पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 18 पाव अंग्रेजी शराब और 8 बीयर जब्त ग्राम मुड़िया में किराना दुकान से अवैध शराब बिक्री का मामला, आरोपी गिरफ्तार; करीब ₹4,200 की शराब बरामद लोकल न्यूज बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 18 पाव अंग्रेजी शराब और 8 बीयर जब्त ग्राम मुड़िया में किराना दुकान से अवैध शराब बिक्री का मामला, आरोपी गिरफ्तार; करीब ₹4,200 की शराब बरामद बीना। अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बीना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार ग्राम मुड़िया क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान 18 पाव अंग्रेजी शराब और 8 बीयर की बोतलें, जिनकी अनुमानित कीमत करीब ₹4,200 बताई गई है, जब्त की गईं। पुलिस के मुताबिक 18 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ लोग अवैध रूप से शराब बेच रहे हैं। सूचना पर थाना बीना पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर संदिग्धों की तलाश शुरू की। इस दौरान पुलिस को देखकर एक व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए व्यक्ति की पहचान महेश पिता मूलचंद्र राय, निवासी ग्राम मुड़िया नायक के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 15 पाव 8PM, 3 पाव Bagpiper और 8 बीयर की बोतलें बरामद की गईं। पुलिस का कहना है कि शराब रखने और बेचने के संबंध में आरोपी के पास कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस नहीं मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है। साथ ही प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की गई। अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की नजर पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए सूचना तंत्र को सक्रिय किया गया है और अवैध निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आमजन से भी अवैध शराब से संबंधित सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है और सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने की बात कही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप यादव, उपनिरीक्षक लखन राज, हेड कांस्टेबल गणेश राम भारती, आरक्षक बाबूलाल, आरक्षक दीप सिंह और महिला आरक्षक ममता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

- बीना जाऊखेड़ी में अधूरा ब्रिज बना मुसीबत, रास्ता बंद होने से ग्रामीण परेशान स्कूली बच्चों, किसानों और मरीजों का आवागमन प्रभावित; मूर्तियों के चबूतरे को लेकर बजरंग दल का प्रदर्शन, ठेकेदार को एक सप्ताह का समय लोकल न्यूज बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत बीना जाऊखेड़ी में अधूरा ब्रिज बना मुसीबत, रास्ता बंद होने से ग्रामीण परेशान स्कूली बच्चों, किसानों और मरीजों का आवागमन प्रभावित; मूर्तियों के चबूतरे को लेकर बजरंग दल का प्रदर्शन, ठेकेदार को एक सप्ताह का समय बीना। के ग्राम पंचायत बिंधई के अंतर्गत ग्राम जाऊखेड़ी में वर्ष 2022 में शुरू हुआ ब्रिज निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा वर्ष 2024 बीत जाने के बाद भी 18 सितंबर 2026 तक पूरा नहीं हो सका है। निर्माण कार्य में देरी और आवागमन का रास्ता बंद होने से ग्रामीणों सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले 20–25 दिनों से गांव में वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित है। स्कूली बच्चों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। वहीं, किसी ग्रामीण के बीमार पड़ने की स्थिति में वाहन गांव तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में परेशानी और बढ़ जाती है। ब्रिज निर्माण कार्य अधूरा रहने के कारण किसानों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वे अपनी फसल को ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से घर तक नहीं ला पा रहे हैं। खराब रास्ते के चलते आए दिन ट्रैक्टर-ट्रॉली और मोटरसाइकिल के गिरने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। मूर्तियों के स्थानांतरण पर बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन इसी दौरान ब्रिज निर्माण कार्य के चलते मूर्तियों को उनके मूल स्थान से दूसरे स्थान पर रखे जाने के बाद चबूतरे बनाकर पुनः स्थापित कराने के ठेकेदार के आश्वासन को लेकर भी विरोध सामने आया। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के खंड अध्यक्ष जगमंडल सिंह राजपूत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदर्शनकारियों ने मूर्तियों के चबूतरे यथावत बनाए जाने और उन्हें सम्मानपूर्वक स्थापित कराने की मांग रखी। बताया गया कि ठेकेदार को चबूतरे यथावत बनाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। ग्रामवासियों ने संबंधित विभाग और अधिकारियों से मांग की है कि ब्रिज निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराया जाए, आवागमन सुचारू किया जाए और मूर्तियों के चबूतरों का निर्माण कर उन्हें यथास्थान स्थापित कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिल सके। वहीं इस मामले को लेकर एमपी न्यूज़ 24 लाइव चैनल के संशोधित ठेकेदार के फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई पर उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया1

- सर्वोदय चौराहे पर खुरई रोड पर छाया होटल में भर पानी काउंटर आधा डूबा1
- नहीं हुई सर्वे, न, मिला मुआवजा। लगातार बारिश से जहां जनजीवन अस्त व्यस्त वहीं फसलें हुई बर्बाद। खबर जिला सागर से। लोकेशन,,,, खिमलासा बीना सागर। लगातार बारिश फासले हुई बर्बाद, नहीं हुआ अभी तक सर्वे। लगातार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त। मूंग, उड़द, की फसलें हुई खराब। किसान पहुंचा घाटे में। कुछ दिन और गिरेगा पानी तो सोयाबीन भी हो जाएगा बर्बाद। पारा भी लुढ़का, ठंडा हुआ माहौल ,1
- आज इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी जी नेता प्रतिपक्ष लोकसभा पधारे हैं।1
- चंदेरी में हुई तूफानी बारिश, पानी में बही मोटरसाइकिल को बचाते लोग चंदेरी। आज शाम 6 बजे के करीब चंदेरी में काफी तेज बारिश हुई जिससे नगर की गलियों में बारिश के तेज बहन के कारण कई लोगों की मोटरसाइकिलें बह गई इसी बीच लोगों ने अपनी जान जोखिम में डाल कर मोटरसाइकिलों की जान बचाई1
- बीना। खिमलासा रोड पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे दुकानें और गुमटियां लगाकर किए गए अतिक्रमण को लेकर नगर पालिका प्रशासन अब सख्त नजर आ रहा है। नगर पालिका की टीम ने क्षेत्र में अलाउंसमेंट कराकर अतिक्रमणकारियों को अपनी दुकानें और गुमटियां स्वयं हटाने की चेतावनी दी है। लोकल न्यूज़ बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत बीना। खिमलासा रोड पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे दुकानें और गुमटियां लगाकर किए गए अतिक्रमण को लेकर नगर पालिका प्रशासन अब सख्त नजर आ रहा है। नगर पालिका की टीम ने क्षेत्र में अलाउंसमेंट कराकर अतिक्रमणकारियों को अपनी दुकानें और गुमटियां स्वयं हटाने की चेतावनी दी है। नगर पालिका प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यदि अतिक्रमणकारियों ने निर्धारित समय में अपनी दुकानें और गुमटियां नहीं हटाईं, तो नगर पालिका द्वारा उन्हें जप्त करने की कार्रवाई की जाएगी। अलाउंसमेंट के दौरान नगर पालिका की टीम ने शासकीय कन्या शाला माध्यमिक विद्यालय के गेट के सामने किए गए अतिक्रमण को भी हटाया। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी अनूप यादव पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। नगर पालिका की इस कार्रवाई से अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। वहीं प्रशासन की कार्रवाई के बाद अब सवाल यह है कि क्या ओवरब्रिज के नीचे किए गए सभी अतिक्रमण पूरी तरह हट पाएंगे या फिर कार्रवाई के बाद दोबारा कब्जे की स्थिति बनेगी।1
- यूजीसी बिल क्या है गलत पिछड़े आदिवासियों के साथ भेदभाव अन्य अत्याचार होता है उन चोर बेईमान खटमलों पर कार्रवाई करने के लिए जो छुआछूत जाति के आधार पर अत्याचार शोषण करते हैं मारपीट करते हैं बलात्कार करते हैं उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए यूजीसी जरूरी है1