बीना के ग्वालटोली में लट्ठमार होली की धूम, महिलाओं ने बरसाईं लाठियां; पुरुषों ने ढाल लेकर किया बचाव होली पर्व के अवसर पर बीना के सुभाष वार्ड स्थित ग्वालटोली में ग्वाल समाज द्वारा परंपरागत लट्ठमार होली का भव्य आयोजन किया गया। बुधवार रात आयोजित इस कार्यक्रम में नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग इस अनोखी होली को देखने पहुंचे। कार्यक्रम देर रात तक उत्साह और उल्लास के साथ चलता रहा। लट्ठमार होली की इस परंपरा में महिलाएं पुरुषों पर बांस की लाठियों से प्रहार करती हैं, जबकि पुरुष ढाल लेकर अपना बचाव करते हैं। हंसी-मजाक और पारंपरिक अंदाज में खेली जाने वाली यह होली लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रही। बताया जाता है कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और मथुरा-बरसाना की प्रसिद्ध लट्ठमार होली से प्रेरित है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्वाल यादव समाज में इस आयोजन का विशेष महत्व है और हर साल होली के अवसर पर इसे पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है। लट्ठमार होली खेलने वालों का मानना है कि यह परंपरा भगवान कृष्ण के समय से चली आ रही है। मान्यता के अनुसार भगवान कृष्ण अपने साथियों के साथ बरसाना जाकर राधा और उनकी सखियों के साथ होली खेलते थे। इस दौरान राधा और उनकी सखियां कृष्ण और उनके साथियों पर प्रेमपूर्वक लाठियां बरसाती थीं। इसी परंपरा को आज भी लट्ठमार होली के रूप में निभाया जाता है। इस आयोजन में समधन-समधी, साली-जीजा, भाभी-देवर और सरहज-नंदोई जैसे रिश्तों के बीच हंसी-ठिठोली के साथ लाठियां बरसाकर प्रेम और अपनापन प्रदर्शित किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक फाग गीत भी गाए गए, जिससे पूरा माहौल होली के रंग और उमंग से सराबोर हो गया। लोकल न्यूज बीना ग्वाल टोली में लट्ठमार होली! महिलाओं ने चलाई लाठियां, पुरुष बोले – बचाओ बचाओ 😄 बीना के ग्वालटोली में गोरी लठ चलवाएगी

- आज मुंगावली रेलवे स्टेशन पर भोपाल डीआरएम श्री पंकज त्यागी जी का आगमन हुआ जैसे ही डीआरएम की आने की खबर मुंगावली स्टेशन प्रबंधक को मिली उनके द्वारा तुरंत ही स्टेशन पर बंद पंख एवं लिए सही कराई गई एवं प्लेटफार्म की सफाई कराई गई साथियों हम सभी मुंगावली के रेलवे स्टेशन की हालात से भली भांति परिचित है मुंगावली रेलवे स्टेशन पर ना तो पीने का पानी उपलब्ध है एवं नाही कोई सफाई व्यवस्था साथियों करीला मेला आने वाला है अभी भी रेलवे द्वारा स्टेशन पर कोई भी इंतजाम नहीं किया गया है आज हम सब ने भोपाल डीआरएम को एक आवेदन प्रस्तुत किया जिसमें हमने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की एवं नई मांगे उनके समक्ष रखी इसी के साथ मैं रोहित सवैया जिला संवाददाता अखंड भारत न्यूज़2
- 5 मार्च को खुरई में क्या क्या हुआ 2 जगह चक्का जाम एक चोरी1
- Post by IBN NEWS1
- सतना - खुली नालियों से हो रहे हादसे , सेमरिया चौक स्टेट बैंक के सामने स्थित शिवमहल रेस्टोरेंट के समीप स्थित खुली नाली में गिरी गाय ।1
- मड़ावरा : जनपद ललितपुर के मड़ावरा में कवराटा माता मंदिर पर रंगों के महापर्व होली पर श्रीधाम वृन्दावन से आए कलाकारों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुत पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड 9455422423,96951216901
- Post by Bundeli darshan news1
- लोकल न्यूज बीना नगर पालिका अध्यक्ष ने किया कर्मचारियों का तिलक लगाकर एवं मिठाई देकर सम्मान अध्यक्ष के इस कार्य की कर्मचारियों के द्वारा की जा रही है सराहना1
- 14 मार्च शनिवार लोक अदालत शिविर नगरपालिका के बकायादारों को मौका1
- Post by PN Dubey -95898080821