Ravindra chaturvedi News india
    कोटमा, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • श्री सुपर संपूर्ण पूजा भंडार के👉 बगल में खुल गया पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना मुक्त बिजली की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़ आपके सरगुजा संभाग का मेन ऑफिस आपके नगर पंचायत मेन रोड पटना जिला कोरिया में अधिक जानकारी हेतु संपर्क करे और पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना का भरपूर लाभ उठाए अधिक जानकारी हेतु 7828559006 पर संपर्क करे,, धन्यवाद
    1
    श्री सुपर संपूर्ण पूजा भंडार के👉 बगल में खुल गया पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना मुक्त बिजली की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़ आपके सरगुजा संभाग का मेन ऑफिस आपके नगर पंचायत मेन रोड पटना जिला कोरिया में अधिक जानकारी हेतु संपर्क करे और पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना का भरपूर लाभ उठाए अधिक जानकारी हेतु 7828559006 पर संपर्क करे,, धन्यवाद
    user_Guru Reality Show
    Guru Reality Show
    पटना, कोरिया, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • जनकपुर:-आप को बता दें कि कल दोपहर लगभग 3:30 बजे शहडोल रोड बिहारी टायर के पास अचानक अज्ञात ट्रक के नीचे आ जाने से एक बंदर की दर्दनाक मौत।
    2
    जनकपुर:-आप को बता दें कि कल दोपहर लगभग 3:30 बजे शहडोल रोड बिहारी टायर के पास अचानक अज्ञात ट्रक के नीचे आ जाने से एक बंदर की दर्दनाक मौत।
    user_Tiwari Ankur
    Tiwari Ankur
    Court reporter भरतपुर, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • सरगुजा मैनपाट में हाथियों का आतंक मचाया उत्पात
    1
    सरगुजा मैनपाट में हाथियों का आतंक  मचाया उत्पात
    user_Sawan kumar
    Sawan kumar
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.