logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चंदन नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वसूली कर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दहशत फैलाकर वसूली करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। राजनगर क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने आरोपी रोहित मराठा को पुलिस ने हिरासत में लेकर इलाके में घुमाया, जहां उसने लोगों से माफी मांगी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार रहे अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।

1 hr ago
user_Amin sisgar
Amin sisgar
Indore, Madhya Pradesh•
1 hr ago

चंदन नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वसूली कर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दहशत फैलाकर वसूली करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। राजनगर क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने आरोपी रोहित मराठा को पुलिस ने हिरासत में लेकर इलाके में घुमाया, जहां उसने लोगों से माफी मांगी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार रहे अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आबकारी विभाग ने महू क्षेत्र में भौंडिया तालाब, बंजारी, भाटखेड़ी सहित विभिन्न स्थानों पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान 10 स्थानों पर दबिश देकर आबकारी अधिनियम के तहत 10 प्रकरण दर्ज किए गए। कार्रवाई में 210 लीटर हाथ भट्टी मदिरा और 1750 किलो महुआ लहान मौके पर नष्ट किया गया। जब्त मदिरा, महुआ लहान और सामग्री का कुल बाजार मूल्य लगभग 2 लाख रुपये बताया गया है। आबकारी विभाग ने अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
    1
    इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आबकारी विभाग ने महू क्षेत्र में भौंडिया तालाब, बंजारी, भाटखेड़ी सहित विभिन्न स्थानों पर छापामार कार्रवाई की।
इस दौरान 10 स्थानों पर दबिश देकर आबकारी अधिनियम के तहत 10 प्रकरण दर्ज किए गए। कार्रवाई में 210 लीटर हाथ भट्टी मदिरा और 1750 किलो महुआ लहान मौके पर नष्ट किया गया। जब्त मदिरा, महुआ लहान और सामग्री का कुल बाजार मूल्य लगभग 2 लाख रुपये बताया गया है। आबकारी विभाग ने अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
    user_Amin sisgar
    Amin sisgar
    Indore, Madhya Pradesh•
    21 min ago
  • Post by प्रदेश खुलासा न्यूज
    1
    Post by प्रदेश खुलासा न्यूज
    user_प्रदेश खुलासा न्यूज
    प्रदेश खुलासा न्यूज
    पत्रकार Indore, Madhya Pradesh•
    46 min ago
  • इंदौर: SIR लिस्ट से नाम डिलीट, बेटे को अंधी माँ संग हर हफ्ते SDM दफ्तर के चक्कर!इंदौर, 4 फरवरी 2026: मतदाता सूची में नाम कटने का दर्द तब और गहरा हो गया जब एक बेटे को अपनी अंधी माँ को कंधे पर लादकर महीनों तक SDM ऑफिस के चक्कर लगाने पड़े। इंदौर के निवासी रामेश्वर (नाम बदला गया) ने बताया कि SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के तहत उनका नाम वोटर लिस्ट से गायब हो गया, सभी दस्तावेज़ जमा करने के बावजूद। "माँ की आँखें नहीं चलतीं, फिर भी हर बुधवार को 10 किमी पैदल चलकर SDM दफ्तर जाना पड़ता था। अब तक 4 महीने हो गए, कोई समाधान नहीं," रामेश्वर ने आँसू भरी आवाज़ में कहा। माँ के चेहरे पर बेबसी साफ झलक रही है। स्थानीय BJP कार्यकर्ताओं पर इल्ज़ाम लगाते हुए उन्होंने कहा, "ये फियास्को गरीबों का जीना हराम कर रहा है।"SDM ऑफिस ने कहा कि मामला जांच में है, जल्द समाधान होगा। लेकिन रामेश्वर जैसे सैकड़ों लोग अभी भी परेशान। क्या SIR अभियान वोटरों की बजाय परेशानी बढ़ा रहा है
    1
