Shuru
Apke Nagar Ki App…
घोरावल ब्लाक के भैसवार गांव में चकबंदी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर किसानों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है जमीन बचाव के नारे के साथ जारी धरना अब 349 दिन में प्रवेश कर चुका है जिससे प्रशासनिक उदासीनता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं इस धरने का नेतृत्व कर रहे हैं भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा एवं जिला सचिव संजय कुमार यादव कर रहे हैं यह धरना सेमरीहवा टोला स्थित बछनार वीर बाबा देवस्थान पर चल रहे हैं इस आंदोलन का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा कर रहे हैं धरना स्थल पर बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण एकजुट होकर अपनी जमीन बचाओ की लड़ाई लड़ रहे हैं
Brijesh kumar singh
घोरावल ब्लाक के भैसवार गांव में चकबंदी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर किसानों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है जमीन बचाव के नारे के साथ जारी धरना अब 349 दिन में प्रवेश कर चुका है जिससे प्रशासनिक उदासीनता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं इस धरने का नेतृत्व कर रहे हैं भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा एवं जिला सचिव संजय कुमार यादव कर रहे हैं यह धरना सेमरीहवा टोला स्थित बछनार वीर बाबा देवस्थान पर चल रहे हैं इस आंदोलन का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा कर रहे हैं धरना स्थल पर बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण एकजुट होकर अपनी जमीन बचाओ की लड़ाई लड़ रहे हैं
More news from Sonbhadra and nearby areas
- *प्रेस नोट* *जनपद – सोनभद्र* *दिनांक 03.05.2026* *🔷 CEIR पोर्टल के माध्यम से 336 खोए मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹65 लाख) बरामद कर स्वामियों को लौटाए* *🔷 साइबर क्राइम के क्षेत्र में सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता* *12.03.2026 से अब तक 66 पीड़ितों को ₹27,26,442/- की धनराशि कराई गई वापस* जनपद सोनभद्र में साइबर अपराधों की रोकथाम, खोए/गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी तथा आमजन को त्वरित तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में सघन अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत जनपद पुलिस को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। उक्त अभियान के तहत सर्विलांस सेल, एसओजी टीम तथा जनपद के समस्त थानों की संयुक्त टीमों द्वारा CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से तकनीकी विश्लेषण एवं सतत मॉनिटरिंग करते हुए माह मार्च 2026 से अब तक कुल 336 खोए मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹65 लाख है, सफलतापूर्वक ट्रेस कर बरामद किए गए। बरामद किए गए मोबाइल फोन को विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री ऋषभ रूणवाल द्वारा पीड़ितों को मोबाइल फोन वितरित किए गए। अपने बहुमूल्य मोबाइल पुनः प्राप्त होने पर नागरिकों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उल्लेखनीय है कि माह फरवरी 2026 में भी 151 मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए गए थे। इसी क्रम में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक (नोडल साइबर क्राइम) श्री अनिल कुमार के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी (सहायक नोडल साइबर क्राइम) श्री हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में जनपदीय साइबर सेल/साइबर क्राइम पुलिस थाना एवं साइबर हेल्प डेस्क द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की गई। परिणामस्वरूप दिनांक 12.03.2026 से अब तक साइबर ठगी से प्रभावित 66 पीड़ितों की कुल ₹27,26,442/- की धनराशि उनके बैंक खातों में सुरक्षित वापस कराई गई है। इसके अतिरिक्त, माह फरवरी 2026 (01.02.2026 से 11.03.2026) के दौरान 86 पीड़ितों की ₹35,86,160/- की धनराशि भी वापस कराई जा चुकी है। यह सफलता NCRP पोर्टल पर सतत निगरानी, साइबर हेल्पलाइन 1930 पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित संज्ञान, संदिग्ध खातों को तत्काल होल्ड कराना, डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण तथा बैंकों के साथ समन्वय के माध्यम से प्राप्त की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन द्वारा इस उपलब्धि के लिए सर्विलांस सेल, एसओजी टीम एवं संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध रहकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। जनपद सोनभद्र पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा cybercrime.gov.पर शिकायत दर्ज करें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।4
