logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फांसी के फंदे पर झूली विवाहिता, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका पिनाहट (आगरा), 21 मार्च 2026 (शनिवार)। थाना पिडोरा क्षेत्र के अंतर्गत एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, निलेश (उम्र करीब 22 वर्ष) की शादी करीब दो वर्ष पूर्व आशापुर गांव निवासी भानु के साथ हुई थी। शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में निलेश का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और हत्या की आशंका जताते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। मृतका के भाई का कहना है कि उसकी बहन की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया है। घटना के बाद परिजन निलेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पिनाहट लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और आगे की कार्रवाई के लिए आगरा रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी समय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल क्षेत्र में घटना को लेकर तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

2 hrs ago
user_सुमित शर्मा (पत्रकार)✍🏻✍🏻✍🏻
सुमित शर्मा (पत्रकार)✍🏻✍🏻✍🏻
Local News Reporter आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
669aca76-2d92-4477-aa77-51b969990c46

फांसी के फंदे पर झूली विवाहिता, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका पिनाहट (आगरा), 21 मार्च 2026 (शनिवार)। थाना पिडोरा क्षेत्र के अंतर्गत एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्राप्त

1b0e3226-b31d-43d7-900a-34b92a12f1c5

जानकारी के अनुसार, निलेश (उम्र करीब 22 वर्ष) की शादी करीब दो वर्ष पूर्व आशापुर गांव निवासी भानु के साथ हुई थी। शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में निलेश का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और हत्या की आशंका जताते हुए ससुराल पक्ष पर

गंभीर आरोप लगाए। मृतका के भाई का कहना है कि उसकी बहन की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया है। घटना के बाद परिजन निलेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पिनाहट लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और आगे की कार्रवाई के लिए आगरा रेफर