    इंदौर: SIR लिस्ट से नाम डिलीट, बेटे को अंधी माँ संग हर हफ्ते SDM दफ्तर के चक्कर!इंदौर, 4 फरवरी 2026: मतदाता सूची में नाम कटने का दर्द तब और गहरा हो गया जब एक बेटे को अपनी अंधी माँ को कंधे पर लादकर महीनों तक SDM ऑफिस के चक्कर लगाने पड़े। इंदौर के निवासी रामेश्वर (नाम बदला गया) ने बताया कि SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के तहत उनका नाम वोटर लिस्ट से गायब हो गया, सभी दस्तावेज़ जमा करने के बावजूद। "माँ की आँखें नहीं चलतीं, फिर भी हर बुधवार को 10 किमी पैदल चलकर SDM दफ्तर जाना पड़ता था। अब तक 4 महीने हो गए, कोई समाधान नहीं," रामेश्वर ने आँसू भरी आवाज़ में कहा। माँ के चेहरे पर बेबसी साफ झलक रही है। स्थानीय BJP कार्यकर्ताओं पर इल्ज़ाम लगाते हुए उन्होंने कहा, "ये फियास्को गरीबों का जीना हराम कर रहा है।"SDM ऑफिस ने कहा कि मामला जांच में है, जल्द समाधान होगा। लेकिन रामेश्वर जैसे सैकड़ों लोग अभी भी परेशान। क्या SIR अभियान वोटरों की बजाय परेशानी बढ़ा रहा है
    user_Instant News 24Hr
    Instant News 24Hr
    पत्रकार Indore, Madhya Pradesh•
    48 min ago
  • Post by कमलेश मौर्य
    5
    Post by कमलेश मौर्य
    user_कमलेश मौर्य
    कमलेश मौर्य
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • चंदन नगर पुलिस ने क्षेत्र में दहशत फैलाकर वसूली करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है । आरोपी पर पूर्व में भी आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज है । आरोपी को पुलिस क्षेत्र में लेकर पहुंची जहां उसने लोगों से माफी भी मांगी ।
    1
    चंदन नगर पुलिस ने क्षेत्र में दहशत फैलाकर वसूली करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है । आरोपी पर पूर्व में भी आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज है । आरोपी को पुलिस क्षेत्र में लेकर पहुंची जहां उसने लोगों से माफी भी मांगी ।
    user_एस. एस. न्यूज सर्विस
    एस. एस. न्यूज सर्विस
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • इंदौर नगर निगम की तानाशाही चरम पर है। छोटी ग्वाल टोली में रहने वाला 14 साल का एक बच्चा, जिसके पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं, अपने घर का खर्च चलाने के लिए सब्ज़ी का ठेला लगाता था। यही उसका रोज़गार था, यही उसकी ज़िंदगी। लेकिन इंदौर नगर निगम ने अवैध वसूली के बाद उसका सब्ज़ी ठेला ज़ब्त कर लिया और आज तक वापस नहीं किया। इतना ही नहीं, नगर निगम कमिश्नर द्वारा साफ़ कहा गया — “ठेला वापस नहीं दिया जाएगा, जो करना है कर लो।” एक तरफ़ सरकार रोज़गार बढ़ाने की बात करती है, दूसरी तरफ़ एक अनाथ बच्चे से उसका एकमात्र रोज़गार छीना जा रहा है। अब सवाल ये है — वो बच्चा अपना घर कैसे चलाएगा? अगर वो मजबूरी में नशे या गलत रास्ते पर चला गया, तो उसकी ज़िम्मेदारी कौन लेगा? ये सिर्फ़ खबर नहीं है, ये इंदौर के सिस्टम की सच्चाई है,जिसे हमने अपनी ग्राउंड रिपोर्ट के ज़रिए सामने रखा है।”
    1
    इंदौर नगर निगम की तानाशाही चरम पर है। छोटी ग्वाल टोली में रहने वाला 14 साल का एक बच्चा, जिसके पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं, अपने घर का खर्च चलाने के लिए सब्ज़ी का ठेला लगाता था। यही उसका रोज़गार था, यही उसकी ज़िंदगी। लेकिन इंदौर नगर निगम ने अवैध वसूली के बाद उसका सब्ज़ी ठेला ज़ब्त कर लिया और आज तक वापस नहीं किया। इतना ही नहीं, नगर निगम कमिश्नर द्वारा साफ़ कहा गया — “ठेला वापस नहीं दिया जाएगा, जो करना है कर लो।” एक तरफ़ सरकार रोज़गार बढ़ाने की बात करती है, दूसरी तरफ़ एक अनाथ बच्चे से उसका एकमात्र रोज़गार छीना जा रहा है। अब सवाल ये है —
वो बच्चा अपना घर कैसे चलाएगा? अगर वो मजबूरी में नशे या गलत रास्ते पर चला गया, तो उसकी ज़िम्मेदारी कौन लेगा?