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- मीरजापुर : मजदूर दिवस के पावन अवसर पर पाल्क संस्था एवं राष्ट्रीय अधिवक्ता मंच द्वारा लेबर चौराहा, तेलियागंज में सेवा और सम्मान का सराहनीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए श्रमिक भाइयों के बीच शरबत वितरण कर उन्हें राहत प्रदान की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट बार के अध्यक्ष अभय राज सिंह एवं सचिव जंग बहादुर सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने श्रमिकों को माल्यार्पण कर, प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र एवं उपहार देकर उनके श्रम, समर्पण और संघर्ष को सम्मानित किया। मुख्य अतिथियों ने कहा कि समाज के निर्माण में श्रमिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनका सम्मान करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। इस अवसर पर अधिवक्ता दीनदयाल यादव, सालिक राम दुबे, कृष्ण कुमार दूबे, कपूर चंद्र, अजीत चौरसिया, आशीष केशरवानी, नितीश केशरवानी, दिलीप सोनी, विशाल गुप्ता, मनोज चौरसिया, आर्य मोदनवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संस्था की अध्यक्ष बिंदु रैदानी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।1
- जय मां विंध्यवासिनी 🙏1
- ek mahine se toilet band karke rakhe hain yah log jo ki toilet mein koi problem nahin Hai Koi Kam nahin Hai fir bhi janbujhkar band karke rakhe hain1
- एंकर हेडलाइन: सिंगरौली में कानून का राज! सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद नवानगर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, दो आरोपी सलाखों के पीछे, बंदूक और हॉकी स्टिक बरामद। मुख्य समाचार (News Body): सिंगरौली, मध्य प्रदेश: सोशल मीडिया की ताकत और पुलिस की मुस्तैदी का एक बड़ा उदाहरण सिंगरौली जिले के नवानगर थाने में देखने को मिला है। पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा था, जिसमें कुछ रसूखदार लोग एक गरीब व्यक्ति के साथ बेरहमी से मारपीट करते नजर आ रहे थे। एसपी मनीष खत्री के निर्देश पर नवानगर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मामले की पड़ताल की। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति अन्नेलाल बैगा को तलाश कर थाना लाया, जहाँ उसने आपबीती सुनाई। क्या था मामला? पीड़ित अन्नेलाल के अनुसार, करीब डेढ़ महीने पहले वह अपनी पत्नी के साथ निगाही परियोजना के पास लकड़ी बीनने गया था। उसी दौरान बजरंग सिक्योरिटी के एम.डी. सिंह, गार्ड प्रदीप पटेल और विनीत पाण्डेय ने उसे घेरा और कबाड़ चोरी का झूठा आरोप लगाते हुए जातिसूचक गालियाँ दीं और हॉकी स्टिक से जमकर पीटा। पुलिस की कार्रवाई: थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ. अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है: मकरध्वज सिंह (उम्र 55 वर्ष) – जिनसे हमले में इस्तेमाल की गई हॉकी जब्त की गई है। प्रदीप कुमार पटेल (उम्र 50 वर्ष) – जो वीडियो में दोनाली बंदूक लिए नजर आ रहा था, उसकी बंदूक भी पुलिस ने जब्त कर ली है। कानूनी धाराएं: पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध BNS की धारा 296(b), 115(2), 351(3), 3(5) और SC/ST ACT की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को चिकित्सीय परीक्षण के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी: वीडियो में दिख रहा तीसरा आरोपी विनीत पाण्डेय, जो मारपीट के लिए उकसा रहा था, फिलहाल फरार है। पुलिस की एक विशेष टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए रवाना कर दी गई है। पुलिस टीम की सराहना: इस पूरी कार्रवाई में सउनि अजीत सिंह, सउनि अरविन्द चतुर्वेदी, प्र.आर. प्रवीण सिंह, आरक्षक वीर बहादुर सिंह, अमृत राजपूत और दिलीप धाकड़ की मुख्य भूमिका रही। सिंगरौली से संवाददाता मिथिलेश कुमार यादव3
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- *प्रेस नोट* *जनपद – सोनभद्र* *दिनांक – 03.05.2026* *🔷 आज रात्रि ऑपरेशन “ऑल आउट” के तहत सघन चेकिंग अभियान, पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया निरीक्षण* आज दिनांक 03.05.2026 की रात्रि में ऑपरेशन “ऑल आउट” अभियान के अंतर्गत जनपद सोनभद्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा स्वयं रात्रि में सड़कों पर उतरकर अभियान का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), समस्त क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारी एवं हल्का प्रभारी द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पूरी रात अभियान चलाया गया। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहनता से जांच की गई तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने एवं ड्रिंक एंड ड्राइव से बचने के संबंध में सख्त हिदायत दी गई तथा ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों की जांच भी की गई। *जनपद पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।*4
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1