862241ea-fbf5-4ccb-8fdf-c836ee13b1ce

कर दिया गया। थाना प्रभारी समय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल क्षेत्र में घटना को लेकर तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पुलिस प्रशासन अधिकारियों को ईद की मुबारकबाद शुभकामनाएं दी और इस दौरान गले मिल
    1
    पुलिस प्रशासन अधिकारियों को ईद की मुबारकबाद शुभकामनाएं दी और इस दौरान गले मिल
    user_NO1 BN NEWS LIVE
    NO1 BN NEWS LIVE
    Media company आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    12 min ago
  • योगी की सरकार की सच्चाई ।Agra news
    1
    योगी की सरकार की सच्चाई ।Agra news
    user_Ak india bharat 5
    Ak india bharat 5
    मैं एक रिपोर्टर सिविल लाइंस, आगरा•
    35 min ago
  • Hapur: इश्क में अंधी पत्नी बनी कातिल! प्रेमी संग रचा खौफनाक खेल, पति की हत्या का खुलासा #HapurNews #CrimeNews #BreakingNews #UPPolice #MurderCase
    1
    Hapur: इश्क में अंधी पत्नी बनी कातिल! प्रेमी संग रचा खौफनाक खेल, पति की हत्या का खुलासा
#HapurNews
#CrimeNews
#BreakingNews
#UPPolice
#MurderCase
    user_Kantap tv
    Kantap tv
    Content Creator (YouTuber) आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    51 min ago
  • आगरा में एंटरटेनमेंट का स्तर अब और ऊंचा हो गया है… भारत की दिग्गज सिनेमा कंपनी PVR INOX ने शहर में अपना प्रीमियम मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है। 4 स्क्रीन, 500 से ज्यादा सीटें और डॉल्बी साउंड जैसी अत्याधुनिक तकनीक के साथ अब आगरा को मिलेगा वर्ल्ड-क्लास सिनेमा एक्सपीरियंस। यह मल्टीप्लेक्स न सिर्फ मनोरंजन बढ़ाएगा, बल्कि रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई रफ्तार देगा। कुल मिलाकर, ताज नगरी अब बन रही है एक मॉडर्न एंटरटेनमेंट हब।
    1
    आगरा में एंटरटेनमेंट का स्तर अब और ऊंचा हो गया है…
भारत की दिग्गज सिनेमा कंपनी PVR INOX ने शहर में अपना प्रीमियम मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है। 4 स्क्रीन, 500 से ज्यादा सीटें और डॉल्बी साउंड जैसी अत्याधुनिक तकनीक के साथ अब आगरा को मिलेगा वर्ल्ड-क्लास सिनेमा एक्सपीरियंस। यह मल्टीप्लेक्स न सिर्फ मनोरंजन बढ़ाएगा, बल्कि रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई रफ्तार देगा। कुल मिलाकर, ताज नगरी अब बन रही है एक मॉडर्न एंटरटेनमेंट हब।
    user_Pawan Gupta
    Pawan Gupta
    Local News Reporter आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पिनाहट, दिनांक 21 मार्च 2026 (शनिवार)। कस्बा पिनाहट में शनिवार को ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ईदगाह मस्जिद एवं सराय मस्जिद में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकत्र होकर नमाज अदा की और देश में अमन-चैन, खुशहाली व भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रही। नमाज अदा करने वालों में सम्मन खान, अजीज खान, अंजू पठान, बॉबी पठान, बिलाल पठान, अली पठान, हनीफ खान सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। पूरे कस्बे में ईद के मौके पर सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
    3
    पिनाहट, दिनांक 21 मार्च 2026 (शनिवार)।
कस्बा पिनाहट में शनिवार को ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ईदगाह मस्जिद एवं सराय मस्जिद में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकत्र होकर नमाज अदा की और देश में अमन-चैन, खुशहाली व भाईचारे की दुआ मांगी।
नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रही।
नमाज अदा करने वालों में सम्मन खान, अजीज खान, अंजू पठान, बॉबी पठान, बिलाल पठान, अली पठान, हनीफ खान सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
पूरे कस्बे में ईद के मौके पर सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
    user_सुमित शर्मा (पत्रकार)✍🏻✍🏻✍🏻
    सुमित शर्मा (पत्रकार)✍🏻✍🏻✍🏻
    Local News Reporter आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • आगरा के विश्व प्रसिद्ध स्मारक Taj Mahal परिसर स्थित शाही मस्जिद में Eid al-Fitr के मौके पर नमाज अदा की गई। सुबह के समय बड़ी संख्या में नमाजी एकत्रित हुए और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। नमाज के बाद देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी गई। साथ ही लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद भी दी। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट रहीं और व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की गईं, जिससे कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।
    3
    आगरा के विश्व प्रसिद्ध स्मारक Taj Mahal परिसर स्थित शाही मस्जिद में Eid al-Fitr के मौके पर नमाज अदा की गई।
सुबह के समय बड़ी संख्या में नमाजी एकत्रित हुए और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
नमाज के बाद देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी गई। साथ ही लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद भी दी।
पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट रहीं और व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की गईं, जिससे कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।
    user_Braj kishor Sharma Reporter
    Braj kishor Sharma Reporter
    Content Creator (YouTuber) आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • sinchai karte samay Achanak engine hua blast
    1
    sinchai karte samay Achanak engine hua blast
    user_Raja Singh
    Raja Singh
    आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पिनाहट, शुक्रवार (20 मार्च 2026)। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। पिनाहट स्थित चंबल नदी घाट पर बने पैंटून पुल के पहुंच मार्ग पर गहरा कीचड़ और दलदल जैसी स्थिति बन गई है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। बारिश के कारण रास्ता इतना खराब हो गया है कि दोपहिया और चारपहिया वाहन दलदल में फंसकर फिसल रहे हैं। कई वाहन बीच रास्ते में ही धंस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों और चालकों की मदद से ट्रैक्टर के जरिए खींचकर बाहर निकाला जा रहा है। इस अव्यवस्था के चलते घाट पर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर स्कूल जाने वाले छात्र, कामकाजी लोग और ग्रामीणों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश के दौरान इस मार्ग की स्थिति बदतर हो जाती है, लेकिन प्रशासन द्वारा स्थायी समाधान नहीं किया जाता। उन्होंने जल्द से जल्द रास्ते की मरम्मत और उचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारु हो सके। फिलहाल स्थिति जस की तस बनी हुई है और लोगों को जोखिम उठाकर ही सफर करना पड़ रहा है।
    4
    पिनाहट, शुक्रवार (20 मार्च 2026)।
क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। पिनाहट स्थित चंबल नदी घाट पर बने पैंटून पुल के पहुंच मार्ग पर गहरा कीचड़ और दलदल जैसी स्थिति बन गई है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
बारिश के कारण रास्ता इतना खराब हो गया है कि दोपहिया और चारपहिया वाहन दलदल में फंसकर फिसल रहे हैं। कई वाहन बीच रास्ते में ही धंस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों और चालकों की मदद से ट्रैक्टर के जरिए खींचकर बाहर निकाला जा रहा है।
इस अव्यवस्था के चलते घाट पर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर स्कूल जाने वाले छात्र, कामकाजी लोग और ग्रामीणों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ीं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश के दौरान इस मार्ग की स्थिति बदतर हो जाती है, लेकिन प्रशासन द्वारा स्थायी समाधान नहीं किया जाता। उन्होंने जल्द से जल्द रास्ते की मरम्मत और उचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारु हो सके।
फिलहाल स्थिति जस की तस बनी हुई है और लोगों को जोखिम उठाकर ही सफर करना पड़ रहा है।
    user_सुमित शर्मा (पत्रकार)✍🏻✍🏻✍🏻
    सुमित शर्मा (पत्रकार)✍🏻✍🏻✍🏻
    Local News Reporter आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.