ये सिर्फ़ खबर नहीं है, ये इंदौर के सिस्टम की सच्चाई है,जिसे हमने अपनी ग्राउंड रिपोर्ट के ज़रिए सामने रखा है।”
    user_Dharmendra kher
    Dharmendra kher
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • एंकर,,,,,,,,,,,,,, इंदौर के नन्दा नगर बीमा अस्पताल में एक नया मामला सामने आया जिसमें वहां के कर्मचारियों से रुपए मांगने की बात सामने आई,,,,,,,,,,,,,,,,,, वीयो,,,,,,,,,,,,,,,,, कलेक्टर कार्यालय मे बीमा अस्पताल के हाउसकीपिंग कर्मचारी पहुंचे जो विगत 15 वर्षों से वहां अपनी सेवाएं दे रहे थे मामला कुछ इस प्रकार हे की बीमा अस्पताल में नई कंपनी कामथेन के द्वारा आठवीं पास की मार्कशीट आवश्यक है नहीं तो हाउसकीपिंग कर्मचारियों को काम से बाहर किया जावेगा कोरोना कल के समय 12-12 घंटा सेवाएं प्रदान करने वाले ऐसे कर्मचारी को अब मार्कशीट की आवश्यकता पड़ने लग गई है बात यही खत्म नही होती है अब कंपनी के द्वारा कहा जा रहा है कि कम पर आना है तो ₹30000 लगेंगे और हर माह ₹4000 अलग से देना होगा कर्मचारी पिछले कई सालों से सुपरवाइजर संजय पाल दिलीप चौक से योगेश चौधरी को ₹2000 महीना देते आ रहे थे या कर्मचारी पिछले 5 से 15 वर्ष से अस्पताल में अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं संजय पाल योगेश चौधरी दिलीप चौक से हॉस्पिटल के सुपरवाइजर है में सुपरवाइजर के द्वारा ₹2000 के लिए कर्मचारियों को डराया धमकाया जाता है कई बार कर्मचारियों द्वारा अस्पताल में इन तीनों के खिलाफ शिकायत भी दर्ज की किंतु अस्पताल द्वारा उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई इनकी करतूत कभी खुलकर सामने नहीं आई है संजय पाल दिलीप चौकासे योगेश चौधरी द्वारा कर्मचारियों को कहा जाता है कि यहां के कर्ताधर्ता हम है जो करना है कर लो हम किसी से डरते नहीं आज इस हेतु हम इंदौर जिला कलेक्टर महोदय से निवेदन करने आए हैं कि इन तीनों सुपरवाइजर के खिलाफ सख्त सख्त कार्रवाई की जाए और इन्हें अस्पताल से बेदखल किया जाए,,,,,,,,,,, इंदौर से संवाददाता कमलेश मौर्य की रिपोर्ट
    1
    एंकर,,,,,,,,,,,,,, इंदौर के नन्दा नगर बीमा अस्पताल में एक नया मामला सामने आया जिसमें वहां के कर्मचारियों से रुपए मांगने की बात सामने आई,,,,,,,,,,,,,,,,,, वीयो,,,,,,,,,,,,,,,,,  कलेक्टर  कार्यालय मे बीमा अस्पताल के हाउसकीपिंग कर्मचारी  पहुंचे जो विगत 15 वर्षों से वहां अपनी सेवाएं दे रहे थे मामला कुछ इस प्रकार हे की  बीमा अस्पताल में नई कंपनी कामथेन के द्वारा आठवीं पास की मार्कशीट आवश्यक है नहीं तो हाउसकीपिंग कर्मचारियों को काम से बाहर किया जावेगा कोरोना कल के समय 12-12 घंटा सेवाएं प्रदान करने वाले ऐसे कर्मचारी को अब मार्कशीट की आवश्यकता पड़ने लग गई है बात यही खत्म नही होती है अब कंपनी के द्वारा कहा जा रहा है कि कम पर आना है तो ₹30000 लगेंगे और हर माह ₹4000 अलग से देना होगा कर्मचारी पिछले कई सालों से सुपरवाइजर संजय पाल दिलीप चौक से योगेश चौधरी को ₹2000 महीना देते आ रहे थे या कर्मचारी पिछले 5 से 15 वर्ष से अस्पताल में अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं संजय पाल योगेश चौधरी दिलीप चौक से हॉस्पिटल के सुपरवाइजर है में सुपरवाइजर के द्वारा ₹2000 के लिए कर्मचारियों को डराया धमकाया जाता है कई बार कर्मचारियों द्वारा अस्पताल में इन तीनों के खिलाफ शिकायत भी दर्ज की किंतु अस्पताल द्वारा उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई इनकी करतूत कभी खुलकर सामने नहीं आई है संजय पाल दिलीप चौकासे योगेश चौधरी द्वारा कर्मचारियों को कहा जाता है कि यहां के कर्ताधर्ता हम है जो करना है कर लो हम किसी से डरते नहीं आज इस हेतु हम इंदौर जिला कलेक्टर महोदय से निवेदन करने आए हैं कि इन तीनों सुपरवाइजर के खिलाफ सख्त सख्त कार्रवाई की जाए और इन्हें अस्पताल से बेदखल किया जाए,,,,,,,,,,, इंदौर से संवाददाता कमलेश मौर्य की रिपोर्ट
    user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
    SUNDARAM EXPRESS NEWS
    मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by कमलेश मौर्य
    6
    Post by कमलेश मौर्य
    user_कमलेश मौर्य
    कमलेश मौर्य
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.